ब्रोकली खाने से क्या फायदा होता है? - brokalee khaane se kya phaayada hota hai?

Broccoli Benefits: ब्रोकली का सेवन करने से सेहत को कई तरह से लाभ मिलते हैं। कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर ब्रोकली कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। ब्रोकली में कैल्शियम, आयरन, विटामिन ए और सी और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती है, शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं। साथ ही ब्रोकली में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-कैंसर और एंटी-इंफ्लेमेटरी के भरपूर गुण पाए जाते हैं जो व्यक्ति को कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए ब्रोकली का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। साथ ही ये हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं ब्रोकली का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

Show

ब्रोकली फूलगोभी जैसी दिखने के बावजूद उससे काफी अलग होती है. इसमें तमाम ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाते हैं.

ब्रोकली फूल गोभी की प्रजाति की एक सब्जी है, जो देखने में तो बिल्कुल फूल गोभी की तरह लगती है, लेकिन इसका स्वाद उससे बिल्कुल अलग होता है. सेहत के लिहाज से ब्रोकली को काफी फायदेमंद माना जाता है.

इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, जिंक, सेलेनियम, विटामिन-ए और सी के साथ-साथ पोलीफेनोल, क्वेरसेटिन, ग्लूकोसाइड जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसके अलावा ब्रोकली में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-कैंसर और एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे भी तमाम गुण होते हैं जो व्यक्ति को कई गंभीर बीमारियों से बचाते हैं. जानिए ब्रोकली के ढेरों फायदे.

1. हार्ट के लिए फायदेमंद

ब्रोकली में मौजूद सेलेनियम और ग्लूकोसिनोलेट्स जैसे तत्व दिल को स्वस्थ रखने वाले प्रोटीन को बढ़ाने का काम करते हैं. साथ ही इसमें मौजूद हाई फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने का काम करता है. ब्रोकली हाई बीपी को भी नियंत्रित करती है. इस तरह ब्रोकली के नियमित सेवन से हार्ट से संबन्धित कई गंभीर समस्याओं का खतरा कम होता है.

2. कैंसर के इलाज में असरकारी

ब्रोकली में सेलेनियम, ग्लूकोराफैनिन जैसे एंटी-कैंसर गुण पाए जाते हैं. तमाम विशेषज्ञों का मानना है कि ब्रोकली का सेवन ब्रेस्ट कैंसर, स्किन कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर से बचाव और इलाज में प्रभावी है.

3. लिवर की समस्याओं में देता राहत

ब्रोकली में हेपाटोप्रोटेक्टिव गुण भी पाए जाते हैं जो लिवर को तमाम गंभीर बीमारियों के रिस्क से बचाते हैं. ब्रोकली को अपनी डाइट में शामिल करने से लिवर क्षति का जोखिम कम होता है और फैटी लिवर की समस्या में लाभ मिलता है.

4. हड्डियों और दांतों के लिए फायदेमंद

हड्डियों और दांतों की बेहतर सेहत के लिए कैल्शियम की जरूरत होती है. इसमें कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. ऐसे में ब्रोकली हड्डियों और दांतों की सेहत के लिए काफी लाभकारी है.

5. वजन कम करने में मददगार

ब्रोकली एक हाई फाइबर और प्रोटीन से भरपूर डाइट है. इसे खाने से पेट काफी देर तक भरा रहता है और व्यक्ति ओवरईटिंग से बच जाता है. वहीं हाई फाइबर डाइट होने की वजह से ये पेट की तमाम समस्याओं को दूर करता है और पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है.

6. गर्भावस्था में फायदेमंद

गर्भावस्था के दौरान महिला को पोषक तत्वों की जरूरत होती है. ऐसे में ब्रोकली उनकी जरूरत को पूरा करने में काफी हद तक कारगर है. इसमें मौजूद कैल्शियम बच्चे की हड्डियों को मजबूत करता है. इसके अलावा ब्रोकली प्रोटीन, आयरन, फोलेट, विटामिन सी और विटामिन के का भी अच्छा स्रोत है जो गर्भवती महिला के लिए जरूरी पोषक तत्व माने जाते हैं.

