तुला राशि पर कौन सा ग्रह चल रहा है 2022? - tula raashi par kaun sa grah chal raha hai 2022?

तुला राशि के जातक, साल 2022 में आप शनि की ढैय्या से मुक्त होंगे इसलिए अप्रैल के महीने के बाद का समय आपके लिए शुभ फलदायक सिद्ध हो सकता है। हालांकि इस साल गुरु का प्रवेश आपके षष्ठम भाव में होगा जिससे मिले-जुले परिणाम आपको प्राप्त होंगे। राहु-केतु भी इस साल स्थिति बदलेंगे। ग्रहों के इस परिवर्तन से आपको पारिवारिक जीवन, करियर क्षेत्र, आर्थिक जीवन आदि में कैसे परिणाम मिलेंगे इसके बारे में हम आपको आज बताएंगे। तो आइए जान लेते हैं कि, साल 2022 तुला राशि के जातकों के लिए क्या लेकर आया है?

पारिवारिक जीवन

सबसे पहले बात करें तुला राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन की। तो इस साल आपको पारिवारिक जीवन में शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। इसके लिए आप प्रयास भी करेंगे, इस साल आप घर के लोगों की बातों को ध्यान से सुनेंगे और शब्दों के पीछे छुपे अर्थ को जानने की कोशिश करेंगे। अप्रैल के माह के बाद ससुराल पक्ष के लोगों के साथ बातचीत के दौरान आपको शब्दों का इस्तेमाल बहुत सोच-समझकर करना होगा। इस राशि के परिजन बच्चों को लेकर चिंतित हो सकते हैं। यदि आपके बच्चे 16 साल से बड़े हैं तो एक दोस्त की तरह उनके साथ बात करें इससे वो अपनी बातों को खुलकर आपके सामने व्यक्त कर पाएंगे। आप इस साल के मध्य में किसी पारिवारिक समारोह में हिस्सा ले सकते हैं जहां आपकी मुलाकात कुटुंब के उन लोगों से हो सकती है जिनको आप अभी तक बस नाम से जानते थें।

प्रेम और वैवाहिक जीवन

इस राशि के कुछ अविवाहित जातक इस साल विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। यदि आप शादी को लेकर चिंतित थे तो आपकी चिंताएं दूर हो सकती हैं, यानी शादी के लिए योग्य जीवनसाथी नहीं मिल पा रहा था तो इस साल मिल सकता है। तुला राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में रोमांस की अधिकता साल के शुरुआती महीनों में देखी जा सकती है। तुला राशि के लोगों की लव लाइफ पर नजर दौड़ाई जाए तो यह साल मिलाजुला रहेगा, लवमेट पर शक करना आपको भारी पड़ सकता है। गलतफहमियों को दूर करने के लिए लवमेट से खुलकर बात आपको करनी चाहिए। कुछ लोग अपने प्यार का इजहार भी इस साल कर सकते हैं।

Leo Horoscope 2022 सिंह राशिफल 2022 : साल के मध्‍य में ले सकते हैं लंबी छुट्टी, प्रेमी से न करें लड़ाई

करियर

करियर के लिहाज से साल 2022, 2021 की तुलना में बेहतर साबित होगा। इस राशि के कुछ जातकों को मार्च-अप्रैल के महीने में मनचाही जॉब मिल सकती है। सहकर्मियों के साथ आपके संबंध सुधरेंगे जिससे कार्यक्षेत्र में काम करने में आपका मन लगेगा। बीते साल में करियर के क्षेत्र में जो परेशानियां आपको बार-बार आ रही थीं वो इस साल की शुरुआत में ही दूर हो सकती हैं। तुला राशि के कारोबारियों के लिए यह साल सुखद साबित हो सकता है। इस साल आप कारोबार की बेहतरी के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं और इसका लाभ भी साल के अंत में इस राशि के कई कारोबारियों को मिल सकता है।

आर्थिक जीवन

तुला राशि के जातकों के आर्थिक पक्ष में इस साल अच्छे बदलाव आएंगे। शनि की स्थिति बदलने से जो दिक्कतें धन संचय करने में आपको आ रही थीं वो दूर हो सकती हैं। इस राशि के कुछ जातक साल 2021 में किए गए निवेश से भी अच्छा लाभ इस साल पा सकते हैं। वहीं तुला राशि के कुछ लोग साल 2022 में शेयर बाजार या बिटकॉइन में पैसा निवेश करने का प्लान बना सकते हैं। हालांकि आपको सोच-समझकर ही ऐसे निर्णय लेने चाहिए। गुरु की स्थिति भी इस राशि के लोगों के आर्थिक पक्ष को मजबूती इस साल दे सकती है।

स्वास्थ्य

इस साल तुला राशि के लोगों की सेहत में अच्छे बदलाव तो देखने को मिल सकते हैं, लेकिन ज्यादा तला-भुना भोजन करने से छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याएं होने की संभावना है। इस राशि के जो लोग लंबी बीमारी से परेशान चल रहे थे इस साल उनको राहत मिल सकती है। शनि का कुंभ राशि में गोचर इस राशि के लोगों के स्वास्थ्य में अच्छे बदलाव का सूचक है। हालांकि राहु का गोचर आपको उदर से निचले भाग से संबंधित स्वास्थ्य समस्याएं दे सकता है इसलिए सावधान रहें।

मेष राशि का राशिफल 2022 जातकों का आर्थिक पक्ष होगा मजबूत, करियर में मिलेगी शानदार सफलता

उपाय

  • भगवान शिव की पूजा करने से आपको लाभ प्राप्त हो सकते हैं।
  • शुक्र के बीज मंत्र ‘ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः’ का जप करने से मानसिक रूप से आप सशक्त होंगे। ज्योतिष की सलाह लेकर लक्ष्मी यंत्र की स्थापना अपने पूजा स्थल में करें लाभ मिल सकता है।

साल 2022 में ये 4 राशियां होंगी शनि ढैय्या के प्रभाव में, जानें कैसा होगा असर

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

तुला राशि में कौन सा ग्रह खराब चल रहा है?

तुला राशि का ग्रह शुक्र होता है। यदि आपकी कुंडली में शुक्र खराब है तो आप निम्नलिखित सावधानी और उपाय अपना सकते हैं। शुक्र खराब होने की नीचे अशुभ की निशानी दी गई है।

तुला राशि की ग्रह दशा क्या है?

Libra Horoscope 2022 तुला राशिफल 2022 : शनि की ढैय्या से मुक्त होंगे तुला राशि के लोग, रोमांस की अधिकता रहेगी तुला राशि के जातक, साल 2022 में आप शनि की ढैय्या से मुक्त होंगे इसलिए अप्रैल के महीने के बाद का समय आपके लिए शुभ फलदायक सिद्ध हो सकता है।

तुला राशि का ग्रह कब खत्म होगा?

29 अप्रैल 2022 में शनि अपनी राशि बदल रहे हैं. इस दौरान मिथुन और तुला वालों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी. लेकिन 12 जुलाई को फिर से शनि देव मकर राशि में आ जायेंगे जहां ये 17 जनवरी 2023 तक रहेंगे.

तुला राशि की परेशानी क्या है?

तुला राशिफल (Tula Rashifal, 06 October 2022) शारीरिक ताज़गी और मानसिक प्रसन्नता का अभाव रहेगा. परिवार में उग्र वातावरण रह सकता है. सामाजिक जीवन में मानहानि का प्रसंग बन सकता है.