वाइट ब्लड सेल्स बढ़ने से क्या होता है? - vait blad sels badhane se kya hota hai?

सावधान: शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं की कमी है खतरनाक, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 17 Aug 2021 02:16 PM IST

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

शरीर के लिए सफेद रक्त कोशिकाएं बहुत ही महत्वपूर्ण होती हैं। ये संक्रामक बीमारियों और बाहरी हानिकारक प्रभावों से शरीर की रक्षा करती हैं। इसी वजह से ये कोशिकाएं प्रतिरक्षा तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती हैं। बीमारियों से बचाव के लिए इनका स्तर सामान्य बनाए रखने की जरूरत होती है। अगर खून में सफेद रक्त कोशिकाओं की संख्या कम हो जाए, तो शरीर कई रोगों का शिकार हो सकता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि सफेद रक्त कोशिकाओं की कमी से ल्यूकेमिया या ब्लड कैंसर, हेपेटाइटिस आदि के होने का खतरा बना रहता है। चूंकि मौजूदा समय में लोगों के खानपान और रहन सहन में काफी बदलाव आ गया है, जिससे शरीर की सफेद रक्त कोशिकाएं (व्हाइट ब्लड सेल्स) कमजोर पड़ रही हैं। इसलिए खानपान में सुधार जरूरी है। आइए जानते हैं कि सफेद रक्त कोशिकाएं बढ़ाने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए? 

विटामिन-सी बढ़ाता है सफेद रक्त कोशिकाएं 

  • विटामिन-सी न सिर्फ सफेद रक्त कोशिकाओं को बढ़ाता है, बल्कि यह इम्यूनिटी को बढ़ाकर कई तरह के बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में शरीर की मदद भी करता है। नींबू और संतरे में विटामिन-सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। आप इन्हें नियमित आहार में शामिल कर सकते हैं। 

ब्रोकली भी है फायदेमंद 

  • ब्रोकली एक ऐसी सब्जी है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन-ए, सी, ई और कई एंटी-ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि हर किसी को अपने आहार में ब्रोकली को शामिल करना चाहिए। इससे प्रतिरक्षा तंत्र तो बेहतर बनता ही है, साथ ही यह सफेद रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में भी मदद करता है। 

पालक खाएं, सफेद रक्त कोशिकाएं बढ़ाएं 

  • पालक में शरीर के लिए जरूरी सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसमें विटामिन-ए, सी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और बीटा कैरोटीन आदि शामिल हैं। इसके सेवन से प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत बनता है और सफेद रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में भी मदद मिलती है, जिससे शरीर बाहरी संक्रमण और बैक्टीरिया से लड़ने में सक्षम हो पाता है। 

सफेद रक्त कोशिकाएं बढ़ाने के लिए और क्या खाएं? 

  • दही 
  • लाल शिमला मिर्च 
  • बादाम 
  • लहसुन 

लाल रक्त कोशिकाओं की तरह ही सफेद रक्त कोशिकाएं भी शरीर और सेहत के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। ये

आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती हैं और आपको संक्रमण से बचाने में अहम भूमिका निभाती हैं। जब भी रक्त में इन कोशिकाओं की कमी होती है, तो आपकी प्रतिरोधकता कम होने लगती है।

जानिए वे कौन सी डाइट है,
जो रक्त में सफेद रक्त कोशिकाओं की संख्या बढ़ाने में मदद करती हैं। ये रही वे 5 चीजें -

1 विटामिन सी -
विटामिन सी न केवल व्हाइट ब्‍लड सेल्स को सही तरीकेसे काम करने में मदद करता है बल्कि इनकी संख्या को भी बढ़ाता है। इसलिए ही इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और आप बीमार होने से बचे रहते हैं।

2 लहसुन - इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल, एंटीइंफ्लेमेट्री और एंटीवायरल गुण व्हाइट ब्लड सेल्स निर्माण में मदद करते हैं और हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत कर बीमारियों से लड़ने में हमारी मदद करते हैं।

3 ग्रीन टी - इसमें मौजूद विटामिन सी, पॉलीफिनॉल के साथ-साथ अन्य एंटी ऑक्सीडेंट शरीर में
मौजूद बैक्टीरिया को नष्ट करके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं तथा व्हाइट ब्‍लड सेल्स को बढ़ाते हैं।

4 जिंक - जिंक की कमी से ही सफेद रक्त कोशिकाओं में कमी आती है, जबकि जिंक युक्त आहार का सेवन व्हाइट ब्‍लड सेल्स की संख्या बढ़ाने में मददगार है। इसलिए जितना अधि‍क हो सके, अपने आहार में जिंक को शामिल करें।

5 दही - रोजानाद दही का सेवन करने से व्हाइट ब्‍लड सेल की संख्या बढ़ने के साथ ही प्रतिरोध‍क क्षमता भी बढ़ती है। यह एंटीबायोटिक की तरह काम करता और रोगों से लड़ने में मदद करता हैं।

Dr.Shailender Jaiswal(sure for nature cure clinic)

Doctor(Neurologist) National AND W.HO. Award Winner(HOLISTIC),Awarded By Parliyament Of India, Delhi City Ki Shan By Dainik Jagaran And Radio City 91 F.M

akanksha sharma1 |

Navbharat Times | Updated: Mar 10, 2019, 10:21 AM

  • वाइट ब्लड सेल्स बढ़ने से क्या होता है? - vait blad sels badhane se kya hota hai?

