चने की रोटी खाने से क्या होता है - chane kee rotee khaane se kya hota hai

रोटी के बिना ज्यादातर लोगों को खाना अधूरा होता है। लेकिन क्या आपने कभी चने के आटे की रोटी (Chickpea Flour Roti) खाई है, चने के आटे की रोटी का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। खासतौर से गर्मियों के मौसम में चने की आटे की रोटी का सेवन करना चाहिए, क्योंकि चने के आटे की रोटी खाने से पटे को ठंडक पहुंचती है और पेट की गर्मी दूर होती है। चने के आटे की रोटी पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है। चने के आटे की रोटी में फाइबर और प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं चने के आटे की रोटी खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

चने के आटे की रोटी खाने के 7 फायदे

1- चने के आटे की रोटी का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चने का आटे में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, इसलिए इसका सेवन करने से शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।

2- चने के आटे की रोटी का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चने का आटा फाइबर से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से पाचन तंत्र (Digestion) बेहतर रहता है। साथ ही पेट से जुड़ी कब्ज जैसी बीमारियां दूर होती है।

3- हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) दिल के लिए काफी खतरनाक साबित होता है, इसलिए इसको नियंत्रित रखना काफी जरूरी होता है, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के लिए चने के आटे की रोटी का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है।

4- चने के आटे की रोटी का सेवन करने से कैंसर (Cancer) जैसी जानलेवा बीमारी का खतरा कम होता है, क्योंकि चने का आटा एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

5- चने के आटे में प्रोटीन (Protein) की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप चने के आटे से बने रोटी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होती है।

6- आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते मोटापा (Obesity) से परेशान हैं, लेकिन अगर आप चने के आटे की रोटी का सेवन करते हैं, तो इससे वजन नियंत्रित रहता है।

7- चने के आटे की रोटी का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) लेवल कंट्रोल रहता है। क्योंकि चने के आटे में फाइबर की प्रचुर मात्रा मौजूद होती है, इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में बढ़े कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava

Thank You!

गेहूं-चने की रोटी खाने के फायदे : डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, कब जैसे 8 गंभीर रोगों से बचने के लिए खाएं गेहूं-चने की रोटी

By उस्मान | Published: March 17, 2021 09:08 AM2021-03-17T09:08:04+5:302021-03-17T09:08:04+5:30

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो यह मिश्रण आपके लिए परफेक्ट है

चने की रोटी खाने से क्या होता है - chane kee rotee khaane se kya hota hai

चने के आटे की रोटी खाने के फायदे

Next

Highlightsयह मिश्रण प्रोटीन के बेहतर स्रोत हैकब्ज या बवासीर के रोगोयों के लिए फायदेमंद इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल रहता है कंट्रोल

गेहूं के आटे अधिकतर लोग खाते हैं। क्या आपने कभी चने के आटे की रोटी खाई है? माना जाता है कि जब गेहूं और चने के आटे को मिक्स कर दिया जाता है, तो आटे के पोषक तत्व बढ़ जाते हैं। यह मिश्रण न सिर्फ आपको कई बीमारियों से बचाता है, बल्कि डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और कब्ज जैसी कई गंभीर बीमारियों के खतरे को भी कम कर सकता है।

वजन कम करने में सहायक
अगर आप अपने कैलोरी सेवन को कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो यह मिश्रण आपके लिए बेहतर विकल्प है। चने के आटे के में 1 कप (92 ग्राम) में लगभग 25% कम कैलोरी होती है। शोधकर्ताओं का मानना है कि कम कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना अधिक प्रभावी तरीके से वजन कम किया जा सकता है।

डायबिटीज में फायदेमंद
चने के आटे में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसलिए इसे डायबिटीज के रोगियों के लिए बेहतर आहार माना जाता है। इससे उनका शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। डायबिटीज के रोगियों को हर रोज गेंहू-चने के आटे की मिक्‍स रोटी खाने की सलाह दी जाती है।

फाइबर का बेहतर स्रोत 
चने का आटा फाइबर से भरा होता है। एक कप (92 ग्राम) चने के आटे में 10 ग्राम फाइबर होता है। फाइबर रक्त में वसा के स्तर में सुधार के साथ जुड़ा हुआ है। साथ ही इसके सेवन से कब्ज और बवासीर में राहत मिल सकती है। 

कोलेस्ट्रॉल लेवल रहता है कंट्रोल
चने के आटे में अनसैचुरेटेड फैट्स मौजूद होता है। गेंहू के आटे के साथ मिलकर यह हमारे स्वास्थ के लिए लाभकारी होता है। जिससे हमारे शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल बेहतर रहता है। दोनों अनाजों की मिक्‍स चपाती गुड कॉलेस्‍ट्रॉल की उपस्थिति बनाए रखती है।

