E नाम की राशि क्या है 2022

E नाम की राशि क्या है 2022

  • होम
  • ऐस्ट्रो
  • Astrology : नहीं पता है आपको अपनी राशि, तो यहां करें क्लिक, नाम के पहले अक्षर से लगाएं राशि का पता

Astrology, Zodiac Sign : अगर आपको अपनी सही राशि नहीं मालूम है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. नाम के पहले अक्षर से भी राशि का पता लगाया जा सकता है. कैसे आइए जानते हैं.

E नाम की राशि क्या है 2022

ज्योतिष शास्त्र - राशि अक्षर

Astrology, Zodiac Sign : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुल 12 राशियां बताई गई हैं और कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति के अनुसार राशि निर्धारित होती है. नाम के पहले अक्षर के मुताबिक आपकी राशि कौन सी है, आइए जानते हैं-

  • मेष राशि (Aries)- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि को प्रथम यानि पहली राशि माना गया है. जिन लोगों का नाम चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ अक्षर से आरंभ होता है, उसकी राशि मेष होती है. मेष राशि का स्वामी मंगल है.
  • वृषभ राशि (Taurus)- राशि चक्र की दूसरी राशि वृषभ है. जिन लोगों का नाम ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो से आरंभ होता है, उनकी राशि वृषभ कहलाती है. इस राशि का प्रतीक एक बैल है. वृषभ राशि का स्वामी शुक्र ग्रह को माना गया है.
  • मिथुन राशि (Gemini)- मिथुन राशि को राशि चक्र की तीसरी राशि माना गया है. जिन लोगों का नाम 'क', 'छ' और 'घ' से आरंभ होता है, उनकी राशि मिथुन होती है. ज्योतिष शास्त्र में मिथुन राशि के चिन्ह में जुड़वां दिखाए गए हैं, मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह है. जो वाणी, वाणिज्य, संचार, गायन, गणित आदि का कारक है.
  • कर्क राशि (Cancer)- राशि चक्र के अनुसार इस राशि का स्थान चौथा है. से जिन लोगों का नाम ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे से शुरु होता है, उनकी राशि कर्क होती है. कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा को माना गया है.
  • सिंह राशि (Leo)- ज्योतिष चक्र की पांचवीं राशि, सिंह राशि है. जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे से शुरु होता है, उनकी राशि सिंह होती है. इस राशि का स्वामी सूर्य है.
  • कन्या राशि (Virgo)- राशि चक्र के अनुसार इस राशि का छठी राशि माना गया है. जिन लोगों के नाम का पहला ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो से आरंभ होता है, उनकी राशि कन्या कहलाती है. इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है.
  • तुला राशि (Libra)- तुला राशि का स्थान राशि चक्र के अनुसार सातवां है. जिन लोगों का नाम रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते से आरंभ होता है, उनकी राशि तुला होती है. तुला राशि का स्वामी शुक्र है.
  • वृश्चिक राशि (Scorpio)- वृश्चिक ज्योतिष के राशि चक्र की आठवीं राशि है. जिन लोगों का नाम इन अक्षर तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू से आरंभ होता है, उनकी राशि वृश्चिक होती है. इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है.
  • धनु राशि (Sagittarius)- ज्योतिष चक्र के अनुसार धनु को नवीं राशि माना गया है. ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे अक्षर से जिन लोगों का नाम शुरु होता है, उनकी धनु राशि होती है. बृहस्पति ग्रह इस राशि का स्वामी है.
  • मकर राशि (Capricorn)- मकर राशि का स्थान राशि चक्र के अनुसार 10वां माना गया है. जिन लोगों का नाम भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है, से शुरु होता है उनकी मकर राशि होती है. इस राशि के स्वामी शनि देव हैं.
  • कुंभ राशि (Aquarius)- कुंभ राशि को राशि चक्र की ग्याहरवीं राशि बताया गया है. जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा से आरंभ होता है उनकी कुंभ राशि के होती है. 
  • मीन राशि (Pisces)- राशि चक्र की अंतिम राशि मीन है. जिन लोगों का नाम दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची अक्षर से आरंभ होता है उनकी राशि मीन कहलाती है.

यह भी पढ़े:
Makar Sankranti 2022 : ग्रहों के राजा 'सूर्य' की इन राशियों पर बरसने जा रही है कृपा, जानें अपनी राशिफल

Chanakya Niti : संकट सामने हो तो चाणक्य की इन बातों का रखें ध्यान

Published at : 11 Jan 2022 01:43 PM (IST) Tags: Astrology rashifal jyotish zodiac sign हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Astro News in Hindi

यह मेष राशि के अंतर्गत आता है जिसके स्वामी मंगल देव हैं। मंगल देव सूर्य देव के मित्र भी हैं, लेकिन दोनों ही ग्रह अग्नि तत्व होने के कारण गर्म प्रवृत्ति के हैं, इसलिए अधिकांश रूप से जिन लोगों का नाम 'A' लेटर से शुरू होता है, उनमें पित्त तत्व की वृद्धि देखी जाती है और उनमें नेतृत्व की कुशल क्षमता जन्मजात होती है।

