सितंबर के महीने में कौन कौन सी सब्जियां उगाई जाती है? - sitambar ke maheene mein kaun kaun see sabjiyaan ugaee jaatee hai?

अगर आप अपने होम गार्डन में बदलते हुए मानसून के बाद या अंतिम बरसात के समय (सितम्बर में) सब्जियां लगाने का सोच रहे हैं, तो आपको मौसम के अनुसार सब्जियां चुनना चाहिए। सितंबर माह में मौसम में नमी बढ़ जाती है तथा तापमान कम होने लगता है। इस समय, मध्यम ठंड के मौसम में उगना पसंद करने वाले पौधे अच्छे से पनपेंगे, आप सितंबर के महीने में लगाई जाने वाली सब्जियों को ठण्ड के समय ताजा हार्वेस्ट कर रसोई में इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में, जिनके बीज आप सितंबर के महीने में आसानी से उगा सकते हैं। सितम्बर माह में कौन-कौन सी सब्जियां लगाई जाती हैं, सितम्बर में उगने वाली सब्जियों के नाम तथा उनकी ग्रोइंग कंडीशन के बारे में जानने के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें। September me konsi sabji lagai jati hai

Show

सितंबर में उगाई जाने वाली सब्जियां – Vegetables To Be Grown In September In India In Hindi

सब्जियों के नाम अंकुरण तापमान बीज अंकुरण का समय

(दिन में)

हार्वेस्टिंग टाइम

(दिन में)

बीज कहाँ से खरीदें
टमाटर (Tomato) 18-27°C 6-14 60-70 यहाँ से खरीदें 
बैंगन (Brinjal) 18-30°C 4-14 60-70 यहाँ से खरीदें 
धनिया (Coriander) 18-24°C 7-14 3-4 सप्ताह यहाँ से खरीदें
हरी मिर्च (Green Chili) 18-22°C 6-10 70-80 यहाँ से खरीदें
मटर (Peas) 15-21°C 7-14 60-80 यहाँ से खरीदें
पालक (Spinach) 15-25°C 4-14 30-40 यहाँ से खरीदें
पत्ता गोभी (Cabbage) 12-24°C 7-14 90-100 यहाँ से खरीदें 
लेट्युस (Lettuce) 15-25°C 6-10 45-50 यहाँ से खरीदें 
ब्रुसेल्स स्प्राउट्स (Brussels Sprouts) 10-25°C 6-10 80-100 यहाँ से खरीदें 
मूली (Radish) 12-24°C 4-10 30-60 यहाँ से खरीदें 
ब्रोकोली (Broccoli) 12-24°C 6-14 50-70 यहाँ से खरीदें 
गाजर (Carrot) 18-24°C 7-14 60-80 यहाँ से खरीदें 
सेम (Beans) 18-24°C 7-14 60-90 यहाँ से खरीदें 
फूल गोभी (Cauliflower) 15-25°C 7-14 90-120 यहाँ से खरीदें 
शिमला मिर्च (Capsicum) 18-30°C 6-10 60-70 यहाँ से खरीदें 
मैथी (Fenugreek) 12-28°C 5-10 30-45 यहाँ से खरीदें 
गाँठ गोभी (knol-khol) 15-30°C 7-14 45-60 यहाँ से खरीदें 
फावा बीन्स (Fava Beans) 20-30°C 6-14 60-80 यहाँ से खरीदें 
पेठा (Ash Gourd) 18-25°C 7-14 90-120 यहाँ से खरीदें 
सोरेल (Sorrel) 12-20°C 7-14 40-60 यहाँ से खरीदें 
तत्सोई (Tatsoi) 15-24°C 7-14 45-60 यहाँ से खरीदें 
केल (Kale) 18-24°C 6-24 60-90 यहाँ से खरीदें 
कचरिया (Foot Kachri) 18-30°C 6-10 45-50 यहाँ से खरीदें 
कोमत्सुना (Komatsuna) 18-23°C 5-10 30-40 यहाँ से खरीदें 
तोरई (Ridge gourd) 18-30°C 6-10 80-90 यहाँ से खरीदें 
फ्रेंच बीन्स (French Beans) 15-24°C 7-14 45-65 यहाँ से खरीदें 
गिलकी (sponge gourd) 18-30°C 7-14 70-80 यहाँ से खरीदें 
बरबटी (Lobia) 25-35°C 7-14 50-60 यहाँ से खरीदें 
ग्वार फली (Cluster Beans) 21-30°C 6-10 60-70 यहाँ से खरीदें 