ब्रोकली बहुत लोकप्रिय सब्जी नहीं है पर इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि ये गुणों का खजाना है. इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, विटामिन ए, सी और कई दूसरे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इसमें कई प्रकार के लवण भी पाए जाते हैं जो शुगर लेवल को संतुलित बनाए रखने में मददगार साबित होते हैं.

ब्रोकली देखने में काफी हद तक गोभी के जैसी ही लगती है. आप चाहें तो इसे सलाद के रूप में, सूप में या फिर सब्जी के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. कुछ लोग इसे भाप से पकाकर खाना भी पसंद करते हैं.

ब्रोकली खाने के फायदे:

1. दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाव के लिए
ब्रोकोली में कैरेटेनॉयड्स ल्यूटिन पाया जाता है. ये दिल की धमनियों को स्वस्थ बनाए रखता है. इसके सेवन से दिल का दौरा पड़ने और अन्य बीमारियों के होने की आशंका कम हो जाती है. इसमें मौजूद पोटैशि‍यम कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ने नहीं देता है.

2. कैंसर होने की आशंका को करता है कम
ब्रोकोली के सेवन से कैंसर होने की आशंका भी कम हो जाती है. ब्रोकली में फिटाकेमिकल अधिक मात्रा में पाया जाता है. ब्रोकोली में मौजूद तत्व शरीर से विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालने का काम करते हैं.

3. अवसाद के खतरे से बचाव
फोलेट की कम मात्रा लेने से डिप्रेशन का खतरा बढ़ जाता है. ब्रोकोली में फोलेट की भरपूर मात्रा पायी जाती है. ये मूड को बेहतर बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी होता है. साथ ही ये मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक है.

4. इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मददगार
ब्रोकोली में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है. विटामिन सी शरीर में इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने और संक्रमण से बचाव में मदद करता है.

5. गर्भावस्था में इसका सेवन करना है बहुत फायदेमंद
गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से ब्रोकली का सेवन करना चाहिए. इसमें मौजूद तत्व न केवल बच्चे के स्वास्थ्य और विकास के लिए फायदेमंद होते हैं बल्क‍ि मां को भी कई प्रकार के संक्रमण से दूर रखते हैं.

Broccoli in hindi : ब्रोकली एक सब्जी है जो देखने में फूलगोभी (Cauliflower) जैसी होती है लेकिन रंग अलग होता है। फूलगोभी केवल सफ़ेद रंग की होती है पर ब्रोकली गाढ़े हरे रंग, बैंगनी और सफ़ेद रंगों में पायी जाती है। यह कच्ची और उबाल कर दोनों तरह से खाई जाती है। ब्रोकली के फायदे क्या है, ब्रोकली कैसे खायें ? ब्रोक्कोली के बारे में पूरी जानकारी आगे पढ़िए। 

Q: ब्रोकली को हिन्दी में क्या कहते हैं, ब्रोकली का हिंदी नाम

A: ये इटली देश का पौधा है इसलिए Broccoli को हिन्दी में भी ब्रोकली ही कहते हैं। बोलचाल की हिन्दी भाषा में ब्रोकली को हरी फूलगोभी कहते हैं। इसका अलग से कोई हिन्दी नाम नहीं है।

