भीगी हुई किशमिश खाने का सही समय क्या है? - bheegee huee kishamish khaane ka sahee samay kya hai?

Health Benefits Of Soaked Raisins किशमिश में आयरन पोटेशियम कैल्शियम मैग्नीशियम और फाइबर मौजूद होता है जो बॉडी को पोषण देता है। किशमिश को भिगोकर इस्तेमाल करने से इसकी तासीर ठंडी हो जाती है। शुगर के मरीज़ों के लिए रात की भीगी हुई किशमिश का सेवन बेहद फायदेमंद है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। किशमिश ऐसा सूखा मेवा है जिसे एनर्जी का पावरहाउस माना जाता है। अंगूर को सुखाकर तैयार किया गया किशमिश सेहत को बेहद फायदा पहुंचाता है। अगर किशमिश का इस्तेमाल रात को पानी में भीगोकर सुबह किया जाए तो इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं। किशमिश में आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर मौजूद होता है जो बॉडी को पोषण देता है। किशमिश को भिगोकर इस्तेमाल करने से इसकी तासीर ठंडी हो जाती है। शुगर के मरीज़ों के लिए रात की भीगी हुई किशमिश का सेवन बेहद फायदेमंद है। आइए जानते हैं कि भीगी हुई किशमिश कौन-कौन सी बीमारियों का उपचार कर सकती है।

भीगी हुई किशमिश खाने के फायदे

भीगी हुई किशमिश से होगा ब्लड प्रेशर कंट्रोल:

भीगी हुई किशमिश हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में बेहद असरदार है। इसमें भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है जो हाइपरटेंशन से बचाने में मदद करता है।

पाचन ठीक रखती है भीगी हुई किशमिश:

किशमिश का नियमित सेवन करने से पाचन की समस्या से राहत मिलती है। भीगी हुई किशमिश खाने से न केवल पाचन दुरुस्त रहता है, बल्कि पेट भी साफ रहता है। फाइबर से भरपूर किशमिश कब्ज से निजात दिलाती है।

इम्यूनिटी मज़बूत होगी:

भीगी हुई किशमिश इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग करती है, इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार होते हैं। रोजाना भीगी हुई किशमिश का सेवन करने से आपकी सेहत ठीक रहेगी।

हड्डियों को स्ट्रॉन्ग बनाती है:

किशमिश में मौजूद बोरोन हड्डियों को स्ट्रॉन्ग बनाता है। पोषक तत्वों से भरपूर किशमिश को रोज़ाना भीगो कर खाने से हड्डियां मज़बूत होती है।

एनीमिया का इलाज करती है किशमिश:

पोषक तत्वों से भरपूर किशमिश में आयरन, बी-कॉम्प्लेक्स और विटामिन की उच्च मात्रा होती है जो एनीमिया का इलाज कर सकती हैं। किशमिश में मौजूद तांबा लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में मदद कर सकता है। 

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Edited By: Shahina Noor

किशमिश का सेवन ऐसे करें :- आयुर्वेद के अनुसार, किशमिश को भिगाने इसके अंदर मौजूद तत्व और गुणकारी हो जाते हैं। रोजाना रात को 20 से 30 किशमिश भिगोकर, सुबह खाली पेट सेवन करें। इसके सेवन से किशमिश में मौजूद विटामिन और मिनरल्स सीधा शरीर में पहुंच जाते हैं।

दांत और हड्डियों के लिए किशमिश फायदेमंद :- 100 ग्राम किशमिश के अंदर करीब 50 एमजी कैल्शियम होता है। दांत—हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए किशमिश का सेवन किया जा सकता है।

हृदय के लिए फायदेमंद :- किशमिश ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है और खून साफ करता है। किशमिश के अंदर फाइबर और बहुत से विटामिन मिनरल्स पाए जाते हैं। किशमिश के सेवन से हार्ट अटैक, स्ट्रोक, हाइपरटेंशन से बचा जा सकता है।