सितंबर में लगाई जाने वाली टॉप 15 सब्जियां – Top 15 Vegetables To Plant In September In Hindi

होम गार्डन में सितम्बर के महीने में बीज से आसानी से उगने वाली सब्जियों के नाम निम्न हैं:

Table of Contents

  • 1 टमाटर – Tomato can be grown in September in Hindi
  • 2 बैंगन – Brinjal Grown In September Month In Hindi
  • 3 धनिया – Grow Coriander in September in Hindi
  • 4 हरी मिर्च – Green Chilli September Growing Vegetable In Hindi
  • 5 मटर – Peas Best Vegetable For Grow In September In Hindi
  • 6 पालक – Grow Spinach in September Month In Hindi
  • 7 पत्ता गोभी – Best September Growing Vegetable Cabbage In  Hindi
  • 8 लेट्युस – Lettuce Best Vegetable For Grow In September In Hindi
  • 9 ब्रुसेल्स स्प्राउट्स – Brussels Sprouts September Growing Vegetable In Hindi
  • 10 मूली – Grow Radish In September Month In Hindi
  • 11 ब्रोकोली – Broccoli Best Vegetable For Grow In September In Hindi
  • 12 गाजर – Carrot September Growing Vegetable In Hindi
  • 13 सेम – Beans Grown In September Month In Hindi
  • 14 फूल गोभी – Cauliflower September Growing Vegetable In Hindi
  • 15 शिमला मिर्च – Capsicum Can Be Grown In September In Hindi

टमाटर – Tomato can be grown in September in Hindi

सितंबर के महीने में कौन कौन सी सब्जियां उगाई जाती है? - sitambar ke maheene mein kaun kaun see sabjiyaan ugaee jaatee hai?

होम गार्डन में ग्रो किया जाने वाला टमाटर एक गर्म मौसम वाला पौधा है, जिसे ट्रांसप्लांट विधि से लगाया जाता है। ये पौधे 16 से 30°C के मध्य तापमान वाले क्षेत्रों में आसानी से उगाए जा सकते हैं, लेकिन 10°C से कम तापमान वाले क्षेत्रों में टमाटर के पौधे मर सकते हैं। अनुकूल वातावरण होने पर आप अपने घर पर सितम्बर के महीने में टमाटर उगा सकते हैं। टमाटर के पौधे रोजाना 6-8 घंटे की धूप एवं अच्छी जलनिकासी वाली नम मिट्टी में उगना पसंद करते हैं। बीज लगाने के लगभग 60-70 दिन बाद टमाटर के पौधे में फल आने लगते हैं, जिन्हें आप रसोई में ताजा इस्तेमाल करने के लिए हार्वेस्ट कर सकते हैं।

टमाटर के लिए बेस्ट गमला 12 x 12 इंच, 15 x 15 इंच या 18 x 18 इंच आकार का ग्रो बैग

(यह भी जानें: कम समय में उगने वाली सब्जियां…)

जरूरी चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए गए Add to cart पर क्लिक करें:

  • -30%

    सितंबर के महीने में कौन कौन सी सब्जियां उगाई जाती है? - sitambar ke maheene mein kaun kaun see sabjiyaan ugaee jaatee hai?

  • -33%

    सितंबर के महीने में कौन कौन सी सब्जियां उगाई जाती है? - sitambar ke maheene mein kaun kaun see sabjiyaan ugaee jaatee hai?

  • -29%

    सितंबर के महीने में कौन कौन सी सब्जियां उगाई जाती है? - sitambar ke maheene mein kaun kaun see sabjiyaan ugaee jaatee hai?

  • -40%

    सितंबर के महीने में कौन कौन सी सब्जियां उगाई जाती है? - sitambar ke maheene mein kaun kaun see sabjiyaan ugaee jaatee hai?

बैंगन – Brinjal Grown In September Month In Hindi

सितंबर के महीने में कौन कौन सी सब्जियां उगाई जाती है? - sitambar ke maheene mein kaun kaun see sabjiyaan ugaee jaatee hai?

