छोटी आंत को कैसे साफ करें? - chhotee aant ko kaise saaph karen?

सलाह: आंतों को साफ रखने में बेहद कारगर हैं यह घरेलू उपाय, पाचन की समस्या होगी दूर

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 21 Sep 2021 05:13 PM IST

Show

बचपन से हम सभी सुनते आ रहे हैं, शरीर को अगर स्वस्थ बनाए रखना है तो पाचन-तंत्र को ठीक रखना सबसे आवश्यक होता है। असल में हमारे शरीर को भोजन से ऊर्जा प्राप्त होती है और पाचन तंत्र भोजन से आवश्यक पोषक तत्वों के अवशोषण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पाचन तंत्र में एक महत्वपूर्ण अंग है कोलन, जिसे बड़ी आंत भी कहा जाता है। पाचन के ठीक रहने के लिए बड़ी आंत का स्वस्थ रहना सबसे आवश्यक होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जिस तरह से शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बाहर से साफ-सफाई आवश्यक होती है, उसी प्रकार से अंदुरूनी स्वच्छता भी जरूरी है। पाचन स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए आंतों को साफ रखना बहुत आवश्यक होता है।
आंतों की सफाई का मतलब उसमें मौजूद विषाक्त पदार्थों और परजीवियों को हटाना है। अध्ययनों से पता चलता है कि आंतों को साफ रखने से न केवल पाचन बेहतर रहता है साथ ही यह कब्ज या अनियमित मल त्याग जैसी समस्याओं का कम करने के साथ कोलन कैंसर के जोखिम को भी कम कर सकती है। आइए इस लेख में जानते हैं कि प्राकृतिक तौर से आंतों की साफ-सफाई के लिए कौन से उपाय सबसे कारगर हो सकते हैं?

पानी में नमक मिलाकर पीने से लाभ
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक  कब्ज और पेट संबंधी समस्याओं के शिकार लोगों को आंतों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्कता है। ऐसे लोगों के लिए पानी में नमक डाल कर पीने से लाभ मिल सकता है। साल 2010 के एक अध्ययन से पता चला है कि कुछ योग मुद्राओं के साथ यदि पानी में नमक मिलाकर पिया जाए तो इससे आंतों की सफाई आसानी से की जा सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक सुबह खाने से पहले दो चम्मच नमक को गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं, यह लाभदायक हो सकता है।

सब्जियों के जूस हैं फायदेमंद
सब्जियों के जूस को कोलन क्लीनर माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सब्जियों के जूस में फाइबर और पोषक तत्व होते हैं जो पाचन को लाभ पहुंचाते हैं। इसके अलावा वे शरीर को हाइड्रेट करने में भी सहायक होते हैं। साल 2015 के एक अध्ययन में पाया गया कि विटामिन सी बृहदान्त्र को साफ करने में मदद कर सकता है। जूस के मिश्रण में मिलाए जाने वाले बहुत सारे फलों और सब्जियों में विटामिन सी पाया जाता है।

हर्बल टी है बेहद फायदेमंद
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक हर्बल टी, कोलन की साफ-सफाई में सबसे सहायक हो सकती है।  साइलियम, एलोवेरा, मार्शमैलो रूट आदि में लैक्सेटिव की मात्रा अच्छी पाई जाती है, जो कब्ज में मदद करने के साथ आंतों को साफ करने में सहायक हो सकती है। हालांकि यदि आप पहले से कोई दवा कर रहे हैं तो इन जड़ी बूटियों का उपयोग करने से पहले डॉक्टर से सलाह ले लें। 

फाइबर वाले फल और सब्जियों के जूस का सेवन
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों को पेट से संबंधित समस्या है, उन्हें आंतो की सफाई के लिए उन फलों या सब्जियों के जूस का सेवन अधिक करना चाहिए जो फाइबर से भरपूर हो। सेब, केले, गाजर, ब्रोकली जैसे चीजों के सेवन और मिक्स वेजिटेबल जूस पीने से आंत साफ रहती है और पाचन में सुधार होता है।

------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला के  हेल्थ एंड फिटनेस कैटेगिरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर और विशेषज्ञों,व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं. लेख में उल्लेखित तथ्यों और सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा परखा व जांचा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठकों की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और ना ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।

