वीजा कितने टाइप का होता है? - veeja kitane taip ka hota hai?

आप सभी जानते है की किसी दूसरे देश में जाने के लिए Passport होना जरूरी है, वैसे ही Visa की भी बहुत जरुरत होती है। इसलिए यहाँ हम वीजा की जानकारी के साथ Visa क्या है, Visa full form, वीजा के प्रकार, Types of Visa in hindi, वीजा अप्लाई कैसे करे और इनका क्यों और कैसे उपयोग करते है, इन सब की जानकारी इस पोस्ट में जानेंगे।

वीजा कितने टाइप का होता है? - veeja kitane taip ka hota hai?


(toc)

Visa full form - Visa full form in Hindi

Visa का full form "Visitors International Stay Admission" होता है।

वीजा क्या है? What Is Visa in Hindi?

दूसरे देश में जाने वाले व्यक्ति के लिए Visa यह एक Permission letter की तरह होता है, आपको ये यह परमिट देता है की आप दूसरे देश में जा सकते है, वहा पर आप रह सकते है। परंतु दूसरे देश में आप कितने दिन रुक सकते है, या वहा आप क्या कर सकते है यह सब बाते आपकी वीजा पर डिपेंड करती है की, आपका वीजा किस टाइप है।

किसी को भी घूमने-फिरने के लिए या फिर किसी कारण से दूसरे देश में जाना होगा तो Visa होना बहुत ही आवश्यक है। कुछ वीजा ऐसे होते है की जिसकी मदद से आप कई देशों में आ सकते है और जा सकते है ऐसे वीजा को Common Visa कहते है।

Visa लेने के लिये आपको कारण देना पड़ता है की, किस काम के लिए वीजा चाहिए जैसे की आपको पढ़ाई के लिए वीजा चाहिए या फिर आपको Business के लिए चाहिए और आप वहा कितने दिन रहेंगे।

इन सब बातों की जानकारी देने के बाद आपका Visa निकाला जाता है। लेकिन ऐसे कुछ देश है जहा पर आप वीजा के बिना सिर्फ Passport लेकर ही जा सकते है। लेकिन बड़े देशों में जाने के लिए जैसे ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, अमेरिका यहा वीजा होना बहुत जरूरी है।

वीजा के प्रकार - Types of Visa in Hindi

Visa अलग अलग उद्देश से दिया जाता है। जिसे काम के सिलसिले में विदेश जाना है उसके पास बिज़नेस वीजा चाहिए, या फिर किसी को घूमने फिरने के लिए दूसरे देश जाना है वो टूरिस्ट वीजा निकालते है, जिसे जो वीजा चाहिए वह अपने हिसाब से वीजा निकालते है। निचे हमने वीजा के प्रकार की सूचि दी है: 

  1. Student Visa
  2. Business Visa
  3. Tourist Visa
  4. Journalist Visa
  5. Transit Visa
  6. Employment Visa
  7. On-Arrival Visa
  8. Immigrant Visa
  9. Working Holiday Visa
  10. Marriage Visa

इन सभी Visa के प्रकार का विश्लेषण निचे दिया है:

1. Student Visa

Student Visa यह उन्हें ही दिया जाता है, जो पढ़ाई या फिर कोई training या course करने के लिए दूसरे देश में जाना चाहते है उन लोगो को ही यह वीजा दिया जाता है, लेकिन इसके लिए स्टूडेंट को अपनी पढ़ाई का प्रूफ दिखाना पड़ता है।

दूसरे देश में हायर स्टडीज करने के लिए visa की बहुत जरूरत होती है और student को ही इस वीजा के लिए apply करना होता है, लेकिन Student के Course या Institute के हिसाब से ही Student Visa का time period तय किया जाता है। और हर एक देश की अपनी-अपनी कुछ अलग शर्ते होती हैं, जिन्हें पूरा करने के बाद ही यह वीजा मिलता है।

2. Business Visa

जो लोग दूसरे देश में बिज़नेस करना चाहते है उन लोगो को यह Business Visa दिया जाता है, परन्तु यह वीजा लेने के लिए उस व्यक्ति को बिज़नेस करने का प्रपोजल लेटर और बिज़नेस address भी दिखाना पड़ता है और यह भी बताना पड़ता है की, आप उस देश में कहा बिज़नेस करेंगे, उसके लिए ख़र्चा कहा से लायेंगे इन सब बातों की जानकारी देनी पडती है।

