दिए गए शब्दों के संज्ञा भेद लिखो – बदलू , आम, नाजुक, गाय - die gae shabdon ke sangya bhed likho – badaloo , aam, naajuk, gaay

Solution : पाठ में आए संज्ञा शब्दों का वर्गीकरण
(1) व्यक्तिवाचक संज्ञा-बदलू, नीम, जनार्दन, रज्जो, लाख आदि।
(2) जातिवाचक संज्ञा-मामा, गाँव, आदमी, बच्चे, गोलियाँ, मकान, वृक्ष, चौखट, सलाख, चूड़ियाँ, मचिया, हुक्का, अनाज, घरवाली, मरद, पगड़ी, गाय, आम, स्कूल, दूध, लड़की, मशीन, लला, पेड़, जमींदार, शहर आदि।
(3) भाववाचक संज्ञा-पढ़ाई, मोच, रुचि, शांति, सुंदरता, प्रसन्नता, जिद, महत्त्व, व्यक्तित्व आदि।

हमारे आस पास की ज्यादातर चीज़े संज्ञा है। फिर चाहे वो किसी व्यक्ति का नाम हो, वस्तु हों या मानवीय भाव हों। Sangya या noun in Hindi से संबंधित संपूर्ण जानकारी, संज्ञा के कितने भेद होते हैं तथा 70+ महत्वपूर्ण ऑब्जेक्टिव प्रश्न इस ब्लॉग में दिए गए हैं, जो संज्ञा से संबंधित आपका ज्ञान बढ़ाने में आपकी सहायता करेंगे।

दिए गए शब्दों के संज्ञा भेद लिखो – बदलू , आम, नाजुक, गाय - die gae shabdon ke sangya bhed likho – badaloo , aam, naajuk, gaay

दिए गए शब्दों के संज्ञा भेद लिखो – बदलू , आम, नाजुक, गाय - die gae shabdon ke sangya bhed likho – badaloo , aam, naajuk, gaay

This Blog Includes:
  1. संज्ञा की परिभाषा
  2. संज्ञा वाक्य के 10 उदाहरण
  3. संज्ञा के कितने भेद होते हैं?
    1. 1) व्यक्तिवाचक संज्ञा (Proper Noun in Hindi)
    2. व्यक्तिवाचक संज्ञा के उदाहरण
    3. 2) जातिवाचक संज्ञा (Common Noun in Hindi)
    4. जातिवाचक संज्ञा के उदाहरण
    5. 3) भाववाचक संज्ञा (Abstract Noun in Hindi)
    6. भाववाचक संज्ञा के उदाहरण
    7. भाववाचक संज्ञा बनाना
    8. 4) समूहवाचक संज्ञा (Collective Noun)
    9. समूहवाचक संज्ञा उदाहरण
    10. 5) द्रव्यवाचक संज्ञा (Material Noun in Hindi)
  4. क्विज
  5. Noun in Hindi के प्रयोग
  6. Noun in Hindi MCQs
  7. 30 संज्ञा आधारित प्रश्न उत्तर
  8. Sangya PPT
  9. वर्कशीट और PDF
  10. अभ्यास सेट
  11. FAQs

संज्ञा की परिभाषा

संज्ञा उस विकारी शब्द को कहते हैं जिससे किसी वस्तु भाव और जीव के नाम का बोध हो मतलब कि किसी प्राणी, वस्तु, स्थान, भाव के नाम को संज्ञा कहते हैं।

दिए गए शब्दों के संज्ञा भेद लिखो – बदलू , आम, नाजुक, गाय - die gae shabdon ke sangya bhed likho – badaloo , aam, naajuk, gaay

दिए गए शब्दों के संज्ञा भेद लिखो – बदलू , आम, नाजुक, गाय - die gae shabdon ke sangya bhed likho – badaloo , aam, naajuk, gaay

FAQs

1. Sangya किसे कहते हैं? संज्ञा के कितने भेद होते हैं?

Ans. किसी व्यक्ति वस्तु स्थान जाति के नाम को संज्ञा कहते हैं। मुख्य रूप से यह तीन प्रकार की होती है व्यक्तिवाचक, भाववाचक तथा जातिवाचक संज्ञा।

2. सीमा में कौन सी sangya है?

Ans. व्यक्तिवाचक

3. मेज में कौन सी sangya है?

Ans. व्यक्तिवाचक

4. विकास फुटबॉल खेलता है। “विकास” शब्द में कौन सी sangya है?

Ans. व्यक्तिवाचक

5. इस आम में मिठास अधिक है| मिठास शब्द में कौन सी sangya है?

