बेसन और दही लगाने से क्या होता है? - besan aur dahee lagaane se kya hota hai?

बेसन और दही लगाने से क्या होता है? - besan aur dahee lagaane se kya hota hai?

त्वचा की कई समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए हम में से ज्यादातर लोग तरह-तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का प्रयोग करते हैं, लेकिन उनमें से ज्यादातर प्रोडक्ट्स केमिकल से भरे होते हैं, जिससे ये आपकी त्वचा को फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। क्या आप जानते हैं, चेहरे पर बेसन और दही लगाने से न सिर्फ त्वचा की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है, बल्कि यह कॉम्बिनेशन आपको एक साफ और दमकती त्वचा पाने में भी मदद कर सकता है। कील मुंहासे, दाग-धब्बे और एजिंग के लक्षणों को कम करने के लिए यह एक प्रभावी उपचार है। इस लेख में हम आपको चेहरे पर दही और बेसन लगाने के फायदे (Benefits Of Besan And Curd For face In Hindi) और इस्तेमाल का तरीका बता बता रहे हैं।

चेहरे पर बेसन और दही लगाने के फायदे- Besan, Curd Benefits For Face

1. मुंहासे और दाग-धब्बे दूर होते हैं

दही में विटामिन सी और लैक्टिक एसिड मौजूद होते हैं, जो मुहांसों से लड़ने में मदद करते हैं। वहीं बेसन त्वचा की रंगत में सुधार करता है और त्वचा को कोमल बनाता है। दोनों ही त्वचा पर मौजूद अतिरिक्त तेल और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करते हैं और आपको एक दमकती त्वचा प्रदान करते हैं।

बेसन और दही लगाने से क्या होता है? - besan aur dahee lagaane se kya hota hai?

इसे भी पढें: साबुन या फेसवॉश के बजाए धोएं बेसन से चेहरा, मिलेंगे ये 5 फायदे

2. झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम होती हैं

दही फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मददगार है और बेसन त्वचा को टाइट करने में मदद करता है। साथ ही दही में गुड फैट होता है, जो त्वचा में लोच को बनाए रखने में बहुत मददगार है।

3. स्किन एलर्जी से छुटकारा मिलता है

दही में विटामिन सी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। बेसन और दही लगाने से त्वची पर मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया साफ होते हैं। यह त्वचा पर एलर्जी, सूजन और लाली से छुटकारा दिलाने में मददगार है।

ये भी देखें:

4. टैनिंग दूर होती है

दही और बेसन दोनों को ही सनबर्न और पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए जाना जाता है।  ये त्वचा की रंगत को साफ करने में मदद करते हैं। इससे आपकी त्वचा हाइड्रेट रहती है, स्किन का पीएच स्तर बेहतर होता है और टैनिंग से छुटकारा मिलता है।

5. त्वचा में नमी बनी रहती है

ड्राई और बेजान त्वचा से परेशान लोगों के लिए बेसन और दही बहुत फायदेमंद है, क्योंकि यह आपकी त्वचा में नमी को लॉक करने में मददगार है। यह त्वचा फटने और त्वचा में जलन आदि जैसी ड्राई स्किन के कारण होने वाली समस्याओं के लिए एक अचूक उपाय है। बेसन त्वचा को कोमल बनाता है, वहीं दही त्वचा को टोन करने में मदद करती है।

इसे भी पढें: रात को चेहरे पर शहद लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे<

चेहरे पर कैसे लगाएं बेसन और दही (How To Apply Besan, Curd On Face)

बेसन और दही को एक साथ मिलाकर आप फेस पैक या मास्क की तरह चेहरे पर लगा सकते हैं। बेसन और दही का फेस पैक बनाना बहुत आसान है, आपको बस कुछ सरल स्टेप्स को फॉलो करना जैसे:

सबसे पहले आपको 2 बड़े चम्मच बेसन लेना है। उसके बाद बेसन में एक से दो चम्मच दही मिलाना है। इसका एक स्मूथ पेस्ट बना लें। देखें कि पेस्ट बहुत ज्यादा पतला या गाढ़ा न हो और त्वचा पर आसानी से अप्लाई होने वाली कंसिस्टेंसी में हो। आप इसके अनुसार दही की मात्रा को कम या ज्यादा कर सकते हैं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें या इसे तब तक चेहरे पर रहने दें, जब तक कि यह सूख न जाए। उसके बाद ठंडे या सादे पानी से धो लें।

