छोटा नागपुर के पठार को विश्व का खनिज आश्चर्य क्यों कहते हैं - chhota naagapur ke pathaar ko vishv ka khanij aashchary kyon kahate hain

छोटा नागपुर भारत में स्थित एक पठार है जिसका ज़्यादातर हिस्सा झारखंड और कुछ हिस्से उड़ीसा, बिहार और छत्तीसगढ़ में फैले हुये हैं। यह पठार पूर्व कैंब्रियन युगीन (5,4000,000, वर्ष से भी अधिक पुरानी) चट्टानों से बना है। रांची, हज़ारीबाग़ और कोडरमा के पठारों का संयुक्त नाम ही छोटा नागपुर है। इसकी मुख्य विशेषताओं में से एक 'पाट भूमि' है। इसे 'भारत का रूर' भी कहा जाता है, क्योंकि यहाँ संसाधनों की प्रचुरता है।

क्षेत्रफल

छोटा नागपुर का क्षेत्रफल 65,509 वर्ग किमी इसका बड़ा हिस्सा रांची का पठार है, जिसकी औसत ऊंचाई 700 मीटर है। छोटा नागपुर का समूचा पठार उत्तर में गंगा और सोन के बेसिन और दक्षिण में महानदी के बेसिन के बीच स्थित है; इसके मध्य भाग में पश्चिम से पूर्व दिशा में कोयला क्षेत्र वाली दामोदर घाटी गुजरती है।

उत्पादन

सदियों से भारी पैमाने पर होने वाली खेती ने पठार की अधिकांश प्राकृतिक वनस्पति को नष्ट कर दिया है, इसके बावजूद अब भी कुछ महत्त्वपूर्ण वन बचे हुए है। टसर रेशम और लाख जैसे वन उत्पाद आर्थिक रूप से महत्त्वपूर्ण हैं। भारत में खनिज संसाधनों का सबसे महत्त्वपूर्ण संकेंद्रण छोटा नागपुर में है। दामोदर घाटी में कोयले के विशाल भंडार हैं और हज़ारीबाग़ ज़िला विश्व में अभ्रक के प्रमुख स्त्रोतों में से एक है। अन्य खनिज हैं-तांबा, चूना-पत्थर, बॉक्साईट, लौह अयस्क, एस्बेस्टॉस और ऐपाटाइट (फ़ॉस्फ़ेट उर्वरक के उत्पादन में उपयोगी) बोकारो में एक विशाल तापविधुत संयंत्र और इस्पात कारख़ाना है। इस पठार से गुजरने वाले रेलमार्ग इसे दक्षिण-पूर्व में कोलकाता (भूरपूर्व कलकत्ता) और उत्तर में पटना से जोड़ते हैं और दक्षिण तथा पश्चिम के अन्य नगरों से भी संपर्क उपलब्ध कराते है।

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

देखें  वार्ता  बदलें

पहाड़ी और पठार

अन्नामलाई पहाड़ियाँ · अबोर पहाड़ी · इलायची की पहाड़ी · कालसुखा शिखर · कैनेरी पहाड़ी · कोंकण · खासी पहाड़ियाँ · गोरखनाथ शिखर · चामुंडी पहाड़ी · पर्वतमाला · चैत्यक पहाड़ी · कुशेशय पर्वत · बीका पहाड़ी · कुररी पर्वत · कुमुंद पर्वत · चोपटा · छोटा नागपुर · तुंगनाथ पहाड़ी · तेलंगाना पठार · कुनलुन शान · कांडामम पहाड़ी · दालम पहाड़ी · बरेल पर्वत श्रेणी · उत्तरी कछार पहाड़ियाँ · भिजो पहाड़ियाँ · बागापथरी · किरथर पर्वत · जशपुर पाट · ढंकगिरि · सफ़ेद कोह · दूनागिरि · तारणगढ़ · मणिपुर पहाड़ियाँ · पारसनाथ पहाड़ी · पीरपंजाल पठार · कुमुद पर्वत · कुलाकाँगड़ी · गोसाईथांन · बाबाबूदान की पहाड़ियाँ · वीरमाला पहाड़ियाँ · वाराहक · यमुनाचल · कैमूर · डफला पहाड़ियाँ · कुलपर्वत · यूराल पर्वत · किनाबुलु · नीलगिरि · गारो पहाड़ी · कीबो · ग्रैंपियंस · बकरोता पहाड़ियाँ · अटलस पर्वत · शिवालय पहाड़ियाँ · गिरिधन · भांडेर का पठार · अराकान योमा · तोबा ककड़ · मुल्लयनगिरि · कुद्रेमुख · कोट्टनचेरी पहाड़ियाँ · सतपुड़ा पर्वतश्रेणी · शैल पहाड़ी · बैरल पहाड़ी · मध्य भारत का पठार · तिब्बत का पठार · कर्नाटक का पठार · मालवा पठार · गोल्डेन थ्रोन · श्रमणगिरि · मिकिर पहाड़ियाँ · मिशमी पहाड़ियाँ · सुलयमान पर्वत · रामगिरि · विष्णुपद पहाड़ी · विदिशागिरि · रंगमा पहाड़ी · राजमहल पहाड़ियाँ · शत्रुंजय पहाड़ी · अपलेशियन पर्वत श्रेणी · शिलांग पठार · पामीर · रामगिरि · ग्रैंड कैनियन · शिवालिक पहाड़ियाँ · वृषभ पहाड़ी · सैडक पीक · ब्रह्मगिरि शिखर · धूपगढ़ शिखर · ब्लू पीक · मलयगिरी शिखर · महेन्द्रगिरि चोटी · वेदगिरि · शारामती चोटी · वेंकटाचल · ग्रैंड जौरियस · अहग्गार पठार · आलिव पहाड़ी · चांगथंग · बिलगिरि रंगन पर्वतमाला · शिरुई पर्वत

