बिहार में कुल कितने घर हैं? - bihaar mein kul kitane ghar hain?

बिहार में 38 जिले है, ऊपर टेबल में बिहार के सभी जिलों के नाम उनकी जनसंख्या, विकास दर, लिंग अनुपात, साक्षरता, क्षेत्रफल, जनसंख्या घनत्व एवं जिला मुख्यालय के साथ दिया गया है।

बिहार में कुल मिलाकर 38 ज़िले है, जनसँख्या को मानक माने तो पटना सबसे बड़ा ज़िला है और शेखपुरा सबसे छोटा ज़िला है, क्षेत्रफल के मानको में पश्चिम चंपारण सबसे बड़ा जिला है और शिवहर सबसे छोटा ज़िला है।

क्या आप जानते हैं कि पिछले 20 सालों से बिहार में कोई नया जिला नहीं बना है. वर्तमान वर्ष 2022 में बिहार में कुल जिलों की संख्या 38 है.

Table of Contents hide

1 Bihar Me Kul Kitne Jile Hai 2022

2 बिहार – झारखंड विभाजन से पहले और बाद में, Bihar me kul kitne jile hai

3 बिहार के सभी जिलों का नाम और उनके क्षेत्रफल, जनसंख्या एवं मुख्यालय

4 बिहार के सभी प्रमंडल के नाम एवं उनके जिलों के नाम निम्नलिखित हैं

5 FAQs

6 प्रश्न – बिहार के क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला कौन है?

7 प्रश्न – बिहार का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा जिला कौन सा है?

8 प्रश्न – बिहार का सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला कौन-सा है?

9 प्रश्न – बिहार का सबसे कम जनसंख्या वाला जिला कौन है?

10 प्रश्न – बिहार में सर्वाधिक जनसंख्या वृद्धि वाला जिला कौन सा है?

11 प्रश्न – बिहार में सबसे कम जनसंख्या वृद्धि वाला जिला कौन सा है?

12 प्रश्न – बिहार का सर्वाधिक साक्षरता जिला कौन सा है?

13 प्रश्न – बिहार का सबसे कम साक्षरता वाला जिला कौन-सा है?

14 प्रश्न – बिहार का सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला कौनसा है?

15 प्रश्न – बिहार में सबसे कम लिंगानुपात वाला जिला कौन सा है?

16 प्रश्न – बिहार का सबसे ज्यादा जनसंख्या घनत्व वाला जिला कौन सा है?

17 प्रश्न – बिहार का सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला जिला कौन सा है?

18 प्रश्न – बिहार का सबसे अधिक विकास दर वाला जिला कौन सा है?

19 प्रश्न – बिहार का कौन सा जिला भूकंप जोन 5 में आता है?

20 प्रश्न – बिहार के किस जिले में भूकंप का प्रभाव सबसे कम हो सकता है?

21 प्रश्न – बिहार के किस जिले में सबसे ज्यादा बाढ़ आता है?

22 प्रश्न – बिहार के किस जिले में सबसे कम बाढ़ आता है?

23 प्रश्न – बिहार के किस जिले में सबसे ज्यादा आंधी तूफान आता है ?

24 प्रश्न – गंगा नदी बिहार के किस जिले में प्रवेश करती है?

25 प्रश्न – बिहार के कितने जिलों में नगर निगम का गठन हुआ है?

26 प्रश्न – बिहार में अंतिम जिला कौन बना था?

27 Conclusion Points

Bihar Me Kul Kitne Jile Hai 2022 

बिहार का 38 वां जिला कौन है? बिहार का अंतिम बनने वाला जिला कौन सा है?इन दोनों ही प्रश्नों का उत्तर अरवल जिला है। अरवल जिला का गठन अगस्त 2001 में हुआ था। अरवल जिला इससे पहले जहानाबाद जिले का हिस्सा हुआ करता था। 

  • बिहार में कितने डेंटल कॉलेज हैं? 

वर्तमान समय 2022 में भी बिहार में सिर्फ 38 जिले हैं। अगर आप से किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा में यह प्रश्न पूछा जाता है कि बिहार में कितने जिले हैं? आपका उत्तर होना चाहिए बिहार में कुल 38 जिले हैं। पिछले 20 सालों से बिहार में कोई भी जिला नहीं बना है. 

बिहार – झारखंड विभाजन से पहले और बाद में, Bihar me kul kitne jile hai

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 1951 में बिहार में जिलों की संख्या 18 थी। 1981 में जिलों की संख्या बढ़कर 31 हो चुका था। 1991 में बिहार में कुल जिलों की संख्या 55 हुआ करता था।

  • बिहार में कितने पंचायत एवं गांव हैं? 

