विटामिन सी वाले फल कौन कौन से हैं? - vitaamin see vaale phal kaun kaun se hain?

हमारे शरीर को विटामिन सी की बड़ी आवश्यकता होती है। हम फलों से इस विटामिन की पूर्ती कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसे फलों के नाम बताने वाले हैं जिनमे भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाए जाते हैं। निचे दिए गये विटामिन सी वाले फलों की लिस्ट में 15 ऐसे फलों के नाम दिए गये हैं जो की बड़ी आसानी से गाँवों में या बाजारों में मिल जायेंगे।

  • विटामिन सी वाले फलों के नाम – Vitamin C Fruits Name List in Hindi
  • Vitamin C वाले फलों के नाम और उनमे विटामिन सी की मात्रा
    • अमरुद
    • अनानास
    • स्ट्रॉबेरी
    • संतरा
    • आंवला
    • आम
    • पपीता
    • नीबू
    • खरबूजा
    • लीची
    • बेर
    • किवी
    • तरबूज
    • मौसंबी
    • शहतूत

  1. अमरुद – Guava
  2. अनानास – Pineapple
  3. स्ट्रॉबेरी – Strawberry
  4. संतरा – Orange
  5. आंवला – Gooseberry
  6. आम – Mango
  7. पपीता – Papaya
  8. नीबू – Lemon
  9. खरबूजा – Cantaloupe
  10. लीची – Lychee
  11. बेर – Jujube
  12. किवी – Kiwi
  13. तरबूज – Watermelon
  14. मौसंबी – Sweet lemon
  15. शहतूत – Mulberries

Vitamin C वाले फलों के नाम और उनमे विटामिन सी की मात्रा

हमने उपर आपको vitamin c वाले फलों के नाम की लिस्ट दे दी है। अब चलिए जानते हैं की इन फलों के अंदर विटामिन सी कितनी मात्रा में पायी जाती हैं।

अमरुद

गाँव में या शहर के बाजारों में हमें अमरुद बड़ी आसानी से मिल जाता है। क्या आपको पता है? अमरुद में संतरे से ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है। यह फल विटामिन सी का एक बहुत ही बढ़िया स्त्रोत है। 100 ग्राम अमरुद में 228 मिली ग्राम विटामिन सी पाया जाता है।

अनानास

आपने अनानास जरुर खाया होगा। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। इसके कई सारे औषधीय फायदे भी हैं। इसमें भी विटामिन सीपाई जाती है। यह फल विटामिन सी का अच्छा स्त्रोत है। 100 ग्राम अनानास में 47.8 मिली ग्राम विटामिन सी पाया जाता है।

स्ट्रॉबेरी

लाल रंग का स्ट्रॉबेरी दिखने में जितना ख़ूबसूरत होता है खाने में भी उतना ही मजेदार होता है। इसमें भी कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें भी विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाई जाती है। यह फल विटामिन सी का अच्छा स्त्रोत है। 100 ग्राम स्ट्रॉबेरी में 58.8 मिली ग्राम विटामिन सी पाया जाता है।

संतरा

संतरा आपनेआप में बहुत ही लोकप्रिय फल है। संतरा खाना हम सबको बहुत पसंद है। संतरे में भी विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाई जाती है। 100 ग्राम संतरे में विटामिन सी की मात्रा 53.2 मिली ग्राम होती है।

आंवला

आंवला स्वाद में खट्टा होता है। आंवले का ज्यादातर उपयोग जूस, अचार, पाउडर आदि बनाने में किया जाता है। यह त्वचा, बाल और शरीर के विभिन्न अंगों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। 100 ग्राम आंवले में विटामिन सी की मात्रा लगभग 450 मिली ग्राम तक पाया जाता है।

आम

आम को भारत में फलों का राजा कहा जाता है। आम का उत्पादन भारत में बड़ी मात्रा में होता है। आप आम जरुर खाते होंगे लेकिन क्या आपको पता है की आम खाने से आपके शरीर को विटामिन सी मिलता है। 100 ग्राम आम में 36.4 मिली ग्राम विटामिन सी पाया जाता है।

  • आम पर 10 वाक्य हिंदी में

पपीता

पपीते का फल बड़ी आसानी से मिल जाता है। पका हुआ पपीता पीले रंग का दिखाई देता है और यह खाने में बड़ा स्वादिष्ट होता है। पपीते की सब्जी भी बनायी जाती है। 100 ग्राम पपीता में 62 मिली ग्राम विटामिन सी पाया जाता है।

नीबू

नीबू का स्वाद खट्टा होता है। इसका उपयोग शर्बत, आचार, चटपटा चाट आदि बनाने में किया जाता है। गर्मी के दिनों में भारतीय घरों में नीबू पानी का उपयोग कोल्ड्रिंक की तरह किया जाता है। 100 ग्राम नीबू में 53 मिली ग्राम विटामिन सी पाया जाता है।

  • दरवाजे पर नीबू-मिर्च के टोटके के पीछे ये है वैज्ञानिक कारण

खरबूजा

गर्मी के मौसम में मिलने वाला यह स्वादिष्ट फल भारत में बहुत खाया जाता है। वैसे तो इसमें 95% पानी होता है लेकिन इसके साथ ही कई प्रकार के मिनरल्स और पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। 100 ग्राम खरबूजा में 36.7 मिली ग्राम विटामिन सी पाया जाता है।

