चमगादड़ घर में आ जाए तो क्या करना चाहिए? - chamagaadad ghar mein aa jae to kya karana chaahie?

हिंदू मान्यताओं में न जानें ऐसे कितने पशु पक्षी हैं, जिनके घर में आने के शुभ और अशुभ संकेत होते हैं, जैसे बिल्ली का घर आना एक प्रकार का संकेत दे सकता है. आज हम बात कर रहे हैं चमगादड़ की. यदि आपके घर में अचानक से चमगादड़ आ जाए या बार-बार चमगादड़ आए तो यह भी शुभ अशुभ संकेतों की ओर इशारा करती है. ऐसे में लोगों को इन संकेतों के बाद में पता होना चाहिए. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि चमगादड़ का आना किस और इशारा करता है. पढ़ते हैं आगे…Also Read - Surya Grahan 2022: इस दिन लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत

Show

चमगादड़ के आने के शुभ-अशुभ संकेत

  1. यदि आपके घर में एक चमगादड़ आ जाए तो यह बीमारी की ओर इशारा देती है. इसका मतलब यह होता है कि आपके घर का मुखिया जल्दी बीमार होने वाला है या उसे कोई गंभीर बीमारी अपना शिकार बना सकती है. ऐसे में व्यक्ति को सतर्क होने की जरूरत है.
  2. यदि आपके घर में चमगादड़ मर गई है तो इस बात की ओर इशारा देता है कि आपके घर में कोई नकारात्मक ऊर्जा है जो आपका कोई भी कार्य सफलतापूर्वक करने नहीं दे रही है. ऐसे में लोगों को सतर्क होने की जरूरत है और उस नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए कुछ उपाय भी करने की जरूरत है.
  3. यदि आपका घर साफ सुथरा है उसके बाद भी अचानक से चमगादड़ घर में घुस जाए तो यह व्यक्ति की मृत्यु की ओर संकेत दे सकती है. ऐसे में यदि बार-बार आपके घर में चमगादड़ आए तो इसे नजरअंदाज करने की भूल ना करें किसी एक्सपर्ट को जरूर बताएं.
  4. यदि आपके घर में अचानक से चमगादड़ का झुंड घुस गया है तो ऐसे में ये इस बात की ओर संकेत देता है कि पति-पत्नी के जीवन में कलह क्लेश आने वाला है या परिवार में मनमुटाव बढ़ने वाला है.

नोट – इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है. india.com इसकी पुष्टि नहीं करता है. अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें. Also Read - वास्तु टिप्स: घर में इन 5 चीजों को रखने से आती है कंगाली, बिना देर किए आज ही निकाल दें बाहर

Also Read - रोटी का उपाय: पैसों से जुड़ी सारी टेंशन खत्म करेगा रोटी का यह अचूक टोटका, बदल जाएगी जिंदगी

Shagun Apshagun: शास्त्रों में पशु-पक्षियों के शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में बताया गया है. जीवन में आनी वाली अच्छी और बुरी घटनाओं की तरफ ये पशु- पक्षी संकेत करते हैं. घर में जब चमगादड़ दिखाई दे, या ये प्रवेश करने लगें तो इसका क्या प्रभाव पड़ता है. आइए जानते हैं.

चमगादड़ का घर में दिखाई देना या प्रवेश करना शुभ नहीं माना गया है. ये कई प्रकार की परेशानियों का संकेत करता है. इसलिए घर में यदि चमगादड़ दिखाई दे तो, विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि ये घर की सकारात्मक ऊर्जा को तो प्रभावित करता ही साथ ही साथ आने वाली धन संबंधी परेशानियों का भी संकेत करता है.

नकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है
वास्तु शास्त्र के अनुसार नकारात्मक ऊर्जा से घर का वास्तु प्रभावित होता है. घर में चमगादड़ का प्रवेश होना इस बात का संकेत माना गया है कि घर की नकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि हो रही है. पुरणों में भी इस जीव के बारे में बताया गया है. इस जीव को शुभ नहीं माना गया है. घर में चमगादड़ का आना अपशगुन माना गया है. ये जीवन में अशुभ समाचार आने का भी संकेत करता है.