15 नवंबर 2000 में बिहार और झारखंड राज्य का विभाजन हुआ था। उस समय दोनों राज्यों को मिलाकर जिलों की संख्या 55 था। बिहार के दक्षिणी भाग के 18 जिले को अलग करके झारखंड नाम का नया राज्य बनाया गया था। 

झारखंड राज्य के गठन के समय, इस राज्य में कुल जिलों की संख्या 18 थी। बिहार से झारखंड अलग होने के बाद बिहार में कुल जिलों की संख्या 37 बची थी। 

  • बिहार का विस्तृत भूगोल जानिए

अगस्त 2001 के बाद बिहार में कोई भी नया जिला नहीं बना है। बिहार राज्य में पिछले 18 साल से कोई नया जिला नहीं बना है। जबकि इन दो दशकों में जनसंख्या में काफी वृद्धि देखा गया है। 

  • 1951 – 18
  • 1981 – 31
  • 1991 – 55
  • 2000 – 37 (राज्य के बंटवारे के बाद – 15 नवंबर)
  • 2001 – 38 (अगस्त)

जिलों की संख्या का निष्कर्ष – Bihar me kitne district hai?Bihar me kul 38 Jile Hai। * जिलों का क्षेत्रफल किलो मीटर स्क्वायर (km²) में लिखा गया है।

बिहार के सभी जिलों का नाम और उनके क्षेत्रफल, जनसंख्या एवं मुख्यालय

क्रमजिलाक्षेत्रफल*जनसंख्यामुख्यालय1अररिया28292811569अररिया2अरवल637699000अरवल3औरंगाबाद33032540073औरंगाबाद4बांका30182034763बांका5बेगूसराय19171970541बेगूसराय6भागलपुर25693037766भागलपुर7भोजपुर24732728407आरा8बक्सर1624706352बक्सर9दरभंगा22783937385दरभंगा10पूर्वी चंपारण39695099371मोतिहारी11गया49784391418गया12गोपालगंज20332562012गोपालगंज13जमुई30991760405जमुई14जहानाबाद15691125313जहानाबाद15खगड़िया14861666886खगड़िया16किशनगंज18841690400किशनगंज17कैमूर33631626384भभुआ18कटिहार30563071029कटिहार19लखीसराय12291000912लखीसराय20मधुबनी35014487379मधुबनी21मुंगेर14191,367,765मुंगेर22मधेपुरा17872,001,762मधेपुरा23मुजफ्फरपुर31734,801,062मुजफ्फरपुर24नालंदा23342877653बिहारशरीफ25नवादा24922,219,146नवादा26पटना32025,838,465पटना27पूर्णिया32283,264,619पूर्णिया28रोहतास38502,959,918सासाराम29सहरसा17021,900,661सहरसा30समस्तीपुर29054,261,566समस्तीपुर31शिवहर443514,288शिवहर32शेखपुरा689634,927शेखपुरा33सारण26413,951,826छपरा34सीतामढ़ी21993,423,574सीतामढ़ी35सुपौल24102,229,076सुपौल36सिवान22193,330,464सिवान37वैशाली20363,495,021हाजीपुर38पश्चिमी चंपारण52293935042बेतिया

* क्षेत्रफल किलोमीटर स्क्वायर में है.

  • 2022 में, भारत में कुल कितने जिले हैं? 

बिहार के सभी प्रमंडल के नाम एवं उनके जिलों के नाम निम्नलिखित हैं

1 – पटना प्रमंडल के जिलों का नाम

  • जिलों की संख्या – 6
  • पटना, नालंदा, भोजपुर, रोहतास, बक्सर और कैमूर।

2 – तिरहुत प्रमंडल के जिलों का नाम

  • जिलों की संख्या – 6
  • पच्छिमी चम्पारन, पुरबी चम्पारन, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर और वैशाली। 

3 – सारण प्रमंडल के जिलों का नाम

  • जिलों की संख्या – 3
  • सारण, सिवान और गोपालगंज। 

4 – दरभंगा प्रमंडल के जिलों का नाम

  • जिलों की संख्या – 3
  • दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर।

5 – सहरसा प्रमंडल के जिलों का नाम

  • जिलों की संख्या – 3
  • सहरसा, मधेपुरा और सुपौल। 

6 – पुर्णिया प्रमंडल के जिलों का नाम

  • जिलों की संख्या – 4
  • पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज। 