Ans. भाववाचक

6. भाववाचक संज्ञा कैसे पहचाने?

Ans. जिन शब्दों से किसी प्राणी या पदार्थ के गुण भाव स्वभाव के अवस्था का बोध होता है उन्हें भाववाचक संज्ञा कहते हैं ।

7. गरीब का भाववाचक sangya क्या होता है?

Ans. गरीबी

8. सुंदरता में कौन सी sangya है?

Ans. भाववाचक संज्ञा

9. मिठाई में कौन सी sangya है?

Ans. जातिवाचक

10. नदी कौन सी sangya है?

Ans. जातिवाचक

11. आम कौन सी संज्ञा है

Ans. जातिवाचक

उम्मीद है, आपको इस लेख में Noun in Hindi की पूरी जानकारी मिल गयी होगी। यदि आप विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो आज ही हमारे Leverage Edu के एक्सपर्ट्स से 1800 572 000 पर कॉल कर तुरंत ही 30 मिनट का फ्री सेशन बुक कीजिए। 

बचपन में लेखक अपने मामा के गाँव चाव से क्यों जाता था और बदलू को 'बदलू मामा' न कहकर 'बदलू काका' क्यों कहता था?

Answer:

लेखक के मामा के गाँव में लाख की चूड़ियाँ बनाने वाला कारीगर बदलू रहा करता था। वो लाख की बहुत सुन्दर चुड़ियाँ बनता था। परन्तु लेखक के लिए वह लाख की रंग बिंरगी सुन्दर गोलियाँ बनाकर दिया करता। जिसके कारण लेखक सदैव बदलू के पास जाता और यही कारण है कि लेखक को उसके मामा का गाँव भाता था।

बदलू को समस्त गाँव ही बदलू काका कहकर बुलाया करता था। इसलिए लेखक ने भी उनको काका कहना ही उचित समझा। बदलू उन्हें आम खाने को देता, मलाई खाने को देता।

Page No 11:

Question 2:

वस्तु-विनिमय क्या है? विनिमय की प्रचलित पद्धति क्या है?

Answer:

वस्तु विनिमय से तात्पर्य लेन-देन के लिए रूपए-पैसों के स्थान पर एक वस्तु का दूसरी वस्तु से क्रय-विक्रय करना है। जिस तरह से बदलू लाख की चूड़ियों के स्थान पर अनाज व कपड़े लिया करता था। वस्तु विनिमय की पद्धति गावों में प्रचलित है। यहाँ लोग अन्न के बदले अन्य किसी भी (खाने पीने व कपड़े) वस्तु से आदान-प्रदान कर लेते हैं। इस समय इस पद्धति का स्थान रूपए-पैसों ने ले लिया है।

Page No 11:

Question 3:

'मशीनी युग ने कितने हाथ काट दिए हैं।'- इस पंक्ति में लेखक ने किस व्यथा की ओर संकेत किया है?

Answer:

लेखक ने उन कारीगरों की तरफ़ संकेत किया है जो हाथ से बनी वस्तुओं से अपना जीवनयापन करते हैं। आज के मशीनी युग ने उन कारीगरों के हाथ काटकर मानों उनकी रोटी ही छीन ली है। उन कारीगरों का रोजगार इन पैतृक काम धन्धों से ही चलता था। उसके अलावा उन्होंने कभी कुछ नहीं सीखा था। वे पीढ़ी दर पीढ़ी अपनी इस कला को बढ़ाते चले आ रहे हैं और साथ में रोज़ी रोटी भी चला रहें हैं। परन्तु मशीनी युग ने जहाँ उनकी रोज़ी रोटी पर वार किया है, वही दूसरी ओर इन बेशकीमती कलाओं का अंत भी किया है। ऐसी अनगिनत कलाएँ हैं जो लुप्त अवस्था में हैं और इनको करने वाले कारीगर इस युग के अंधकार में खो रहे हैं। यही वो व्यथा है जो लेखक व्यक्त करना चाहता है। ऐसे कारीगर कला होने पर भी बेकार हो गए और उनकी रोज़ी रोटी भी खत्म हो गई।

Page No 11:

Question 4:

बदलू के मन में ऐसी कौन-सी व्यथा थी जो लेखक से छिपी न रह सकी।

Answer:

