गोलीय लेंस क्या है इसके प्रकार लिखिए? - goleey lens kya hai isake prakaar likhie?

Physics March 9, 2019 April 18, 2018

सब्सक्राइब करे youtube चैनल

(lens in hindi ) लेंस की परिभाषा , क्या है : दो वक्र पृष्ठों या एक वक्र तथा दूसरा समतल पृष्ठ से मिलकर लेंस का निर्माण होता है तथा दोनों पृष्ठों के बीच में कांच आदि पारदर्शी माध्यम भरा रहता है या विधमान रहता है।

लेंस में ये वक्र पृष्ठ किसी भी प्रकार की हो सकती है जैसे गोलीय , परवलयाकार या बेलनाकार।  लेकिन हम सामान्यतया गोलीय लेंस की बात करते है या उपयोग में लाते है।

अर्थात जब कोई हमें लेंस के बारे में बताये तो सामान्यत हम उसे गोलीय लेंस ही समझकर चलते है।

चूँकि हम बात कर चुके है की लेंस का निर्माण दो पृष्ठों से मिलकर होता है तथा मध्य में पारदर्शी माध्यम भरा रहता है अतः हम यह भी स्पष्ट रूप से कह सकते है की दोनों पृष्ठों से प्रकाश का अपवर्तन होता है।

जिस तरफ से प्रकाश लेंस में आपतित होता है या प्रवेश करता है उसे लेंस का प्रथम पृष्ठ कहते है तथा दोनों पृष्ठों से अपवर्तन के बाद प्रकाश लेंस से जिस पृष्ठ से बाहर निकलता है उस पृष्ठ को द्वितीय पृष्ठ कहते है।

लेन्स में उपयुक्त होने वाले दोनों पृष्ठों की प्रकृति के आधार पर लैंस को दो भागो में बांटा गया है

1. उत्तल लेंस (convex lens)

2. अवतल लेंस (concave lens )

1. उत्तल लेंस (convex lens)

वे लेन्स जो दिखने में किनारों पर पतले तथा मध्य में मोटे होते है इन्हें उत्तल लैंस कहते है , अर्थात ये दो उभरी हुई पृष्ठों से मिलकर बने होते है।  ये आपतित प्रकाश को इक्कठा करता है अर्थात अभिसारित करते है इसलिए इन्हें अभिसारी लेंस भी कहते है।

गोलीय लेंस क्या है इसके प्रकार लिखिए? - goleey lens kya hai isake prakaar likhie?

2. अवतल लेंस (concave lens )

इन लेन्स को जब देखा जाता है तो ये किनारों से मोटे होते है तथा मध्य से मध्य होते है इन्हें अवतल लैंस कहते है , अर्थात ये दो दबी हुई या धंसी हुई पृष्ठों से मिलकर बने होते है।  इन लेंस पर जब प्रकाश को आपतित किया जाता है तो ये प्रकाश को फैला देते है अर्थात अपसारित करते है इसलिए इन्हें अपसारी लेंस कहते है।

गोलीय लेंस क्या है इसके प्रकार लिखिए? - goleey lens kya hai isake prakaar likhie?

लेंस से सम्बन्धित परिभाषा

यहाँ हम लेंसों से संबंधित कुछ परिभाषाओ का अध्ययन करते है।

1. प्रकाशिक केन्द्र (optical centre ) : जब किसी प्रकाश को लेंस पर इस प्रकार आपतित किया जाए की अपवर्तित किरण आपतित किरण के समानांतर निकले।  अर्थात आपतित किरण और निर्गत किरण समान्तर हो जाए तो प्रकाश मुख्य अक्ष पर जहाँ काटता है उसे लेंस का प्रकाशिक केंद्र कहते है।

गोलीय लेंस क्या है इसके प्रकार लिखिए? - goleey lens kya hai isake prakaar likhie?

2. मुख्य फोकस (principal focus) : मुख्य अक्ष पर स्थित बिन्दु जिससे चलने वाली प्रकाश की किरण अपवर्तन के बाद समान्तर हो जाती है या प्रतीत होती है , उसे प्राथमिक मुख्य फोकस कहते है।

तथा

मुख्य अक्ष के समान्तर आने वाली प्रकाश की किरण अपवर्तन के बाद जिस बिन्दु पर मिलती है या मिलती हुई प्रतीत होती है उस बिन्दु क द्वितीयक मुख्य फोकस कहते है।

गोलीय लेंस क्या है इसके प्रकार लिखिए? - goleey lens kya hai isake prakaar likhie?

3. फोकस दूरी (focal length) : लेंस के प्रकाशिक केंद्र तथा मुख्य फोकस बिन्दु के मध्य की दूरी को लेंस की फोकस दूरी कहते है।  उत्तल लैंस के लिए फोकस दूरी धनात्मक तथा अवतल लेन्स के लिए ऋणात्मक ली जाती है।

गोलीय लेंस क्या है इसके प्रकार लिखिए? - goleey lens kya hai isake prakaar likhie?
Lance ki paribhasha prakar

लेंस की परिभाषा, लेंस का प्रकार, उत्तल लेंस और अवतल लेंस में अंतर

प्रश्न — लेंस की परिभाषा बताएं
उत्तर– लेंस की परिभाषा:-  दो पृष्ठों से घिरा पारदर्शक माध्यम जिसका एक या दोनों सतह वकृत हो, लेंस कहलाता है।

प्रश्न– लेंस के कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर–  लेंस मुख्यत:  दो  प्रकार  है।
(a.)  उत्तल लेंस           (b.) अवतल लेंस

