वर्तमान समय में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक हिस्सेदार कौन है? - vartamaan samay mein bhaarat ka sabase bada vyaapaarik hissedaar kaun hai?

यूएई का दूसरा सबसे बड़ा व्यापार भागीदार बनकर उभरा भारत, अमेरिका को छोड़ा पीछे

भारत यूएई का दूसरा सबसे बड़े व्यापारिक भागीदार के रूप में उभरा है। पहले नंबर पर चीन है। रविवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 2021 की पहली छमाही में दोनों देशों के बीच 38.5 बिलियन दिरहम का व्यापार हुआ है।

दुबई, पीटीआइ। भारत, यूएई का दूसरा सबसे बड़े व्यापारिक भागीदार के रूप में उभरा है। पहले नंबर पर चीन है। रविवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 2021 की पहली छमाही में दोनों देशों के बीच 38.5 बिलियन दिरहम का व्यापार हुआ है। दुबई सरकार के एक बयान के अनुसार अमीरात का 2021 की पहली छमाही में चीन के साथ 86.7 बिलियन दिरहम का व्यापार हुआ। इसके बाद भारत दूसरे और अमेरिका तीसरे स्थान पर रहा।

भारत के साथ व्यापार वर्ष-दर-वर्ष 74.5 प्रतिशत बढ़कर 67.1 बिलियन दिरहम हो गया, जो 2020 के पहली छमाही में 38.5 बिलियन दिरहम था। चीन ने वर्ष-दर-वर्ष 30.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। इसमें दुबई के साथ कुल व्यापार 2020 पहली छमाही में 66.3 बिलियन दिरहम था। 2021 के पहली छमाही में अमेरिका ने दुबई के साथ 32 बिलियन दिरहम का व्यापार किया, जो 31.7 बिलियन दिरहम से सालाना आधार पर 1 प्रतिशत अधिक है।

सऊदी अरब 2020 की पहली छमाही से 26 प्रतिशत ऊपर 30.5 बिलियन दिरहम के साथ चौथे स्थान पर रहा। इसके बाद स्विट्जरलैंड 24.8 बिलियन दिरहम के साथ पांचवे स्थान पर रहा। 2021 की पहली छमाही में पांच सबसे बड़े व्यापार भागीदारों की कुल हिस्सेदारी 241.21 बिलियन दिरहम थी, जो 2020 की पहली छमाही में 185.06 बिलियन दिरहम की तुलना में 30.34 प्रतिशत अधिक है।

दुबई का निर्यात वर्ष 2021 की पहली छमाही में 45 प्रतिशत बढ़कर 75.8 बिलियन से 109.8 बिलियन दिरहम हो गया।  आयात 320 अरब दिरहम से सालाना आधार पर 29.3 प्रतिशत बढ़कर 414 अरब दिरहम हो गया। री-एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 28.3 फीसदी बढ़कर 198.6 अरब दिरहम हो गया, जो 154.79 अरब दिरहम था। दुबई के क्राउन प्रिंस और कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने कहा कि दुबई ने दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते व्यापारिक केंद्रों में से एक के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत किया है। 

उन्होंने कहा कि दुबई के मौजूदा समुद्री और हवाई नेटवर्क का विस्तार दुनिया भर के 200 नए शहरों को कवर करने के लिए किया जाएगा। हमें विश्वास है कि हम अपनी महत्वाकांक्षी सतत विकास परियोजनाओं और योजनाओं को प्राप्त करने के लिए अपनी विकास गति पर निर्माण करना जारी रखेंगे।

Edited By: Tanisk

वर्तमान समय में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक हिस्सेदार कौन है? - vartamaan samay mein bhaarat ka sabase bada vyaapaarik hissedaar kaun hai?

संयुक्त राज्य अमेरिका कैलेंडर वर्ष 2021 में 112.3 बिलियन डॉलर के व्यापार के साथ भारत का शीर्ष व्यापारिक भागीदार था। अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर चीन है। भारत और चीन के बीच व्यापार का मूल्य 110.4 अरब डॉलर था। 2020 में चीन भारत का शीर्ष व्यापारिक साझेदार था और अमेरिका दूसरे स्थान पर था। 2019 में यूएसए भारत का शीर्ष व्यापारिक भागीदार था और चीन दूसरे स्थान पर था।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

हिन्दू रिव्यू दिसम्बर 2021, Download Monthly Hindu Review PDF in Hindi

भारत के शीर्ष दस व्यापारिक भागीदारों की सूची में ये भी शामिल हैं:

  • अमेरीका
  • चीन
  • संयुक्त अरब अमीरात
  • सऊदी अरब
  • स्विजरलैंड 
  • हॉगकॉग
  • सिंगापुर
  • इराक
  • इंडोनेशिया
  • दक्षिण कोरिया

Find More National News Here

वर्तमान समय में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक हिस्सेदार कौन है? - vartamaan samay mein bhaarat ka sabase bada vyaapaarik hissedaar kaun hai?

