बायोलॉजी से हम क्या क्या कर सकते हैं? - baayolojee se ham kya kya kar sakate hain?

12th Biology Ke Baad Kya Kare - ऐसे बहुत से छात्र होते हैं जो कक्षा 10वीं के बाद साइंस स्ट्रीम के साथ आगे की पढ़ाई जारी रखते हैं। साइंस स्ट्रीम में भी छात्र मैथ्स और बायोलॉजी में से एक या फिर सुविधा अनुसार दोनों का चयन करते हैं। जो भी छात्र बायोलॉजी (जीव विज्ञान) के साथ आगे की पढ़ाई करते हैं उनके पास 12वीं के बाद बहुत से करियर विकल्प होते हैं। 

बायोलॉजी से हम क्या क्या कर सकते हैं? - baayolojee se ham kya kya kar sakate hain?

ज्यादातर छात्र यह सोचते रहते हैं कि बायोलॉजी सब्जेक्ट से पढ़ाई करने पर डॉक्टर के अलावा कोई और करियर विकल्प नहीं है। इसी कारण बहुत से छात्र बायोलॉजी में इंटरेस्ट होने के बावजूद दूसरे विषयों के साथ आगे की पढ़ाई शुरू कर देते हैं। बायोलॉजी के छात्रों के लिए इस आर्टिकल में बहुत से कैरियर विकल्प के बारे में बताया गया है कि 12th biology ke baad Kya Kare?

अगर आप बायोलॉजी विषय के साथ पढ़ाई कर रहे हैं या फिर करने वाले हैं तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें। यहां पर बायोलॉजी के साथ कैरियर विकल्प के साथ यह भी बताया गया है कि 12वीं बायोलॉजी के बाद कौन सा कोर्स करें? अगर आप नौकरी करना चाहते हैं तो बायोलॉजी विषय के साथ पढ़ाई करके कौन सी बेस्ट नौकरी उपलब्ध है तो आइए जानते हैं 12 वीं बायोलॉजी के बाद क्या करें।

(toc) विषय सूची

12th Biology Ke Baad Kya Kare 

अगर अब बायोलॉजी के साथ बेहतर करियर बनाना चाहते हैं तो 12th बायो के बाद यह कोर्स करके करियर बना सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे कौन से कोर्सेज है जिनके बाद एक बेहतर करियर की शुरुआत हो सकती है।

12 के बाद क्या करें Biology

नर्सिंग कोर्स 

दोस्तों नर्सिंग कोर्स लड़के और लड़कियां दोनों कर सकते हैं। नर्सिंग कोर्स अधिकतर ऐसे छात्र करते हैं जिन्हें अस्पताल में मरीजों की देखभाल करना अच्छा लगता है। नर्सिंग कोर्स में यह सिखाया जाता है कि मरीज के साथ कैसे पेश आना है? डॉक्टर की सहायता करना आदि। 

नर्स बनने के लिए आप बीएससी नर्सिंग कोर्स, जीएनएम, एएनएम कोर्स कर सकते हैं। शुरुआत में नर्स का वेतन 20 से ₹25000 होता है। लगभग 5 वर्ष के अनुभव के बाद यह सैलरी ₹50000 प्रति महीने हो जाती है।

बी फार्मा (बैचलर ऑफ फार्मेसी)

साइंस स्ट्रीम के ज्यादातर छात्र बी फार्मा कोर्स करते हैं। बी फार्मा कोर्स के अंतर्गत दवाइयों और औषधियों के बारे में जानकारी दी जाती है। इस कोर्स में विभिन्न प्रकार की बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली दवाइयों के बारे में बताया जाता है। इस कोर्स को करने के बाद आप खुद का मेडिकल स्टोर खोल सकते हैं।

