क्या अमेरिका में रोटी खाते हैं? - kya amerika mein rotee khaate hain?

  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • वेब स्टोरीज
  • ई-पेपर

क्या अमेरिका में रोटी खाते हैं? - kya amerika mein rotee khaate hain?

  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • वेब स्टोरीज
  • ई-पेपर

  • Hindi News
  • क्या खाते हैं अमेरिकी?

क्या खाते हैं अमेरिकी?

अमेरिका मेंलगभग दो पीढ़ियों पहले खाना पकाना जीवन का जरूरी हिस्सा था। लेकिन, अब लोगों की आदतें बदल गई हैं। फूड की महिमा हर कहीं नजर आती है। टेलीविजन शो पर सेलिब्रिटी शेफ छाए हुए हैं। सोशल और मुख्य धारा के मीडिया, वीडियो, ब्लॉग्स समीक्षाओं में व्यंजनों, खाने-पीने की चीजों पर ढेरों सामग्री है। इसलिए प्रश्न उठता है क्यों लोग टनों फास्ट फूड खा रहे हैं। ऐसा नहीं है कि खाने-पीने का ताजा सामान बाजार में नहीं है। सुपरमार्केट में अब ज्यादा किस्म की चीजें उपलब्ध हैं। अमेरिका में बीस वर्ष पहले की तुलना में किसानों के हाट-बाजार चार गुना बढ़ गए हैं।

लगभग दो तिहाई लोग सप्ताह में एक बार फास्ट फूड खाते हैं। अमेरिकियों की कैलोरी में प्रतिदिन 25 प्रतिशत हिस्सेदारी स्नैक्स की है। उनकी कैलोरी का एक तिहाई हिस्सा घर के बाहर के खाने से आता है। विश्व के कई देशों में इस तरह के खान-पान का चलन बढ़ रहा है। 1940-50 के दशक से फ्रोजन डिनर का चलन बढ़ा। बड़ी फूड कंपनियों, फास्ट फूड चेन ने घर में पकाए जाने वाले खाने का अस्तित्व लगभग खत्म कर दिया है। केवल एक तिहाई युवा घर में नियमित रूप से खाना बनाते हैं। मोटापे के प्रकोप और उससे संबंधित टाइप-2 डायबिटीज, दिल की बीमारियों से बचने का सरल रास्ता घर में पका भोजन है। घर में आप जो भी खाना खाएंगे उसमें रेस्तरां के फूड से करीब 200 कैलोरी कम होगी।

युवाओं की किचन से बढ़ी दूरी

हैरिसएजेंसी के सर्वे के मुताबिक 79 प्रतिशत अमेरिकियों ने बताया, उन्हें कुकिंग में आनंद आता है। 30 प्रतिशत ने कहा, उन्हें कुकिंग से प्यार है। 14 प्रतिशत ने स्वीकार किया, उन्हें किचन के काम में मजा नहीं आता है। सात प्रतिशत का कहना है, वे तो रसोईघर में नहीं घुसते हैं। सर्वे में पता लगा कि सप्ताह में पांच या अधिक बार खाना बनाने वालों में 52 प्रतिशत लोग 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्ति हैं। अधिकतर युवा किचन से दूर रहते हैं।

सेहत पर भारी खान-पान

बीमारीनियंत्रण केन्द्रों के अनुसार अमेरिका में मोटापे और उसके कारण होने वाली बीमारियों के इलाज पर हर वर्ष 9186 अरब रुपए खर्च होते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान है, दुनिया में इस मद में 61 खरब रुपए से ज्यादा खर्च होता है। नुकसानदेह खाने की कीमत का अंदाज लगाने के लिए एक तथ्य पर गौर कीजिए। अमेरिका में बर्गर की गिनती ऑइकॉनिक फूड में होती है।

अमेरिका लोगों का मुख्य भोजन क्या है?

लगभग दो तिहाई लोग सप्ताह में एक बार फास्ट फूड खाते हैं। अमेरिकियों की कैलोरी में प्रतिदिन 25 प्रतिशत हिस्सेदारी स्नैक्स की है। उनकी कैलोरी का एक तिहाई हिस्सा घर के बाहर के खाने से आता है। विश्व के कई देशों में इस तरह के खान-पान का चलन बढ़ रहा है।

भारत के लोग क्या खाते हैं?

कई बार दाल और चावल के मेल से खिचड़ी बनाई जाती है। दैनिक खाने में साधारण भात और रोटी को अलग-अलग दालों व शाक-फलियों के साथ खाया जाता है। अत: दाल रोटी और दाल चावल पूरे भारत का मुख्य भोजन है।