दुनिया में सबसे ज्यादा तेल निर्यातक देश कौन सा है? - duniya mein sabase jyaada tel niryaatak desh kaun sa hai?

Top 10 Countries in The World Who Exporting Oil to India: भारत एशिया का दूसरा सबसे बड़ा तेल आयातक देश है और अंतरराष्ट्रीय दबाव और पाबंदियों के बावजूद भारत ने रूस से तेल खरीदने का फैसला लिया है. आइए जानते हैं दुनिया के उन 10 बड़े देशों के बारे में जिनसे भारत तेल की खरीदारी करता है. बता दें कि हम आपको जो डेटा बता रहे हैं वह अप्रैल 2021 से लेकर जनवरी 2022 के बीच का है.

  • News18HindiLast Updated :April 01, 2022, 19:57 IST
  • दुनिया में सबसे ज्यादा तेल निर्यातक देश कौन सा है? - duniya mein sabase jyaada tel niryaatak desh kaun sa hai?
    Written byGaurav.Tiwari Gaurav

1/ 10

दुनिया में सबसे ज्यादा तेल निर्यातक देश कौन सा है? - duniya mein sabase jyaada tel niryaatak desh kaun sa hai?

इराक- भारत को तेल निर्यात करने में सबसे पहला स्थान इराक का है. इराक भारत का सबसे बड़ा निर्यातक देश है. अप्रैल 2021 से जनवरी 2022 तक भारत ने इराक से 22.24 अरब डॉलर का तेल खरीदा था.

2/ 10

दुनिया में सबसे ज्यादा तेल निर्यातक देश कौन सा है? - duniya mein sabase jyaada tel niryaatak desh kaun sa hai?

सऊदी अरब- अप्रैल 2021 से लेकर जनवरी 2022 के बीच भारत ने दूसरे नंबर पर सऊदी अरब से सबसे ज्यादा खरीदारी की. इस नौ महीने में भारत द्वारा सऊदी अरब से 16.4 अरब डॉलर का तेल खरीदा.

3/ 10

दुनिया में सबसे ज्यादा तेल निर्यातक देश कौन सा है? - duniya mein sabase jyaada tel niryaatak desh kaun sa hai?

यूएई- भारत तीसरे नंबर पर यूएई से सबसे ज्यादा तेल की खरीदारी करता है. अप्रैल 2021 से जनवरी 2022 के बीच भारत ने यूएई से 9.02 अरब डॉलर का तेल खरीदा है.

4/ 10

दुनिया में सबसे ज्यादा तेल निर्यातक देश कौन सा है? - duniya mein sabase jyaada tel niryaatak desh kaun sa hai?

अमेरिका- भारत ने अप्रैल 2021 से लेकर जनवरी 2022 के बीच चौथे नंबर पर अमेरिका से सबसे ज्यादा तेल की खरीदारी की है. इस दौरान भारत ने कुल 7.94 अरब डॉलर का तेल अमेरिका से खरीदा.

5/ 10

दुनिया में सबसे ज्यादा तेल निर्यातक देश कौन सा है? - duniya mein sabase jyaada tel niryaatak desh kaun sa hai?

नाइजीरिया- भारत ने अप्रैल 2021 से लेकर जनवरी 2022 के बीच 6.8 अरब डॉलर का तेल नाइजीरिया से खरीदा. भारत के लिए नाइजीरिया पांचवें नंबर पर सबसे बड़ा तेल निर्यातक देश है.

6/ 10

दुनिया में सबसे ज्यादा तेल निर्यातक देश कौन सा है? - duniya mein sabase jyaada tel niryaatak desh kaun sa hai?

कुवैत - भारत कुवैत का भी अच्छा खरीदार देश है. कुवैत छठे नंबर पर उन देशों की लिस्ट में आता है जिनसे भारत भारी मात्रा में तेल खरीदता है. भारत ने अप्रैल 2021 से लेकर जनवरी 2022 के बीच कवैत से 5.92 अरब डॉलर का तेल खरीदा था.