लेखक के अनुसार बदलू उसके मामा के गाँव में लाख की चूड़ियों का श्रेष्ठ कारीगर था। उसके गाँव के अलावा बाहर गाँव में भी उसकी लाख की चूड़ियाँ खासी प्रचलित थी, विवाह में भी उसकी चूड़ियाँ प्रचलित थी। परन्तु जैसे-जैसे काँच की चूड़ियों का प्रचलन बढ़ने लगा। उसकी लाख की चूड़ियों का मूल्य घटना आरम्भ हो गया। नतीजन एक दिन इन लाख की चूड़ियों का स्थान काँच की चूड़ियों ने ले लिया और बदलू की लाख की चूड़ियों का व्यवसाय का अन्त हो गया। अब कोई भी उसकी चूड़ियाँ नहीं पहनता था। सबको काँच की चूड़ियाँ भाने लगी थी। उसके व्यवसाय की यह दुर्दशा बदलू को अन्दर ही अन्दर कचौटती थी परन्तु अपनी इस वेदना को वह किसी को प्रकट नहीं करता था। लेखक उसके हृदय की इस वेदना को भली-भांति समझता था क्योंकि लेखक ने अपने बचपन का एक लम्बा वक्त बदलू के साथ व्यतीत किया था। इस कारण उसके लिए बदलू की मन की दशा को समझना ज़्यादा आसान था।

Page No 11:

Question 5:

मशीनी युग से बदलू के जीवन में क्या बदलाव आया?

Answer:

मशीनी युग के कारण उसका सारा व्यवसाय चौपट हो गया। उसने इस लाख की चूड़ियों के अलावा कभी और कुछ सीखा ही नहीं था। जिसके कारण वह बेरोज़गार हो गया। अब वह कमज़ोर व बीमार हो गया था। उसकी बेबसी लेखक को उसके चेहरे पर दिखाई देने लगी थी। जिसने उसे एक बूढ़ा व बीमार व्यक्ति बना दिया था।

Page No 11:

Question 3:

मशीनी युग में अनेक परिवर्तन आए दिन होते रहते हैं। आप अपने आस-पास से इस प्रकार के किसी परिवर्तन का उदाहरण चुनिए और उसके बारे में लिखो।

Answer:

मशीनी युग के परिवर्तन का एक अच्छा उदाहरण कृषि है। पहले किसान हर काम हाथ से ही किया करते थे। कुछ कार्यों के लिए बैलों का सहारा लेना पड़ता था। लेकिन आजकल हर काम मशीन से होता है। इससे छोटे मज़दूर बेकार हो गए, उन्हें अपनी रोज़ी कमाने शहर आना पड़ा।

Page No 11:

Question 1:

बदलू को किसी बात से चिढ़ थी तो काँच की चूड़ियों से' और बदलू स्वयं कहता है - जो सुंदरता काँच की चूड़ियों में होती है लाख में कहाँ संभव है?'' ये पंक्तियाँ बदलू की दो प्रकार की मनोदशाओं को सामने लाती हैं। दूसरी पंक्ति में उसके मन की पीड़ा है। उसमें व्यंग्य भी है। हारे हुए मन से, या दुखी मन से अथवा व्यंग्य में बोले गए वाक्यों के अर्थ सामान्य नहीं होते। कुछ व्यंग्य वाक्यों को ध्यानपूर्वक समझकर एकत्र कीजिए और उनके भीतरी अर्थ की व्याख्या करके लिखिए।

Answer:

(1) बदलू ने मेरी दृष्टि देख ली और बोल पड़ा, यही आखिरी जोड़ा बनाया था ज़मींदार साहब की बेटी के विवाह पर, दस आने पैसे मुझको दे रहे थे। मैंने जोड़ा नहीं दिया। कहा, शहर से ले आओ।

इस कथन में उसके ज़मींदार पर व्यंग्य करना है। जिस बदलू की चूड़ियों की धूम सारे गाँव में नहीं अपितु आस पास के गाँवों में भी थी, लोग शादी-विवाह पर उसको मुहँ माँगें मूल्य दिया करते थे, ज़मींदार उसे दस आने देकर सन्तुष्ट करना चाहते थे। दूसरा व्यंग्य उसने शहर पर किया है । ज़मींदार के द्वारा उसको सिर्फ़ दस आने देने पर उसने जमींदार को चूड़ियाँ शहर से लाने के लिए कह दिया क्योंकि शहर की चूड़ियों का मूल्य उसकी चूड़ियों से सहस्त्र गुना महँगा था।

(2) आजकल सब काम मशीन से होता है खेत भी मशीन से जोते जाते हैं और फिर जो सुंदरता काँच की चूड़ियों में होती है, लाख में कहाँ संभव है?