फार्मेसी कोर्स करने के लिए तीन ऑप्शन होते हैं। आप डिप्लोमा इन फार्मेसी, बैचलर ऑफ फार्मेसी या फिर मास्टर ऑफ साइंस ऑफ फार्मेसी कोर्स कर सकते हैं। बैचलर ऑफ फार्मेसी कोर्स करने के बाद फ्रेशर की सैलरी 25 से 30,000 प्रति महीने होती है। 3 से 5 वर्ष के एक्सपीरियंस के बाद 70 से ₹100000 प्रति महीने सैलरी हो जाती है।

पैरामेडिकल कोर्स

पैरामेडिकल कोर्स करने के बाद आपके पास जॉब की कमी नहीं होती। इस कोर्स में छात्र को हेल्थ केयर सेक्टर से संबंधित जानकारी दी जाती है। यानी इस कोर्स में नर्सिंग, फार्मेसी जैसे सभी प्रकार का ज्ञान दिया जाता है। हेल्थ केयर सेक्टर में जॉब के बहुत अवसर होते हैं। 

पैरामेडिकल कोर्स करने के बाद फ्रेशर का मासिक वेतन लगभग भी 25 से ₹30000 होता है। और 4 से 5 वर्ष के एक्सपीरियंस के बाद 80000 से डेढ़ लाख रुपए प्रति महीने सैलरी होती है।

एमबीबीएस (बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी)

एमबीबीएस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए आपको 12वीं व एंट्रेंस एग्जाम में अच्छे अंक लाने होते हैं। एमबीबीएस कोर्स किसी विशेष स्पेशलाइजेशन के साथ पूरा करना होता है। इस प्रकार आप किसी विशेष स्पेशलाइजेशन के डॉक्टर बन जाते हैं। स्पेशलाइजेशन जैसे कि न्यूरोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट, ऑर्थोपेडिक्स, चाइल्ड स्पेशलिस्ट, एनएसथीसिया स्पेशलिस्ट आदि।

बी डी एस (बैचलर ऑफ डेंटल साइंस)

यह एक अंडरग्रैजुएट कोर्स है। 12वीं के बाद यह 3 वर्ष का कोर्स होता है। इस कोर्स के दौरान स्टूडेंट्स को दांतो से संबंधित बीमारियों की जानकारी दी जाती है। दांतो के मरीज का इलाज कैसे करना है यह भी सिखाया जाता है। 

आप बैचलर ऑफ डेंटल साइंस कोर्स करके प्राइवेट और गवर्नमेंट हॉस्पिटल में डेंटिस्ट बन सकते हैं। शुरुआत में डेंटिस्ट की सैलरी लगभग 40 से 50000 महीने होती है। और 4 से 5 वर्ष के एक्सपीरियंस के बाद यह डेढ़ लाख से ₹200000 प्रति महीने हो जाती है।

🔗 बीएससी एग्रीकल्चर कोर्स की संपूर्ण जानकारी

साइकोलॉजिस्ट

अगर आप साइक्लोजेस्ट के रूप में करियर बनाना चाहते हैं। तो आपको 12 के बाद 3 वर्ष का बैचलर ऑफ साइकोलॉजी डिग्री कोर्स करना होता है। इसके बाद आपको 2 वर्ष का मास्टर ऑफ साइकोलॉजी कोर्स करना होता है। 

साइकोलॉजी एक ऐसी साइंस है जिसमें बिना दवाइयों के मरीज का इलाज किया जाता है। फ्रेशर की सैलरी 20 से 25000 प्रति महीने होती है। लगभग 5 वर्ष के एक्सपीरियंस के बाद एक लाख या ज्यादा सैलरी होती है।

डर्मेटोलॉजिस्ट

डर्मेटोलॉजिस्ट त्वचा (स्किन) की बीमारियों का इलाज करते हैं। डर्मेटोलॉजिस्ट त्वचा पर होने वाली विभिन्न प्रकार की बीमारियों जैसे कि मुंहासे, शरीर में धब्बे, खुजली आदि का इलाज करते हैं। डर्मेटोलॉजिस्ट के रूप में कैरियर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के कोर्सेज कर सकते हैं जैसे कि डिप्लोमा इन डर्मेटोलॉजी, बैचलर ऑफ साइंस इन डर्मेटोलॉजी, पोस्ट ग्रेजुएशन इन डर्मेटोलॉजी या फिर मास्टर डिग्री।

