भूमि क्षेत्र का कितना प्रतिशत भूमि के अधीन है? - bhoomi kshetr ka kitana pratishat bhoomi ke adheen hai?

Solution : भूमि एक अति महत्त्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधन है। हम भूमि पर रहते हैं और कई प्रकार के आर्थिक क्रियाकलाप करते हैं । हम भूमि का प्रयोग विभिन्न -- तरीकों से करते हैं। <br> भारत में भूमि उपयोग का प्रारूप-भारत का कुल क्षेत्रफल 32.8 लाख वर्ग कि० मी० है। उपलब्ध आँकड़ों के अनुसार देश की कुल भूमि के 93 प्रतिशत भाग का उपयोग हो रहा है। यहाँ भूमि का उपयोग मुख्यत: चार रूपों में होता है <br> (i) कृषि, (ii) चरागाह, (iii) वन, (iv) उद्योग, यातायात, व्यापार तथा मानव आवास। (1) कृषि-भारत के कुल क्षेत्रफल के लगभग 51 प्रतिशत भाग पर कृषि की जाती है। देश में 46 प्रतिशत भूमि शुद्ध बोए क्षेत्र के अधीन है। 1 प्रतिशत भाग फलों की कृषि के अंतर्गत आता है। 8 प्रतिशत क्षेत्र में परती भूमि है। परती भूमि से अभिप्राय उस सीमांत भूमि से है जिसे उर्वरता बढ़ाने के लिए खाली छोड़ दिया जाता है। परन्तु खादों तथा उर्वरकों के प्रयोग के कारण परती भूमि का प्रतिशत कम हो रहा है। यदि परती भूमि को शुद्ध बोये गए क्षेत्र में मिला दिया जाए तो देश का 54% क्षेत्र बोये गए क्षेत्र में आ जाएगा। देश के विभिन्न राज्यों में शुद्ध बोये गए क्षेत्र में बहुत अधिक भिन्नता पाई जाती है। पंजाब तथा हरियाणा का 80% से भी अधिक भाग शुद्ध बोया गया क्षेत्र है। इसके विपरीत अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह तथा मणिपुर में शुद्ध बोया गया क्षेत्र 10% से भी कम है। (ii) चरागाह-हमारे देश में चरागाहों का क्षेत्रफल बहुत ही कम है। यह कुल भूमि का केवल 4 प्रतिशत ही है। फिर भी यहाँ संसार में सबसे अधिक पशु पाले जाते हैं। इन्हें प्रायः पुआल, भूसा तथा चारे की फसलों पर पाला जाता है। • कुछ ऐसे क्षेत्रों में भी पशु चराए जाते हैं, जिन्हें वन क्षेत्रों के अंतर्गत रखा गया है। (11) वन-हमारे देश में लगभग 22 प्रतिशत भूमि पर वन हैं। आत्म-निर्भर अर्थव्यवस्था तथा पारिस्थितिक संतुलन के लिए देश के 33 प्रतिशत क्षेत्रफल का वनों के अधीन होना आवश्यक है। अतः हमारे देश में वन-क्षेत्र वैज्ञानिक दृष्टि से बहुत कम हैं। (iv) उद्योग, यातायात, व्यापार, परिवहन तथा मानव आवास-देश की शेष भूमि या तो बंजर है या उसका उपयोग उद्योग, व्यापार, परिवहन तथा मानव आवास के लिए किया जा रहा है। परंतु बढ़ती जनसंख्या तथा उच्च जीवन-स्तर के कारण मानव आवास के लिए भूमि की माँग निरंतर बढ़ती जा रही है। परिणामस्वरूप अन्य सुविधाओं के विकास के लिए भूमि का निरंतर अभाव होता जा रहा है। <br> इस प्रकार स्पष्ट है कि भारत में भूमि का उपयोग संतुलित नहीं है। अतः हमें भूमि के विभिन्न उपयोगों में संतुलन बनाए रखने के लिए प्रयल करना चाहिए। वनों के अधीन भूमि में कम वृद्धि-भारत में वनों के अधीन भूमि में अधिक वृद्धि न हो पाने का मुख्य कारण हमारी जनसंख्या में हो रही वृद्धि है। मानव आवास के लिए वनों को काटा जाता है। कृषि योग्य भूमि प्राप्त करने के लिए भी वनों का सफाया किया जाता है, ताकि बढ़ती हुई जनसंख्या को भोजन जुटाया जा सके।

भारत में भूमि का कितना प्रतिशत भाग भूत क्षेत्र में दान के रूप में है?

जिनमें से लगभग 88 प्रतिशत पहाड़ी भूभाग है।

भारत में भूमि का कितना प्रतिशत भाग?

Solution : लगभग 30 प्रतिशत । यह वन उत्पाद, वन्य जीवन तथा सुन्दर दृश्य प्रदान करता है।

भारत में शुद्ध बोए गए 80% क्षेत्र कौन सा है?

पंजाब तथा हरियाणा का 80% से भी अधिक भाग शुद्ध बोया गया क्षेत्र है। इसके विपरीत अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह तथा मणिपुर में शुद्ध बोया गया क्षेत्र 10% से भी कम है।

भारत में कितनी भूमि निम्नलिखित है?

दक्षिण एशिया के तीन प्रायद्वीपों में से मध्यवर्ती प्रायद्वीप पर स्थित यह देश अपने 32,87,263 वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश है। साथ ही लगभग 1.3 अरब जनसंख्या के साथ यह पूरे विश्व में चीन के बाद दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश भी है।