एनीमिया दूर करें :- एनीमिया से शरीर में खून धीमी प्रक्रिया से बनता है। तब शरीर को आयरन की आवश्यकता होती है। आयरन से रेड ब्लड सेल्स बनते हैं। भीगे हुए किशमिश का में प्रचुर मात्रा में आयरन होता है। साथ ही भिगोने से नाइट्रिक ऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाती है। जिससे शरीर में ब्लड फ्लो अच्छा हो जाता है।

ब्लड प्रेशर संतुलित करें :- किशमिश के अंदर प्रचुर मात्रा में पोटेशियम होता है। यह सोडियम के प्रभाव को कम करता है। इससे ब्लड प्रेशर संतुलित बना रहता है।

बढ़ाता है पाचन शक्ति :- किशमिश में फाइबर होता है, यह भिगोने के बाद अधिक प्रभावी हो जाता है। जब आप किशमिश का सेवन करते हैं, तो यह आपकी पाचन क्रिया को धीमी कर देती है। इसके अलावा कब्ज की समस्या से निजात दिलाता है।

नींद आने में मददगार :- नींद न आने की समस्या के लिए भिगोए हुए किशमिश के अंदर मौजूद तत्व आपको अच्छी नींद दिलाने के काम आ सकते हैं।

कमजोर इम्यून सिस्टम करता है मजबूत :- कमजोर इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए किशमिश का सेवन करें। किशमिश में विटामिन बी और सी मौजूद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनता है। किशमिश में मिलने वाले बायोफ्लेवनोएड्स इंफेक्शन से बचाते हैं।

किशमिश में नेचुरल शुगर :- किशमिश में नेचुरल शुगर होती है। इससे ऊर्जा मिलती है। किशमिश में अमीनो एसिड मिलता है, यह मसल्स को रिकवर करने में मदद करता है। किशमिश को भिगोकर खाएं, जिससे आपको पर्याप्त एनर्जी मिलेगी।

बॉडी को करती है डिटॉक्स :- आप 150 ग्राम किशमिश को दो कप पानी में भिगो दे। अगली सुबह खाली पेट इस पानी को पीते हैं, तो यह आपकी बॉडी के अंदर विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का कार्य करता है। इससे आपका खून भी साफ होता है।

हिंदी न्यूज़ लाइफस्टाइलसेहत के लिए इतने कमाल करती है एक मुट्ठी किशमिश, जानें इसे खाने का सबसे हेल्दी तरीका

सेहत के लिए इतने कमाल करती है एक मुट्ठी किशमिश, जानें इसे खाने का सबसे हेल्दी तरीका

आपको अगर कोई  स्नैक्स खाने का मन करता है, तो आप किशमिश खा सकते हैं। स्वाद के साथ सेहत के लिए भी किशमिश एक हेक्दी स्नैक्स माना जाता है।  किशमिश में फॉस्फोरस, कैल्शियम और पोटैशियम पाया जाता...

भीगी हुई किशमिश खाने का सही समय क्या है? - bheegee huee kishamish khaane ka sahee samay kya hai?

Pratima Jaiswalलाइव हिन्दुस्तान टीम ,नई दिल्ली Sat, 06 Feb 2021 07:02 PM

आपको अगर कोई  स्नैक्स खाने का मन करता है, तो आप किशमिश खा सकते हैं। स्वाद के साथ सेहत के लिए भी किशमिश एक हेक्दी स्नैक्स माना जाता है। 
किशमिश में फॉस्फोरस, कैल्शियम और पोटैशियम पाया जाता है जो बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में मदद करता है। बच्चों को किशमिश खिलाने से मस्तिष्क को पोषण मिलता है और यादाश्त मजबूत होती है। किशमिश में उच्च मात्रा में फाइबर होता है

कब्ज दूर करती है किशमिश
किशमिश खाने से कब्ज में बहुत फायदा मिलता है। इसे पानी में भिगाकर खाने से कब्ज दूर होती है। अगर आपको कब्ज, एसिडिटी और थकान की समस्या है, तो यह काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से जल्द आपको फायदा नजर आएगा।