बैंगन एक तेजी से बढ़ने वाली, गर्म मौसम वाली सब्जी है, जिसे आप अपने वेजिटेबल गार्डन में अनुकूल वातावरण और तापमान के अनुसार सितम्बर के महीने में लगा सकते हैं। बैंगन के पौधे 20-35°C के मध्य तापमान में पूर्ण सूर्य प्रकाश एवं अच्छी जलनिकासी वाली नम मिट्टी में अच्छे से बढ़ते हैं। सीड जर्मिनेशन के लगभग 60-70 दिन बाद बैंगन हार्वेस्टिंग के लिए तैयार हो जाते हैं।

एगप्लांट या बैंगन के लिए बेस्ट गमला 15 x 12 इंच या 15 x 15 इंच का ग्रो बैग

(यह भी जानें: घर पर गमले में लगाने के लिए बेस्ट 10 सब्जियां…)

धनिया – Grow Coriander in September in Hindi

सितंबर के महीने में कौन कौन सी सब्जियां उगाई जाती है? - sitambar ke maheene mein kaun kaun see sabjiyaan ugaee jaatee hai?

धनिया आसानी से लगाया जाने वाला एवं तेजी से बढ़ने वाला पौधा है, जिसे आप सितम्बर के महीने में अपने घर में लगा सकते हैं। इसे डायरेक्ट मेथड से लगाया जाता है। धनिया के पौधे 20-30°C के मध्य तापमान वाले वातावरण में तथा नियमित 4-6 घंटे की धूप में अच्छे से बढ़ते हैं। धनिया के पौधों को अधिक मात्रा में पानी की आवश्यकता नहीं होती, लेकिन ध्यान रखें मिट्टी हमेशा नम रहनी चाहिए। बीज लगाने के लगभग 3-4 सप्ताह बाद धनिया के पौधे हार्वेस्टिंग के लिए तैयार हो जाते हैं।

घर पर धनिया लगाने के लिए बेस्ट गमला 18 x 9 इंच, 24 x 6 इंच, 24 x 9 इंच या 24 x 12 इंच के ग्रो बैग

(यह भी जानें: होम गार्डन में आसानी से उगा सकते है आप ये 10 सब्जियां…)

आवश्यक सामग्री खरीदने के लिए नीचे दिए गए Add to cart पर क्लिक करें:

  • -33%

    सितंबर के महीने में कौन कौन सी सब्जियां उगाई जाती है? - sitambar ke maheene mein kaun kaun see sabjiyaan ugaee jaatee hai?

  • -53%

    सितंबर के महीने में कौन कौन सी सब्जियां उगाई जाती है? - sitambar ke maheene mein kaun kaun see sabjiyaan ugaee jaatee hai?

  • -20%

    सितंबर के महीने में कौन कौन सी सब्जियां उगाई जाती है? - sitambar ke maheene mein kaun kaun see sabjiyaan ugaee jaatee hai?

  • -50%

    सितंबर के महीने में कौन कौन सी सब्जियां उगाई जाती है? - sitambar ke maheene mein kaun kaun see sabjiyaan ugaee jaatee hai?

हरी मिर्च – Green Chilli September Growing Vegetable In Hindi

सितंबर के महीने में कौन कौन सी सब्जियां उगाई जाती है? - sitambar ke maheene mein kaun kaun see sabjiyaan ugaee jaatee hai?

हरी मिर्च के पौधे गर्म तथा आर्द्र मौसम में उगना पसंद करते हैं, जिन्हें आप अपने वेजिटेबल गार्डन में सितम्बर के महीने में बीज से आसानी से ग्रो कर सकते हैं। हरी मिर्च को ट्रांसप्लांट विधि से लगाया जाता है। ये पौधे 21-35°C के मध्य तापमान में 5-6 घंटे की नियमित धूप मिलने पर अच्छे से बढ़ते हैं। हरी मिर्च के पौधे नम मिट्टी में उगना पसंद करते हैं। बीज लगाने के लगभग 70-80 दिन बाद हरी मिर्च हार्वेस्टिंग के लिए तैयार हो जाती हैं।

मिर्च उगाने के लिए बेस्ट गमला –  12 x 12 इंच, 15 x 15 इंच या 12 x 15 इंच साइज़ के ग्रो बैग

सीड खरीदने के लिए नीचे दिए गए Add to cart पर क्लिक करें:

  • -75%

    सितंबर के महीने में कौन कौन सी सब्जियां उगाई जाती है? - sitambar ke maheene mein kaun kaun see sabjiyaan ugaee jaatee hai?

