अमेजन के ओनर का क्या नाम है? - amejan ke onar ka kya naam hai?

क्या आपको मालूम है कि Amazon का मालिक कौन है? अगर नहीं तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे| सबसे पहले हम आपको बताना चाहेंगे कि जिस कंपनी के मालिक के बारे में आप जानना चाहते हैं असल में वह कंपनी है क्या?

Show

अगर हम Amazon की बात करें तो Amazon इस समय देश की सबसे बड़ी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी है। अगर आप स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो आपको Amazon के बारे में जरूर मालूम होगा क्योंकि जो लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं उन्होंने कभी ना कभी ऑनलाइन शॉपिंग तो कर ही होगी। हम यह सभी जानते हैं कि आज के समय लोग ऑनलाइन शॉपिंग  करते है| जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात करी जाती है तो उसमें सबसे पहला नाम Amazon का आता है। 

इस समय Amazon भारत देश में सबसे ज्यादा लोकप्रिय ऑनलाइन वेबसाइट और ऐप बन चुका है| जहां पर हर रोज लाखों लोग कुछ ना कुछ ऑनलाइन शॉपिंग जरूर करते रहते हैं| अभी तक हमने आपको ज्यादा नहीं तो थोड़ी बहुत Amazon के बारे में जानकारी दी है लेकिन अगर हम बात करते हैं कि Amazon का मालिक कौन है? और Amazon किस देश की कंपनी है? इसके बारे में पूरी जानकारी अगर आप लेना चाहते हैं तो हमारे इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें।

जो लोग Amazon का इस्तेमाल करते हैं उनको यह मालूम होगा कि Amazon जैसी ऑनलाइन वेबसाइट पर मिलने वाला सामान लोकल मार्केट से थोड़ा बहुत महंगा जरूर होता है पर यह बात सभी सामान पर लागू नहीं होती| क्योंकि ऑनलाइन वेबसाइट पर मिलने वाला कुछ सामान महंगा भी होता है कुछ सामान सस्ता भी होता है। अगर हम Amazon app और website की बात करें तो इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि इस वेबसाइट पर आपको इलेक्ट्रॉनिक से लेकर कपड़े, किताबें और घर में रोजाना इस्तेमाल होने वाला सामान भी आसानी से मिल जाता है। 

कभी-कभी क्या होता है कि जो समाना आप अपनी लोकल मार्केट में ढूंढ रहे हैं वह आपको नहीं मिल रहा होता| उस स्थिति में वह समान आपको Amazon की वेबसाइट पर आसानी से उपलब्ध हो जाता है। यही वजह है कि वर्तमान समय में Amazon भारत देश में काफी लोकप्रिय हो रहा है।

Table of Contents

  • Amazon का मालिक कौन है?
  • Amazon की शुरआत कैसे हुई?
  • Amazon किस देश की कंपनी है?
  • Amazon के मालिक जेफ बेजोस का जीवनी
  • Amazon का पुराना नाम क्या था?
  • Amazon का सीईओ कौन है?
  • Amazon के अगले सीईओ कौन है?
  • Amazon की कमाई कितनी है?
  • Amazon कंपनी द्वारा क्या सेवाएं प्रदान की जाती है?
  • Amazon वेबसाइट का लिंक देशों के अनुसार

Amazon का मालिक कौन है?

यह बात तो हम सभी जानते हैं कि दुनिया में हर कंपनी का कोई न कोई मालिक तो जरूर होता है| वैसे ही अमेज़न के फाउंडर और मालिक Jeff Bezos है| जिनकी गिनती दुनिया के सबसे अमीर आदमियों में की जाती है। 

Amazon की शुरआत कैसे हुई?

