867943 में 7 के स्थानीय तथा जातीय मान में क्या अन्तर है - 867943 mein 7 ke sthaaneey tatha jaateey maan mein kya antar hai

आज की इस post में हम स्थानीय मान और जातीय मान(sthaniya man aur jatiy man) की परिभाषा तथा स्थानीय मान और जातीय मान से संबंधित सवालों को पढने वाले हैं| स्थानीय मान और जातीय मान से संबंधित इस प्रकार के सवाल सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे MPTET,CTET,REET, UPTET, UTET, HTET,MP police आदि में पूछे जाते हैं|

867943 में 7 के स्थानीय तथा जातीय मान में क्या अन्तर है - 867943 mein 7 ke sthaaneey tatha jaateey maan mein kya antar hai
sthaniya man aur jatiy man

स्थानीय मान किसे कहते हैं?(place value in hindi):

किसी दी गई संख्या में किसी अंक का स्थानीय मान उसके स्थान(place) के अनुसार जो होता है उस मान को ही उस अंक का स्थानीय मान कहते हैं|

जैसे:- इकाई के अंक का स्थानीय मान = (इकाई का अंक) × 1

दहाई के अंक का स्थानीय मान =(दहाई का अंक) × 10

सैकडें के अंक का स्थानीय मान =(सैकडें का अंक) ×100

हजार के अंक का स्थानीय मान =(हजार का अंक) ×1000   … आदि

उदाहरण:-  संख्या 75342 में- 

2 का स्थानीय मान = 2 × 1 = 2

4 का स्थानीय मान = 4 × 10 = 40

3 का स्थानीय मान = 3 × 100 = 300

5 का स्थानीय मान = 5 × 1000 = 5000

7 का स्थानीय मान = 7 × 10000 = 70000

स्थानीय मान निकालने की ट्रिक(विधि) :-  

यदि किसी दी गई संख्या में किसी अंक का स्थानीय मान ज्ञात करना है तो उस अंक के दाहिनी ओर जितने अंक होते हैं उतने शून्य (zero) लगा दिए जाते हैं|

जैसे संख्या 5394 में 4 के दाहिने और एक भी अंक नहीं है अतः 4 का स्थानीय मान 4 होगा|

9 के दाहिने और एक अंक है अतः 9 के बाद एक शून्य लगेगी जिससे 9 का स्थानीय मान 90 होगा|

इसी प्रकार 3 के दाहिने और दो अंक है अतः 3 के बाद दो शून्य लगेगी जिससे 3 का स्थानीय मान 300 होगा|

5 के दाहिने और तीन अंक है अतः 5 के बाद तीन शून्य लगेगी जिससे 5 का स्थानीय मान 5000 होगा| 

जातीय मान किसे कहते हैं?(face value in hindi):

किसी दी गई संख्या में किसी अंक का जातीय मान उसका अपना मान है, चाहे वह अंक किसी भी स्थान पर क्यों ना हो|

जातीय मान को अंकित मान और वास्तविक मान भी कहाँ जाता है |

जैसे:-  संख्या 75342 में-

7  का जातीय मान = 7

5 का जातीय मान = 5

3 का जातीय मान = 3

4 का जातीय मान = 4

2 का जातीय मान = 2

Note :-  1.शून्य (0) का स्थानीय मान और जातीय मान सदैव 0 होगा |

2. इकाई अंक का स्थानीय मान और जातीय मान सदैव समान होते हैं|

स्थानीय मान और जातीय मान से संबंधित सवाल:-

1. संख्या 5394 में 3 के स्थानीय मान और 9 के जातीय मान का योग कितना होगा?

Sol:- संख्या 5394 में, 

      3 का स्थानीय मान = 300

     9 का जातीय मान = 9

3 के स्थानीय मान और 9 के जातीय मान का योग = 300 + 9 = 309

2. संख्या 6482 में 6 के स्थानीय मान और 4 के जातीय मान का अंतर कितना होगा? 

Sol:- संख्या 6482 में, 

6 का स्थानीय मान = 6000

4 का जातीय मान = 4

6 के स्थानीय मान और 4 के जातीय मान का अंतर = 6000 – 4 =  5996

3. संख्या 5497 में 4 के स्थानीय मान और संख्या 68973 में 6 के स्थानीय मान का योग कितना होगा? 

Sol:- संख्या 5497 में, 

4 का स्थानीय मान = 400

संख्या 68973 में, 

6 का स्थानीय मान = 60000

संख्या 5497 में 4 के स्थानीय मान और संख्या 68973 में 6 के स्थानीय मान का योग = 400 + 60000 = 60400

4. संख्या 69854 में 8 के स्थानीय मान और 8 के जातीय मान का गुणनफल कितना होगा? 

Sol:-  संख्या 69854 में, 

8 का स्थानीय मान = 800

8 का जातीय मान = 8

संख्या 69854 में 8 के स्थानीय मान और 8 का गुणनफल = 800 × 8 = 6400

5. संख्या 3034 में 3 के स्थानीय मानों का योग कितना होगा? 

Sol:-  संख्या 3034 में 3 दो बार आया है एक दहाई वाले स्थान पर और एक हजार वाले स्थान पर|

हजार वाले स्थान पर स्थित 3 का स्थानीय मान = 3000

दहाई वाले स्थान पर स्थित 3 का स्थानीय मान = 30

अत: 3 के स्थानीय मानों का योग=3000 + 30

       = 3030

6. संख्या 9000 में 0 का स्थानीय मान और जातीय मान क्या होगा?

Note:- शून्य (0) का स्थानीय मान और जातीय मान सदैव 0 होगा |

अत: संख्या 9000 में 0 का स्थानीय मान और जातीय मान शून्य (0) होगा|

Share:

Free

UP Police SI (दरोगा) 2020: Full Mock Test

160 Questions 400 Marks 120 Mins

Latest UP Police Sub Inspector Updates

Last updated on Sep 22, 2022

The Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board (UPPRPB) has released the final result and category-wise cut-off for UP Police SI (Sub Inspector). The result is declared on 12th June 2022. A total of 9534 candidates were recruited for the post of UP Police SI in this exam cycle of 2020-21. Candidates can check UP Police SI Cut Off from here. The official notification for the next recruitment cycle is expected to be out very soon. So the candidates should continue with their preparation.

स्थानीय मान और जातीय मान में क्या अंतर है?

किसी संख्या में किसी अंक का स्थानीय मान उसके स्थान के आधार पर अंक का मान होता है। संख्या में अंक का जातीय मान स्वयं अंक का ही मान होता है, चाहे संख्या में उसका स्थान कुछ भी हो।

1398653 में 8 और 5 के स्थानीय मानों का अंतर क्या होगा?

1398653 में 8 और 5 के स्थानीय मान का अंतर 7950 है।

1 संख्या 896743 में अंक 6 के स्थानीय मान तथा जातीय मान का अन्तर कितना है A 743 B 6743?

Answer: 6 का स्थानीय मान :- 6000. 6 का जातीय मान :- 6. अन्तर => 6000 - 6 = 5994.

7 का स्थानीय मान क्या है?

7 का स्थानीय मान = 7 × 100 = 700 हैं। 2 का स्थानीय मान = 2 × 1000 = 2000 हैं।