7 – भागलपुर प्रमंडल के जिलों का नाम

  • जिलों की संख्या – 2
  • भागलपुर और बांका। 

8 – मुंगेर प्रमंडल के जिलों का नाम

  • जिलों की संख्या – 6
  • मुंगेर, जमुई, खगड़िया, लखीसराय, बेगूसराय और शेखपुरा।

9 – मगध प्रमंडल के जिलों का नाम

  • जिलों की संख्या – 5
  • गया, नवादा, औरंगाबाद, जहानाबाद और अरवल।

वर्ष 2022 में भी बिहार में कुल प्रमंडलों संख्या 9 है. आपको बता दें कि बिहार के जिलों की जनसंख्या अन्य राज्यों की तुलना में बहुत ज्यादा है. इसका मुख्य कारण माना जाता है कि पिछले 20 सालों से बिहार में कोई भी जिला नहीं बना है.

  • 2022 में, बिहार की जनसंख्या कितनी है? 

दोस्तों, Bihar district list in hindi में से आप अपने जिले का नाम सामान्य ज्ञान नीचे पढ़ सकते हैं। इसमें आपके जिले का भी नाम शामिल हो सकता है। प्रतियोगिता परीक्षाओं में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नों को शामिल किया गया है। 

FAQs

प्रश्न – बिहार के क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला कौन है?

उत्तर – पश्चिम चंपारण क्षेत्रफल की दृष्टि से बिहार का सबसे बड़ा जिला है, जिसका क्षेत्रफल 5229 वर्ग किमी है।

प्रश्न – बिहार का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा जिला कौन सा है?

उत्तर – क्षेत्रफल की दृष्टि से शिवहर बिहार का सबसे छोटा जिला है, जिसका क्षेत्रफल मात्र 443 वर्ग किमी है।

प्रश्न – बिहार का सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला कौन-सा है?

उत्तर – बिहार का सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला पटना है, जिसकी जनसंख्या 5,838,465 है। पटना बिहार का जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला है.

प्रश्न – बिहार का सबसे कम जनसंख्या वाला जिला कौन है?

उत्तर – बिहार का सबसे कम जनसंख्या वाला जिला शेखपुरा है, जिसकी आबादी मात्र  6,36,342 है।

प्रश्न – बिहार में सर्वाधिक जनसंख्या वृद्धि वाला जिला कौन सा है?

उत्तर – बिहार में सर्वाधिक जनसंख्या वृद्धि वाला जिला मधेपुरा है, जिसकी जनसंख्या वृद्धि दर 30.65 % है।

प्रश्न – बिहार में सबसे कम जनसंख्या वृद्धि वाला जिला कौन सा है?

उत्तर – न्यूनतम जनसंख्या वृद्धि दर गोपालगंज जिला का 18.83 % है।

प्रश्न – बिहार का सर्वाधिक साक्षरता जिला कौन सा है?

उत्तर – बिहार का सर्वाधिक साक्षर रोहतास है, जिसका साक्षरता दर 73.37 % है।

प्रश्न – बिहार का सबसे कम साक्षरता वाला जिला कौन-सा है?

उत्तर – बिहार का पूर्णिया जिला सबसे कम साक्षरता वाला जिला है, जिसका साक्षरता दर मात्र 51.08 % है।

प्रश्न – बिहार का सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला कौनसा है?

उत्तर – बिहार का सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला गोपालगंज है, जिले का लिंग अनुपात 1021 है। यानी कि इस जिले में हर एक हजार मर्दो पर 1021 महिलाएं हैं.

प्रश्न – बिहार में सबसे कम लिंगानुपात वाला जिला कौन सा है?

उत्तर – बिहार में सबसे कम लिंगानुपात मुंगेर जिले में है, जहाँ पर लिंग अनुपात मात्र 876 है।

प्रश्न – बिहार का सबसे ज्यादा जनसंख्या घनत्व वाला जिला कौन सा है?

उत्तर – बिहार में सबसे ज्यादा जनसंख्या घनत्व शिवहर जिला है, जिसका घनत्व 1882 / वर्ग किमी है।

प्रश्न – बिहार का सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला जिला कौन सा है?

उत्तर – बिहार का सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला जिला कैमूर है, जिस का जनसंख्या घनत्व मात्र  488 / वर्ग किमी है।

प्रश्न – बिहार का सबसे अधिक विकास दर वाला जिला कौन सा है?

उत्तर – बिहार में सबसे ज्यादा विकास दर मधेपुरा जिला का है, जिसका विकास दर मौजूदा समय में 31.12% है।

प्रश्न – बिहार का कौन सा जिला भूकंप जोन 5 में आता है?