छोटा नागपुर बिहार राज्य का प्रमुख् अंग, राज्य के दक्षिण और दक्षिण-पूर्व में स्थित है। इसके पूर्व में पश्चिमी बंगाल के मेदिनीपुर बाँकुड़ा और पुरुलिया जिले, दक्षिण में उड़िसा और मध्य प्रदेश के जिले, पश्चिम में उत्तर प्रदेश का मिरजापुर जिला और उत्तर में दक्षिण बिहार का मैदान है। इसका आकार आयाताकार एवं क्षेत्रफल 20,069 वर्ग मील है। इसके समस्त क्षेत्रफल का 38 प्रतिशत अर्थात्‌ 7,600 वर्ग मील जंगलों से भरा हुआ है। इनमें गिरिडीह और धनबाद के क्षुपों (shrubs) के जंगलों से लेकर सिंहभूम के विशाल साल वृक्षों तक के जंगल हैं। यहाँ का साल उत्कृष्ट कोटि का होता है। छोटा नागपुर का समस्त क्षेत्रफल पहाड़ियों, पठारों और घाटियों से भरा पड़ा है। पश्चिमी बंगाल के निकट ऊँचाई 700 फुट से लेकर औसत ऊँचाई 3,500 फुट है। इसकी महत्तम ऊँचाई पर जैनियों का तीर्थस्थान, पारसनाथ या पार्श्वनाथ मंदिर है। पारसनाथ की पहाड़ी समुद्रतल से 4,500 फुट ऊँची है। इस क्षेत्र का पानी उत्तरी कोयल नदी द्वारा उड़ीसा के बैतरणी में तथा सुवर्णरेखा और संजई नदियों द्वारा बर्दवान जिले की हुगली नदी में गिरता है। इसकी घाटियों में अनेक जलप्रपात हैं जिनके सूर्योदय और सूर्यास्त के दृश्य बड़े ही मनोरम होते हैं। इन्हीं को देखकर कैप्टेन फ्रैंक्लिन ने कहा था कि ''सौंदर्य में पंचमढ़ी के दृश्य भी इनकी बराबरी नहीं कर सकते''। छोटा नागपुर होकर ही ग्रैंड ट्रंक रोड जाती है।

छोटा नागपुर के पेड़ पौधों का अनेक वैज्ञानिकों ने, जिनमें क्लार्क (Clark), कैंपबेल (Campbell), रेवरेंड कार्डन (Cordon), सर जे.डी. हूकर (Hooker) और वनसंरक्षक एच.एच. हेनिस (Haenis) के नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं, अध्ययन और संग्रह किया था। यहाँ के पेड़ पौधों में कुछ ऐसे पेड़ पौधे मिले हैं जो बहुत विरल जाति के हैं। यहाँ पेड़ पौधों के बाहुल्य से प्राय: सभी प्रभावित हुए थे, यद्यपि पारसनाथ पर पाए जानेवाले पेड़ पौधों से कुछ निराशा हुई थी। पारसनाथ पहाड़ी पर कुछ ऐसी विशिष्ट जातियाँ मिली थीं, जैसे पाइजीनस ऐंडरसोनी (Pygenun andersonie), बरबरिस एशिऐटिका (Berberis asiatica) और कैलैनकोई हेट्रोफाइटा (Kalanchoe heterophyta), जो गंजाम जिले के महेंद्रगिरि पर्वत और प्रायद्वीपीय स्थानों का छोड़कर अन्य कहीं नहीं पाई जातीं। यह आश्चर्यजनक है कि हिमालय पर्वत, नील गिरि और पालनी पहाड़ियों पर 6,000 फुट की ऊँचाई पर पाए जानेवाले पौधे यहाँ 2,500 फुट की ऊँचाई पर ही पाए जाते हैं।