यह सभी कोर्स 2 से 3 वर्ष के होते हैं इन कोर्स को करने के बाद अब डर्मेटोलॉजिस्ट बन जाते हैं। शुरुआत में 40 से ₹50000 प्रति महीने सैलरी होती है। और 3 से 5 वर्ष के एक्सपीरियंस के बाद लगभग ₹100000 सैलरी हो जाती है।

रेडियोग्राफी

कभी-कभी ऐसा होता है कि शरीर के आंतरिक भागों की जांच की जाती है उसके लिए X rays का प्रयोग किया जाता है। रेडियोग्राफी कोर्स करने के लिए आप डिप्लोमा इन रेडियोग्राफी, पोस्ट ग्रेजुएशन इन रेडियोग्राफी या फिर अन्य रेडियोग्राफी डिग्री कोर्सेज करके आप करियर की शुरुआत कर सकते हैं।

न्यूट्रिशन एंड डायटिस्ट

दोस्तों इस कोर्स के अंतर्गत आपको फूड मैनेजमेंट की जानकारी प्रदान की जाती है। यह जानकारी दी जाती है कि स्वस्थ रहने के लिए व किस बीमारी में किस प्रकार के खाद्य का इस्तेमाल करना चाहिए। शरीर में न्यूट्रीशन की कमी होने से विभिन्न प्रकार की बीमारियां होने का खतरा होता है। आजकल न्यूट्रिशन और डायटिस्ट कोर्स किए हुए लोगों की बहुत डिमांड है।

बायोलॉजी (PCB) में कौन-कौन सी नौकरी मिलती है

अगर आपने 12वीं (PCB) करने के बाद बायोलॉजी से ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है। तो आपके पास नौकरी के बहुत से ऑप्शन होते हैं। जिनमें आप अपना करियर बना सकते हैं। 

बायोलॉजी (बायो) से क्या-क्या बन सकते हैं

  1. हॉर्टिकल्चरिस्ट
  2. डर्मेटोलॉजिस्ट
  3. डेंटिस्ट
  4. फार्मासिस्ट
  5. फिजियोथैरेपिस्ट
  6. पोडियाट्रिस्ट
  7. साइकोलॉजिस्ट
  8. नर्स
  9. मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट
  10. होम्योपैथिक
  11. फॉरेंसिक साइंटिस्ट
  12. कार्डियोलॉजिस्ट
  13. डॉक्टर
  14. टीचर

12वीं बायोलॉजी (PCB) के बाद बेस्ट कोर्सेज

अगर आप यह जानना चाहते हैं 12th Biology ke baad kaun sa course chune तो यहां पर बहुत से कोर्सेज के बारे में बताया गया है इन कोर्स इसको आप 12वीं के बाद कर सकते हैं।

12वीं जीव विज्ञान ke baad क्या करें?

  • एमबीबीएस
  • BHMS
  • BDS 
  • BPT (बैचलर ऑफ फिजियोथैरेपी)
  • BUMS
  • बीएससी
  • बैचलर ऑफ फार्मेसी
  • माइक्रोबायोलॉजी
  • फॉरेंसिक साइंस
  • बायो टेक्नोलॉजी
  • बायोइनफॉर्मेटिक्स
  • एनवायरमेंटल साइंस
  • नर्सिंग
  • जेनेटिक्स

10वीं के बाद बायो लेने के फायदे Bio lene ke fayde

दोस्तों कक्षा दसवीं तक तो हम लगभग सभी विषय पढ़ते हैं। लेकिन कक्षा 11 में हमें स्ट्रीम चुनना होता है। अगर आपको विज्ञान में रुचि है तो आप साइंस स्ट्रीम सुन सकते हैं। साइंस स्ट्रीम में नहीं बायोलॉजी विषय लेने के बहुत फायदे होते हैं। जैसे कि

