वर्ष 2022 में मनाया जाने वाला गणतंत्र दिवस कौन सा होगा? - varsh 2022 mein manaaya jaane vaala ganatantr divas kaun sa hoga?

Which Republic Day is 26 January 2022

(A) 71वां गणतंत्र दिवस
(B) 72वां गणतंत्र दिवस
(C) 73वां गणतंत्र दिवस
(D) 74वां गणतंत्र दिवस

वर्ष 2022 में मनाया जाने वाला गणतंत्र दिवस कौन सा होगा? - varsh 2022 mein manaaya jaane vaala ganatantr divas kaun sa hoga?

Answer : 73वां गणतंत्र दिवस

Explanation : 26 जनवरी 2022 को 73वां गणतंत्र दिवस है। 72वें गणतंत्र दिवस समारोह कोविड 19 महामारी को देखते हुए कोई भी विदेशी गणमान्य मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल नहीं हुआ था। 1966 के बाद ऐसा पहली बार हुआ, जब भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में किसी दूसरे देश का प्रमुख मुख्य अतिथि नहीं था। 72वें गणतंत्र दिवस में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जाॅनसन मुख्य अतिथि होने वाले थे। लेकिन ब्रिटेन में कोविड 19 का नया प्रकार सामने आने और उससे पैदा हुए हालात को देखते हुए ब्रिटिश पीएम ने अपना भारत दौरा रद्द कर दिया था। बता दें कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान अस्तित्व में आया था और भारत इस दिन पूर्ण गणतंत्र देश बना। संविधान निर्माण की प्रक्रिया में 2 वर्ष, 11 महिना, 18 दिन लगे थे। भारतीय संविधान के वास्तुकार डॉ.भीमराव अम्बेडकर प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे। देश को गौरवशाली गणतंत्र राष्ट्र बनाने में जिन देशभक्तों ने अपना बलिदान दिया उन्हें 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के दिन याद किया जाता और उन्हें श्रद्धाजंलि दी जाती है।....अगला सवाल पढ़े

Tags : गणतंत्र दिवस

Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams

Latest Questions

2022 कौन सा गणतंत्र दिवस है कौन से नंबर का?...


वर्ष 2022 में मनाया जाने वाला गणतंत्र दिवस कौन सा होगा? - varsh 2022 mein manaaya jaane vaala ganatantr divas kaun sa hoga?

चेतावनी: इस टेक्स्ट में गलतियाँ हो सकती हैं। सॉफ्टवेर के द्वारा ऑडियो को टेक्स्ट में बदला गया है। ऑडियो सुन्ना चाहिये।

आपका क्वेश्चन है कल कितने आवाज स्वतंत्र दिवस है तो इसका आंसर होगा कल एक खतरा हुआ यानी 70 एक खतरा हुआ गणतंत्र दिवस है

Romanized Version

वर्ष 2022 में मनाया जाने वाला गणतंत्र दिवस कौन सा होगा? - varsh 2022 mein manaaya jaane vaala ganatantr divas kaun sa hoga?

2 जवाब

This Question Also Answers:

  • 2020 कौन सा गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है - 2020 kaun sa gantantra divas manaya ja raha hai

Vokal App bridges the knowledge gap in India in Indian languages by getting the best minds to answer questions of the common man. The Vokal App is available in 11 Indian languages. Users ask questions on 100s of topics related to love, life, career, politics, religion, sports, personal care etc. We have 1000s of experts from different walks of life answering questions on the Vokal App. People can also ask questions directly to experts apart from posting a question to the entire answering community. If you are an expert or are great at something, we invite you to join this knowledge sharing revolution and help India grow. Download the Vokal App!