जेफ बेजोस ने Amazon कंपनी की शुरुआत किताबों से करी थी पहले वह किताब ही बेचा करते थे फिर उन्होंने अपने Amazon के बिजनेस को बढ़ाने के लिए अपने किताबों के बिजनेस को ऑनलाइन शुरू कर दिया जहां पर वह पहले सिर्फ किताब ही ऑनलाइन बेचा करते थे। फिर बाद में धीरे-धीरे जैसे उनको अच्छा रिस्पांस मिलने लगा उसे देखते हुए उन्होंने किताबों के साथ बाकी सामान भी बेचना शुरू कर दिया था। आप लोगो ने अमेज़न किंडल के बारे में तो सुना ही होगा| अमेज़न किंडल के जरिये आप अमेज़न से कई प्रकार की किताबे डाउनलोड कर सकते है|

हम सभी जानते हैं अगर किसी भी कंपनी ने मार्केट में बिज़नेस को बढ़ाना है तो उस कंपनी को चलाने वाला संचालक या मालिक को सही समय पर सही निर्णय लेने की आवश्यकता होती है। सही निर्णय के साथ-साथ अगर वह कंपनी अपने उपभोक्ता को सही सर्विस प्रदान करती है तो कोई भी उपभोक्ता अगली बार भी अपना समाज उसी कंपनी से या अपनी सर्विस उसी कंपनी से लेना पसंद करता है। अगर हम Amazon की बात करें Amazon को दुनिया भर में लोकप्रिय होने में काफी समय लगा है।

Amazon किस देश की कंपनी है?

जैसे कि हमने आपको बताया था कि amazon ऑनलाइन वेबसाइट एप कंपनी है। Amazon एक अमेरिकन मल्टीनेशनल कंपनी है| यह अमेरिका के वाशिंगटन में स्थित है| अमेज़न संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में सबसे बड़ी दूसरे नंबर पर नियोक्ता है। अमेरिका में Amazon ने सबसे बड़ा खुदरा विक्रेता वॉलमार्ट को भी पीछे छोड़ दिया था।

जो आज के समय में दुनिया भर के काफी देशों में अपना बिजनेस कर रही है और उन देशों में हमारे भारत देश का नाम भी शामिल है। यही वजह है कि इस समय Amazon भारत देश में सबसे ज्यादा लोकप्रिय कंपनी है। और लोग जब भी ऑनलाइन शॉपिंग की बात करते हैं तो वह अमेजन से ही सामान खरीदना पसंद करते हैं क्योंकि इसकी मुख्य वजह कंपनी का भरोसा है| इस समय amazon  भारत में बल्कि दूसरे देशों में भी सबसे भरोसेमंद वेबसाइट बनकर उभरी है।

अब आप सोच रहे होंगे कि कोई भी कंपनी इतनी जल्दी किसी भी देश में लोकप्रिय कैसे हो सकती है|  परंतु आपका यह सोचना तो ठीक है लेकिन जो आप सोच रहे हैं वह सही नहीं है। Amazon को मार्केट में आये हुए भी काफी साल हो गए हैं| 

Amazon के मालिक जेफ बेजोस का जीवनी

Amazon के मालिक Jeff Bezos का जन्म 12 जनवरी 1964 में Albuquerque, New Mexico, United States में हुआ था। साल 1986 में उन्होंने प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की थी। अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद साल 1994 में Amazon की शुरुआत की थी।

जब जेफ बेजोस का जन्म हुआ था तो जन्म के 18 महीने बाद ही इनके पिता का स्वर्गवास हो गया था| फिर इन्होंने सौतेले पिता के पास रह कर अपनी पढ़ाई शुरू और फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित पढ़ाई  करने के लिए वह अपने नाना जी के पास रहने लगे| 

Amazon का पुराना नाम क्या था?

क्या आपको मालूम है कि Amazon का पहले नाम Amazon नहीं था? जी हां आपने बिल्कुल सही सुना है Amazon का पहले नाम कैडेब्रा रखा गया था| लेकिन लोग इसका उच्चारण सही ढंग से नहीं कर पाते थे। एक दिन जब जेफ बेजोस के साथी ने कंपनी का नाम कैडेब्रा की बजाय कैडेवर पढ़ा तो उस समय जेफ बेजोस ने कम्पनी का नाम बदलने के बारे में सोचना शुरू कर दिया। इसी वजह से जैफ बेजॉस कंपनी का नाम कैडेब्रा से बदलकर Amazon रख दिया था। 