धन से जुड़ी परेशानियां आ सकती हैं
चमगादड़ का घर में प्रवेश आने वाली आर्थिक समस्याओं की तरफ भी इशारा करता हूं. कर्ज की समस्या, धन की हानि आदि का भी संकेत करता है. इसलिए घर में चमगादड़ का प्रवेश शुभ नहीं माना गया है. 

चमगादड़ का नित्य आना
घर में यदि प्रतिदिन चमगादड़ का प्रवेश हो रहा है तो इसे अत्यंत गंभीरता से लेना चाहिए. ये जमा पूंजी होने का भी संकेत हो सकता है. इसलिए धन के मामले में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए और धन की रक्षा करनी चाहिए.

घर में कलह और तनाव की स्थिति बनती है
माना जाता है कि चमगादड़ यदि घर में दिखाई दे रहे हैं तो घर के सदस्यों में विवाद और कलह की स्थिति भी बन सकती है. दांपत्य जीवन में परेशानी का संकेत हो सकता है. इसके साथ ही ये गंभीर रोग की तरफ भी इशारा करता है. साइंस के अनुसार चमगादड़ के पंखों में कई प्रकार के घातक बैक्टीरिया होते हैं, जिनसे संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है. इसलिए चमगादड़ घर में प्रवेश करें तो स्वच्छता के नियमों का पालन करना चाहिए. चमगादड़ को हानि भी नहीं पहुंचानी चाहिए इसका भी ध्यान रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें:
Zodiac Sign: तर्क वितर्क में इन राशि वालों को हराना होता है मुश्किल, इन क्षेत्रों में पाते हैं अपार सफलता

 Diwali 2021:  दिवाली पर लक्ष्मी जी की कृपा पाने के लिए आपकी राशि के अनुसार कौन सा मंत्र है सबसे उत्तम, जानें

‌‌‌‌‌‌‌‌‌हमारे घर में चमगादड़ आना शुभ है या अशुभ  कैसा होता है? इस बारे मे विस्तार से चर्चा करने वाले हैं। चमगादड़ के बारे मे आप भी जानते होंगे यह पूर्ण रूप से निशाचर होते हैं और दिन के अंदर किसी पेड़ की डाली या फिर गुफा के अंदर उल्टे लटके होते हैं। इनकी 1000 से भी अधिक प्रकार की प्रजातियां पाई जाती है।‌‌‌आमतौर पर चमगादड़ को दो प्रकारों के अंदर विभाजित किया जाता है।एक चमगादड़ों का समूह फल भक्षी होता है। मतलब वह पौधों को खाता है , यह काफी बड़े चमगादड़ होते हैं। इसके अलावा कुछ छोटे चमगादड़ भी होते हैं ,जो केवल कीट को खाते हैं।

‌‌‌चमगादड़ों की सबसे दिलचस्प बात यह है कि वे उल्टे लटके रहते हैं।इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि वे जमीन से उड़ान नहीं भर सकते हैं । उनके पंख उतने विकसित नहीं होते हैं। इसके अलावा वे दौड़ भी नहीं सकते हैं क्योंकि उनके पिछले पैर अविकसित होते हैं।

चमगादड़ घर में आ जाए तो क्या करना चाहिए? - chamagaadad ghar mein aa jae to kya karana chaahie?

‌‌‌जब भी शाम होती है तो आपने भी देखा होगा कि चमगादड़ बाहर निकल कर उड़ने लगते हैं।हमारे घर के समाने एक पुराना कुआं है। वह कुआं आज भी उपयोग के अंदर आता है। उस कुएं को बनाए हुए । यही कोई 300 साल के आस पास हो गए हैं।‌‌‌उस कुएं के अंदर अब भारी गड़डे बन गए हैं। दोस्तों जैसे ही शाम होती है। उस कुएं से बहुत सारे चमगादड़ निकलते हैं ।उन चमगादड़ों की संख्या का अनुमान नहीं लगाया जा सकता है लेकिन वे इतने सारे होते हैं कि पूरा आकाश काला हो जाता है।‌‌‌और कई बार तो ऐसा लगता है कि वे सारे हमारे घर के अंदर आने वाले हैं।