वर्ष 2022 में 'A' अक्षर वालों को सूर्य और मंगल के विशेष प्रभाव के फल प्राप्त होंगे जिसकी वजह से इनके जीवन में शुभ-अशुभ परिणामों की प्राप्ति होगी और इनकी किस्मत प्रभावित होगी। तो आइए जानते हैं 'A' अक्षर से शुरू होने वाले लोगों के लिए कैसा रहेगा साल 2022।

करियर और व्यवसाय
जिन जातकों का नाम अंग्रेजी वर्णमाला के 'A' लेटर से होता है, उनके करियर और व्यवसाय पर ध्यान दें तो वर्ष 2022 के दौरान आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव शुरुआत में ही देखने को मिल सकता है। संभव है कि जनवरी से फरवरी के मध्य में आपका स्थानांतरण हो और कुछ लोगों को विशेष रूप से नौकरी बदलने की संभावना बन सकती है। नई नौकरी आपके लिए अधिक फायदेमंद बनकर नजर आएगी और इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

वैवाहिक जीवन
यदि आपके वैवाहिक जीवन पर नजर दौड़ाई जाए तो वर्ष की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहने की संभावना है। आपको अपने जीवनसाथी से सामंजस्य बिठाने में कुछ समस्या होगी और उनका व्यवहार आपको परेशानी देगा लेकिन अप्रैल से आपके दांपत्य जीवन में खुशियों की शुरुआत होगी और आप अपने रिश्ते को लेकर संजीदा रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपके काम में भी आपको मिलेगा।

प्रेम जीवन
यदि प्रेम संबंधों की बात की जाए तो यह वर्ष आपको अपनी पसंद के जीवनसाथी को चुनने का मौका देगा। यदि आप किसी के साथ प्रेम प्रसंग में हैं तो उनके साथ विवाह होने की प्रबल संभावनाएं बनेंगी। विशेष रूप से वर्ष के पूर्वार्ध में आपको अपने प्रियतम का साथ मिलेगा और दोनों के सहयोग से आपका प्रेम विवाह भी संभव हो सकता है। आप में से कुछ लोग इतने खुश नसीब होंगे कि उन्हें अपने परिवार के सदस्यों का सहयोग भी प्राप्त होगा और आपकी लव मैरिज उनकी सहमति के कारण अरेंज मैरिज के रूप में होगी।

आर्थिक जीवन
यदि आर्थिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो यह वर्ष शुरुआत में आपको अच्छी अनुकूलता देगा। ना केवल निजी प्रयासों से और मेहनत से बल्कि कुछ गुप्त स्तोत्रों से भी आपको धन प्राप्ति का मार्ग सुगम होगा जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप अप्रैल से अगस्त के बीच अपने बैंक लोन अथवा कर्ज को चुकाने में कामयाब हो सकते हैं। अक्टूबर से नवंबर का समय आर्थिक तौर पर कुछ कमजोर रहेगा और इस दौरान धन हानि होने की भी संभावना है। दिसंबर में आपको अच्छा लाभ प्राप्त होने के योग दिखते हैं।

स्वास्थ्य
सूर्य ग्रह आपका मुख्य ग्रह है अर्थात प्रधान ग्रह है और सूर्य देव को ग्रहों के राजा का दर्जा प्राप्त है। यह उत्तम आरोग्य के कारक ग्रह हैं। सूर्य की स्थिति के कारण आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव होता रहेगा। वर्ष 2022 की शुरुआत कुछ कमजोर रहेगी। रक्त संबंधित अनियमितताएं और गुदा रोग होने की संभावना बन सकती है। अप्रैल के बाद से स्वास्थ्य समस्याओं में कमी आएगी और आप आरोग्य प्राप्त करेंगे।

उपाय

आपको प्रतिदिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए तथा तांबे के पात्र से सूर्य देव को प्रतिदिन अर्घ्य देना चाहिए। इसके साथ ही अपने पिता की सेवा करें और संभव हो तो माणिक्य रत्न धारण करें।

ई नाम की राशि क्या है 2022?

जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर , ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो और ब है उनके करियर के लिए साल 2022 विशेष तौर पर शुभ साबित होगा। बता दें कि जिन लोगों का नाम इन अक्षरों से शुरू होता है उनकी राशि वृषभ होगी। , ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो और ब अक्षरों से शुरू होने वाले नाम के लोगों के लिए नया साल शानदार साबित होने वाला है।

ई की राशि क्या है?

जिन लोगों का नाम ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो से आरंभ होता है, उनकी राशि वृषभ कहलाती है. इस राशि का प्रतीक एक बैल है. वृषभ राशि का स्वामी शुक्र ग्रह को माना गया है.