  • -75%

    सितंबर के महीने में कौन कौन सी सब्जियां उगाई जाती है? - sitambar ke maheene mein kaun kaun see sabjiyaan ugaee jaatee hai?

  • -70%

    सितंबर के महीने में कौन कौन सी सब्जियां उगाई जाती है? - sitambar ke maheene mein kaun kaun see sabjiyaan ugaee jaatee hai?

मटर – Peas Best Vegetable For Grow In September In Hindi

सितंबर के महीने में कौन कौन सी सब्जियां उगाई जाती है? - sitambar ke maheene mein kaun kaun see sabjiyaan ugaee jaatee hai?

मटर ठंडे मौसम वाली सब्जी का पौधा है, जिसके बीजों को सितम्बर के महीने में आसानी से ग्रो किया जा सकता है। मटर को डायरेक्ट मेथड से उगाना बेस्ट होता है। ये पौधे 10-30 डिग्री सेल्सियस के मध्य तापमान के साथ नियमित 6 घंटे की धूप में अच्छी तरह बढ़ते हैं। मटर के पौधों को अधिक पानी की आवश्यकता नहीं होती, इसीलिए प्रति सप्ताह 1 इंच गहराई से पानी देना चाहिए तथा मिट्टी को हमेशा नम बनायें रखना चाहिए। बीज लगाने के लगभग 60-70 दिन बाद मटर हार्वेस्टिंग के लिए तैयार हो जाते हैं।

हरा मटर उगाने के लिए बेस्ट गमला 24 x 9 इंच, 18 x 9 इंच, 12 x 12 इंच, 15 x 15 इंच या रेक्टेंगल ग्रो बैग

(यह भी जानें: घर पर आसानी से उगाई जाने वाली बारहमासी सब्जियां…)

पालक – Grow Spinach in September Month In Hindi

सितंबर के महीने में कौन कौन सी सब्जियां उगाई जाती है? - sitambar ke maheene mein kaun kaun see sabjiyaan ugaee jaatee hai?

सितम्बर के महीने में लगाए जाने वाली सबसे बेस्ट सब्जियों में पालक, एक ठंडे मौसम वाली पत्तेदार सब्जी है। आप अपने वेजिटेबल गार्डन में इसके बीजों को डायरेक्ट गमले या ग्रो बैग में ग्रो कर सकते हैं। पालक के पौधे 10°C से 32°C के मध्य तापमान में पूर्ण या आंशिक धूप में उगाये जा सकते हैं। बेहतर ग्रोथ के लिए पालक को नियमित रूप से पानी की आवश्यकता होती है। पालक तेजी से बढ़ने वाली एक पत्तेदार सब्जी है, जो बीज लगाने के लगभग 30-40 दिन बाद हार्वेस्टिंग के लिए तैयार हो जाती है।

पालक उगाने के लिए बेस्ट गमला – 18 x 9 इंच, 24 x 6 इंच, 24 x 9 इंच, 24 x 12 इंच या रेक्टेंगल ग्रो बैग

पत्ता गोभी – Best September Growing Vegetable Cabbage In  Hindi

सितंबर के महीने में कौन कौन सी सब्जियां उगाई जाती है? - sitambar ke maheene mein kaun kaun see sabjiyaan ugaee jaatee hai?

अपने होम गार्डन में सितम्बर महीने में वेजिटेबल प्लांट्स उगाने के लिए पत्ता गोभी एक अच्छा विकल्प है। पत्तागोभी को सीडलिंग तैयार कर ट्रांसप्लांट मेथड से लगाया जाता है। ये पौधे 10-30°C के मध्य तापमान में तथा 6-8 घंटे की धूप में उगना पसंद करते हैं। बेहतर ग्रोथ के लिए पत्ता गोभी को नियमित रूप से पानी दें। बीज लगाने के लगभग 90-100 दिन बाद पत्तागोभी हार्वेस्टिंग के लिए तैयार हो जाती है।

पत्तागोभी के लिए बेस्ट गमले का साइज 15 x 15 इंच, 24 x 12 इंच या रेक्टेंगल ग्रो बैग

(यह भी जानें: प्लांट रिपॉटिंग के दौरान न करें यह गलतियाँ, मर सकता है पौधा…)

लेट्युस – Lettuce Best Vegetable For Grow In September In Hindi

सितंबर के महीने में कौन कौन सी सब्जियां उगाई जाती है? - sitambar ke maheene mein kaun kaun see sabjiyaan ugaee jaatee hai?