यहाँ के पक्षियों का अध्ययन पहले पहल मेजर फ्रैंक्लिन ने 1831 ई. में और बद में कैप्टन बीवान (Beavan) और कर्नल टिकेल (Tickell) ने किया या। इनका बड़े विस्तार से अध्ययन भारत के भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग के वी.बॉल (V. Ball) ने दस वर्षों तक, (1864-1874 ई.) किया था और पता लगाया था कि लगभग 400 जातियों के पक्षी यहाँ पाए जाते हैं, यद्यपि उन्होंने जलपक्षियों का बहुत कुछ अभाव पाया। दामोदर घाटी योजना में बाँधों के बँध जाने और बड़े बड़े जलाशयें के हो जाने से आशा की जाती है कि भविष्य में जलपक्षियों का भी यहाँ बाहुल्य हे जायगा। यहाँ के पक्षियों में मालावॉर श्रृंगालकंठी कस्तूरिका (Malavar thistling thrush), वल्गुली (tit), ककर (sand grouse), शलभास (fly catcher), हरिवर्षश्वेत कोकिल (European cuckoo) तथा मैना (myna or grackle) महत्व के हैं।

स्तनियों में पहाड़ी बकरी यहाँ नहीं पाई जाती। इसके जंगलों में चीता, बाघ, शार्दूल (Leopard), भालू, सियार पहले बहुतायत से देखे जाते थे, पर अब उतने नहीं देखे जाते। संभवत: आबादी बढ़ जाने से ये अब घने जंगलों में छिप गए हैं और बहुत कुछ शिकारियों द्वारा मार दिए गए हैं।

छोटा नागपुर को भारत की शिल्पशाला (Workshop) कहा जाता है और यथार्थ में यह है भी, क्योंकि शिल्पशाला के लिए बिजली, कोयला और लोहा अत्यावश्यक वस्तुएँ यहाँ हैं। इन तीनों का यहाँ बाहुल्य है। भारत का अधिकांश कोयला यहाँ की खानों से ही निकलता है और वह कोयला उत्कृष्ट कोटि का होता है। जल से अब जलविद्युत्‌ का उत्पादन बहुत बड़े परिमाण में हो रहा है। लोहे के खनिज का विशाल भंडार यहाँ पड़ा है और उससे जमशेदपुर के टाटा के लोहे का कारखाना 50 से अधिक वर्षों से चल रहा है। दूसरा बहुत बड़ा कारखाना बोकारों में रूस के सहयोग से खुल रहा है। लोहे के खनिज के अतिरिक्त यहाँ क्रोमियम, मैंगनीज, ताँबा तथा सीस के खनिज, चूना पत्थर और सीमेंट बनाने के सामान, ऐस्बेस्टस, चीनी मिट्टी (केओलीन) बड़े महत्व के खनिज मिलते हैं। यहाँ का अभ्रक संसार में प्रसिद्ध है। ऐसा उत्कृष्ट अभ्रक अन्य किसी स्थान में नहीं पाया जाता। यहाँ रेडियम और यूरेनियम के रेडियोधर्मी खनिज भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। खनिज के भंडार की दृष्टि से छोटा नागपुर बड़ा समृद्धशाली क्षेत्र है। जैसे-जैसे सर्वेक्षण हो रहा है, वैसे वैस अधिकाधिक मात्रा में खनिज पाए जा रहे हैं ओर उन्हें निकालकर काम में लाने का प्रयत्न हो रहा है।

भारत की दो प्रमुख राष्ट्रीय प्रयोगशालाएँ, एक ईधंन अनुसंधान राष्ट्रीय प्रयोगशाला धनबाद के निकट और दूसरी धातुनिर्माण अनुसंधान राष्ट्रीय प्रयोगशाला जमशेदपुर में स्थित है। लाख अनुसंधान की एकमात्रा प्रयोगशाला राँची के निकट नामकुम में स्थित है, जिसमें लाख के संबंध में बड़े महत्व के अनुसंधान हुए और हो रहे हैं। लाख उत्पादन में भारत में छोटा नागपुर का स्थान प्रथम है। यहाँ के जंगलों के पेड़ों पर लाख उपजाया जाता है। यहाँ के जंगलों में बाँस भी बहुत बड़ी मात्रा में उत्पन्न होता है, जिससे लुगदी और कागज का निर्माण डालमियाँ नगर के कारखाने में हो रहा है। जंगलों की लकड़ी से भी यांत्रिक लुगदी बनती है, जो सस्ते कागजों के निर्माण में प्रयुक्त होती है।

