अंडे के सफेद भाग को खाने से क्या होता है? - ande ke saphed bhaag ko khaane se kya hota hai?

अंडे के सफेद भाग को खाने से क्या होता है? - ande ke saphed bhaag ko khaane se kya hota hai?

अंडे के सफेद भाग को खाने से क्या होता है? - ande ke saphed bhaag ko khaane se kya hota hai?

Show

क्या आप अंडा खाते हैं? अंडा प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स होता है। कई लोग अंडे का सिर्फ सफेद भाग खाते हैं और अंडे की जर्दी यानी अंदर के पीले हिस्से को नहीं खाते हैं। क्या ऐसा करना सही है? क्या सच में अंडे का सिर्फ सफेद भाग यानी एग व्हाइट ही फायदेमंद होता है। अंडे के सफेद भाग या एग व्हाइट और संपूर्ण अंडे में क्या फर्क है? जानने के लिए हमने आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से बात की- 

डॉक्टर सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि सिर्फ अंडे का सफेद भाग चुनने से अंडे के पोषण तत्वों में काफी कमी आ जाती है। दोनों को मिलाकर (व्हाइट एंड येलो हिस्सा) खाने से प्रोटीन के साथ ही कैलोरी, हेल्दी फैट भी मिलता है। साथ ही पूरा अंडा खाने से शरीर में कैल्शियम और आयरन की भी कमी दूर होती है। लेकिन कई लोगों को कैलोरी और फैट की जरूरत नहीं होती है। ऐसे में वे चाहें तो अंडे का सिर्फ सफेद भाग खा सकते हैं।

अंडे के सफेद भाग को खाने से क्या होता है? - ande ke saphed bhaag ko khaane se kya hota hai?

अंडे की सफेदी में मौजूद पोषक तत्व (Nutrition Value of Egg White) 

  • प्रोटीन (Protein)
  • लॉ कैलोरी (Low in Calorie)
  • फैट फ्री (Fat Free)
  • कोलेस्ट्रॉल फ्री (Cholestrol Free)

अंडे की सफेदी के फायदे (Benefits of Egg White)

अंडे की सफेदी में प्रोटीन काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसमें कैलोरी काफी कम मात्रा में होता है और कोलेस्ट्रॉल, फैट बिल्कुल भी नहीं होता है। अंडे की सफेदी में 90 फीसदी पानी और 10 फीसदी प्रोटीन होता है। अंडे की सफेदी में पूरे अंडे की तुलना में कम कैलोरी पाई जाती है। लेकिन इसमें प्रोटीन ज्यादा पाया जाता है।

  • अंडे की सफेदी में कोलेस्ट्रॉल बिल्कुल भी नहीं होता है, ऐसे में यह हृदय रोगियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। हृदय रोगियों को पूरे अंडे के सेवन से बचना चाहिए।
  • मोटापे से परेशान लोगों के लिए भी अंडे की सफेदी लाभकारी होता है। क्योंकि इसमें फैट बिल्कुल नहीं होता है।
  • अंडे की सफेदी या एग व्हाइट ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है।
  • जिम करने वाले लोगों के लिए अंडे की सफेदी खाना ज्यादा अच्छा रहता है। इससे वजन नियंत्रण में रहता है। साथ ही इससे मसल्स मजबूत बनती हैं। 
  • अंडे की सफेदी में प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जिससे शारीरिक कमजोरी दूर होती हैं।

अंडे के सफेद भाग को खाने से क्या होता है? - ande ke saphed bhaag ko khaane se kya hota hai?

जर्दी सहित पूरे अंडे में मौजूद पोषक तत्व (Nutrition Value of Whole Egg)

  • विटामिन ए और डी (Vitamin A and D)
  • विटामिन ई और के (Vitamin E and K)
  • हेल्दी फैट (Healthy Fat)
  • कैल्शियम (Calcium)
  • आयरन (Iron)
  • कोलेस्ट्रॉल (Cholestrol)
  • विटामिन बी6 और बी12 (Vitamin B6 and B12)

पूरे अंडे के फायदे (Benefits of Whole Egg)

एक संपूर्ण अंडा तब होता है, जब अंडे की सफेदी और जर्दी दोनों उसमें शामिल होते हैं। अकसर लोग अंडे की सफेदी का सेवन करते हैं और जर्दी को हटा देते हैं। पूरे अंडे को खाने से शरीर को अंडे की सफेदी और अंडे की जर्दी दोनों के फायदे मिलते हैं। इससे शरीर को प्रोटीन के साथ ही, कैलोरी, फैट और कोलेस्ट्रॉल भी मिलता है। ऐसे में हृदय रोगियों के लिए संपूर्ण अंडे का सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है। 