खून की कमी दूर करने के लिए
किशमिश में पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स पाया जाता है जिससे खून की कमी नहीं होती। आप में अगर खून की कमी है तो आप 7-10 किशमिश का सेवन रोजाना कर सकते हैं। 


ब्लड प्रेशर
यदि आपके घर में किसी को उच्च रक्तचाप की समस्या है तो रात को आधे गिलास पानी में 8-10 किशमिश भिगो दें। सुबह उठकर बिना कुछ खाएं किशमिश के पानी को पी लें। आप चाहें तो भीगी हुई किशमिश को खा भी सकते हैं। इससे कुछ दिन में उच्च रक्तचाप की समस्या में आराम मिलेगा।

लिवर को सेहतमंद रखता है 
प्रतिदि‍न किशमिश के पानी का सेवन करना आपके लिवर को सेहतमंद बनाए रखने और उसे सुचारू रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित करने का काम भी करता है। साथ ही आपके मेटाबॉलिज्म के स्तर को नियंत्रित करने में भी सहायक है।

वजन बढ़ाने में मददगार
अगर आप अंडरवेट हैं और अपने वजन को बढ़ाना चाहते हैं, तो किशमिश आपकी मदद कर सकती है। किशमिश फ्रुक्टोज से भरपूर होती है, जो शरीर का वजन बढ़ाने में मदद कर सकती है।

किशमिश खाने का सही तरीका 
ज्यादातर लोग किशमिश को ऐसे ही खाते हैं लेकिन भीगे हुए किशमिश खाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि किशमिश को भिगोकर खाना चाहिए क्योंकि इससे उसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और न्यूट्रिएंट्स की मात्रा बढ़ जाती है। किशमिश को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाएं। इससे आप बीमारियों से भी बचे रहेंगे और यह आपको दिनभर एनर्जेटिक भी रखेगा।

भीगी हुई किशमिश खाने का सही समय क्या है? - bheegee huee kishamish khaane ka sahee samay kya hai?

किशमिश खाने का सही समय क्या है?

किशमिश खाने का सही तराकी रातभर किशमिश को भिगो दें और सुबह खाली पेट किशमिश और उसका पानी पिएं. इससे शरीर में आयरन की कमी दूर होती है. इस तरह किशमिश खाने से हीमोग्लोबिन तेजी से बढ़ता है. इससे सभी पोषक तत्व शरीर को मिलते हैं.

सुबह खाली पेट किशमिश खाने से क्या होगा?

खाली पेट किशमिश खाने के फायदे खाली पेट किशमिश के सेवन से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से फायदा मिल सकता है. खाली पेट किशमिश का सेवन करते हैं तो एनीमिया यानी खून की कमी से भी राहत मिल सकती है. यह कमजोरी और थकान को भी दूर करता है. यदि आप पाचन तंत्र की समस्या से परेशान हैं तो ऐसे में आप नियमित रूप से किशमिश का सेवन करें.

किशमिश को कब और कैसे खाना चाहिए?

किशमिश को भिगोकर खाने से इसके अंदर मौजूद तत्व बेहतर हो जाते हैं। इसलिए आप रोजाना रात को 20 से 30 किशमिश को भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट इनका सेवन करें। सुनहरी किशमिश का आकार बाकी किशमिश से थोड़ा सा छोटा होता है। जिसे थॉम्पसन बीज रहित अंगूर से तैयार किया जाता है।

सुबह कितनी किशमिश खानी चाहिए?

आप सुबह या शाम अगर 8 से 10 किशमिश खाते हैं तो यह आपको एनर्जी से भरपूर रखेगा। किशमिश में कैल्शियम और फाइबर पाए जाते हैं जो शरीर को मजबूत बनाते हैं। किशमिश वजन बढ़ाने में मददगार- अगर आपका वजन कम है और आप वजन बढ़ाने के लिए भी किशमिश का सेवन कर सकते हैं।