Q: ब्रोकली में कौन सा विटामिन होता है

A: ब्रोकली में विटामिन A, C, B1, B2, B3, B6 होते हैं।

Table of Contents

    • 0.1 ब्रोकली को कैसे खाएं | How to eat Broccoli vegetable in hindi
  • 1 ब्रोकली गोभी के फायदे | Broccoli benefits in hindi
    • 1.1 ब्रोकली खाने के फायदे स्किन के लिए | Broccoli ke fayde
    • 1.2 हरी गोभी ब्रोकली की सब्जी खाने के फायदे औरतों के लिए | Broccoli Khane ke fayde
    • 1.3 हरी गोभी के फायदे हार्ट के लिए | Heart benefits of Broccoli Vegetable in hindi
    • 1.4 डायबिटीज में ब्रोकली के फायदे | Hari Gobhi ke fayde
    • 1.5 ब्रोकली को कैसे खाना चाहिए | How to eat broccoli in hindi
    • 1.6 ब्रोकली की सब्जी कैसे बनाएं, बनाने का तरीका | Broccoli ki Sabzi recipe in hindi
    • 1.7 ब्रोकली का सूप कैसे बनायें | Recipe of Broccoli soup in hindi
    • 1.8 ब्रोकली के पत्तों की सब्जी | Broccoli leaves ki sabzi in hindi
    • 1.9 भारत में ब्रोकली की खेती और उपयोग

ब्रोकली को कैसे खाएं | How to eat Broccoli vegetable in hindi

ब्रोकली की सब्जी बनाई जाती है जैसे फूलगोभी की सब्जी बनाते हैं। ब्रोकली के पत्ते भी खाए जाते हैं। ब्रोकली के पत्तों की सब्जी, सूप आदि बनाये जाते हैं। इसके पत्ते भी ब्रोकली जैसे फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा ब्रोकली का उपयोग तरह-तरह के हेल्दी सलाद, Soup, सब्ज़ी, पास्ता, Noodles, पिज़्ज़ा, बर्गर आदि food items बनाने में प्रयोग किया जाता है। हम आपको ब्रोकली की सब्जी, ब्रोकली सूप, ब्रोकली के पत्तों से सब्जी बनाना भी बतायेंगे। 

ब्रोकली गोभी के फायदे | Broccoli benefits in hindi

1) ब्रोकली में कई फायदेमंद न्यूट्रीशन हैं। इसमें आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट, विटामिन A, विटामिन C, विटामिन B1, B2, B3, B6, पोटैशियम, मैगनिशियम, जिंक, फास्फोरस, एंटीओक्सिडेंट होते हैं। ब्रोकली खाने से बॉडी की रोगप्रतिरोधक क्षमता (Immunity) बढ़ाता है। 

2) ब्रोकली वजन कम करने में असरदार है। ये हाई फाइबर और प्रोटीन से भरपूर है, इसलिए ब्रोकली खाने से भूख जल्दी नहीं लगती। साथ ही कब्ज दूर होता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। 

ब्रोकली खाने के फायदे स्किन के लिए | Broccoli ke fayde

3) ब्रोकली स्किन पर झुर्रियाँ, फाइन लाइन्स जैसी समस्या दूर कर चेहरे और शरीर की स्किन पर बढ़िया असर डालता है। इसका विटामिन C, कॉपर, जिंक स्किन को ग्लो और टाइटनेस देते हैं। ब्रोकली के एंटीओक्सिडेंट फ्री रेडिकल्स को नष्ट करके बढती उम्र के लक्षणों को कम करते हैं। 

पढ़ें> आंवला खाने के 9 गजब फायदे 

ब्रोकली खाने से क्या फायदा होता है? - brokalee khaane se kya phaayada hota hai?
What is Broccoli in hindi

हरी गोभी ब्रोकली की सब्जी खाने के फायदे औरतों के लिए | Broccoli Khane ke fayde

4) गर्भवती महिलाओं (Pregnant ladies) के लिए ब्रोकली बहुत अच्छा होता है। ब्रोकली में पाए जाने वाला आयरन, फोलेट बच्चे के दिमागी और शारीरिक विकास के लिए अच्छा होता है। 

5) ब्रोकली औरतों के शरीर में एस्ट्रोजन हॉर्मोन का स्तर नियंत्रित करती है। एस्ट्रोजन हॉर्मोन बढ़ने से गर्भाशय कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा बढ़ता है। ब्रोकली का सेवन इन समस्याओं से बचाव करता है। 

