वास्कोडिगामा कौन था वह भारत में किस स्थान पर पहुंचा? - vaaskodigaama kaun tha vah bhaarat mein kis sthaan par pahuncha?

नई दिल्‍ली (ऑनलाइन डेस्‍क)। वास्‍को डी गामा, एक ऐसा नाम है जिसको भारत की खोज करने का श्रेय दिया जाता है। इस खोज के पीछे उसका मकसद पूरी तरह से व्‍यापारिक था। अपनी लंबी यात्रा के दौरान वो पहली बार 20 मई को 1498 को भारत के दक्षिण में कालीकट पहुंचा था। उसके लिए ये खोज वास्‍तव में बड़ी थी। ऐसा इसलिए था क्‍योंकि उसने अरब जगत का वो राज जान लिया था जिसको न बताकर वो यूरोपीय देशों से अब तक मोटी रकम लेता रहा था।

भटक गया था कोलंंबस

दरअसल, यूरोपीय देश अरब जगत के माध्‍यम से मसाले, चाय की खरीद करते थे। उन्‍हें ये सब भारत से हासिल होता था। अरब जगत ने कभी यूरोपीय देशों को ये राज उजागर नहीं होने दिया कि उन्‍हें ये माल कहां से मिलता है। वहीं यूरोपीय देश लगातार उस देश के बारे में जानना चाहते थे जहां से ये सारा कुछ आता है। इसी कश्‍मकश के बीच इटली के क्रिस्‍टोफर कोलंबस ने अपनी लंबी यात्रा शुरू की थी। उसका मकसद था भारत की खोज करना। लेकिन अटलांटिक महासागर में आकर वो भटक गया और अमेरिका की तरफ आगे बढ़ गया। जब वो अमेरिका के तट पर पहुंचा तो उसको लगा कि वो भारत की खोज करने में सफल हो गया है, लेकिन जल्‍द ही उसको अपनी गलती का अहसास भी हो गया था।

वास्कोडिगामा कौन था वह भारत में किस स्थान पर पहुंचा? - vaaskodigaama kaun tha vah bhaarat mein kis sthaan par pahuncha?

MQ-9B Predator Drone: LAC पर अब खौफ खाएगा चीन, US से अल जवाहिरी को मारने वाला ड्रोन खरीदेगा भारत, जानें खासियत

यह भी पढ़ें

वास्‍को डी गामा का सफर शुरू 

कोलंबस की यात्रा के करीब पांच वर्ष बाद वास्‍को डी गामा का सफर शुरू हुआ था। एक विशाल नौका के साथ उसने ये सफर 1497 में 200 से अधिक नाविकों के साथ शुरू किया था। उसके साथ चार और जहाज भी थे। उसकी सबसे बड़ी खासियत थी कि वो एक अच्‍छा कप्‍तान था। वास्‍को भारत की खोज करते करते पहले अफ्रीका पहुंच गया। वहां उसको पता चला कि ये वो जगह नहीं है जिसकी खोज उसको करनी है। उसको अभी लंबा रास्‍ता तय करना था। यही सोच कर वो कैप ऑफ गुड होप से हिंद महासागर में दाखिल हुआ। लेकिन इस लंबे और थका देने वाले सफर में उसके कई साथी बीमार भी पड़ गए और उनका खाने का सामान भी खत्‍म होने लगा था। इसको देखते हुए उन्‍होंने मोजांबिक में रुकने का फैसला किया। वहां के सुल्‍तान को उन्‍होंने कई बेशकीमती तोहफे दिए और बदले में भारत की जानकारी और रास्‍ता भी जाना। यहां से उन्‍होंने अपने जरूरत के हिसाब से खाने-पीने का सामान भी लिया।

वास्कोडिगामा कौन था वह भारत में किस स्थान पर पहुंचा? - vaaskodigaama kaun tha vah bhaarat mein kis sthaan par pahuncha?

Weather Update Today: उत्तर भारत के इन राज्यों में ठंड बढ़ने के आसार, पहाड़ों में बर्फबारी का दिख रहा असर

यह भी पढ़ें

20 मई 1498 को पहुंचा कालीकट 

आखिरकार लंबे सफर के बाद 20 मई 1498 को वास्‍को डी गामा ने भारत के कालीकट की धरती को छुआ। ये वही जगह थी जिसकी उसको तलाश थी। यहां पर हर वो चीज थी जिसको यूरोप खरीदता था। यहां पर वो कालीकट के राजा से मिला और उसको व्‍यापार के लिए राजी किया। तीन महीने कालीकट में बिताने के बाद वो पुर्तगाल चला गया। इस पूरे सफर में उसके साथ केवल 55 नाविक ही वापस जिंदा पहुंच सके थे। 1499 में उसके लिस्‍बन पहुंचने तक भारत की खोज की खबर हर जगह फैलने लगी थी। इसके बाद 1502 में पुर्तगाल के राजा ने वास्‍को डी गामा को नौसेना के साथ भारत भेजा।

वास्कोडिगामा कौन था वह भारत में किस स्थान पर पहुंचा? - vaaskodigaama kaun tha vah bhaarat mein kis sthaan par pahuncha?