जैसे कि शुरुआत में हमने बताया था कि जब जेफ बेजोस ने अमेजन कंपनी की शुरुआत केवल किताबों से की थी| वह शुरुआत में सिर्फ किताबे बेचा करते थे। उस समय जेफ बेजोस किताब बेचने के साथ-साथ गैराज में भी काम किया करते थे। जब उन्होंने अपने किताबों के रिस्पांस को देखा तब उन्हें लगा कि वह किताबों के साथ-साथ अन्य सामान भी बेच सकते हैं और धीरे-धीरे उन्होंने अपनी कंपनी के माध्यम से अन्य सामान बेचना शुरू कर दिया और इस तरह कंपनी धीरे धीरे रोजाना जिंदगी में इस्तेमाल होने वाले समान को भी बेचने लग गई थी।

Amazon का सीईओ कौन है?

फिलहाल Amazon का सीईओ Jeff Bezos है लेकिन सुनने में यह भी आया है Jeff Bezos बहुत जल्द अपना यह पद छोड़ने वाले हैं|

हम आपको यह भी बताना चाहेंगे की amazon के मालिक, सीईओ या यह भी कह सकते हैं कि Amazon के फाउंडर जेफ बेजोस इस समय दुनिया के सबसे अमीर आदमियों की श्रेणी में आते हैं|  वर्तमान समय में उनकी कंपनी अरबों का मुनाफा भी कमा रही है। साल 2017 में जेफ बेजोस विश्व के सबसे अमीर आदमी बन गए थे। इसके अलावा amazon इतनी बड़ी कंपनी बन गई है कि उसने दूसरी बड़ी कंपनियां जैसे द वाशिंगटन पोस्ट, Twitch, Whole Food, और IMDB को भी खरीद लिया है|

Amazon के अगले सीईओ कौन है?

उसके बाद Amazon का अगला सीजीओ Andy Jassy बनेगा। जब से Jeff Bezos ने इस बात की घोषणा की है तब से बहुत से लोग Andy Jassy के बारे में खोजना शुरू कर चुके हैं। आपको बताना चाहेंगे कि Andy Jassy 1997 में Amazon के साथ मार्केटिंग मैनेजर के रूप में जुड़े थे लेकिन इसके बाद Amazon वेब सर्विस amazon क्लाउड बिजनेस को आगे बढ़ाने में भी इनका बहुत बड़ा योगदान रहा है।

Amazon की कमाई कितनी है?

अगर हम Amazon की कमाई के बारे में बात करें तो Amazon की सटीक कमाई के बारे में बता पाना तो थोड़ा मुश्किल होगा परंतु अगर आंकड़ों के अनुसार हम आपको बताएं तो Amazon ने पिछले साल 1254 अरब रुपए की कमाई की थी। अगर हम Amazon के प्रति दिन की कमाई की बात करें तो यह लगभग 338 करोड रुपए होती है। और प्रतिदिन कंपनी की कमाई में इजाफा भी होता जा रहा है|

Amazon ने हाल ही में कई बड़ी-बड़ी कंपनियां जैसे कि हॉल फूड्स मार्केट सुपरमार्केट और कीवा सिस्टम इन सभी के शेयर को खरीद लिया है जिसकी वजह से Amazon की कमाई में काफी इजाफा भी देखने को मिल रहा है।

Amazon कंपनी द्वारा क्या सेवाएं प्रदान की जाती है?

Amazon.com कंपनी द्वारा कई उत्पाद और सेवाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं, जिनमें शामिल हैं:

अमेज़ॅन फ्रेशअमेजन प्राइमअमेजन वेब सेवाएँएलेक्साऐप स्टोरअमेजन ड्राइवफायर टीवीवीडियोकिंडल स्टोरसंगीतसंगीत असीमितअमेजन डिजिटल गेम स्टोरअमेज़ॅन स्टूडियोअमेज़ॅन वायरलेस