‌‌‌चमगादड़ एक स्तनधारी जीव है और इसके बारे मे यह कहा जाता है कि यह नकारात्मकता का प्रतीक है।इसके पास दो नूकिले दांत होते हैं जिनकी मदद से यह खून पीता है। इस वजह से इसको  बूरी ताकतों से जोड़कर देखा जाता है।निपाह वायरस भी चमगादड़ के अंदर पाया जाता है। जब चमगादड़ किसी फल पर दांत मारता है तो यह ‌‌‌वायरस उस फल के अंदर आ जाता है। और उसके बाद इंसान उस फल को खाते हैं तो वे इस वायरस के शिकार हो जाते हैं।

  • चमगादड़ का घर में आना शुभ या अशुभ chamgadar ka ghar me aana shubh hai ya ashubh
    • ‌‌‌चमगादड़ के घर मे आना नकारात्मकता
    • ‌‌‌घर मे बीमारी होने का खतरा
    • ‌‌‌घर मे अनहोनी और धन हानि का संकेत
    • ‌‌‌भूत प्रेत बाधा होने का संकेत
    • ‌‌‌घर मे चमगादड़ का आना अशांति फैलाता है
    • ‌‌‌चमगादड़ का घर मे आना दुर्भाग्य का संकेत
    • ‌‌‌आप बुरी संगति के अंदर फंस सकते हैं
    • ‌‌‌घर मे ईष्या का माहौल
  • ‌‌‌chamgadar ka ghar me aana kya hota hai घर मे बार बार चमगादड़ का आना
    • ‌‌‌घर खाली होने का संकेत
  • ‌‌‌चीन मे चमगादड़ों को शुभ माना जाता है
  • चमगादड़ का सिर पर बैठना
  • चमगादड़ का शरीर पर गिरना शुभ या अशुभ
  • घर में चमगादड़ का रहना शुभ है या अशुभAre bats in the house auspicious or inauspicious
  • चमगादड़ का घर में मरना Bat die in house
  • ‌‌‌क्या चमगादड़ के घर मे रहने‌‌‌ या आने से सच मे बुरा होता है ?
  • ‌‌‌यहां पर होती है चमगादड़ों की पूजा
  • ‌‌‌चमगादड़ के शुभ और अशुभ पर लोगों की राय
  • ‌‌‌चमगादड़ का होना आपके लिए फायदें मंद विज्ञान

चमगादड़ का घर में आना शुभ या अशुभ chamgadar ka ghar me aana shubh hai ya ashubh

‌‌‌दोस्तों आपको यह जान लेना चाहिए कि चमगादड़ के दो नुकिले दांत होते हैं और यदि वे किसी इंसान के चिपक जाएं तो उसका खून पी सकते हैं।इस वजह से चमगादड़ का घर के अंदर आना बहुत ही बुरा शकुन माना गया है। आइए जान लेते हैं कि चमगादड़ के घर मे आने से क्या क्या नुकसान हो सकते हैं?

‌‌‌चमगादड़ के घर मे आना नकारात्मकता

दोस्तों जैसा कि हमने आपको बताया चमगादड़ को नकारात्मकता से जोड़ कर देखा जाता है।यदि आपके घर के अंदर चमगादड़ आते हैं तो यह आपके घर मे नकारात्मकता को बढ़ाते हैं और घर मे सकारात्मकता मे कमी आती है।

‌‌‌घर मे बीमारी होने का खतरा

चमगादड़ से बीमारी हो सकती हैं। निपाह वायरस का तो नाम आपने भी सुना होगा । अब तक इस वायरस से कई लोगों की जान जा चुकी है।यह वायरस चमगादड़ से ही फैला है। इसके प्रारम्भिक लक्षणों के अंदर बुखार और सिरदर्द है। इसके अलावा बाद मे इंसान कोमा में पहुंच सकता है।‌‌‌यदि आपके घर के अंदर चमगादड़ आते हैं तो फिर आपको सावधान हो जाने की आवश्यकता है। क्योंकि यह आपके घर के किसी सदस्य को काट सकते हैं । जिसकी वजह से उसकी मौत हो सकती है। इसी वजह से इनको मौत का प्रतीक भी माना गया है।

‌‌‌घर मे अनहोनी और धन हानि का संकेत

दोस्तों घर के अंदर चमगादड़ का आना यह संकेत देता है कि घर मे कोई अनहोनी होने वाली है। हालांकि यह हर बार सच नहीं होता है।लेकिन ऐसा माना जाता है। इसके अलावा चमगादड़ का घर के अंदर आना यह संकेत देता है कि आपका धन व्यर्थ के कामों मे खर्च होगा ।