Archit Gupta | नवभारतटाइम्स.कॉमUpdated: Jan 26, 2022, 9:44 AM

Republic Day History: इतिहास में 26 जनवरी का दिन बेहद महत्वपूर्ण हैं क्योंकि आज ही हमारे देश में संविधान लागू किया गया था।

वर्ष 2022 में मनाया जाने वाला गणतंत्र दिवस कौन सा होगा? - varsh 2022 mein manaaya jaane vaala ganatantr divas kaun sa hoga?
Republic Day 2022: 26 जनवरी 1950 में इस दिन संविधान लागू किया गया था।

हाइलाइट्स

  • इस बार देश मना रहा है अपना 73वां गणतंत्र दिवस।
  • 308 सदस्यों के योगदान से बना हमारा संविधान।
  • इस दिन राष्ट्रपति ने पहली बार ली थी सेना की सलामी।

हर देशवासी प्रतिवर्ष 26 जनवरी (26 January) को पूरे जोश के साथ गणतंत्र दिवस मनाता है। इस साल देश अपना 73वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मना रहा है। इस खास मौके पर हर साल इंडिया गेट से लेकर राष्ट्रपति भवन तक राजपथ पर भव्य परेड भी होती है। इस परेड में भारतीय सेना, वायुसेना, नौसेना आदि की विभिन्न रेजिमेंट हिस्सा लेती हैं। शायद आपके मन में ये सवाल आता होगा कि आखिर गणतंत्र दिवस हम 26 जनवरी को ही क्यों मनाते हैं, किसी दूसरे दिन क्‍यों नहीं। इसके पीछे बहुत ही रोचक इतिहास है। क्‍या आप जानते हैं कि आजादी के पहले देश का स्वतंत्रता दिवस किसी और दिन मनाया जाता था। यहां पर हम आपके लिए गणतंत्र दिवस से जुड़ी इस तरह की कुछ रोचक बातें लेकर आए हैं।

जानें 26 जनवरी को ही क्यों लागू किया गया संविधान

26 जनवरी 1950 में इस दिन संविधान लागू किया गया था, जिसके कई कारण थे। देश स्वतंत्र होने के बाद 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने संविधान अपनाया था। वहीं, 26 जनवरी 1950 को संविधान को लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया। इस दिन भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया। 26 जनवरी को संविधान लागू करने का एक प्रमुख कारण यह भी है कि सन् 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत की पूरी तरह से आजादी की घोषणा की थी।

वर्ष 2022 में मनाया जाने वाला गणतंत्र दिवस कौन सा होगा? - varsh 2022 mein manaaya jaane vaala ganatantr divas kaun sa hoga?
Happy Republic Day 2022: हमारे राष्ट्रगान की 10 दिलचस्प बातें, जो कम ही लोग जानते होंगे
सन् 1929 को पंडित जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में इंडियन नेशनल कांग्रेस के जरिये एक सभा का आयोजन किया गया था। जिसमें आम सहमति से इस बात का ऐलान किया गया कि अंग्रेजी सरकार, भारत को 26 जनवरी 1930 तक डोमिनियन स्टेटस का दर्जा दे। इस दिन पहली बार भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाया गया था। 15 अगस्त 1947 को आजादी मिलने तक 26 जनवरी को ही स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता था। 26 जनवरी 1930 को पूर्ण स्वराज घोषित करने की तारीख को महत्व देने के लिए 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किया गया और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस घोषित किया गया।

308 सदस्‍यों ने बनाया था संविधान

देश में आज जिस संविधान के अनुसार कार्य किया जा रहा है, उसका मसौदा डॉ. भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने तैयार किया था जिन्हें भारतीय संविधान के वास्तुकार के रूप में जाना जाता है। कई सुधारों और बदलावों के बाद कमेटी के 308 सदस्यों ने 24 जनवरी 1950 हाथ से लिखे कानून की दो कॉपियों पर हस्ताक्षर किये, जिसके दो दिनों बाद 26 जनवरी को यह देश में लागू कर दिया गया। 26 जनवरी के महत्व को बनाए रखने के लिए उसी दिन भारत को एक लोकतांत्रिक पहचान दी गई थी। संविधान के लागू होने के बाद पहले से चले आ रहे अंग्रेजों का कानून Government of India Act (1935) को भारतीय संविधान के जरिये भारतीय शासन दस्तावेज के रूप में बदल दिया गया। इसलिए हर साल हम भारतवासी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते है।

