भारत के राष्ट्रीय पुरस्कार कौन सा है? - bhaarat ke raashtreey puraskaar kaun sa hai?

National Awards of India in Hindi :- भारत एक बहुत बड़ा देश है यहाँ अलग-अलग क्षेत्रों में अच्छा काम करने वालो को पुरस्कार दिये जाते है ये सारे पुरस्कार 1950 के बाद दिया जाने लगे है हमारे देश में अभी तक बहुत सारे लोगों को ये भी नहीं पता कि Bharat ke Rashtriya Puraskar kya hai तो आइये जानते है भारत के सर्वोच्च पुरस्कार और सम्मान कौन कौन से है।

भारत रत्न

भारत रत्न, भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है जो देश की सेवा के लिए नागरिको को दिया जाता है। यह किसी भी फील्ड में सेवा देने वालो को दिया जाता है यह प्लेटिनम से बना होता है जिस पर सत्यमेव जयते लिखा होता है और इसे राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है अभी तक कुल 12 लोग इसे प्राप्त कर चुके हैं।

भारत के राष्ट्रीय पुरस्कार कौन सा है? - bhaarat ke raashtreey puraskaar kaun sa hai?

पद्म विभूषण

यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने किसी क्षेत्र में असाधारण और विशिष्ट कार्य किया हो। यह भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पुरस्कार है।

पद्म भूषण

यह पुरस्कार 1954 से शुरू हुआ है यह ऐसे लोगों को दिया जाता है जिन्होंने किसी क्षेत्र में कुछ विशेष कार्य किया हो और प्रसिद्धि हासिल की हो चाहे वो कला, विज्ञान, साहित्य, शिक्षा, सामाजिक कार्य, इंजीनियरिंग किसी भी क्षेत्र से हो।

पद्मश्री पुरस्कार

यह भी उन्ही पुरस्कारों की तरह है जो किसी भी फील्ड में बेहतरीन काम करने वाले नागरिकों को दिया जाता है इसमें कांसे से कमल का फूल बना होता है जिसे स्वयं राष्ट्रपति देते हैं।

सैन्य पुरस्कार

यह पुरस्कार भारतीय सैनिको के द्वारा वीरता, बहादुरी और शौर्य दिखाने के लिए दिया जाता है। यह तीन प्रकार का होता है- परमवीर चक्र, महावीर चक्र, वीर चक्र।

परमवीर चक्र

यह पुरस्कार आर्मी अफसरों को उनके द्वारा शूरवीरता, बहादुरी और त्याग दिखाने के लिए दिया जाता है। जो दुश्मनों के सामने अपने जीवन की परवाह किये बिना लड़ता है यह सम्मान मरणोपरांत दिया जाता है और अभी तक केवल 21 लोगों को ही दिया गया है।

महावीर चक्र

यह पुरस्कार आर्मी जवान को उनके द्वारा वीरता, बहादुरी और शौर्य दिखाने के लिये दिया जाता है यह मरणोपरांत दिया जाता है

वीरता चक्र

यह पुरस्कार सैनिकों द्वारा दिखाया गया साहस और पराक्रम के लिए उनके मिर्त्यु के उपरांत दिया जाता है

इसके अलावा आर्मी में शांतिपूर्ण पुरस्कार भी दिया जाता है जो इस प्रकार से है

अशोक चक्र = यह आर्मी के बड़े अफसरों को उनके वीरता और सौर्य दिखाने के लिए दिया जाता है

कीर्ति चक्र = ये आर्मी के मिडिल लेवल के अफसरों को उनके वीरता के लिए दिया जाता है

शौर्य चक्र = ये आर्मी के जवानों को उनके अदम साहस और पराक्रम के लिए दिया जाता है

खेल पुरस्कार

ये पुरस्कार खेल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने वालो को दिया जाता है इसमें चार प्रकार के पुरस्कार होते है राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (खेल दिया जाने वाला सबसे बड़ा पुरस्कार है।) द्रोणाचार्य पुरस्कार (इसमें 5 लाख रूपये और द्रोणाचार्य की कांसे की मूर्ति प्रदान की जाती है) अर्जुन पुरस्कार ( इसमें भी कुछ पैसे और अर्जुन की कांस्य की मूर्ति प्रदान की जाती है) ध्यानचन्द्र पुरस्कार ( यह प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद सिंह के नाम का खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए दिया जाता है)