Amazon वेबसाइट का लिंक देशों के अनुसार

जैसा कि आप लोग जान चुके हैं कि Amazon अमेरिका की कंपनी है इसलिए जब Amazon अपनी वेबसाइट पहली बार बनाई थी तो उस समय वेबसाइट को amazon.com से बनाया गया था। पर जब उन्होंने दूसरे अन्य देशों में काम करना शुरु करा और देखा कि ऐसे तो amazon.com वाली वेबसाइट पर ज्यादा भीड़ आने लगेगी तो इस भीड़ को कम करने के लिए उन्होंने कुछ बड़े-बड़े देशों के अनुसार Amazon के अलग-अलग डोमिन बना दिए थे। 

जैसे कि Amazon ने भारत के लिए वेबसाइट का डोमेन amazon.com की जगह amazon.in वाली वेबसाइट बनाई है इसके अलावा और भी कुछ बड़े-बड़े देश है जिसमें Amazon की वेबसाइट अलग-अलग URL के साथ खुलती है।

देशडोमेनअमेरिकाAmazon.comजापानAmazon.co.jpभारतAmazon.inजर्मनीAmazon.deस्पेनAmazon.esइटलीAmazon.it

तो दोस्तों अब आप जान चुके हैं कि Amazon का मालिक कौन है? Amazon की शुरुआत कब हुई थी? और amazon इस देश की कंपनी है? हम उम्मीद करते हैं कि आपको इस जानकारी से संबंधित अपने सभी सवालों के जवाब मिल गए होंगे। और अगर आपके इस जानकारी से संबंधित कोई भी डाउट है तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके अपनी राय दे सकते हैं।

ये भी पढ़े:

व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी क्या है?

दुनिया के सबसे अमीर आदमी कौन है?

भारत की जनसंख्या कितनी है?

FAQ (Frequently Asked Questions)

Amazon कंपनी किसकी है?

Amazon कंपनी के मालिक और CEO Jeff Bezos है| उन्होंने अमेजन कंपनी की शुरुवात की थी|

Amazon कंपनी का हेड क्वार्टर कहाँ स्तिथ है?

Amazon कंपनी का हेड क्वार्टर Seattle, Washington, United States में स्तिथ है.

Amazon कंपनी की स्थापना कब हुई थी?

5 जुलाई 1994 को Amazon कंपनी की स्थापना हुई थ| Amazon कंपनी की स्थापना बेलेव्यू, वाशिंगटन, संयुक्त राज्य अमेरिका में हुई थी| 

Amazon के मालिक का नाम क्या है?

Amazon के मालिक का नाम Jeff Bezos है| Jeff Bezos ही कंपनी के मालिक और CEO है| 

Amazon कंपनी के Owner का क्या नाम है?

Amazon कंपनी के ओनर का नाम Jeff Bezos है| 

Amazon का मालिक कितना अमीर है?

Amazon का मालिक Jeff Bezos की नेट वर्थ जेफ 6,045 अरब रुपये है| इनकी गिनती दुनिया के टॉप 10 आदमियों में होती है और वह इस समय दुनिया के सबसे अमीर इंसान आदमी है| 

अमेजन कंपनी का मालिक कौन है?

जेफ बेज़ोसएमाज़ॉन.कॉम / संस्थापकnull

अमेजॉन कंपनी कौन से देश की है?

Amazon का मालिक कौन है. दुनिया की सबसे बड़ी शॉपिंग प्लेटफॉर्म के मालिक का नाम , जेफ बोजेस, है। अमेजॉन के चेयरमैन जेफ बोजेस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के लिस्ट में आते हैं। एलन मास के बाद दूसरा सबसे अमीर आदमी जेफ बोजेस आता है। इन्होंने amazon.com की शुरुआत करके ऑनलाइन शॉपिंग करने के लिए लोगों को जागरूक किया।

अमेजन की 1 मिनट की कमाई कितनी है?

अमेज़न की 1 मिनट की कमाई कितनी है जेफ्फ बेज़ोज़ 1 मिनट में करीब 24,00,000 रुपए कमाते है. कमाई के मामले में अमेज़न के मालिक पिछले कुछ सालों से हमेशा आगे रहे है. साल 1996 से ही यह अपनी कंपनी का कार्य खुद संभाल रहे है.

अमेजन कंपनी भारत में कब आई?

- फरवरी 2012 में अमेजन ने भारतीय बाजार में कदम रखा।