भीगे हुए चने के साथ गुड़ खाने से क्या होता है? - bheege hue chane ke saath gud khaane se kya hota hai?

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 01 Sep 2021 08:17 AM IST

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

प्रिया पांडेय


डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

चने को सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। इसे प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। रोजाना इसके सेवन से शरीर में कभी भी प्रोटीन की कमी नहीं होगी। प्रोटीन के अलावा चना कार्बोहाइड्रेट, फैट, फाइबर और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। यह शरीर को स्वस्थ और ताकतवर तो बनाता ही है, साथ ही कई तरह की बीमारियों को भी दूर करने में मदद करता है। यह दिमाग को तेज करने में भी मदद करता है और त्वचा और बालों के लिए भी इसे फायदेमंद माना जाता है। यूं तो चना खाने के कई तरीके हैं, कुछ लोग इसे भूनकर खाना पसंद करते हैं तो कुछ उबालकर, तलकर या सब्जी के रूप में, लेकिन भीगे हुए या अंकुरित चने को ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर भीगे हुए चने के साथ गुड़ का भी सेवन किया जाए तो जबरदस्त फायदे मिल सकते हैं।

विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर किसी के शरीर में आयरन या हीमोग्लोबिन की कमी हो, तो उसे चने का सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि यह आयरन से भरपूर होता है। गुड़ में भी आयरन प्रचुर मात्रा में होता है, जिससे एनीमिया की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है। 

इम्यूनिटी बढ़ाने में मिलती है मदद 

  • भीगे हुए चने के सेवन से इम्यूनिटी बढ़ाने और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद मिलती है। गुड़ के भी यही फायदे हैं। गुड़ भी प्रतिरक्षा तंत्र को बढ़ावा देता है और तरह-तरह की बीमारियों को रोकने में मदद करता है। इसलिए कई लोग चना और गुड़, दोनों का एक साथ सेवन करते हैं, ताकि फायदे भी दोगुने हो जाएं। 

पेट के लिए भी फायदेमंद होता है भीगा चना 

  • भीगे हुए चने को पेट के लिए भी फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें फाइबर अच्छी खासी मात्रा में होता है। नियमित रूप से इसके सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याओं, जैसे कब्ज आदि को दूर करने में मदद मिलती है और पाचन तंत्र ठीक रहता है। गुड़ खाने से भी पाचन में सुधार होता है। ऐसे में दोनों का एक साथ सेवन दोगुने फायदे दे सकता है। 

भीगा चना और गुड़ खाने का सही समय और तरीका 

  • सुबह खाली पेट भीगे हुए चने का सेवन सेहत के लिए अधिक फायदेमंद होता है। सबसे पहले तो मुट्ठी भर चने को एक गिलास पानी में डालकर रातभर भीगने के लिए रख दें। सुबह उठकर चने को पानी से निकाल लें और उसके साथ गुड़ मिलाकर खाएं। ध्यान रहे कि भीगा हुआ चना और गुड़, दोनों ही चीजों को अच्छी तरह चबाकर खाना है, जिससे पाचन में दिक्कत न हो। 

नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

चना और गुड़ एक साथ खाने से क्या होता है?

क्या आप जानतें गुड़ और चना खाने के ये 10 फ़ायदे | गुड़ चना के फ़ायदे | चना और गुड़ खाने के फायदे

सुबह खाली पेट गुड़ और चने खाने से क्या होता है?

खाली पेट गुड़ का सेवन करने से वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही इससे पाचन को मजबूती मिलती है। दरअसल, इसमें फुक्रोज होता है, जो पाचन और कब्ज जैसी समस्याओं को कंट्रोल करने में प्रभावी हो सकता है। साथ ही इसके नियमित रूप से सेवन करने से शरीर में पाचन के एंजाइम एक्टिव होते हैं।

गुड़ कब नहीं खाना चाहिए?

गर्मियों में गुड कब और कैसे खाना चाहिए? गुड़ के फायदे ( health benefits of jaggery) कई हैं। लेकिन गर्मियों में ज्यादातर लोग गुड़ के सेवन से बचते हैं।

भीगे हुए चने खाने से मोटापा बढ़ता है क्या?

दरअसल भीगे हुए चने के सेवन से आपका वजन आसानी से बढ़ सकता है। ये सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। भीगे चने में प्रोटीन, फाइबर, मिनरल्स, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी 6, विटामिन के, मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटैशियम भी पाए जाते हैं। जो आपको एनर्जी देने के साथ वजन भी बढ़ाता है।