6) ब्रोकली खाना बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती स्त्रियों के लिए खास फायदेमंद है। Broccoli का कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाकर ओस्टियोपोरोसिस बीमारी का खतरा कम करता है और इसका आयरन एनीमिया की बीमारी से बचाता है। 

7) Broccoli खाने से आँखों पर अच्छा असर डालता है। ये आँखों में बीटाकैरटिन मोतियाबिंद, मस्कुलर डिजनरेशन रोकता है।

8) ब्रोकली में विटामिन K होता है जोकि खून बहने पर ब्लीडिंग रोकने में मदद करता है। 

9) ब्रोकली में खूब फाइबर होता है जोकि पेट को हेल्दी रखता है, मोटापा कम करता है। 

10) Broccoli में पाए जाने वाला विटामिन C कोलेजन बॉडी टिश्यू, हड्डी बनाता है जोकि घाव भरने, स्किन को युवा बनाये रखने में मदद करता है।

हरी गोभी के फायदे हार्ट के लिए | Heart benefits of Broccoli Vegetable in hindi

11) हाई फाइबर शरीर में बुरे कोलेस्ट्रॉल कम करता है, जोकि हृदय धमनियों (Heart arteries) को स्वस्थ रखकर हार्ट की बीमारी से बचाता है। 

पढ़ें> मोटापा घटाने के 7 आसान तरीके 

डायबिटीज में ब्रोकली के फायदे | Hari Gobhi ke fayde

12) वैज्ञानिकों ने रिसर्च में पाया कि ऐसे मोटे लोग जोकि टाइप 2 डायबिटीज के मरीज हैं, उन्हें ब्रोकली का सेवन ब्लड शुगर लेवल कम करने में मदद करता है। 

13) ब्रोकली में पाए जाने वाले फाइटोन्यूट्रीएंट्स जैसे तत्व शरीर को Detox करके कई रोगों को पैदा होने से रोकते हैं और रक्त शुद्ध करते हैं। इसके अलावा ब्रोकली आटिज्म रोगियों के व्यवहार और सम्वाद समस्या के असर को कम करता है। 

14) ब्रोकली में पाए जाने वाले फाइटोकेमिकल और सल्फोरोफेन (Sulforaphane) तत्व कैंसर की बीमारी से शरीर का बचाव करता है। 

15) ब्रोकली के पत्तों में ब्रोकली के फूल से ज्यादा Beta Carotene और Vitamin A होता है। ब्रोकली के पत्ते में Phytonutrients होते हैं जोकि ब्रोकली के फूल या तने में नहीं पाए जाते हैं। 

ब्रोकली को कैसे खाना चाहिए | How to eat broccoli in hindi

ब्रोकली को 20 मिनट से अधिक भाप (steam) देने, 3 मिनट से अधिक माइक्रोवेव में रखने और 5 मिनट से अधिक फ्राई करने से ब्रोकली के कैंसरररोधी गुण कम होते हैं। इसलिए ब्रोकली के गुणों का ज्यादा लाभ पाने के लिए बताई गयी टाइम लिमिट के अंदर ही पकाएं। 

– Broccoli को बहुत अधिक उबालने से उसके फायदे, कैंसर रोधी गुण कम हो जाते हैं।

– कच्ची ब्रोकली सभी गुणों से भरपूर होती है, लेकिन कच्ची बहुत ज्यादा खाने से गैस और अपच की समस्या हो सकती है। 

पढ़ें> असली खाने के 11 गजब फायदे जानें 

ब्रोकली की सब्जी कैसे बनाएं, बनाने का तरीका | Broccoli ki Sabzi recipe in hindi

ब्रोकली की सब्जी बनाने के लिए ब्रोकली को छोटे टुकड़ों में काटकर साफ़ पानी से धो लें, जैसे फूलगोभी की सब्जी बनाते समय जैसा काटते हैं। अब इसे बनाने के 2 तरीके हैं

  1. सीधे फ्राई करें और सब्जी बना लें, या फिर
  2. ब्रोकली के टुकड़ों को 5-6 मिनट तक उबाल लें। फिर इसे छानकर फ्राई करें। 