छोटा नागपुर में अनेक कारखाने खुले हैं और नए नए खुल रहे हैं, जिनमें लाखों व्यक्ति आज काम कर रहे हैं। ऐसे कारखानों में जमशेदपुर का लोहे का कारखाना, सिंदरी का नाइट्रोजन खाद निर्माण का कारखाना तथा फॉस्फेट खाद के निर्माण का कारखाना, राँची में भारी इंजीनियरी सामान निर्माण का कारखाना, जपला का सीमेंट का कारखाना, गोमिय में विस्फोटक पदार्थों के निर्माण का कारखाना जमशेदपुर में ताँबा निकालने का कारखाना, केओलीन से ऐल्युमिनियम निर्माण का कारखाना, बोकारों में कोयले से बिजली तैयार करने का कारखाना, तथा दामोदर घाटी योजना के अंतर्गत जल से जलविद्युत्‌ तैयार करने का कारखाना विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं।

छोटा नागपुर में हिंदू एवं मुसलमानों के अतिरिक्त पर्याप्त संख्या में आदिवासी बसते हैं। आदिवासियों के कई फिरके हैं, जिनकी अपनी अपनी बोली है और रस्मरिवाजों में पर्याप्त अंतर है। आदिवासियों की अपनी बोली तो है, पर उनकी अपनी कोई लिपि नहीं है। यूरोपीय पादरियों ने उनके लिए रोमन लिपि का प्रचार किया था और इसी लिपि में कुछ प्रारंभिक पुस्तकें लिखी थी, पर अब उनकी पुस्तकें नागरी लिपि में ही लिखी जा रही हैं। पर्याप्त संख्या में आदिवासी ईसाई हो गए हैं, पर अधिकांश अभी अपने रिवाजों और अपने देवी देवताओं को मनते हैं, जो हिंदुओं के रस्मरिवाजों और देवी-देवताओं से बहुत मिलता जुलता है। आदिवासियों में शिक्षितों की संख्या अभी बहुत कम है, यद्यपि स्वतंत्रता मिलने के बाद पाठशालाओं की संख्या बहुत अधिक बढ़ गई है। इनी आर्थिक अवस्था अब भी बहुत गिरी हुई है। (फूलदेवसहाय वर्मा)

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)

भारत के छोटा नागपुर पठार में कौन सा खनिज पाया जाता है?

छोटा नागपुर का पठार: छोटा नागपुर पठार में खनिज पदार्थों जैसे कि माइका, बॉक्साइट, तांबा, चूना पत्थर, लौह अयस्क और कोयला की प्रचुरता है।

छोटा नागपुर पठार की विशेषता क्या है?

पूरे छोटानागपुर पठार का क्षेत्रफल लगभग 65,000 वर्ग किलो मीटर है। पठार का ज्यादातर हिस्सा घने जंगलों से आच्छादित है जिनमें साल के वृक्षों की प्रमुखता है और इस क्षेत्र में वन क्षेत्र का प्रतिशत देश के अन्य हिस्सों की तुलना में ज्यादा है। इस पठार पर हाथी और बाघ के संरक्षण के लिये बनाये गये कई प्रमुख अभयारण्य स्थित हैं।

छोटा नागपुर के पठार को भारत का रूर क्यों कहा जाता है?

यह पठार पूर्व कैंब्रियन युगीन (5,4000,000, वर्ष से भी अधिक पुरानी) चट्टानों से बना है। रांची, हज़ारीबाग़ और कोडरमा के पठारों का संयुक्त नाम ही छोटा नागपुर है। इसकी मुख्य विशेषताओं में से एक 'पाट भूमि' है। इसे 'भारत का रूर' भी कहा जाता है, क्योंकि यहाँ संसाधनों की प्रचुरता है।

छोटा नागपुर के पठार को क्या कहा जाता है?

छोटानागपुर पठार या छोटा नागपुर पठार (अंगरेजी: Chota Nagpur Plateau) पूरबी भारत में एक ठो पठार बाटे। ई झारखंड के अधिकतर हिस्सा; उड़ीसा, पच्छिम बंगाल आ छत्तीसगढ़ के कुछ भाग पर बिस्तार लिहले बाटे। एकरा उत्तर आ पूरुब ओर सिंधु गंगा के मैदान बाटे आ दक्खिन ओर महानदी बेसिन बा।