अधिकार से आप क्या समझते हो? - adhikaar se aap kya samajhate ho?

अधिकार से आप क्या समझते हैं?

अधिकार का आशय राज्य द्वारा व्यक्ति को प्रदान की जाने वाली उन सुविधाओं से है जिनका प्रयोग कर व्यक्ति अपनी शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक शक्तियों का विकास करता है। अधिकारों के बिना मानव जीवन के अस्तित्व की कल्पना नहीं की जा सकती है। इसीलिए वर्तमान में प्रत्येक राज्य अपने नागरिकों को अधिकाधिक अधिकार प्रदान करता है।

अधिकार से आप क्या समझते हैं इसके प्रकारों का वर्णन कीजिए?

आम तौर पर स्वीकृत नागरिक और राजनीतिक अधिकारों के अलावा सूचना के अधिकार, स्वच्छ वायु के अधिकार तथा सुरक्षित पेयजल के अधिकार का भी दावा जताया जा रहा है। जहाँ हम प्राय: अपने राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन से जुड़े अधिकारों का दावा करते हैं, वहीं हम सामाजिक और वैयक्तिक संबंधों में भी अधिकार की भाषा का प्रयोग करते हैं।

अधिकार से आप क्या समझते हैं किन्हीं दो अधिकारों का वर्णन कीजिए?

स्‍वतंत्रता का अधिकार वाक-स्‍वतंत्रता(बोलने की स्वतंत्रता) आदि विषयक कुछ अधिकारों का संरक्षण। जमा होने, संघ या यूनियन बनाने, आने-जाने, निवास करने और कोई भी जीविकोपार्जन एवं व्‍यवसाय करने की स्‍वतंत्रता का अधिकार। अपराधों के लिए दोषसिद्धि के संबंध में संरक्षण। प्राण और दैहिक स्‍वतंत्रता का संरक्षण।

अधिकारों का क्या महत्व है?

Answer with Explanation: अधिकार से अभिप्राय उन सुविधाओं और अवसरों से है , जो मनुष्य के व्यक्तित्व के विकास के लिए आवश्यक है और उन्हें समाज में मान्यता प्राप्त है। वे अधिकार इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि अधिकार व्यक्ति के व्यक्तित्व के विकास में सहायक है। अधिकार सुदृढ़ तथा कल्याणकारी राज्य की स्थापना में सहायक होते हैं।