‌‌‌इसके अलावा आपने जो कुछ जमा पूंजी की है वह भी खर्च हो सकती है। एक तरह से  चमगादड़ का घर पर आना बुरी घर की स्थिति की ओर संकेत करता है।

‌‌‌भूत प्रेत बाधा होने का संकेत

दोस्तों वैसे भी चमगादड़ों को भूतप्रेत से जोंड़कर देखा जाता है। यदि किसी के घर के अंदर चमगादड़ आते हैं तो उसके घर मे किसी प्रकार की भूत बाधा हो सकती है। भले ही घर के अंदर ना हो लेकिन घर के बाहर से असर डालती हुई हो सकती है।‌‌‌घर मे जब भूत बाधा होती है तो चमगादड़ आते हैं। इसके अलावा कोई बड़ा नजर दोष भी हो सकता है।

‌‌‌घर मे चमगादड़ का आना अशांति फैलाता है

दोस्तों यदि आपके घर के अंदर चमगादड़ आते हैं तो यह घर मे अशांति होने का भी संकेत देते हैं। घर मे कलह हो सकती है। पति पत्नी के अंदर झगड़े हो सकते है और घर का माहौल खराब हो सकता है।‌‌‌और परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव होता है। यदि आपके घर के अंदर चमगादड़ आ रहा है तो उसे किसी तरह से रोकने का उपाय करें ।

‌‌‌चमगादड़ का घर मे आना दुर्भाग्य का संकेत

यदि चमगादड़ आपके घर मे आ रहे हैं तो यह दुर्भाग्य का संकेत होता है।मतलब आप जो मेहनत कर रहे हैं । उसका फल आपको नहीं मिलने वाला है। आपसे सफलता दूर जा रही है। इस वजह से चमगादड़ों को घर मे आने से रोकना चाहिए ।

‌‌‌आप बुरी संगति के अंदर फंस सकते हैं

चमगादड़ का घर के अंदर आना यह संकेत भी देता है कि आप किसी बुरी संगति के अंदर फंस सकते हैं आपको इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।आपको अपने संबध बुरे लोगों से काट लेने चाहिए और बुरी आदतों से दूर रहना चाहिए । और यह बात आप अपने घर के सदस्यों को भी बताएं ।

‌‌‌घर मे ईष्या का माहौल

दोस्तों चमगादड़ के घर मे आने से घर मे ईष्या का माहौल बन सकता है।और घर के सदस्य एक दूसरे से घ्रणा कर सकते हैं। और मूर्खता मे एक दूसरे को नीचे गिराने की कोशिश कर सकते हैं।

‌‌‌chamgadar ka ghar me aana kya hota hai घर मे बार बार चमगादड़ का आना

दोस्तों घर के अंदर चमगादड़ का आना बुरा माना गया है।यदि किसी घर के अंदर बार बार चमगादड़ आते हैं तो यह अच्छा संकेत नहीं माना जाता है।ऐसे घर के अंदर कोई भी काम सफल नहीं होते हैं और घर मे लड़ाई झगड़ा बढ़ जाता है।‌‌‌पति पत्नी की आपस मे बनती नहीं है।‌‌‌इसके अलावा घर के अंदर वास्तु दोष होते हैं। यदि आपके घर के अंदर बार बार चमगादड़ आ रहे हैं तो आपको सावधान हो जाने की आवश्यकता है।

चमगादड़ घर में आ जाए तो क्या करना चाहिए? - chamagaadad ghar mein aa jae to kya karana chaahie?

‌‌‌यदि आपके घर के पास मे ही चमगादड़ों का बसेरा है तो उनको रोकना आसान नहीं होगा ।लेकिन यदि आप घर के अंदर लाइट जलाकर रखेंगे तो उनका आना अपने आप ही कम हो जाएगा ।

‌‌‌घर खाली होने का संकेत

चमगादड़ का घर मे आना यह भी संकेत है कि आपका घर  खाली हो सकता है।मतलब आपके परिवार के सदस्य उस घर को छोड़ सकते हैं या उनके साथ कोई अनहोनी हो सकती हैं। हालांकि ऐसा इस वजह से माना जाता है कि चमगादड़ सुनसान को पसंद करते हैं। इस तरह की मान्यताओं का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।