लेट्यूस एक ठंडे मौसम की पत्तेदार सब्जी है जो गर्म जलवायु में अच्छी तरह से विकसित नहीं हो सकती है। इसे आप अपने होम गार्डन में सितम्बर के महीने में लगा सकते हैं। लेट्युस को डायरेक्ट और ट्रांसप्लांट दोनों मेथड से लगाया जा सकता है। लेट्युस प्लांट्स के लिए आदर्श तापमान 7-27°C के मध्य होता है जिसमें वे अच्छे से पनपते हैं। ये पौधे नियमित 5-6 घंटे की आंशिक छाया में उगना पसंद करते हैं। लेट्युस की बेहतर ग्रोथ के लिए इसे नियमित रूप से पानी देना चाहिए तथा ओवरवाटरिंग से बचें। बीज लगाने के लगभग 2 महीने बाद आप लेट्युस की हार्वेस्टिंग कर सकते हैं।

घर पर लेट्युस उगाने के लिए बेस्ट गमला 24 x 9 इंच, 18 x 9 इंच या 15 x 15 इंच साइज़ का ग्रो बैग

(यह भी जानें: छाया में बेल या लता पर उगने वाली सब्जियां…)

बीज खरीदने के लिए नीचे दिए गए Add to cart पर क्लिक करें:

  • -70%

    सितंबर के महीने में कौन कौन सी सब्जियां उगाई जाती है? - sitambar ke maheene mein kaun kaun see sabjiyaan ugaee jaatee hai?

  • -70%

    सितंबर के महीने में कौन कौन सी सब्जियां उगाई जाती है? - sitambar ke maheene mein kaun kaun see sabjiyaan ugaee jaatee hai?

  • -69%

    सितंबर के महीने में कौन कौन सी सब्जियां उगाई जाती है? - sitambar ke maheene mein kaun kaun see sabjiyaan ugaee jaatee hai?

  • -65%

    सितंबर के महीने में कौन कौन सी सब्जियां उगाई जाती है? - sitambar ke maheene mein kaun kaun see sabjiyaan ugaee jaatee hai?

ब्रुसेल्स स्प्राउट्स – Brussels Sprouts September Growing Vegetable In Hindi

सितंबर के महीने में कौन कौन सी सब्जियां उगाई जाती है? - sitambar ke maheene mein kaun kaun see sabjiyaan ugaee jaatee hai?

वेजिटेबल गार्डन में ब्रुसेल्स स्प्राउट्स एक ठण्डे मौसम की सब्जी है, जिसे सितम्बर के महीने में आसानी से ग्रो किया जा सकता है। इसे डायरेक्ट या ट्रांसप्लांट मेथड से लगाया जा सकता है। ब्रुसेल्स स्प्राउट्स के पौधे 10-30°C के मध्य तापमान में अच्छे से ग्रो करते हैं। ये प्लांट नियमित 6-8 घंटे की धूप एवं पर्याप्त मात्रा में पानी मिलने पर बेहतर ग्रोथ करते हैं। ब्रुसेल्स स्प्राउट्स, बीज लगाने के लगभग 90-100 दिन बाद कटाई के लिए तैयार हो जाते हैं।

ब्रुसेल्स स्प्राउट्स के लिए बेस्ट गमला 12 x 12 इंच या 15 x 15 इंच का गमला या ग्रो बैग

मूली – Grow Radish In September Month In Hindi

सितंबर के महीने में कौन कौन सी सब्जियां उगाई जाती है? - sitambar ke maheene mein kaun kaun see sabjiyaan ugaee jaatee hai?

रेडिश अर्थात् मूली ठण्डे मौसम में बहुत तेजी से ग्रो करती है इसके लिए आदर्श तापमान 10-30°C के मध्य होता है जिसे आप अपने वेजिटेबल गार्डन में सितम्बर में भी ग्रो कर सकते हैं। मूली रोजाना 6 घंटे की धूप एवं नियमित रूप से पानी मिलने पर तेजी से ग्रो करती है। बीज लगाने के बाद लगभग 1-2 महीने बाद आप रेडिश (मूली) को हार्वेस्ट कर सकते हैं।

मूली के लिए गमले का साइज 24 x 15 इंच, 12 x 12 इंच या 24 x 12 इंच

(यह भी जानें: गमले में ऑर्गेनिक सब्जियां कैसे उगाएं…)

ब्रोकोली – Broccoli Best Vegetable For Grow In September In Hindi

सितंबर के महीने में कौन कौन सी सब्जियां उगाई जाती है? - sitambar ke maheene mein kaun kaun see sabjiyaan ugaee jaatee hai?