Business Visa की valid 6 महीने से 10 साल तक होती है। किसी पक्की नौकरी को भी इसमे शामिल किया जा सकता है, उसके लिए कार्य वीजा लिया जाता है। दूसरे देश में बिज़नेस करना है तो यह Business Visa होना बहुत जरूरी है।

3. Tourist Visa

Tourist Visa सिर्फ दूसरे देश में घूमने-फिरने के लिए ही दिया जाता है, लेकिन कुछ देश ऐसे भी है जो इस वीजा को जारी नही करते। आप किसी देश में Tourist Visa लेकर जाते है तो आप इस visa का दूसरी किसी भी जगह पर जैसे बिज़नेस के लिए या फिर पढ़ाई के लिए उपयोग नही कर सकते।

Tourist Visa का उपयोग केवल उस देश में घुसने-फिरने के लिए ही किया जाता है। सऊदी अरब ने 2004 से ही टूरिस्ट वीज़ा देना चालू किया है, पहले वह यात्रियों के लिए तीर्थस्थल वीज़ा जारी करता था।

4. Journalist Visa

Journalist Visa उन लोगों को ही दिया जाता है जो Journalist, Writer, Press-persons, Professional journalists, Radio and Television की संस्था का व्यक्ति और सूचना से संबंधित कोई व्यक्ति जैसे ट्रैवल Journalism, Travel photography ऐसे लोगों की ही यह वीजा दिया जाता है और इस वीजा का टाइम पिरेड 3 से 6 महीने तक ही होता है।

जो लोग News organization से जुड़े होते है वह Journalist Visa के जरिये एक देश से दूसरे देश जा सकते है।

5. Transit Visa

Transit Visa यह उन लोगों को दिया जाता है जो लोग किसी दूसरे देश में सिर्फ कुछ घंटों के लिए ही जाना चाहते है और यह वीजा निकालने के लिए उस व्यक्ति को अपना confirm return टिकट भी दिखाना पड़ता है। ट्रांजिट वीजा की valid केवल 72 घंटों तक ही होती है।

6. Employment Visa

जो व्यक्ति किसी दूसरे देश में नौकरी के लिए जाना चाहता है, वो नोकरी फिर सरकारी हो या प्राइवेट या फिर किसी कंपनी में हो उन्हें ही यह Employment Visa दिया जाता है और यह वीजा लेने के लिए उस व्यक्ति को अपनी जॉब का प्रूफ दिखाना पड़ता है और इसकी वैधता 1 साल की होती है, जरूरत पड़ने पर इस वीजा का टाइम पिरेड बढ़ा सकते है।

7. On-Arrival Visa

इसके लिए पहले से ही visa होना बहुत जरूरी है क्योंकि आपकी country का immigration department फ्लाईट में बोर्ड करने से पहले ही उसे check करता है।

हाल ही में इस Visa के बारे में भारतीय Government ने कुछ बदल भी किये है। On-Arrival Visa को E-Tourist Visa यह नाम दिया है। India आने वाले व्यक्ति अब अपने देश से ही E-Tourist Visa के लिए apply कर सकते है।

8. Immigrant Visa

यह वीजा उसे ही दिया जाता है, जो व्यक्ति अपना देश छोड़कर हमेशा के लिए किसी दूसरे देश में बसना चाहता है या किसी दूसरे देश में रहना चाहता है।

Immigrant Visa इस प्रकार का visa सिर्फ single journey या one way के लिए ही होता है। जब दूसरा देश आपको इमीग्रेशन देने के लिए तैयार है, इस बात पर आप पक्के हो तब ही यह Immigrant Visa मिलता है।

9. Working Holiday Visa

किसी कंपनी या संस्था द्वारा वर्किंग हॉलिडे प्रोग्राम के लिए किसी व्यक्ति को दूसरे देश में भेजा जाता है, ऐसे लोगों के लिए यह Working Holiday Visa दिया जाता है। इस प्रकार के वीजा में टेम्पररी काम करने के अलावा घुमने-फिरने की भी इजाजत दी जाती है।

10. Marriage Visa

कोई भारतीय लड़का किसी विदेशी लडकी से शादी करना चाहता है, तो वह उसे शादी करने के लिए भारत में बुलाना चाहता है तो ऐसे में विदेशी लडकी को अपने देश में Indian एंबेसी जाकर Marriage Visa के लिया apply करना होता है। यह वीजा एक निश्चित समय के लिए जारी किया जाता है।

वीजा अप्लाई कैसे करे? - How to apply visa in hindi?