प्रश्न– उत्तल लेंस किसे कहते हैं?
उत्तर– वह गोलीय लेंस जो बीच में मोटा तथा किनारा पतला हो, उत्तल लेंस कहलाता है। यह लेंस अपने होकर गुजरने वाले प्रकाश को अभिसारित करता है, इसलिए उत्तल लेंस को अभिसारी लेंस   कहते है।
* उत्तल लेंस द्वारा बना  प्रतिबिम्ब वास्तविक और काल्पनिक, उल्टा तथा वस्तु से बड़ा होता है।

गोलीय लेंस क्या है इसके प्रकार लिखिए? - goleey lens kya hai isake prakaar likhie?
Lance ki paribhasha prakar

प्रश्न — उत्तल लेंस के कितने प्रकार है?
उत्तर– उत्तल लेंस तीन प्रकार हैं :-
१. उभयोत्‍तल लेंस
२. समतलोत्‍तल लेंस
३. अवतलोत्‍तल लेंस

प्रश्न– उत्तल लेंस के उपयोग बताएं।
उत्तर– उत्तल लेंस निम्न प्रयोग है
१. दूरदृष्टि दोष निवारण हेतु चस्मा में उपयोग।
२. वाहनों के बगल के शीशे यानी Side Mirror के रूप में।
३. सूक्ष्मदर्शी में उत्तल लेंस का प्रयोग

प्रश्न– अवतल लेंस किसे कहते हैं?
उत्तर– वह गोलीय लेंस जो बीच में पतला तथा किनारा मोटा हो, अवतल लेंस कहलाता है।
यह लेंस अपने होकर गुजरने वाले प्रकाश को अपसारित करता है, इसलिए अवतल लेंस को अपसारी लेंस   कहते है।
*  अवतल लेंस में केवल काल्पनिक तथा वस्तु से छोटा, सीधा प्रतिबिम्ब बनता है।

गोलीय लेंस क्या है इसके प्रकार लिखिए? - goleey lens kya hai isake prakaar likhie?
Lance ki paribhasha prakar

प्रश्न– अवतल लेंस के कितने प्रकार हैं?
उत्तर– अवतल लेंस तीन प्रकार के होते है
१.उभयावतल लेंस
२.समतल अवतल लेंस
३.उत्‍तावतल लेंस

प्रश्न– अवतल लेंस के उपयोग बताएं।
उत्तर– अवतल लेंस निम्न प्रयोग है
a. निकटदृष्टि दोष के निवारण हेतु चस्मा में उपयोग।
b.दाढ़ी बनाने के लिए
c. वाहनों के हेडलाइट में

प्रश्न– उत्तल लेंस और अवतल लेंस में क्या अंतर है?
उत्तर — उत्तल लेंस और अवतल लेंस में मुख्य अंतर निम्नलिखित है—
१. उत्तल लेंस बीच में मोटा तथा किनारा पतला होता जबकि अवतल लेंस बीच में पतला तथा किनारा मोटा होता है।

२. उत्तल लेंस द्वारा बना  प्रतिबिम्ब वास्तविक और काल्पनिक, उल्टा तथा वस्तु से बड़ा होता है, जबकि अवतल लेंस में केवल काल्पनिक तथा वस्तु से छोटा, सीधा प्रतिबिम्ब बनता है।

३. उत्तल लेंस प्रकाश को अभिसारित करता है जबकि अवतल लेंस प्रकाश को अपसारित करता है।

गोलीय लेंस क्या है इसके प्रकार लिखिए? - goleey lens kya hai isake prakaar likhie?
Lance ki paribhasha prakar

इसे भी पढ़ें: — 

? कंप्यूटर फंडामेंटल हिंदी भाषा में चित्र सहित — CLICK Here

? 12वीं (आर्ट्स) के ऑब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर & DAILY ONLINE TESTCLICK Here

? 10वीं ( बिहार बोर्ड) के ऑब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर & DAILY ONLINE TESTCLICK Here

? ITI ENTRANCE EXAM DAILY ONLINE TESTCLICK Here

? बाल क्लास से संबंधित पोस्ट  के लिए —CLICK Here


याद रखें www.NewsViralsk.com/GK.html

Subscribe Now पर क्लिक करके चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं ??


गोलीय लेंस क्या है इसके प्रकार लिखिए? - goleey lens kya hai isake prakaar likhie?

गोलीय लेंस कितने प्रकार के होते है?

Solution : गोलीय लेंस मुख्यतः दो प्रकार के होते है- <br> (a) उत्तल लेंस, (b) अवतल लेंस

गोलीय लेंस मुख्यतः कितने प्रकार के होते हैं ?`?

कोई पार्दर्शी माध्यम जो की दो पृष्ठों के घिरने से बना होता है जिसके एक या दोनों पृष्ठ गोलीय होते है लेंस कहलाता है। ... .
लेंस के प्रकार: लेंस को दो भाग में बाँटा गया है.
उत्तल लेंस.
अवतल लेंस.
1.उत्तल लेंस.
ऐसा लेंस जिसके दोनों गोलीय पृष्ठ जो की बाहर की ओर उभरे होते है उत्तल लेंस (Convex lens) कहलाता हैं।.

लेंस क्या है इसके प्रकार लिखिए?

Solution : दो सतहों से घिरे हए एक पारदर्शक माध्यम को लेंस कहते हैं। दोनों सतहों में से एक या दोनों वक्राकार हो सकते हैं। लेंस दो प्रकार के होते हैं-उत्तल लेंस और अवतल लेंस

गोलीय लेंस की अवधारणा क्या है?

परिभाषा: पारदर्शी माध्यम का एक टुकड़ा कम से कम एक गोलीय पृष्ठ द्वारा परिबद्ध रहता है, गोलीय लैंस कहलाता है।