वेजिटेबल प्लांट ब्रोकोली ठंड के मौसम की सब्जी है और वसंत या शरद ऋतु (पतझड़) में अच्छी तरह से बढ़ती है इसके बीज को आप सितम्बर में लगा सकते हैं। ब्रोकोली को ट्रांसप्लांट मेथड से आसानी से ग्रो किया जा सकता है इसके पौधों को उगाने के लिए आदर्श तापमान 16-27°C होता है। ब्रोकोली प्लांट्स पूर्ण सूर्य प्रकाश में अच्छी तरह बढ़ते हैं हालाँकि ये अंधिक धूप को सहन कर सकते हैं। बेहतर ग्रोथ के लिए इन्हें अधिक मात्रा में पानी की आवश्यकता नहीं होती आप ब्रोकोली प्लांट्स को प्रति सप्ताह 1-2 इंच गहराई तक पानी दे सकते हैं। बीज लगाने के लगभग 50-70 दिनों बाद ब्रोकोली को हार्वेस्ट किया जा सकता है।

ब्रोकोली के लिए बेस्ट गमला – 12 x 12 इंच, 15 x 15 इंच साइज़ का गमला या ग्रो बैग

गाजर – Carrot September Growing Vegetable In Hindi

सितंबर के महीने में कौन कौन सी सब्जियां उगाई जाती है? - sitambar ke maheene mein kaun kaun see sabjiyaan ugaee jaatee hai?

गाजर ठण्डे मौसम में और नम मिट्टी में तेजी से ग्रो की जा सकती है इसीलिए आप अपने वेजिटेबल गार्डन में सितम्बर महीने में इसे लगा सकते हैं। गाजर के बीजों को डायरेक्ट मेथड से लगाया जाता है ताकि वे अच्छे से बढ़ सकें। इसके लिए 15-30°C के मध्य का तापमान आदर्श होता है। गाजर प्लांट्स नियमित 6-8 घंटे की धूप में उगना पसंद करते हैं। इन पौधों को हर 1-2 दिन के अन्तराल में पानी देना चाहिए, लेकिन कैरेट प्लांट्स को पानी देते समय ओवरवाटरिंग से बचना चाहिए। बीज लगाने के लगभग 60-80 दिन बाद गाजर हार्वेस्टिंग के लिए तैयार हो जाती है।

कैरेट या गाजर उगाने के लिए गमले का साइज़ 15 x 15 इंच, 24 x 12 इंच या 24 x 15 इंच 

(यह भी जानें: सब्जियों के पौधों में खाद कब और कैसे दें…)

अच्छी क्वालिटी के बीज खरीदने के लिए नीचे दिए गए Add to cart पर क्लिक करें:

  • -70%

    सितंबर के महीने में कौन कौन सी सब्जियां उगाई जाती है? - sitambar ke maheene mein kaun kaun see sabjiyaan ugaee jaatee hai?

  • -69%

    सितंबर के महीने में कौन कौन सी सब्जियां उगाई जाती है? - sitambar ke maheene mein kaun kaun see sabjiyaan ugaee jaatee hai?

  • -70%

    सितंबर के महीने में कौन कौन सी सब्जियां उगाई जाती है? - sitambar ke maheene mein kaun kaun see sabjiyaan ugaee jaatee hai?

  • -68%

    सितंबर के महीने में कौन कौन सी सब्जियां उगाई जाती है? - sitambar ke maheene mein kaun kaun see sabjiyaan ugaee jaatee hai?

सेम – Beans Grown In September Month In Hindi

सितंबर के महीने में कौन कौन सी सब्जियां उगाई जाती है? - sitambar ke maheene mein kaun kaun see sabjiyaan ugaee jaatee hai?