वीरता पुरस्कार

यह पुरस्कार 6 से 18 साल तक के बच्चों को विषम परिस्थितियों में उनके अदम्य साहस और वीरता दिखाने के लिए दिया जाता है इसे स्वयं राष्ट्रपति द्वारा एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। ये पुरस्कार 26 जनवरी और 15 अगस्त को ही दिया जाता है और इस साल ये पुरुस्कार उत्तराखड के एक छोटी सी लड़की को दिया गया जिसने अपने भाई को बचाने के लिए तेंदुए से लड़ गयी थी।

भारत के राष्ट्रीय पुरस्कार कौन सा है? - bhaarat ke raashtreey puraskaar kaun sa hai?

फिल्म पुरस्कार

यह पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, फिल्म, अभिनेता, अभिनेत्री, सिनेमा लेखन जैसे क्षेत्रों में दिया जाता है। इसके अलावा आइफा पुरस्कार भी सिनेमा के क्षेत्र में योगदान देने के लिए दिया जाता है।

भाषा सम्मान

यह पुरस्कार साहित्य के क्षेत्र में योगदान देने के लिए दिया जाता है। यह 24 भाषाओं में उल्लेखनीय साहित्य प्रदान करने के लिए दिया जाता है।

Read – दुनिया के सबसे अमीर देश

गांधी शांति पुरस्कार

यह पुरस्कार महात्मा गाँधी के सम्मान में 1995 से दिया जाने लगा। यह पुरस्कार हर साल ऐसे इंसान और संस्था को दिया जाता है जिन्होंने सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक बदलावों को अहिंसा के मार्ग से प्राप्त किया है। या गांधीजी के दिखाए रास्ते पर चलता है।

FAQ’s

Q : भारत में कुल कितने पुरस्कार है?

Ans :भारत में कुल 120 पुरस्कार है जो खास है उन्हें वो इस प्रकार से है पद्म विभूषण, पद्म भूषण, पद्म श्री, सैन्य पुरस्कार, खेल पुरस्कार , वीरता पुरस्कार, फिल्म पुरस्कार , भाषा सम्मान आदि.

Q :  भारत का राष्ट्रीय पुरस्कार क्या है?

Ans : भारत का राष्ट्रीय पुरस्कार भारत रत्न है इसे सर्वोच्च नागरिक सम्मान भी कहा जाता है।

Q :  भारत का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान कौन सा है?

Ans : भारत रत्‍न, भारत का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान है.

Q :  भारत का दूसरा सर्वोच्च सम्मान कौन सा है?

Ans : पद्म विभूषण, भारत का दूसरा सर्वोच्च सम्मान है

दोस्तों अब आपको पता चल गया होगा कि Bharat ke Pramukh Puraskar kaun sa hai

भारत का राष्ट्रीय पुरस्कार कौन सा है?

भारत रत्न Bharat Ratna पुरस्कार में एक पीपल के पत्ते का आकार होता है और यह कांस्य-टोंड होता है। पुरस्कार के बीच में सूर्य का प्रतीक है, और देवनागरी लिपि में प्रतीक के नीचे “भारत रत्न” शब्द अंकित हैं। इसके पीछे की तरफ राज्य का प्रतीक और राज्य का आदर्श वाक्य है।

भारत में कितने राष्ट्रीय पुरस्कार हैं?

भारत रत्न, परम वीर चक्र, पद्म सम्‍मान, शौर्य चक्र, अशोक चक्र इनमें से प्रमुख हैं

भारत का सबसे बड़ा पुरस्कार कौन सा है?

भारत का उच्चतम नागरिक राष्ट्रीय पुरस्कार भारत रत्न है और यह पूरी तरीके से भी भारत का सबसे बड़ा अवार्ड है.

दुनिया का सबसे बड़ा पुरस्कार कौन सा है?

नोबेल पुरस्कार पहली बार 1901 में दिए गए थे। भौतिकी, रसायन विज्ञान, शरीरक्रिया विज्ञान या चिकित्सा, साहित्य और शांति में योगदान जिन्होंने मानव जाति को सबसे बड़ा लाभ प्रदान किया है।