उत्तर – बिहार के जिले जोन 5 – किशनगंज, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, सीतामढ़ी, दरभंगा और मधुबनी।

प्रश्न – बिहार के किस जिले में भूकंप का प्रभाव सबसे कम हो सकता है?

उत्तर – भूकंप के लिहाज से सबसे कम संवेदनशील बिहार के जिले – औरंगाबाद, गया, नवादा, जहानाबाद, रोहतास, कैमूर और बक्सर।

प्रश्न – बिहार के किस जिले में सबसे ज्यादा बाढ़ आता है?

उत्तर – बाढ़ के लिहाज से सर्वाधिक संवेदनशील बिहार के जिले – किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, भागलपुर, खगड़िया, दरभंगा, सहरसा पश्चिमी एवं पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, बेगूसराय, खगड़िया, पटना, नालंदा, सिवान, सारण, गोपालगंज और समस्तीपुर।

प्रश्न – बिहार के किस जिले में सबसे कम बाढ़ आता है?

उत्तर – बाढ़ के लिहाज से सबसे कम संवेदनशील बिहार के जिले – कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, नालंदा, गया, जमुई, बांका शेखपुरा, मुंगेर, बक्सर एवं लखीसराय।

प्रश्न – बिहार के किस जिले में सबसे ज्यादा आंधी तूफान आता है ?

उत्तर – साइक्लोन एवं आंधी के लिहाज से बिहार के सबसे संवेदनशील जिले – सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया और किशनगंज।

प्रश्न – गंगा नदी बिहार के किस जिले में प्रवेश करती है?

उत्तर – भोजपुर जिले में गंगा नदी प्रवेश करती है।

प्रश्न – बिहार के कितने जिलों में नगर निगम का गठन हुआ है?

उत्तर – बिहार के 14 जिलों में नगर निगम है. दिसंबर 2020 से पहले बिहार में सिर्फ 9 जिलों में नगर निगम था. सासाराम, मोतिहारी, बेतिया, मधुबनी एवं समस्तीपुर नगर परिषद को अपग्रेड कर नगर निगम बनाया गया है। इस तरह से बिहार में कुल नगर निगमों की संख्या अब 14 हो गई है.

प्रश्न – बिहार में अंतिम जिला कौन बना था?

उत्तर – अगस्त 2001 में बिहार में अरवल जिला बना था. अरवल जिला का बिहार का 38 वां जिला भी कहा जाता है. क्योंकि तब से लेकर अभी तक बिहार में कोई नया जिला नहीं बना है. अगर कोई आपसे पूछे कि बिहार का सबसे नया जिला कौन है तो आपका उत्तर होना चाहिए अरवल जिला. 

Conclusion Points 

2022 में बिहार में कुल कितने जिले हैं? अक्सर यह प्रश्न का उत्तर को इंटरनेट पर खोजा जाता है। आपको लगता होगा कि बिहार में कोई नया जिला बना है। 

पिछले कुछ सालों से बिहार में कोई भी नए जिलों की स्थापना नहीं हुई है। आज भी इस प्रश्न का उत्तर 38 है। 2022 में भी बिहार में कुल जिलों की संख्या 38 ही है।

बिहार में कुल कितने घर है?

बिहार में कुल मकानों की संख्या 2.34 करोड़ है: वर्धन

बिहार में कुल कितने गांव हैं 2022?

38 जिलों वाले इस राज्य को 9 डिवीज़न (प्रमंडल) और 101 इस राज्य में द्विसदनीय व्यवस्था है। वर्तमान समय में बिहार राज्य में 38 जिले हैं। जिसमे कुल मिलकर 44,874 राजस्व गांव, 538 ब्लॉक, 49 नगर परिषद, 12 नगर निगम तथा 80 नगर पंचायत हैं

बिहार में कुल गांव की संख्या कितनी है?

बिहार में गाँवो की संख्या 45,103 है जबकि यहां पर कुल 130 Towns है और पंचायतो की कुल संख्या 8406 है जबकि यहां पर Police Station की संख्या 853 है ।

बिहार में सबसे बड़ा गाँव कौन है?

बनगाँव सहरसा ज़िले के पश्चिम मे अवस्थित एक गाँव है, जिसकी पहचान सदियों से रही है। जनसँख्या और क्षेत्रफल के हिसाब से ये गाँव ना सिर्फ राज्य के बल्कि देश के सबसे बड़े गांवों मे एक हैं।