यहाँ पर प्रथम व्यंग्य बदलू ने मशीनों पर किया है, दूसरा व्यंग्य काँच की चूड़ियों पर। उसके अनुसार अब तो खेतों का सारा काम मशीनों से हो जाता है। आदमियों की ज़रूरत क्या है और दूसरा काँच की चूड़ियों पर कि काँच की चूड़ियाँ दिखने में इतनी सुन्दर होती है कि लाख की चूड़ियाँ भी इनके आगे फीकी लगती हैं। अर्थात्‌ सुन्दरता के आगे दूसरी वस्तु की गुणवत्ता का कोई मूल्य नहीं है।

Page No 12:

Question 2:

'बदलू' कहानी में दृष्टि से पात्र है और भाषा की बात (व्याकरण) की दृष्टि से संज्ञा है। किसी भी व्यक्ति, स्थान, वस्तु, विचार अथवा भाव को संज्ञा कहते हैं। संज्ञा को तीन भेदों में बाँटा गया है (क) व्यक्तिवाचक संज्ञा, जैसे-शहर, गाँव, पतली-मोटी, गोल, चिकना इत्यादि (ख) जातिवाचक संज्ञा, जैसे-चरित्र, स्वभाव, वजन, आकार आदि द्वारा जानी जाने वाली संज्ञा। (ग) भाववाचक संज्ञा, जैसे-सुंदरता, नाजुक, प्रसन्नता इत्यादि जिसमें कोई व्यक्ति नहीं है और न आकार, वजन। परंतु उसका अनुभव होता है। पाठ से तीनों प्रकार की संज्ञाएँ चुनकर लिखिए।

Answer:

(क)

व्यक्तिवाचक संज्ञा

-

जमींदार, मामा, बदलू।

(ख)

जातिवाचक संज्ञा

-

स्त्रियाँ, चारपाई, बेटी, बच्चे, चूड़ियाँ।

(ग)

भाववाचक संज्ञा

-

बीमार, बेरोजगार, प्रसन्नता, व्यक्तित्व, शांति, पढ़ाई।

Page No 12:

Question 3:

गाँव की बोली में कई शब्दों के उच्चारण बदल जाते हैं। कहानी में बदलू वक्त (समय) को बखत, उम्र (वय/आयु) को उमर कहता है। इस तरह के अन्य शब्दों को खोजिए जिनके रूप में परिवर्तन हुआ हो, अर्थ में नहीं।

Answer:

उम्र- उमर

मर्द - मरद

भैया - भइया

ग्राम - गाँव

अंबा - अम्मा

दुर्बल - दुबला

1. लाख की चूड़ियाँ पहने, तो मोच आ जाए।

अर्थ − लाख की चूड़ियाँ काँच की चूड़ियों से भारी होती है। शायद अब औरतें लाख की चूड़ियों का भार न सह सके।

2. मशीनी युग है न, लला! आजकल सब काम मशीन से होता है।

अर्थ − अब मशीन का युग है। हर काम मशीन से होता है। इससे किसके जीवन पर क्या असर पड़ता है इसकी किसी को कोई चिंता नहीं है।

3. गाय कहाँ है लला! दो साल हुए बेच दी। कहाँ से खिलाता?

अर्थ − अब काँच को चूड़िया बनने के बाद कोई भी लाख की चूड़िया खरीदना पंसद नहीं करता था क्योंकि वे काँच से महँगी थी। इससे बदलू की आर्थिक स्थिति खराब हो गई उसे खुद के खाने के लिए नहीं था गाय को कैसे खिलाता।

आम शब्द में कौन सी संज्ञा है?

मित्र आम जातिवाचक संज्ञा है क्योंकि इसके विभिन्न प्रकार होते हैं; जैसे- आम्रपाली आम, लँगड़ा आम आदि।

गाय में कौन सी संज्ञा है?

Detailed Solution 'गाय' 'जातिवाचक' संज्ञा है क्योंकि इससे सम्पूर्ण 'गाय' जाति का बोध हो रहा है।

आम संज्ञा को हिंदी में क्या कहते हैं?

2. जातिवाचक संज्ञा ( COMMON NOUN IN HINDI) जो शब्द संज्ञा किसी जाति का बोध करवाता है वह जातिवाचक संज्ञा कहलाता है। जैसे – लड़का , लड़की , नदी , पर्वत आदि।

संज्ञा के कितने भेद है class 8?

Solution : संज्ञा के मुख्य रूप से तीन भेद होते हैं—(1) व्यक्ति-वाचक संज्ञा, (2) जातिवाचक संज्ञा और (3) भाववाचक संज्ञा