7/ 10

दुनिया में सबसे ज्यादा तेल निर्यातक देश कौन सा है? - duniya mein sabase jyaada tel niryaatak desh kaun sa hai?

मैक्सिको- भारत की तेल आपूर्ति के लिए मैक्सको भी एक बड़ा देश है. भारत की तेल आपूर्ति में मैक्सिकों का सातवां स्थान है. अप्रैल 2021 से जनवरी 2022 के बीच भारत ने मैक्सिको से 2.82 अरब डॉलर का तेल खरीदा था.

8/ 10

दुनिया में सबसे ज्यादा तेल निर्यातक देश कौन सा है? - duniya mein sabase jyaada tel niryaatak desh kaun sa hai?

ओमान- भारत और ओमान के बीच काफी पुराने व्यापारिक संबंध हैं लेकिन ज्यादा तर ओमान से तेल ही आयात किया जाता है. भारत ने अप्रैल 2021 से जनवरी 2022 के बीच ओमान से 2.72 अरब डॉलर का तेल खरीदा था. ओमान भारत का आठवां सबसे बड़ा तेल आपूर्ति वाला देश है.

9/ 10

दुनिया में सबसे ज्यादा तेल निर्यातक देश कौन सा है? - duniya mein sabase jyaada tel niryaatak desh kaun sa hai?

रूस- साल 2021 में, भारत ने रूस से 1 करोड़ 20 लाख बैरल तेल आयात किया था, जो कि उसके कुल आयात का महज़ 2 फीसदी था. भारत ने यह खरीदारी 2.13 अरब डॉलर में की थी. रूस अप्रैल 2021 से जनवरी 2022 के बीच नौवा सबसे बड़ा तेल निर्यातक देश था. अब यूक्रेन पर हमले के कारण प्रतिबंधों को झेल रहे रूस ने भारत को काफी सस्ते दाम में तेल ऑफर किया है.

10/ 10

दुनिया में सबसे ज्यादा तेल निर्यातक देश कौन सा है? - duniya mein sabase jyaada tel niryaatak desh kaun sa hai?

ब्राजील- भारत ने अप्रैल 2021 से लेकर जनवरी 2022 के बीच भारत को तेल देने के मामले में ब्राजील दसवें स्थान पर रहा. इस दौरान भारत ने ब्राजील से 1.88 अरब डॉलर का तेल खरीदा था.

First Published: April 01, 2022, 19:19 IST

विश्व का सबसे बड़ा तेल निर्यातक देश कौन सा है?

वर्तमान में सऊदी अरब, रूस और अमेरिका विश्व के सबसे बड़े तेल उत्पादक देश हैं। COVID-19 के कारण वैश्विक स्तर पर पहले से ही कच्चे तेल की कीमतों में हो रही गिरावट में और अधिक वृद्धि हुई है।

दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार देश कौन है?

संयुक्त राज्य अमेरिका दुनिया का शीर्ष पेट्रोलियम तरल उत्पादक है, जो 2020 में दुनिया के उत्पादन के 20% के लिए औसतन 18.6 मिलियन b/d है।

भारत में सबसे ज्यादा तेल कौन से देश से आता है?

इराक से सबसे ज्यादा तेल खरीदता है भारत इराक मई में भारत का शीर्ष आपूर्तिकर्ता देश बना रहा और सऊदी अरब अब तीसरा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है. भारत ने ऐसे समय में रूस से कच्चे तेल का आयात बढ़ाने के लिए छूट का लाभ उठाया है जब वैश्विक ऊर्जा की कीमतें बढ़ रही हैं. रसियन ऑयल 30 डॉलर प्रति बैरल डिस्काउंट पर मिल रहा है.

भारत विश्व का कौन से नंबर का सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता देश है?

चीन अमेरिका से तेल अपने व्यापारिक विवादों के चलते नहीं ले रहा है तो स्वाभाविक रूप से अमेरिका की पहली नजर भारत पर है क्योंकि भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक और उपभोक्ता देश है।