परासरण क्या है? किसी अर्ध-पारगम्य झिल्ली द्वारा जल के अणुओं का अपनी उच्च सांद्रता वाले क्षेत्र से निम्नतर सांद्रता वाले क्षेत्र में भ्रमण करना परासरण कहलाता है। 606 Views अमीबा अपना भोजन कैसे प्राप्त करता है? अमीबा एंडोसटोसिस ( Endocytosis ) द्वारा भोजन ग्रहण करता है। प्लैज़्मा झिल्ली अंदर की ओर मुड़कर कप के आकार का गड्ढा ( cavity ) बना लेती है जिसमें भोजन प्रविष्ट हो जाता है। इसके बाद यह भोजनधानी ( खाद्यधानी ) का रूप ले लेती है। 2476 Views निम्नलिखित परासरण प्रयोग करें: ( i ) कच्चे आलू के कप 'B' तथा 'C' की कोशिकाओं कि वर्णनात्मक पारगम्य लोशिका कला के कारण, इनमें अंत: परासरण
क्रिया के फलस्वरूप जल संग्रह हो जाता है। चीनी तथा नमक के कारण कप की कोशिकाओं कि सांद्रता बढ़ जाती है। अति परासरी विलयन के कारण बर्तन से जल आलू के खोखले भाग में एकत्र हो जाता है। 328 Views कोशिका की खोज किसने और कैसे की? कोशिका की खोज सर्वप्रथम रॉबर्ट हुक ने 1665 में की। उन्होंने कार्क की एक महीन काट में मधुमक्खी के छत्ते के समान कोठरियाँ देखि जिन्हें उन्होंने कोशिका (सेल-Cell) का नाम दिया। 8314 Views कोशिका झिल्ली को बनाने वाले लिपिड तथा प्रोटीन का संश्लेषण कहाँ होता है? खुरदरी अंतर्द्र्वीय जालिका ( RER ) पर स्थित रैबोसोम्स प्रोटीन का तथा चिकनी अंतर्द्र्वीय जालिका ( SER ) लिपिड का संश्लेषण करती है। प्रोटीन्स तथा लिपिड्स से कोशिका झिल्ली का निर्माण होता है। इस प्रक्रिया को झिल्ली जिवात जनन कहते हैं। 887 Views |