नीलांचल एक्सप्रेस में जान गंवाने वाले यात्री के परिजनों को मिलेगा पांच लाख रुपये मुआवजा, रेलमंत्री ने की घोषणा

यह भी पढ़ें

1522 में वो दोबारा भारत आया वास्‍को डी गामा 

इस बार उसका मकसद कालीकट के आसपास के इलाकों पर अपना अधिकार जमाना था। उसने कालीकट पर कई बड़े हमले किए जिसके बाद राजा को संधि के लिए विवश होना पड़ा था। ये वास्‍को डी गामा के लिए बड़ी जीत थी। इस जीत के बाद वो 1502 में वापस पुर्तगाल चला गया। 1522 में वो दोबारा भारत आया। कुछ समय यहां पर रहने के बाद 1524 में उसकी तबियत खराब हो गई। 24 मई 1524 को उसका यहीं पर निधन हो गया था। उसको कोच्चि में ही दफनाया गया। 1538 में उसकी कब्र को खोदकर उसके अवशेषों को बाहर निकाला गया और पुर्तगाल ले जाया गया था।

चेतावनी: इस टेक्स्ट में गलतियाँ हो सकती हैं। सॉफ्टवेर के द्वारा ऑडियो को टेक्स्ट में बदला गया है। ऑडियो सुन्ना चाहिये।

वास्कोडिगामा सबसे पहले कालीकट पहुंचा था जो केरल में पड़ता है जहां पर जन्मदिन ने उसका स्वागत किया था इसका उत्तर होगा कालीकट केरल

vascodagama sabse pehle calicut pohcha tha jo kerala me padta hai jaha par janamdin ne uska swaagat kiya tha iska uttar hoga calicut kerala

वास्कोडिगामा सबसे पहले कालीकट पहुंचा था जो केरल में पड़ता है जहां पर जन्मदिन ने उसका स्वाग

  5      

वास्कोडिगामा कौन था वह भारत में किस स्थान पर पहुंचा? - vaaskodigaama kaun tha vah bhaarat mein kis sthaan par pahuncha?
 189

वास्कोडिगामा कौन था वह भारत में किस स्थान पर पहुंचा? - vaaskodigaama kaun tha vah bhaarat mein kis sthaan par pahuncha?

वास्कोडिगामा कौन था वह भारत में किस स्थान पर पहुंचा? - vaaskodigaama kaun tha vah bhaarat mein kis sthaan par pahuncha?

वास्कोडिगामा कौन था वह भारत में किस स्थान पर पहुंचा? - vaaskodigaama kaun tha vah bhaarat mein kis sthaan par pahuncha?

वास्कोडिगामा कौन था वह भारत में किस स्थान पर पहुंचा? - vaaskodigaama kaun tha vah bhaarat mein kis sthaan par pahuncha?

vaskodigama कब भारत pahuncha ; भारत आने में किस भारतीय व्यापारी ने वास्कोडिगामा की मदद की ; वास्कोडिगामा भारत कब पहुंचा था ;

This Question Also Answers:

Vokal App bridges the knowledge gap in India in Indian languages by getting the best minds to answer questions of the common man. The Vokal App is available in 11 Indian languages. Users ask questions on 100s of topics related to love, life, career, politics, religion, sports, personal care etc. We have 1000s of experts from different walks of life answering questions on the Vokal App. People can also ask questions directly to experts apart from posting a question to the entire answering community. If you are an expert or are great at something, we invite you to join this knowledge sharing revolution and help India grow. Download the Vokal App!

वास्कोडिगामा कौन था भारत में किस स्थान पर पहुंचा था?

आज ही के दिन यानी 8 जुलाई 1497 को पुर्तगाली नाविक वास्को डी गामा भारत की खोज में निकला था। वह 20 मई 1498 को केरल के कोझीकोड जिले के कालीकट(काप्पड़ गांव) पहुंचा था। यहीं से कुछ दूर कोच्ची में वास्को की कब्र है। यहां से तीन बार वे पुर्तगाल गए और आये।

वास्को डी गामा भारत क्यों आया था?

वास्‍को डी गामा, एक ऐसा नाम है जिसको भारत की खोज करने का श्रेय दिया जाता है। इस खोज के पीछे उसका मकसद पूरी तरह से व्‍यापारिक था। अपनी लंबी यात्रा के दौरान वो पहली बार 20 मई को 1498 को भारत के दक्षिण में कालीकट पहुंचा था। उसके लिए ये खोज वास्‍तव में बड़ी थी।

वास्कोडिगामा ने किसकी खोज की थी?

देेश-दुनिया के इतिहासकारों की मानें तो कोलंबस ने अमेरिका और वास्को डि गामा ने भारत की खोज की थी. वास्को डी गामा साल 1497 में 8 जुलाई के रोज ही भारत के लिए समुद्री यात्रा पर निकला था.

वास्कोडिगामा को भारत कौन लाया था?

यहां पर उसकी मुलाकात कच्छी व्यापारी कानजी मालम से हुई। कानजी भाई नियमित रूप से समुद्री मार्ग से अफ्रीका की यात्रा करते थे। वे ही गामा को 20 मई 1498 को कालीकट बंदरगाह लाए