आपका स्वस्थ पेट आपके स्वस्थ शरीर की बुनियाद है। दुर्भाग्य से कुछ लोग भोजन के प्रति बहुत संवेदनशील होते हैं और खानपान में बदलाव की वजह से उन्हें पाचन तंत्र के रोग हो जाते हैं। यह जानना आपके लिए दिलचस्प होगा कि प्रतिरक्षा प्रणाली को बनाने वाली 70 फीसदी कोशिकाएं आंत की परत पर होती है। इसके बावजूद खराब आहार, तनाव, पर्यावरणीय और भोजन में मौजूद विषाक्त पदार्थ पाचन प्रणाली को खराब कर सकते हैं। इसलिए अपनी आंतों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है ताकि पाचन प्रणाली पर अतिरिक्त दबाव न आए। ऐसा करने के लिए अपनी डाइट में कुछ ऐसे आहार शामिल करें जो आंत के जरिये विषाक्त पदार्थ को आपके शरीर से बाहर निकाल सके।

(और पढ़ें- आंतों में सूजन के लक्षण)

आंतों को साफ करने का तरीका - Aanto ki safai kaise kare

आंतों को साफ करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें - Anton ko saaf karne ke liye hari pattedar sabjiyon ka sewan karen

हरी सब्जियां फाइबर से भरपूर होती हैं। ये आंत को साफ करने के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। हरि सब्जियां खनिज और एंटीऑक्सीडेंट से भरी होती हैं जो शरीर को विषाक्त पदार्थ के संपर्क में आने से बचाती हैं। इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपकी पाचन क्रिया अक्सर खराब रहती है तो कच्ची सब्जियां खाने से बचें। इसके बजाय हमेशा सब्जी पकाकर खाएं। पकी सब्जियां आसानी से पच जाती हैं। आप हरी सब्जियों का सूप पी सकते हैं, भूनकर खा सकते हैं या फिर उबालकर खा सकते हैं। उबली हरी सब्जियां भी सेहत के लिए फायदेमंद है। अपनी डाइट में हरी सब्जियों के साथ आप वसा जैसे मक्खन, ऑलिव ऑयल और एवोकाडो शामिल करें। इसके साथ हरी सब्जियों में विटामिन के उचित अवशोषण के लिए अम्लयुक्त आहार जैसे नींबू का रस या विनेगर भी शामिल करें।

(और पढ़ें- आंत्र रुकावट का इलाज)

आंतों को साफ करने के लिए दलिया जरूर खाएं - Anto ko saaf karne ke liye daliya jarur khayen

दलिया स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है। इसे अपने आहार में जरूर शामिल करें। अगर सामान्य दलिया खाना पसंद न हो तो इसकी रेसिपी के साथ अलग-अलग तरह के प्रयोग कर सकते हैं। आप इससे मीठी, नमकीन और तरह-तरह की डिशेज तैयार कर सकते हैं। हालांकि कुछ लोगों को दलिया बनाने में ज्यादा समय लगता है, लेकिन इस वजह से इसकी अनदेखी नहीं की जा सकती। दलिया फाइबर से भरपूर है। यह सबके लिए उपयोगी है।

(और पढ़ें- पेट साफ करने के घरेलू उपाय)

आंत साफ करने का तरीका है दही - Aant saf karne ka tarika hai dahi

दही एक प्रोबायोटिक (फर्मेंटेड खाद्य पदार्थों में पाए जाने वाले जीवित सूक्ष्मजीव) खाद्य पदार्थ है। इंटरनेशनल जरनल ऑफ़ कैंसर में प्रकाशित एक शोध के मुताबिक बहुत सारी मात्रा में दही खाने से कोलोरेक्टल कैंसर होने की आशंका में 38 फीसदी तक कमी आती है। इसके साथ ही प्रोबायोटिक्स होने की वजह से इसमें स्वस्थ बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो बीन्स या सब्जी खाने की वजह से होने वाली गैस की समस्या को कम करता है। अगर आप दुग्ध पदार्थ पसंद करते हैं तो अपनी डाइट में दही जरूर शामिल करें।

( और पढ़ें - पेट फूलने की समस्या से छुटकारा कैसे पाएं)

आंत की सफाई में अखरोट है लाभकारी - Aant ki safai mein akhrot hai labhkari

अखरोट के प्रत्येक तीस ग्राम में कुछ ग्राम फाइबर मिलता है। लेकिन इसमें एल्फा-लिनोलेनिक एसिड के फाॅर्म में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। इस वजह से यह आंत की सफाई के लिए उपयोगी आहार में शामिल है। कुछ शोध से पता चलता है कि अखरोट खाने से आंत मजबूत होती है और ऐसा ट्यूमर जिसके कैंसर बनने की आशंका हो, उसके जोखिम में भी कमी आती है।

(और पढ़ें- पेट खराब होने का कारण)

आंत साफ कैसे करे - Aanto ki safai ke upay in Hindi

आंतों को साफ करने का उपाय है ब्रोकली - Aanton ko saaf karne ka upay hai broccoli

ब्रोकली को आप अपनी डाइट में किसी भी रूप में शामिल कर सकते हैं। आप चाहें तो इसे फ्राई करके खा सकते हैं या फिर चिकन के साथ इसको भूनकर खा सकते हैं। आप ब्रोकली और फूलगोभी को मिक्स करके सब्जी बनाकर भी इसका मजा ले सकते हैं। ब्रोकली आंत को साफ करके आपको स्वस्थ रखती है।