नोट> अगर हल्का उबालकर फिर फ्राई करेंगे तो सब्जी जल्दी बन जाएगी। 

ब्रोकली की सब्जी बनाने के लिए कड़ाही में तेल या मक्खन डाल कर गर्म करें. तेल गर्म होने पर जीरा या सरसों से तड़का दें। अब बारीक़ कटा अदरक का टुकड़ा, हरी मिर्च, प्याज डालें. अगर हो तो 8-10 दाने काली मिर्च के भी डाल दें। 

2-3 मिनट में जब यह हल्का भूरा होने लगे तो ब्रोकली के टुकड़े डाल दें। ऊपर से नमक डालकर सब्जी चला दें, जिससे सब मिक्स हो जायें। अगर ब्रोकली उबाल कर फ्राई कर रहे हैं तो 3-4 मिनट से ज्यादा न भूनें। अगर सब्जी में पानी हो तो उसे सूखने तक पकने दें।

अगर कच्ची ब्रोकली फ्राई कर रहे हैं तो नमक डालने के बाद 15-20 मिनट तक ढककर धीमी आंच पर गलने दें। जब सब्जी तैयार हो जाये तो निकालने से पहले आधा नींबू निचोड़कर डालकर मिक्स कर दें। आपकी ब्रोकली की सब्जी तैयार है। 

पढ़ें> शहद के अद्भुत 51 लाभ और उपाय 

ब्रोकली का सूप कैसे बनायें | Recipe of Broccoli soup in hindi

Broccoli के टुकड़े काटकर धो लें। इसे पानी में एक उबाल आने तक गर्म करें। उबलने के बाद गैस बंदकर 5 मिनट तक उसी बर्तन में रहने दें। 2 आलू के पतले टुकड़े कर लें। टमाटर और अदरक के टुकड़े करें। अब कड़ाही में मक्खन डालकर गर्म करें। 

पिघले मक्खन में काली मिर्च, लौंग, दालचीनी डालकर हल्का भूनिए। अब इसमें आलू, टमाटर, अदरक के कटे टुकड़े और ब्रोकली के टुकड़े पानी से निकालकर मिक्स करे। थोड़ा पानी डालकर ढककर पकने के लिए छोड़ दें. 5-6 मिनट बाद चेक करें कि आलू पक गये हैं या नहीं। अगर पक गये हों तो गैस से उतार लीजिये, नहीं पके तो पकने तक 2-3 मिनट और पकायें। 

जब यह सब्जी थोड़ी ठंडी हो जाये तो मिक्सी में डालकर पीस लें। अब कड़ाही में यह पिसी सब्जी, 1 छोटा चम्मच पिसा गर्म मसाला, नमक स्वाद के अनुसार, 4 कप पानी डालकर हल्की आंच पर गर्म करें। 5-6 मिनट तक उबालकर कर गैस बंद कर दे। ब्रोकली सूप बन गया है। इसे उपर से कटी धनिया, थोड़ा सा बटर डालकर सर्व करें। 

ब्रोकली के पत्तों की सब्जी | Broccoli leaves ki sabzi in hindi

ब्रोकली के पत्ते विदेशों में भी खाए जाते हैं। इसका स्वाद भी थोड़ा सा ब्रोकली और करम साग (Kale), सरसों या पालक की तरह होता है। ब्रोकली के पत्तों की सब्जी भी बनाई जाती है। 

इसे बनाने के लिए ब्रोकली के पत्ते धोकर काट लें। काटते समय जहाँ से पत्ते खत्म हो जाएँ, उसके नीचे की डंडी काटकर फेंक दें। अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें उसमें 3-4 लहसुन और कटी मिर्च डाल दें। जब ये थोड़ा लाल हो जाये तो कटे हुए ब्रोकली के पत्ते इसमें डाल दें, मिलाएं और ढक दें। 