प्रोटीन का अच्छा स्रोत
चने का आटा प्रोटीन में अधिक होता है। एक 1-कप (92-ग्राम) चने के आटे में 20 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है और इसे गेहूं के आटे मिक्स करने से यह मात्रा बढ़ जाती है। आपके शरीर को मांसपेशियों के निर्माण और चोट और बीमारी से उबरने के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती है। यह वजन प्रबंधन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

मूड को बनाता है अच्छा 
गेंहू और चने का आटा हाई फाइबर सोर्स है। जिससे पाचन तंत्र अच्‍छा रहता है। चने के आटे में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। डॉक्‍टर मानते हैं कि अगर शरीर में आयरन-कैल्श्यिम सही मात्रा में हो तो हम तनाव के कम शिकार होते हैं। जिससे मूड भी अच्‍छा रहता है। इसमें विटामिन बी6 भी पाया जाता है जो सेरोटोनिन बनाने में मदद करता है। सेरोटोनिन मूड को बेहतर करने में मदद करता है और तनाव से भी दूर रखता है।

गर्भावस्‍था में है लाभकारी
गेंहू और चने के मिक्‍स आटे की रोटी गर्भावस्‍था में भी बहुत लाभकारी मानी जाती है। इसमें मौजूद फॉस्‍फोरस और कैल्शियम गर्भस्‍थ शिशु के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए लाभकारी माना जाता है। यह फोलेट का एक बेहतरीन सोर्स है। जो गर्भ में पल रहे बच्चे के दिमाग, रीढ़ की हड्डी और पूर्ण विकास के लिए जरूरी तत्‍व माना जाता है।

कैसे बनाएं गेंहू-चने की रोटी
गेंहू और चने के आटे की मिक्‍स रोटी, पारंपरिक भारतीय चपाती है। इसमें 1:2 के अनुपात में चने का आटा और गेंहू का आटा मिक्‍स किया जाता है। जिससे सेहत को दोनों अनाजों के लाभ मिल सकें। गेंहू चने के आटे की मिक्‍स रोटी बनाने के लिए एक कप चने के आटे में दो कप गेंहू का आटा मिलाया जाता है। आप चाहें तो इसे एक साथ पिसवा कर भी रख सकते हैं।
 

Web Title: wheat flour and gram flour roti health benefits: 8 amazing health benefits of eating wheat flour and gram flour roti in Hindi, gram and wheat nutrition facts in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ी हिंदी खबरों और देश दुनिया खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा लाइक करे

संबंधित खबरें

चने के आटे की रोटी खाने से क्या होता है?

चने के आटे की रोटी खाने के फायदे.
वजन कम करने में सहायक ... .
डायबिटीज में फायदेमंद ... .
फाइबर का बेहतर स्रोत ... .
कोलेस्ट्रॉल लेवल रहता है कंट्रोल ... .
प्रोटीन का अच्छा स्रोत ... .
मूड को बनाता है अच्छा ... .
गर्भावस्‍था में है लाभकारी ... .
कैसे बनाएं गेंहू-चने की रोटी.

चने का आटा और बेसन में क्या फर्क है?

आमतौर पर चने के आटे को लोग बेसन समझ लेते हैं। लेकिन ये बाजार में मिलने वाले बेसन से अलग होता है। दरअसल बेसन को रिफाइन किया जाता है, जिससे इसका फाइबर आदि निकल जाता है। जबकि चने को जब छिलके सहित पीसा जाता है, तो जो आटा तैयार होता है, वो बेसन से मोटा होता है और उसमें फाइबर भी अच्छी मात्रा में होता है।

बेसन की रोटी खाने से क्या होता है?

बेसन की रोटी खाने के फायदे- बेसन की रोटी खाने से वजन कम (weight loss) करने में मदद मिलती है. बेसन की रोटी में कार्बोहाइड्रेट,आयरन, और फाइबर पाया जाता है जो बॉडी के लिए बहुत लाभदायक होता है. वहीं अगर आप गेंहू की जगह बेसन की रोटी (Besan Roti) खाते हैं तो शरीर में फैट जमा नहीं होता है. जिससे वजन नहीं बढ़ताहै.

चने की रोटी में कितनी कैलोरी होती है?

एक चपाती 104 कैलोरी देती है। जिसमें से कार्बोहाइड्रेट में 63 कैलोरी होती है, प्रोटीन में 10 कैलोरी होती है और शेष कैलोरी वसा से होती है जो 33 कैलोरी होती है।