Show
एक रोज की बात है कि बादशाह अकबर के दरबार में लंका के राजा का एक दूत पहुँचा। उसने बादशाह अकबर से एक नई तरह की माँग करते हुए कहा- "आलमपनाह! आपके दरबार में एक से बढ़कर एक बुद्धिमान, होशियार तथा बहादुर दरबारी मौजूद हैं। हमारे महाराज ने आपके पास मुझे एक घड़ा भरकर बुद्धि लाने के लिए भेजा है। हमारे महाराज को आप पर पूरा भरोसा है कि आप उसका बंदोबस्त किसी-न-किसी तरह और जल्दी ही कर देंगे।" यह सुनकर बादशाह अकबर चकरा गए। उन्होंने अपने मन में सोचा- "क्या बेतुकी माँग की है, भला घड़े भर बुद्धि का बंदोबस्त कैसे किया जा सकता है? लगता है- लंका का राजा हमारा मजाक बनाना चाहता है, कहीं वह इसमें सफल हो गया तो...........?" तभी बादशाह को बीरबल का ध्यान आया, वे सोचने लगे कि शायद यह कार्य बीरबल के वश का भी न हो, मगर फिर भी उसे बुलाने में बुराई ही क्या है? जब बीरबल को बादशाह के बुलवाने का कारण ज्ञात हुआ तो वह मुस्कुराते हुए कहने लगे- "आलमपनाह! चिंता की कोई बात नहीं, बुद्धि की व्यवस्था हो जाएगी, लेकिन इसमें कुछ हफ्ते का वक्त लग सकता है।" बादशाह अकबर बीरबल की इस बात पर कहते भी तो क्या, बीरबल को मुँह माँगा समय दे दिया गया। बीरबल ने उसी दिन शाम को अपने एक खास नौकर को आदेश दिया- "छोटे मुँह वाले कुछ मिट्टी के घड़ों की व्यवस्था करो।" नौकर ने फौरन बीरबल की आज्ञा का पालन किया। घड़े आते ही बीरबल अपने नौकर को लेकर कद्दू की एक बेल के पास गए। उन्होंने नौकर से एक घड़ा लिया, बीरबल ने घड़े को एक कद्दू के फूल पर उल्टा रख दिया, उसके बाद उन्होंने सेवक को आदेश दिया कि बाकी सारे घड़ों को भी इसी तरह कद्दू के फूलों पर उल्टा रख दें। बीरबल ने इस काम के बाद सेवक को उन घड़ों की देखभाल सावधानी पूर्वक करते रहने का हुक्म दिया और खुद वहाँ से चले गए। बादशाह अकबर ने कुछ दिन बाद इसके बारे में पूछा, तो बीरबल ने तुरंत उत्तर दिया- "आलमपनाह! इस कार्य को हो चुका समझें, बस दो सप्ताह का समय और चाहिए, उसके बाद पूरा घड़ा बुद्धि से लबालब भर जाएगा।" बीरबल ने पन्द्रह दिन के बाद घड़ों के स्थान पर जाकर देखा कि कद्दू के फल घड़े जितने बड़े हो गए हैं, उन्होंने नौकर की प्रशंसा करते हुए कहा- "तुमने अपनी जिम्मेदारी बड़ी कुशलतापूर्वक निभाई है, इसके लिए हम तुम्हें क्या इनाम देंगे।" इसके बाद बीरबल ने लंका के दूत को बादशाह अकबर के दरबार में बुलाया और उसे बताया कि बुद्धि का घड़ा लगभग तैयार है। लंका के दूत के आने पर बीरबल ने फौरन ताली बजाई, ताली की आवाज सुनते ही बीरबल का सेवक एक बड़ी थाली में घड़ा लिए हुए बड़ी शान से दरबार में हाजिर हुआ। बीरबल ने घड़ा उठाया और उसे लंका के दूत के हाथ में सौंपते हुए कहा- "लीजिए श्रीमान आप इसे अपने महाराज को भेंट कर दीजिए, लेकिन एक बात अवश्य ध्यान रखिएगा कि खाली होने पर हमारा यह कीमती बर्तन हमें जैसा-का-तैसा वापस मिल जाना चाहिए। इसमें रखा बुद्धि का फल तभी प्रभावशाली साबित होगा, जब इस बर्तन को कोई नुकसान ना पहुँचे। इस पर दूत ने बीरबल से पूछा- "हुजूर! क्या मैं इस बुद्धि के फल को देख सकता हूँ।" "हाँ......