थोड़ी देर में जब ये सब्जी पानी छोडने लगे तो नमक मिला दें। थोड़ी देर में जब पत्ते गल जाएँ और सब्जी सूखने लगे तो गैस बंद कर दें। आप चाहे तो बनाते समय थोड़ा सा काली मिर्च या लाल मिर्च भी मिला सकते हैं। 

ब्रोकली के नर्म पत्तों को सलाद या Smoothie में मिलाया जा सकता है। मीडियम साइज़ में ब्रोकली के पत्तों से सब्जी और ब्रोकली के बड़े पत्तों से सूप बनाया जा सकता है। 

  • ग्रीन कॉफ़ी पीने से मोटापा कम करें, इसे कैसे बनाएं
  • रोजाना मूंगफली भिगोकर खाने के 12 फायदे
  • काली मिर्च खाने में डालकर खाने के 12 फायदे, काली मिर्च कैसे खाएं
  • मौसम्बी का जूस पीने के 20 फायदे, कब पियें 
  • देसी घी खाने के 6 फायदे, जानें देसी घी कैसे वजन कम करता है

भारत में ब्रोकली की खेती और उपयोग

भारत में ब्रोकली की खेती मैदानी इलाकों में सर्दियों में और ठंडे क्षेत्र जैसे उत्तरांचल, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर में  होती है। ब्रोकली गोभी साधारण गोभी से थोड़ा महंगी मिलती है। बड़े शहरों, होटलों में इनकी काफी मांग है। दुनिया भर में ब्रोकली का ज्यादातर प्रयोग यूरोपीय भोजन, सूप और सलाद बनाने में होता है। 

आप ब्रोकली (Broccoli in hindi) के फायदे की जानकारी को अपने दोस्तों, परिचितों को Whatsapp, facebook पर शेयर और फॉरवर्ड जरुर करें जिससे कि अन्य लोग भी ये जानकारी पढ़ सकें। अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट करें। 

ब्रोकली खाने से क्या लाभ होता है?

ब्रोकली खाने के फायदे.
1- डायबिटीज में फायदेमंद- शुगर के मरीज को हरी सब्जियां जरूर खानी चाहिए. ... .
2- इम्यूनिटी बढ़ाए- ब्रोकली में विटामिन सी और जिंक अच्छी मात्रा में पाया जाता है. ... .
3- वजन घटाए- ब्रोकली फाइबर, पोटेशियम और प्रोटीन का अच्छा सोर्स है. ... .
4- लिवर को स्वस्थ बनाए- ब्रोकली खाने से लिवर हेल्दी बनता है..

ब्रोकली कैसे खाना चाहिए?

ब्रोकली के डंठल को छीलकर काट लें और उन्हें फ्लोरेट्स के साथ उबाल लें..
ब्रोकली को नरम करने तक पकाएं, इसे नींबू का रस, नमक और जैतून के तेल के साथ टोस कर सर्व कर सकते हैं..
ब्रेकली को आप पास्ता के साथ भी सर्व कर सकते हैं. ... .
ब्रोकली को आप सलाद (Salad), सब्जी, या फिर स्टाटर के रूप में भी पका कर खा सकते हैं..

ब्रोकली की तासीर क्या है?

ब्रोकली सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। लेकिन इसकी अधिकता सेहत के लिए नुकसानदेह भी हो सकती है। ऐसे में जरूरी सावधानी के बारे में जाना जरूरी है। सर्दियों में अक्सर लोग ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जिनकी तासीर बेहद ही गर्म होती है।

ब्रोकली में कौन कौन से विटामिन पाए जाते हैं?

कच्चे ब्रोकोली में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, वहीं इसमें मौजूद पोटैशियम की ज्यादा मात्रा रक्तचाप के नियंत्रण में अतिरिक्त सहायता प्रदान करती है। ब्रोकोली में दो मुख्य घटक पाए जाते हैं, जो स्वस्थ कंकाल प्रणाली बनाने में मदद करते हैं। ये घटक हैं, विटामिन K और कैल्शियम।