  • संपूर्ण अंडे में अंडे की जर्दी भी शामिल होती है, इसलिए इसमें फैट, विटामिन बी6, विटामिन ए, विटामिन डी और विटामिन ई पाया जाता है। साथ ही संपूर्ण एग में कोलिन, जिंक और आयरन भी होता है।
  • आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आपको पूरे अंडे का ही सेवन करना चाहिए। क्योंकि अंडे की जर्दी में विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखों को स्वस्थ रखता है।
  • बच्चों को पूरा अंडा खिलाना ही फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें कोलिन नामक विटामिन होता है, जो याद्दाश्त को तेज करता है। 
  • इसके साथ ही इसमें विटामिन डी (Vitamin D)भी पाया जाता है, जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं।
  • अंडे की जर्दी में कोलेस्ट्रॉल भी होता है, ऐसे में इसे हृदय रोगियों को लेने से बचना चाहिए। 
  • अगर आप दुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको पूरा अंडा ही खाना चाहिए।
  • अंडे में विटामिन ई होता है, जो त्वचा और बालों के लिए लाभकारी होता है।

अगर आप हृदय रोगी है तो आपके लिए अंडे की सफेदी फायदेमंद हो सकती है। साथ ही जिन लोगों को अपना वजन कम करना है उनके लिए भी एग व्हाइट ही लाभकारी है। लेकिन जो शारीरिक रूप से कमजोर हैं उनके लिए पूरा अंडा खाना ही फायदेमंद होता है। 

Read More Articles on Healthy Diet in Hindi

By Navaneet Rathaur
PUBLISHED April 10, 2022

LIVE HINDUSTAN
Health

अंडे का सफेद भाग खाने के फायदे

अंडा

'संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे' यह लाइन अक्सर लोगों के मुंह से सुनने को मिलती है। अंडा पोषक तत्वों से भरा एक संपूर्ण आहार है।

अंडे का सफेद भाग

अंडे के सफेद भाग में प्रोटीन और विटामिन B12 भरपूर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही अंडे के पीले भाग की तुलना में सफेद भाग में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी कम होती है।

सेहतमंद फायदे

आज हम आपको अंडे के सफेद भाग खाने से होने वाले सेहतमंद फायदों के बारे में बताएंगे।

हड्डियों को करे मजबूत

अंडे का सफेद भाग कैल्शियम से भरपूर होता है। हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ रखने में कैल्शियम बेहद मददगार है।

दिल के लिए फायदेमंद

अंडे के सफेद भाग में पाए जाने वाले विटामिन्स और मिनरल्स  ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे ब्लड क्लोट बनने जैसी समस्याएं नहीं होती हैं।

हाई ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल

पोटैशियम से भरपूर अंडे का सफेद भाग हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

Pexels: cottonbro

थकान करे दूर

अंडे के सफेद भाग का सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी की पूर्ति होती है। अगर आपको थकान महसूस हो रही है, तो अंडे का सफेद भाग जरूर खाएं।

मांसपेशियों को करे मजबूत

अंडे का सफेद हिस्सा प्रोटीन का पावरहाउस होता है। मांसपेशियों के निर्माण में प्रोटीन बेहद मददगार है।

डायबिटीज में फायदेमंद

अंडे के सफेद भाग में पाए जाने वाले पोषक तत्व डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

नोट

यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। आहार में अंडे के सफेद भाग को शामिल करने से पहले विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

इस तरह की और वेब स्टोरीज के लिए क्लिक करें

अंडे का सफेद भाग खाने के क्या फायदे हैं?

अंडे का सफेद भाग खाने के फायदे.
अंडा 'संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे' यह लाइन अक्सर लोगों के मुंह से सुनने को मिलती है। ... .
अंडे का सफेद भाग ... .
सेहतमंद फायदे ... .
हड्डियों को करे मजबूत ... .
दिल के लिए फायदेमंद ... .
थकान करे दूर ... .
मांसपेशियों को करे मजबूत ... .
डायबिटीज में फायदेमंद.

अंडे का पीला भाग क्यों नहीं खाना चाहिए?

1 जब कच्चे अंडे को 40 डिग्री के ऊपर का तापमान मिलता है तो उसमें इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। कई लोग कच्चे अंडे को फोड़कर पीते हैं ऐसे में इस पीले योल्क से पेट में इन्फेक्शन का खतरा बढ़ता है। 2 जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है उन्हें इस पीले भाग का सेवन नहीं करना चाहिए

अंडे की सफेदी में क्या क्या होता है?

अंडे की सफेदी के फायदे ये प्रोटीन से भरपूर होते हैं और बहुत अधिक कैलोरी को शामिल किए बिना इन्हें अपने आहार में शामिल किया जा सकता है। जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है यह आपकी मांसपेशियों के निर्माण और मांसपेशियों को बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रोटीन देता है