लीची

लीची के फल देखने में बड़े ही आकर्षक और खाने में बड़े ही लाजवाब होते हैं। बच्चे हों या वयस्क, सभी लोग लीची खाना पसंद करते हैं। 100 ग्राम लीची में 71.5 मिली ग्राम विटामिन सी पाया जाता है।

बेर

बेर ठंड के मौसम का एक खास और खट्टा-मीठा फल है। यह फल खाने में जितना अच्छा लगता है, इसके फायदे भी उतने ही होते है। बेर में बहुत कम मात्रा में कैलोरी होती है और यह ऊर्जा का एक बहुत अच्छा स्त्रोत है। 100 ग्राम बेर में 71.5 मिली ग्राम विटामिन सी होता है।

किवी

वैसे तो किवी फल भारत में इतना ज्यादा प्रसिद्ध नही है लेकिन बाजारों में सालभर यह उपलब्ध रहता है। इस फल का स्वाद अन्य फलों की तुलना में बिलकुल अलग होता है। कीवी पोषक तत्वों से भरपूर फल है। इसमें विटामिन C भी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है। 100 ग्राम कीवी में 92.7 मिली ग्राम विटामिन सी होता है।

तरबूज

मीठे रसों से भरा स्वादिष्ट तरबूज गर्मी से राहत दिलाने में मदद करता है। इसमें पानी की अत्यधिक मात्रा पायी जाती है। इससे शरीर में पानी की मात्रा को पूरा किया जा सकता है। तरबूज सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। 100 ग्राम तरबूज में 8 मिली ग्राम विटामिन सी होता है।

मौसंबी

मौसंबी का फल नीबू की तरह ही होता है लेकिन इसका आकार नीबू से अधिक होता है। इसे मीठा नीबू भी कहा जाता है। गर्मी के दिनों में शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मौसंबी का जूस बहुत फायदेमंद होता है। अगर हम विटामिन सी की बात करें तो 100 ग्राम मौसंबी में विटामिन सी की मात्रा 50 मिली ग्राम होता है।

शहतूत

शहतूत या तूत खाने में मीठा होता है। यह दिखने में जामुन की तरह काला और गुच्छेदार होता है लेकिन इसका आकार जामुन से छोटा होता है। शहतूत खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है और इससे शरीर को लाभ भी बहुत होता है। विटामिन सी की बात करें तो 100 ग्राम शहतूत में विटामिन सी की मात्रा 36.4 मिली ग्राम होता है।

Disclaimer: विटामिन सी वाले फलों की यह लिस्ट और जानकारी केवल सामान्य ज्ञान के लिए दी गयी है। इसका उपयोग चिकित्सा कार्यों में करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह ले लेवें।

Data Source: U.S. Agricultural Research Service Food Data Central

यह भी पढ़ें:

  • 15 विटामिन सी वाली सब्जियों के नाम
  • विटामिन ए वाले फलों के नाम – Vitamin A Fruits in Hindi
  • विटामिन ई वाले फल और सब्जियों की सूची
  • प्रकृति और जानवरों के बारे में 50 रोचक तथ्य

विटामिन सी में कौन कौन फल आते हैं?

विटामिन-सी युक्त फल.
संतरा संतरा खट्टे फलों में आता है. ... .
अंगूर अंगूर भी विटामिन-सी का अच्छा स्रोत है. ... .
खरबूजा खरबूजा पोषक तत्वों से भरपूर होता है. ... .
अमरूद अमरूद एक स्वादिष्ट फल है. ... .
ब्लैक करंट्स ब्लैक करंट्स फल में विटामिन-सी अधिक मात्रा में होता है. ... .
लीची लीची गर्मियों में खाया जाने वाला स्वादिष्ट फल है. ... .

सबसे अधिक विटामिन सी कौन से फल में पाया जाता है?

वैसे तो खट्टे फल विटामिन - C के सबसे अच्छे श्रोत होते है और इन्ही में आंवला एक ऐसा फल है जिसमे सबसे ज्यादा विटामिन C पाया जाता है। इसके अलावा संतरा एवं नींबू में भी विटामिन सी काफी मात्रा में पाया जाता है। चिकित्सक बताते है की मनुष्य को औसत रूप से लगभग 60-80 मिलीग्राम विटामिन-सी का सेवन करना चाहिए।

विटामिन सी के लिए क्या क्या खाना चाहिए?

विटामिन सी कोशिकाओं, रक्त वाहिकाओं, हड्डियों, त्वचा और उपास्थि को स्वस्थ रखता है और घावों को भरने में मदद करता है। आपको एक दिन में लगभग 40 mg विटामिन सी की आवश्यकता होती है। संतरे, स्ट्रॉबेरी, ब्लैककरंट, लाल मिर्च, ब्रोकोली और ब्रसेल्स स्प्राउट्स विटामिन सी के अच्छे खाद्य स्रोत होते हैं।

विटामिन सी कौन सा सब्जी में पाया जाता है?

प्रत्येक सब्जीसब्जी समूह में विभिन्न प्रकार के पोशक तत्व पाए जाते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों में मुख्यतः आयरन,कैल्शियम,विटामिन ए(कैरोटिन),विटामिन "सी" और "बी" काम्प्लेक्स समूह के विटामिन(खासकर रिबोफ्लेबिन और फोलिक एसिड) , लौह तत्व तथा कुछ मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है।