डीएनए हिंदी: 2021 में भारत से चीन (India-China Trade) को निर्यात 21 फीसदी बढ़ गया है. भारत ने चीन को 22.9 बिलियन डॉलर का निर्यात किया है जबकि उसी वर्ष के दौरान आयात 49 फीसदी बढ़कर 87.5 बिलियन डॉलर हो गया है. वाणिज्यिक विभाग के मुताबिक, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2021 में बढ़कर 110.4 बिलियन डॉलर तक हो गया है. वहीं बात अगर पिछले वर्ष की करें तो 2020 में यह व्यापार 77.7 बिलियन डॉलर था. 

चीन को ज्यादा निर्यात कर रहा भारत

भारत-चीन के बीच हुए व्यापर की तुलना यदि 2019 के आंकडों से करें तो 2021 में चीन में भारत का निर्यात 33.9 प्रतिशत बढ़ा है. वहीं महत्वपूर्ण बात यह है कि चीन में भारत का निर्यात पिछले तीन वर्षों में COVID-19 महामारी के बावजूद लगातार बढ़ा है. 2019 में चीन को भारत का निर्यात 17.1 बिलियन डॉलर था. यह 2020 में बढ़कर 19 बिलियन अमरीकी डॉलर और 2021 में बढ़कर 22.9 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गया है.

वहीं अगर आयात की बात करें तो चीन से भारत का आयात 2019 में 68.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर से घटकर 2020 में 58.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया था लेकिन 2021 में यह तेजी से बढ़कर 87.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया. यह दिखाता है कि भारत और चीन के बीच आयात और निर्यात में 2021 में बड़ी बढ़ोतरी हुई है. 

यह भी पढ़ें- 25 साल का वह लड़का जिसे Ratan Tata ने खुद फोन करके दी थी Job, इस एक घटना ने बदली थी किस्मत

सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर बना था चीन

गौरतलब है कि 2019 में संयुक्त राज्य अमेरिका (United States Of America)  के साथ भारत का कुल व्यापार 90.1 बिलियन US डालर का था और अमेरिका के साथ यह व्यापार कुल व्यापार में 11.1 फीसदी की हिस्सेदारी रखता है. वहीं इसके मुकाबले चीन के साथ 85.5 बिलियन अमरीकी डालर का था. यह हिस्सेदारी 10.5 फीसदी की थी. 

यह भी पढ़ें- Budget 2022: इन सेक्टर्स के शेयरों में होगी खूब कमाई, आपने निवेश किया क्या?

अमेरिका फिर बना सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर

इसके विपरीत साल 2020 में चीन 12.0 फीसदी की हिस्सेदारी के साथ भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बन गया जबकि अमेरिका की हिस्सेदारी 11.7 फीसदी रही. वहीं अब 2021 में अमेरिका से भारत का व्यापार फिर शीर्ष पर पहुंच गया है. अमेरिका के साथ भारत 112 बिलियन से ज्यादा का व्यापार कर रहा है तो वहीं चीन के साथ यह व्यापार 110.4 बिलियन डॉलर का है.

भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक कौन है?

2020 - 21 में अमेरिका और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार 145 बिलियन अमरीकी डालर रहा। अमेरिका 2018 में चीन को पछाड़कर भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बन गया। भारत का संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ 23 बिलियन अमेरिकी डॉलर का व्यापार अधिशेष है।

वर्तमान में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार कौन सा देश है?

डेटा के मुताबिक, वित्त वर्ष 2021-22 में अमेरिका चीन को पीछे छोड़ते हुए भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बन गया है. भारत द्वारा जारी आंकड़ों से पता चला है कि साल 2021-22 में, अमेरिका और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार बढ़कर 119.42 अरब डॉलर हो गया. साल 2020-21 में ये 80.51 अरब डॉलर था.

भारत के सर्वाधिक निर्यात किसका होता है?

तो आइये जानते हैं की भारत से सर्वाधिक निर्यात होने वाले उत्पादों में क्या क्या शामिल है ।.
1 रीफाइंड पेट्रोलियम:.
2 खनिज ईधन:.
3 रत्न एवं कीमती पत्थर:.
4 मशीनरी एवं यांत्रिक उपकरण:.
5 जैविक रसायन:.
6 दवा एवं दवा से सम्बंधित उत्पाद:.
7 विद्युत् मशीनरी एवं उपकरण.
8 लोहा एवं स्टील.

भारत के 3 प्रमुख निर्यात क्या है?

भारत से प्रमुख उत्पाद निर्यात तैयार वस्त्र और वस्त्र, इंजीनियरिंग उत्पाद जैसे साइकिल और डीजल इंजन, हाथ उपकरण और मोटर वाहन घटक इत्यादि, और संबद्ध रसायन और ठीक रसायन, डाई और डाई मध्यवर्ती, ट्यूब और टायर, रबर के दस्ताने जैसे आइटम हैं।