आप सभी जानते है की, जितना जरूरी Passport होता है उतना ही जरूरी Visa होता है। दोस्तों हमने उपर देखा है की, किसी कारण या किसी काम से अपना देश छोड़कर दूसरे देश में जाने के लिए Visa की कितनी जरूरत होती है।

Visa 3 से 7 दिन के अंदर ही बन जाता है। Visa बनवाने के लिए आपको Visa department पर जाकर apply करना होता है या किसी travel agency की मदद से भी आप वीजा पा सकते है।

आपको जिस देश में जाना है उस देश की visa से संबंधित जो website है उस साइट पर जाकर आप Visa के लिए online apply कर सकते है। या फिर दिल्ली में एंबेसी में जाकर भी वीजा के लिए अप्लाई करके visa पा सकते है।

आपको किस प्रकार का वीजा चाहिए उसके हिसाब से visa fees होती है। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और UK आदि देशों ने भारत में visa application का काम VFS ग्लोबल सर्विसेस को दिया है।

दोस्तों आपने visa के लिए apply किया हो लेकिन कुछ बाते ऐसी होती है जिससे आपका वीजा रिजेक्ट भी किया जा सकता है, जैसे application में कुछ गलत जानकारी देने से,

जिस देश में जाना चाहते हो, उनके और आपके देश के बिच अच्छे संबंध न रहने के कारण, अगर आपका passport जल्दी expire होने वाला हो तो ऐसी कुछ बातों से आपका Visa reject हो सकता है,

इसलिए आपको अपने बारे में पहले ही पूरी और सही जानकारी देनी पडती है ताकि आप आसानी से दूसरे देश में जा सकें।

ये भी पढ़े:
1. Virtual Credit Card क्या है, कैसे उपयोग किया जाता है?

तो दोस्तों आपको visa के बारे में काफी कुछ जानकारी मिली होंगी जैसे की, वीजा की जानकारी, वीजा क्या है, वीजा के प्रकार, Types of Visa in hindi, Visa full form, what is visa in hindi, वीजा अप्लाई कैसे करे, इन सबके बारे में पूरी और सही जानकारी मिली होंगी। यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों में शेयर करे और हमे comments करके बताये।

वीजा के 4 प्रकार क्या हैं?

विभिन्न प्रकार के वीजा.
ट्रांजिट वीज़ा : यह वीज़ा ज्यादा से ज्यादा पांच दिनों के लिए मान्य होता है। ... .
टूरिस्ट वीज़ा : यह वीज़ा सिर्फ घूमने-फिरने के लिए जारी किया जाता है। ... .
बिजनेस वीज़ा : किसी दूसरे देश में व्यापारिक गतिविधियों मे हिस्सा लेने के लिए यह वीज़ा दिया जाता है। ... .
: किसी और देश में नौकरी के लिए यह वीज़ा दिया जाता है।.

वीजा कितने साल का होता है?

कितने साल के लिए जारी होता है? वीजा 6 साल के लिए जारी किया जाता है। बाद में इसके एक्सटेंशन का भी प्रावधान है।

वीजा कितने रुपए में बनता है?

वीजा बनवाने कि फीस हर देश की फीस एक समान है जो कहीं कहीं अलग है। यह फीस लगभग 50 USD (INR 3,750) है। यूएसए का वीजा कितने रुपए में बनता है? अमेरिकी वीजा के लिए आपको USD 160 (INR 12,000) से लेकर USD 265 (INR 19,875) तक की फीस चुकानी होती है।

वीजा पासपोर्ट कितने प्रकार के होते हैं?

वर्तमान में भारत देश तीन प्रकार के पासपोर्ट चलन में है। ये तीनो पासपोर्ट अलग-अलग रंग के होते है और इनकी अपनी अलग-अलग खासियत है। कौन-से तीन रंग के पासपोर्ट भारत में अधिक चलन में है ? आपकी जानकारी के लिए बता दें भारत में तीन रंग के पासपोर्ट अधिक चलन में है जैसे – नीला पासपोर्ट, सफेद पासपोर्ट और मेहरून पासपोर्ट आदि।