    वाइट ब्लड सेल्स बढ़ाते हैं ये फूड्स

    अगर शरीर में वाइट ब्लड सेल्स की संख्या कम होती है तो इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। वाइट ब्लड सेल्स का निर्माण बोन मैरो में होता है। ये इम्यून सिस्टम यानी शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए जरूरी सेल्स होती हैं। एक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में एक माइक्रोलीटर खून में 4,500 से 11,000 वाइट ब्लड सेल्स होती हैं। आइए, आपको कुछ ऐसे आहार के बारे में बताते हैं जिनसे इन सेल्स को बढ़ाया जा सकता है।

  • वाइट ब्लड सेल्स बढ़ने से क्या होता है? - vait blad sels badhane se kya hota hai?

    अदरक-लहसुन में हैं बड़े-बड़े गुण

    अपने रोज के खाने में अदरक और लहसुन का प्रयोग जरूर करें। इन दोनों में ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और वाइट ब्लड सेल्स की मात्रा बढ़ाने वाले तत्व होते हैं। अदरक शरीर में 'इंफ्लेमेशन' घटाने में मदद करती है।

  • वाइट ब्लड सेल्स बढ़ने से क्या होता है? - vait blad sels badhane se kya hota hai?

    बादाम रखे सेहतमंद

    बादाम शरीर और स्वास्थ्य के लिए सेहतमंद माना जाता है। अगर आप शरीर में वाइट ब्लड सेल्स की मात्रा बढ़ाना चाहते हैं, तो रोजाना 8-10 बादाम जरूर खाएं।

  • वाइट ब्लड सेल्स बढ़ने से क्या होता है? - vait blad sels badhane se kya hota hai?

    हल्दी रखे हेल्दी

    खाना बनाने में हल्दी का प्रयोग जरूर करें। हल्दी कई बड़े रोगों जैसे ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों की कमजोरी), ब्लड प्रेशर से बचाती है। हल्दी में मौजूद कर्क्युमिन तत्व एक अच्छा ऐंटीऑक्सिडेंट माना जाता है, तो रोगों से आपके शरीर की रक्षा करता है।

  • वाइट ब्लड सेल्स बढ़ने से क्या होता है? - vait blad sels badhane se kya hota hai?

    खट्टे फल

    सभी खट्टे फलों में विटमिन सी भरपूर पाया जाता है। विटमिन सी आपके शरीर में वाइट ब्लड सेल्स की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है इसीलिए डॉक्टर्स मानते हैं कि खट्टे फलों को खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है।

WBC की अधिकता से कौन सा रोग होता है?

स्वेत रक्त कोशिकाओं का अपने स्तर से बहुत अधिक बनना ल्यूकेमिया कहलाता है जिसे हम ब्लड कैंसर भी कह सकते हैं। रक्त में ल्यूकोसाइट्स की संख्या प्रायः किसी रोग का सूचक होता है।

वाइट ब्लड सेल क्यों बढ़ते हैं?

विटामिन-सी बढ़ाता है सफेद रक्त कोशिकाएं विटामिन-सी न सिर्फ सफेद रक्त कोशिकाओं को बढ़ाता है, बल्कि यह इम्यूनिटी को बढ़ाकर कई तरह के बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में शरीर की मदद भी करता है। नींबू और संतरे में विटामिन-सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। आप इन्हें नियमित आहार में शामिल कर सकते हैं

वाइट ब्लड सेल्स ज्यादा होने पर क्या होता है?

जो कि जानलेवा हो सकता है। एक स्वस्थ शरीर में सफेद रक्त पेशी(White Blodd Cell) स्वस्थ्य शरीर में 4 से 10 हजार के बीच होती है। वहीं अगर इसकी जगह कैंसरकारी WBC की संख्या बढ़ जाएं, तो वह कैंसर का कारण बनता है। ब्लड कैंसर 3 प्रकार का होता है।

डब्ल्यूबीसी बढ़ने से क्या नुकसान है?

खून में डब्ल्यूबीसी की मात्रा सामान्य से अधिक होने पर कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है। ये बातें डॉ. प्रो. उमाशंकर प्रसाद ने एनएमसीएच के औषधि विभाग में क्रोनिक माइक्रोलाइट ल्यूकेमिया पर आयोजित सेमिनार में कही।