‌‌‌चीन मे चमगादड़ों को शुभ माना जाता है

एक तरफ भारतिए लोग चमगादड़ों को अशुभ मानते हैं। और इनका घर के अंदर आना बुरा माना जाता है लेकिन इसके विपरित चीन के लोग चमगादड़ों को अच्छा मानते हैं। चमगादड़ दीर्घआयु वाले होते हैं।एक चमगादड़ी आयु 28 वर्ष के आस पास होती है।

‌‌‌चीनी लोग चमगादड़ का एक प्रतीक बनाकर घर के अंदर रखते हैं और इससे ऐसा माना जाता है कि वहां रहने वाले लोगों की आयु लंबी होती है।इसके अलावा चीनी लोग यह भी मानते हैं कि चमगादड़ बीमारियों से भी सुरक्षा करते हैं।‌‌‌चमगादड़ से बना हुआ प्रतीक घर के अंदर रखने से अनेक प्रकार की बीमारियों से सुरक्षा होती हैं।और घर के अंदर से बीमारियां दूर भाग जाती हैं।

‌‌‌इसके अलावा चमगादड़ को चीन के अंदर समृद्धि व सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। चमगादड़ से बना हुआ प्रतीक को घर के अंदर स्थापित किया जाता है। इसको डाइनिंग ऐरिया मे लगाया जाता है। यह धातु का बना होता है ,जो ऑनलाइन आसानी से मिल जाता है।‌‌‌इसको बेडरूम के अंदर नहीं लगाना चाहिए । यहां पर लगाना अशुभ माना जाता है।

चमगादड़ का सिर पर बैठना

‌‌‌दोस्तों चमगादड़ यदि किसी व्यक्ति के सर पर बैठ जाए या सर से टकरा जाए तो यह अशुभ ही होता है। हालांकि इसके बारे मे सही सही जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन कई बार चमगादड़ सर के उपर या आस पास कीट होने की वजह से वे सर से टकरा सकते हैं।

 हालांकि सर से टकरना बुरा नहीं है लेकिन यदि वे आपके सर‌‌‌पर अपना दांत गड़ा देते हैं तो यह आपके लिए नुकसान दायी हो सकता है। क्योंकि चमगादड़ रेबिज के वाहक होते हैं।‌‌‌वैसे चमगादड़ कम ही किसी को नुकसान पहुंचाते हैं।

चमगादड़ का शरीर पर गिरना शुभ या अशुभ

दोस्तों चमगादड़ के शरीर पर गिरने का ना तो अशुभ होता है और ना ही शुभ होता है।हालांकि इस संबंध मे कोई शकुन की जानकारी नहीं है। यदि आपके शरीर पर चमगादड़ गिर जाता है तो इसे अशुभ ना मानें । हालांकि यदि वह आपके शरीर के उपर कहीं पर काट लेता है तो उसका काटना ‌‌‌अशुभ होता है।

घर में चमगादड़ का रहना शुभ है या अशुभAre bats in the house auspicious or inauspicious

‌‌‌दोस्तों घर के अंदर चमगादड़ का रहना शुभ माना जाता है।हालांकि यह सिर्फ मान्यता है। यदि हम वैज्ञानिक द्रष्टि से बात करें तो घर के अंदर चमगादड़ का रहना शुभ नहीं होता है। कुछ लोग कहते हैं कि घर मे चमगादड़ का रहना धन लाता है। क्योंकि इसको लक्ष्मी के प्रतीक के रूप मे देखा गया है।

‌‌‌अब बहुत से लोगों के मन मे यह सवाल हो सकता है कि चमगादड़ के घर के अंदर रहने से धन सच मे आता है? तो दोस्तों इस संबंध मे हम आपको बतादें कि यह एक झूंठी मान्यता हैं। इसका सच्चाई से कोई संबंध नहीं है।एक यूजर ने लिखा कि उसके घर के अंदर चमगादड़ 5 साल से रह रहे हैं लेकिन आज तक वो गरीब हैं।

‌‌‌इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि उसके घर के अंदर एक चमगादड़ 10 साल से रह रहा है लेकिन कोई धन नहीं आया । इसके अलावा और भी बहुत सारे लोग हैं । जिनके घरों के अंदर चमगादड़ रहते हैं लेकिन कोई नकारात्मक परिणाम नहीं आया और ना ही कोई सकारात्मक हुआ ।

चमगादड़ का घर में मरना Bat die in house

चमगादड़ घर में आ जाए तो क्या करना चाहिए? - chamagaadad ghar mein aa jae to kya karana chaahie?