All Image Source: Freepik.com

सुंदर और चमकदार त्वचा के लिए आप क्या-क्या नहीं अपनाते, बाजार में बिकने वाली क्रीम्स, फेस-पैक्स, ब्यूटी ट्रीटमेंट्स आदि। इस लेख में हम आपको एक घरेलू नुस्खें के बारे में बताने जा रहे हैं। गर्मी में चेहरे से लेकर बॉडी तक पर टैनिंग की समस्या परेशान करती है। इस मौसम में हमारी स्किन को बेहद नुकसान पहुंचता है। रफ, ड्राई और पिगमेंटेड स्किन देखने में बिल्कुल अच्छी नहीं लगती, इसलिए इसका बेहतर उपचार करना जरूरी है। अगर आप टैनिंग से निजात पाना चाहती हैं तो हम आपको कुछ आसान और प्राकृतिक चीजों के इस्तेमाल करने का तरीका बताते हैं जो आपकी स्किन की इस समस्या से निजात दिलाएगा।

चेहरे पर बेसन और दही लगाने के फायदे : Chehre Pe Besan Aur Dahi Lagane Ke Fayde In Hindi

टैनिंग दूर करने के लिए (To remove tanning apply besan and dahi face pack)

दही (Yogurt)

दही ना सिर्फ सेहत के लिए जरूरी है, बल्कि स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है। दही के साथ नींबू का सेवन आपकी स्किन को दोगुना फायदा पहुंचाता है।

बेसन (Gram flour)

बेसन स्किन से ऑयल को हटाता है, साथ ही टैनिंग रिमूव करता है। स्किन पर बेसन का इस्तेमाल करने से ब्लैकहेड्स से छुटकारा मिलता है।

यह फेस पैक कैसे बनाए :- How to make this face pack in hindi

- दही, नींबू और बेसन इन तीनों इंग्रेडिएंट्स को अच्छे से मिक्स करके उसका पेस्ट बना लें।

- इस पेस्ट का इस्तेमाल आप हाथ, पैर या चेहरे पर आसानी से कर सकते हैं।

- इसे चेहरे पर अच्छे से लगाएं और आधे घंटे के लिए लगा छोड़ दें।

- आधे घंटे बाद इसे गुनगुने पानी से वॉश करें। आप इस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।

पैक लगाने के बाद - After applying this face pack in hindi

पैक के सूखने के बाद अगर आपके चेहरे पर पिंपल या फुंसी वगैरह हैं तो इसे रगड़ना नहीं है नॉर्मल पानी से इसे धो लें। अगर आपकी स्किन क्लियर है तो हाथ में हल्का सा पानी लेकर इस पैक को हल्का सा मसलकर निकालें।

इस पैक का असर आपको तुरंत दिखाई देगा। यह फेयरनेस लाने के साथ ही चेहरे की क्लीजिंग भी करता है। इसे आपको रोज लगाना है। इसे किसी भी टाइम पर लगा सकते हैं। 15 दिन में आपको इस पैक का बेहतर रिजल्ट मिलेगा।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar

Thank You!

दही और बेसन मिलाकर चेहरे पर लगाने से क्या होता है?

चेहरे पर झुर्रियां (Wrinkles) हों तो आप बेसन में दही और बेसन में शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं. यह फेस पैक एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर है जो डेड स्किन सेल्स को हटाने का काम करता है. इस फेस पैक को बनाना बेहद आसान है. एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन, जरूरत के अनुसार दही और एक चम्मच शहद लेकर मिला लें.

दही में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए?

स्किन टाइप के अनुसार इस्तेमाल करना जरूरी दही और खीरे का फेस पैक किसी भी टाइप की स्किन के लिए अच्छा होता है. नॉर्मल या रूखी स्किन वालों के लिए दही और शहद का फेस पैक बढ़िया रहता है. वहीं ऑयली स्किन वाले दही और बेसन, दही और नींबू या दही और संतरे के छिलके के पाउडर से बना फेस पैक यूज कर सकते हैं.

बेसन लगाने से क्या नुकसान होता है?

Besan Side Effects for Face: चेहरे पर बेसन लगाने का नुकसान बेसन से चेहरे को साफ, बेदाग और चमकदार बनाया जा सकता है. लेकिन, अगर आप इसे ज्यादा ताकत के साथ चेहरे पर रगड़ते हैं, तो यह रोमछिद्रों में सूजन का कारण बन सकता है. जिसके पीछे बैक्टीरियल व फंगल इंफेक्शन कारण हो सकते हैं.

बेसन में क्या मिलाकर लगाना चाहिए?

बेसन में एक चुटकी हल्दी मिला लें।.
अब इसमें आवश्यकतानुसार गुलाब जल मिलाकर इसका पेस्ट बना लें।.
इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने दें।.
अच्छी तरह सूख जाने पर, चेहरे को साफ पानी से धो लें।.
इस प्रयोग को हफ्ते में दो बार दोहराएं।.