सुबह 10.18 बजे गणतंत्र राष्ट्र बना भारत

भारत 26 जनवरी 1950 को सुबह 10 बजकर 18 मिनट पर एक गणतंत्र राष्ट्र बना। उसके ठीक 6 मिनट बाद 10 बजकर 24 मिनट पर डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। इस दिन पहली बार डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राष्ट्रपति के रूप में बग्गी पर बैठकर राष्ट्रपति भवन से बाहर निकले थे, जहां उन्होंने पहली बार सेना की सलामी ली थी और पहली बार उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था। इस दिन हम भारतवासी तिरंगा फहराने, राष्ट्रगान करने के साथ-साथ कई कार्यक्रमों का या तो आयोजन करते हैं या फिर उसका हिस्सा बनते हैं।

वर्ष 2022 में मनाया जाने वाला गणतंत्र दिवस कौन सा होगा? - varsh 2022 mein manaaya jaane vaala ganatantr divas kaun sa hoga?
Republic Day 2022: कई बार बदल चुका है भारत का झंडा, जानें राष्ट्रीय ध्वज का इतिहास
एक सप्‍ताह का होता है गणतंत्र दिवस कार्यक्रम

गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम आम तौर पर 24 जनवरी से राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार पाने वाले बच्चों के नाम का ऐलान करने के साथ शुरू होता है। लेकिन इस बार यह 23 जनवरी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती से शुरू हो गया है। वहीं 25 जनवरी की शाम राष्ट्रपति देश के नाम संबोधन देते हैं। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

इस दौरान राजपथ पर परेड निकाली जाती है। 27 जनवरी को प्रधानमंत्री परेड में शामिल हुए एनसीसी कैडेट के साथ मुलाकात करते हैं। वहीं 29 जनवरी को रायसीना हिल्स पर बीटिंग द रिट्रीट कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस दौरान तीनों सेनाओं के बैंड शानदार धुन के साथ मार्च पास्ट करते हैं। इसी के साथ गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम खत्म होता है।

Republic Day Parade Rehearsal: 'मोनिका... ओ माई डार्लिंग' धुन पर झूमते नजर आए नौसेना के जवान, वीडियो वायरल


Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Web Title : Hindi News from Navbharat Times, TIL Network

26 जनवरी 2022 कौन सा गणतंत्र दिवस?

अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिलने के बाद 26 जनवरी 1950 को 10 बजकर 18 मिनट पर हमारे देश का संविधान बना था जिसमें नागरिकों के लिए मौलिक अधिकार बनाये गए थे। साथ ही देश को चलाने हेतु अन्य नियम कानून बनाये गए थे। वर्ष 2022 में हम अपना 73 वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहे है।

26 जनवरी पर स्पीच कैसे दें?

26 जनवरी, 1950 को देश का संविधान लागू कर भारत को गणतांत्रिक व्यवस्था वाला देश बनाने की राह तैयार की गई। इसी की याद में हर वर्ष 26 जनवरी को भारत में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। भारत देश आजाद तो 15 अगस्त, 1947 को हुआ लेकिन 26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू कर गणतांत्रिक व्यवस्था को स्वीकार किया गया।

26 जनवरी का मतलब क्या होता है?

इस दिन पहली बार भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाया गया था। 15 अगस्त 1947 को आजादी मिलने तक 26 जनवरी को ही स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता था। 26 जनवरी 1930 को पूर्ण स्वराज घोषित करने की तारीख को महत्व देने के लिए 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किया गया और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस घोषित किया गया।

26 जनवरी को लाल किले पर झंडा कौन फहराता है?

26 जनवरी, गणतंत्र दिवस को संविधान लागू होने के उपलक्ष्य में उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन राष्ट्रपति ही फ्लैग अनफर्लिंग करते हैं। यहां ये भी बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के दिन दिल्ली के लाल किले पर पीएम ध्वजारोहण करते हैं , जबकि गणतंत्र दिवस के दिन राजपथ पर झंडा फहराया जाता है।