हाँ....... जरूर।" बीरबल ने अपनी गर्दन हिलाते हुए कहा- "और हाँ, अगर आपके राजा को कुछ और बुद्धि की आवश्यकता पड़े तो ऐसे पाँच घड़े हमारे पास और तैयार रखे हैं।" परेशान होते हुए दूत ने मन-ही-मन सोचा- "हमारी भी मति मारी गई है। भला हमें भी क्या सूझी, बीरबल का कोई जवाब नहीं है...... भला ऐसी बात मैंने सोची भी कैसे?" घड़ा लेकर दूध के जाते ही बादशाह अकबर भी अपनी उत्सुकता को न दबा सके। वे फौरन बोल उठे- "बीरबल! बुद्धि का फल हमें भी तो दिखाओ, अभी-अभी तुम कह रहे थे कि ऐसे पाँच घड़े और भी रखे हैं?" "अभी मँगाए देता हूँ आलमपनाह!" बीरबल ने उत्तर दिया। बदशाह के कहते ही घड़ा मँगवा दिया गया, जैसे ही उन्होंने घड़े में झाँका तो उन्होंने पूरा का पूरा घड़ा कद्दू से भरा पाया। देखते ही बादशाह को हँसी आ गई। वे बीरबल की पीठ ठोकते हुए कहने लगे- "मान गए भई! तुमने भी बुद्धि का क्या शानदार फल पेश किया है, लगता है इसे पाकर लंका के राजा को बुद्धिमान होने में तनिक भी देर नहीं लगेगी।" अभ्यास बोध प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए- (ख) अकबर बादशाह ने बीरबल को किस कार्य के लिए बुलाया? (ग) बीरबल ने बुद्धि का घड़ा कैसे तैयार किया? (घ) बादशाह अकबर को क्या उत्सुकता हुई? (ड.) यदि बीरबल के स्थान पर आप होते तो क्या करते? सोचिए और लिखिए। 3. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए- भाषा अध्ययन 1. निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ लिखकर, वाक्यों में प्रयोग कीजिए- 2.
निम्नलिखित शब्दों में से सही शब्द के नीचे रेखा खीचिए।- 3. स्तम्भ
'अ' में व्याक्यांश तथा स्तंभ 'ब' में व्याक्यांश के लिए एक शब्द दिया है। इनकी सही जोड़ियाँ बनाइए- 4. शब्दों को उचित क्रम में रखकर सार्थक वाक्य बनाइए- 5. निम्नलिखित शब्दों के तत्सम रूप छाँटकर
लिखिए- 6. पाठ में आए इन शब्दों को पढ़िए और चौखाने में दिए शब्दों में से इनके हिंदी शब्द खोजकर लिखिए- 7. आगे बनी वर्ग पहेली से निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द छाँटिए- आशा है, विद्यार्थियों के लिए जानकारी बहुत महत्वपूर्ण एवं उपयोगी होगी। I
hope the above information will be useful and important. Watch video for related information
Watch related information below यदि बीरबल के स्थान पर आप होते तो क्या करते हैं?उत्तर- यदि बीरबल के स्थान पर हम होते तो निश्चित ही कुछ ऐसा सोचते जिससे कि तर्क के आधार पर ही सही, यह अवश्य सिद्ध किया जा सकता कि हमारे द्वारा प्रस्तुत घड़ा, बुद्धि का घड़ा है।
बीरबल के गांव की क्या विशेषता थी?प्रसिद्ध ऐतिहासिक पात्र बीरबल का जन्म 1528 में यमुना नदी के तट पर स्थित त्रिविक्रामपुर नामक गाँव में एक बहुत ही गरीब ब्राह्मण परिवार में, महेश दास के रूप में हुआ था। वह मुगल सम्राट अकबर के दरबार में नौ सदस्यों के सलाहकारों के समूह में एक प्रमुख सदस्य थे, जिन्हें नवरत्न के रूप में जाना जाता है।
अकबर और बीरबल के बारे में पांच वाक्य?(7) अकबर ने बीरबल को राजा और कविराय आदि उपाधियाँ प्रदान की। (8) अकबर ने बीरबल के लिए फतेहपुर सीकरी में महल का निर्माण भी कराया। (9) बीरबल दीन ए इलाही धर्म स्वीकारने वाले एकमात्र हिन्दू थे। (10) 1586 ई में एक युद्ध लड़ते हुए बीरबल की मृत्यु हो गई थी।
बीरबल समाज के विभिन्न प्रकारके लोगों को दरबार में बुलालाया कारण क्या होगा?Answer. Explanation: उत्तर: बीरबल समझता था कि हर एक व्यक्ति में कुछ न कुछ हुनर है। so बीरबल ne समाज के विभिन्न प्रकार के लोगों को दरबार में बुला लाया।
|