  • बायोलॉजी विषय लेने के बाद आप आगे की पढ़ाई करके डॉक्टर बन सकते हैं।
  • बायोलॉजी विषय होने पर आप विभिन्न प्रकार की बीमारियों व दवाइयों के बारे में जानकारी प्राप्त कर पाते हैं।
  • बायो लेने से आपके पास कैरियर के बहुत से विकल्प होते हैं।
  • आप सरकारी नौकरी के साथ प्राइवेट जॉब भी कर सकते हैं।
  • बायोलॉजी से पढ़ाई करने पर आप हेल्थ सेक्टर से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी कर सकते हैं जैसे कि हॉस्पिटल, मेडिकल स्टोर आदि।

12वीं बायोलॉजी के बाद क्या करना चाहिए

12वीं के बाद आप विभिन्न प्रकार के कोर्स कर सकते हैं जैसे कि एमबीबीएस, BHMS, बीडीएस, बी फार्मा, बीएससी एग्रीकल्चर, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी आदि। 12वीं बायो के बाद आप मेडिकल, डिजाइनिंग, टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट, टीचिंग जैसे सेक्टर में जॉब कर सकते हैं।

🔗 बीएड कोर्स की पूरी जानकारी
🔗 बीकॉम कोर्स के बाद नौकरी के विकल्प

क्या बायोलॉजी से पढ़ाई करने पर CDS एग्जाम दे सकते हैं?

हां, आप CDS एग्जाम के लिए एलिजिबल होते हैं।

क्या बायो से पढ़ने पर बीकॉम कर सकते हैं?

हां, 12वीं बायो से करने के बाद बीकॉम में एडमिशन ले सकते हैं।

क्या बायोलॉजी के छात्र कंप्यूटर फील्ड में करियर बना सकते हैं?

हां, बायो के स्टूडेंट्स बीसीए कोर्स करके कंप्यूटर जगत में करियर बना सकते हैं।

बायोलॉजी से हम कौन कौन सी नौकरी कर सकते हैं?

बायो सब्जेक्ट की पढ़ाई के बाद आप सरकार के स्वास्थ्य विभाग तथा एग्रीकल्चर विभाग में नौकरी पा सकते हैं। इसके अलावा आप फार्मा, फूड प्रोडक्ट, रिसर्च, एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट तथा फूड बेवरेज डिपार्टमेंट में भी नौकरी पा सकते हैं

12वीं के बाद बायो वाले क्या कर सकते हैं?

12वीं बायोलॉजी के बाद क्या करना चाहिए 12वीं के बाद आप विभिन्न प्रकार के कोर्स कर सकते हैं जैसे कि एमबीबीएस, BHMS, बीडीएस, बी फार्मा, बीएससी एग्रीकल्चर, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी आदि। 12वीं बायो के बाद आप मेडिकल, डिजाइनिंग, टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट, टीचिंग जैसे सेक्टर में जॉब कर सकते हैं

बायोलॉजी पढ़ने से क्या क्या बन सकते हैं?

इस सब्जेक्ट की पढ़ाई के बाद आप सरकारी नौकरियों के अलावा फार्मा ,रिसर्च ,फूड प्रोडक्शन, एग्रीकल्चर सेक्टर आदि में जॉब पा सकते हैं। फार्मा के साथ फूड एंड बेवरेज इंडस्ट्री में भी माइक्रोबायोलॉजिस्ट की काफी डिमांड है। क्रिमिनोलॉजी दर्शन क्राइम के नेचर और उसके कारणों के अध्ययन का सब्जेक्ट है।

12वीं पास करने के बाद क्या करें?

12th Ke Baad Kya Kare Arts Student.
बैचलर ऑफ आर्ट्स (BA).
बैचलर ऑफ आर्ट्स एंड बैचलर ऑफ लेजिस्लेटिव लॉ (BA LLB).
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC).
बैचलर ऑफ एलीमेंटरी एजुकेशन (B.El.Ed).
बैचलर ऑफ सोशल वर्क (BSW).
बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (BFA).
बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट (BHM).
बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (BCA).