(और पढ़ें- पेट खराब हो तो क्या करना चाहिए)

आंत को साफ करने के लिए पिएं दूध - Aant ko saaf karne ke liye piyen doodh

आमतौर पर लोग दूध को नाश्ते के तौर पर पीते हैं। लेकिन आप चाहें तो इसे किसी भी समय पी सकते हैं। इससे आपको दूध और डेयरी प्रोडक्ट के सभी गुण हासिल होंगे। आप चाहें तो दूध से तरह-तरह के मिल्क शेक बनाकर भी इसका मजा ले सकते हैं। यकीन मानिए नियमित दूध को अपनी डाइट में शामिल करने से आपकी आंत की सफाई होगी और इससे संबंधित समस्याएं भी कम होंगी। व्होल मिल्क (3.25 फैट) में 146 कैलोरी, 8 ग्राम फैट, 13 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 8 ग्राम प्रोटीन होता है। जबकि नाॅन फैट या स्किम मिल्क में 86 कैलोरी, 0 ग्राम फैट, 12 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 8 ग्राम प्रोटीन होता है।

(और पढ़ें- कच्चे दूध पीने के फायदे)

आंतों की सफाई के लिए बीन्स और दाल खूब खाएं - Anton ki safai ke liye beans aur daal khoob khayen

बीन्स और दालें भी फाइबर से भरपूर होती हैं। नियमित फाइबर युक्त आहार का सेवन करने वालों को फाइबर युक्त आहार न खाने वालों की तुलना में कोलोन पाॅलिप (आंतों की ऊपरी परत पर बनने वाला कोशिकाओं का एक छोटा गुच्छा होता है) होने की आशंका 35 फीसदी तक कम होती है। शोधकर्ताओं का कहना है कि बीन्स और दाल में कैंसर रोधी फाइटोकेमिकल्स होते हैं। अतः बीन्स और दाल नियमित खाएं और अपने आंतों को साफ रखें।

आंतों की सफाई में चिया बीज है लाभकारी - Anton ki safai me chia seed hai labhkari

अगर कहा जाए कि चिया बीज आपके आंतों की सफाई के लिए बेहतरीन विकल्प है तो गलत न होगा। पानी में भिगोए रखने की वजह से चिया बीज जेली जैसे नजर आते हैं। यह पेट को साफ करने में और कब्ज से छुटकारा दिलाने में भी उपयोगी है। इसके अलावा चिया बीज में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो कि शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप चिया बीज को पानी में मिलाकर या दूध में डालकर खा सकते हैं। स्वाद बढ़ाने के लिए दूध के साथ-साथ कोको भी शामिल किया जा सकता है। स्मूदी के रूप में या सलाद के तौर पर भी इसका सेवन किया जा सकता है।

(और पढ़ें- चिया के बीज के फायदे)

छोटी आंत की सफाई कैसे करें?

साल 2010 के एक अध्ययन से पता चला है कि कुछ योग मुद्राओं के साथ यदि पानी में नमक मिलाकर पिया जाए तो इससे आंतों की सफाई आसानी से की जा सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक सुबह खाने से पहले दो चम्मच नमक को गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं, यह लाभदायक हो सकता है। सब्जियों के जूस को कोलन क्लीनर माना जाता है।

आंतों की सफाई के लिए क्या खाना चाहिए?

बड़ी आंतों की सफाई के लिए फाइबर है जरूरी पाचन तंत्र भी सुचारू रूप से कार्य करेगा। हरी सब्जी, चोकर युक्त आटा, अनाज, फल आदि का सेवन करें। ईसबगोल का सेवन करने से भी कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।

पेट की आंतों में जमा मल कैसे निकाले?

फाइबर, अनाज, साबुत अनाज, चोकर, दलिया, फल, और सब्जियों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें। यह आपके मल त्याग को बढ़ाने और पेट के स्वास्थ्य को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

छोटी आंत को मजबूत करने के लिए क्या करें?

आंतों को मजबूत करने के उपाय- Home remedies for strong intestine.
पानी खूब पिएं आंतों को मजबूत करने के लिए पानी पीना सबसे सरल उपायों में से एक है। ... .
फाइबर से भरपूर आहार का सेवन करें ... .
चबा-चबा कर खाना खाएं ... .
लेटने से बचें ... .
पुदीने की चाय पिएं ... .
अदरक का सेवन करें ... .
फर्मेंटेड फूड्स का सेवन करें.