‌‌‌कई बार लोगों के साथ ऐसा होता है जब कोई चमगादड़ उनके घर के अंदर आता है और घर मे आने के बाद वह वहीं पर मर जाता है।कुछ लोग लिखते हैं कि उनके घर मे कोई चमगादड़ आया और पंखे से कटकर मर गया । इसके अलावा कुछ लोग यह भी लिखतें हैं कि उनके घर मे एक मरा हुआ चमगादड़ मिला ।‌‌‌वैसे चमगादड़ का घर मे मरना किसी प्रकार की बुरी सूचना नहीं है।हालांकि इससे जुड़ी मान्यताओं को मानें तो यह अशुभ हो सकता है ‌‌‌यदि आप इसको नकारात्मकता का प्रतीक मानते हैं तो उसके मरने से आपके घर मे उसके साथ की नकारात्मक उर्जा फैल सकती है। हालांकि यह सच नहीं है। आपको मरे  हुए चमगादड़ को बाहर फेंक देना चाहिए ।

‌‌‌क्या चमगादड़ के घर मे रहने‌‌‌या आने से सच मे बुरा होता है ?

‌‌‌दोस्तों पूरी दुनियां के अंदर चमगादड़ से जुड़ी अनेक प्रकार की मान्यताएं प्रचलित हैं।कुछ लोग आपको यह कहेंगे कि यह शुभ होता है कुछ कहेंगे कि यह अशुभ होता है। हम आपको हर लेख के अंदर केवल मान्यताएं बताते हैं।‌‌‌इन मान्यताओं को रियल मे ना मानें या मानें यह आपके उपर है। यह मात्र विश्वास होता है।

मैंने कई यूजर का कमेंट पढ़ा । उन्होंने लिखा था कि उनके घर के अंदर काफी लंबे समय से चमगादड़ रहते हैं लेकिन कुछ हुआ नहीं । घर मे लक्ष्मी नहीं आई। उनके जैसे अनेक लोग और भी होंगे जिनके घर मे चमगादड़ ‌‌‌रहते हैं। लेकिन असल मे चमगादड़ का घर मे रहना वैज्ञानिक रूप से गलत है।

कुछ लोग यह भी कमेंट कर सकते हैं कि उनके घर मे काफी समय से चमगादड़ रह रहे हैं लेकिन कोई आज तक बीमार नहीं हुआ ।लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि चमगादड़ बीमारियों के वाहक होते हैं ‌‌‌इस वजह से उनको घर से भगा देना ही अच्छा होता है।

‌‌‌इन सबके अलावा कुछ लोग यह भी लिखते हैं कि चमगादड़ के घर मे आने से मौत हो सकती है यह मौत का संकेत है ।उनके घर मे मौत कैसे नहीं हुई तो दोस्तों हम आपको बतादें कि यह संकेत माना जाता है। आप इसको माने या ना मानें यह आपके उपर होता है।‌‌‌हम खुद इन चीजों को नहीं मानते हैं। हां हो सकता है कि यह चीजें कुछ मामलों मे सच भी हो सकती हैं।‌‌‌लेकिन इसकी संभावना बहुत ही कम होती है।

‌‌‌यहां पर होती है चमगादड़ों की पूजा

दोस्तों चमगादड़ों को एक ओर जहां पर बुराई का प्रतीक माना जाता है। वहीं बिहार के वैशाली जिले के सरसई गांव मे चमगादड़ों को पूजा जाता है।‌‌‌इस गांव के अंदर चमगादड़ों को चमगादड़ समृद्धि की प्रतीक माना जाता है। और लोगों का कहना है कि जहां पर चमगादड़ों का वास होता है। वहां पर धन की कमी नहीं होती है।कहा जाता है की प्राचीन काल के अंदर गांव मे एक महामारी फैली थी ।

 तब चमगादड़ के आने से यह बीमारी दूर हो गई । और उसके बाद सारे चमगादड़ यहीं पर ‌‌‌रह गए । इतना ही नहीं हर शुभ कार्य के अंदर यहां के लोग चमगादड़ों की पूजा भी करते हैं।इस गांव के अंदर कुछ पीपल के पेड़ हैं । जहां पर चमगादड़ों का बसेरा है।‌‌‌इसके अलावा गांव के अंदर बहुत सारे पर्यटक उन चमगादड़ों को देखने के लिए भी आते हैं। गांव के लोग चमगादड़ों की रक्षा के लिए भी काम करते हैं।

‌‌‌चमगादड़ के शुभ और अशुभ पर लोगों की राय

चमगादड़ घर में आ जाए तो क्या करना चाहिए? - chamagaadad ghar mein aa jae to kya karana chaahie?

दोस्तों नीचे हम आपको चमगादड़ के शुभ और अशुभ के बारे मे लोगों के विचार भी बता रहे हैं ताकि आपको यह निर्णय करने मे मदद मिल सके कि यह कैसा होता है ?

‌‌‌मेरे घर के अंदर 10 साल से चमगादड़ आ रहा है लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ । सब कुछ सही चल रहा है। यह सब फालतू की बातें हैं– —‌‌‌अमन

‌‌‌सुना है कि चमगादड़ के पंखों मे वायरस होते हैं । हमको बचपन मे एक छोटा चमगादड़ मिला था । और हमने उसको कई दिनों तक साथ रखा था लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ ।  ———-अरूण

‌‌‌मेरे घर के अंदर पीछले 5 सालों से चमगादड़ रह रहे हैं लेकिन कोई भी बीमार नहीं हुआ ? ……… राशी

‌‌‌कुल मिलाकर यह कह सकते हैं कि चमगादड़ से जुड़ी जो प्राचीन मान्यताएं हैं। वे पूर्ण रूप से गलत ही जान पड़ती हैं।‌‌‌यदि आप भी चमगादड़ के उपर विश्वास करते हैं कि यह सौभाग्य या दुर्भाग्य से जुड़ा हुआ है तो शायद यह सच ना हो । क्योंकि मान्यताएं सच ही हो यह आवश्यक नहीं होता है।

‌‌‌चमगादड़ का होना आपके लिए फायदें मंद विज्ञान

भले ही हम चमगादड़ को बुरा मानते हैं। क्योंकि यह जानवरों का खून पीते हैं। हालांकि सब चमगादड़ ऐसा नहीं करते हैं।‌‌‌चमगादड़ कीटभक्षी होते हैं । और वे रोजाना हानिकारक कीटों का शिकार करते हैं।अमेरिका में हर साल 3.7 बिलियन डॉलर से अधिक कीट नियंत्रण होता है। यदि चमगादड़ नहीं होते तो क्या होता ? आप सोच सकते हैं कि कीट कितनी फसलों को बरबाद कर देते ।‌‌‌

आपको पता होना चाहिए कि एक चमगादड़ 1 घंटे के अंदर 1200 कीडे आसानी से खा सकता है। कुल मिलाकर यह बहुत सारे कीड़ों का सफाया करते हैं। हमारे घर के अंदर बहुत बार कीटों के लिए ही आते हैं।‌‌‌इसके अलावा चमगादड़ परागण के अंदर बहुत ही सहायक माने जाते हैं।

‌‌‌‌‌‌हमारे घर मे चमगादड़ आना शुभ या अशुभ लेख आपको कैसा लगा नीचे कमेंट करके बताएं।

मकड़ी शरीर पर गिरना ,मकड़ी शुभ या अशुभ संकेत

मेंढक का घर में आना ‌‌‌कैसा होता है जी अच्छा या बुरा ?

चमगादड़ अगर घर में घुस जाए तो क्या होता है?

घर में चमगादड़ का आना अपशगुन माना गया है. ये जीवन में अशुभ समाचार आने का भी संकेत करता है. चमगादड़ का घर में प्रवेश आने वाली आर्थिक समस्याओं की तरफ भी इशारा करता हूं. कर्ज की समस्या, धन की हानि आदि का भी संकेत करता है.

चमगादड़ को कैसे भगाया जा सकता है?

घर के पास जो पेड़ है उस पर चमगादड़े सोती है तो वह भी अशुभ माना जाता है। ऐसे में यदि घर के अंदर चमगादड़ आ जाए तो उसे किसी लड़ाई झगड़े आदि तरह के संकट के आने का संकेत माना जाता है। ऐसे में चमगादड़ों को भगाने के उपाय करें। धुआं आदि जलाकर या उजाला करके उन्हें भगाया जा सकता है।