सेम फली के बीज को डायरेक्ट मेथड से लगाया जाता है ये पौधे गर्म वातावरण में उगना पसंद करते हैं जिन्हें आप वसंत या बरसात के समय अपने होम गार्डन में लगा सकते हैं। सेम के पौधों के लिए 21-30°C के मध्य का तापमान सबसे बेस्ट तापमान होता है जिसमें वे अच्छे से बढ़ते हैं। ये पौधे 6-8 घंटे की धूप एवं नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में पानी देने पर अच्छे से बढ़ते हैं। बीज लगाने के बाद लगभग 60-90 दिन बाद सेम फली हार्वेस्टिंग के लिए तैयार हो जाते हैं।

बीन्स उगाने के लिए गमले का साइज 15 x 15 इंच, 18 x 18 इंच या 24 x 24 इंच

फूल गोभी – Cauliflower September Growing Vegetable In Hindi

सितंबर के महीने में कौन कौन सी सब्जियां उगाई जाती है? - sitambar ke maheene mein kaun kaun see sabjiyaan ugaee jaatee hai?

ठण्डे मौसम में उगना पसंद करने वाली फूल गोभी को आप सितम्बर के महीने में अपने वेजिटेबल गार्डन में लगा सकते हैं। इसे डायरेक्ट और ट्रांसप्लांट दोनों विधि से लगाया जा सकता है। फूल गोभी के पौधे 15-30°C के मध्य तापमान में तथा 6 घंटे की धूप में बेहतर ग्रोथ करते हैं तथा आंशिक छाया को भी सहन कर सकते हैं। इन प्लांट्स को अधिक मात्रा में पानी की आवश्यकता नहीं होती इसीलिए मिट्टी में जलभराव से बचें। बीज लगाने के लगभग 90-120 दिन में फूल गोभी हार्वेस्टिंग के लिए तैयार हो जाती है।

फूलगोभी के लिए बेस्ट गमला या ग्रो बैग 12 x 12 इंच, 15 x 15 इंच या 24 x 12 इंच

(यह भी जानें: क्रूसिफेरस सब्जियों (गोभी) में होने वाले रोग और उनका नियंत्रण…)

आवश्यक चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए गए Add to cart पर क्लिक करें:

  • -35%

    सितंबर के महीने में कौन कौन सी सब्जियां उगाई जाती है? - sitambar ke maheene mein kaun kaun see sabjiyaan ugaee jaatee hai?

  • -4%

  • -14%

    सितंबर के महीने में कौन कौन सी सब्जियां उगाई जाती है? - sitambar ke maheene mein kaun kaun see sabjiyaan ugaee jaatee hai?

शिमला मिर्च – Capsicum Can Be Grown In September In Hindi

सितंबर के महीने में कौन कौन सी सब्जियां उगाई जाती है? - sitambar ke maheene mein kaun kaun see sabjiyaan ugaee jaatee hai?

कैप्सिकम अर्थात् शिमला मिर्च के पौधे गर्म मौसम में उगना पसंद करते हैं इसके लिए बेस्ट तापमान 21-32°C के मध्य होता है जिसे आप अपने होम गार्डन में सितम्बर के महीने में लगा सकते हैं। शिमला मिर्च के बीजों को पहले सीडलिंग ट्रे में ग्रो किया जाता है बाद में इसे किसी बड़े गमले या ग्रो बैग में ट्रांसप्लांट किया जाता है। ये पौधे 6-8 घंटे की धूप में अच्छे से ग्रो करते हैं। शिमला मिर्च को गर्मियों के समय नियमित एवं सितम्बर माह में लगाने पर 2-3 दिन में एक बार पर्याप्त पानी देने की आवश्यकता होती है। बीज लगाने के लगभग 60-70 दिन बाद शिमला मिर्च के पौधे हार्वेस्टिंग के लिए तैयार हो जाते हैं।

शिमला मिर्च के लिए बेस्ट गमला या ग्रो बैग 12 x 12 इंच, 15 x 15 इंच

उपरोक्त आर्टिकल में आपने जाना कि अंतिम बरसात के समय अर्थात् सितम्बर के महीने में घर पर कौन-कौन सी सब्जियां लगाई जा सकती हैं। सितम्बर में लगाई जाने वाली सब्जियों के नाम तथा उनके बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

सितंबर महीने में कौन कौन सी सब्जियां लगाएं?

फूलगोभी व पत्तागोभी.
पालक व मेथी.
गाजर, मूली व शलगम.

इस समय कौन सी सब्जी लगाएं?

इस समय बोने पर ये फसलें अच्छी पैदावार देती हैं। इस मौसम में खीरा, ककड़ी, करेला, लौकी, तोरई, पेठा, पालक, फूलगोभी, बैंगन, भिण्‍डी, अरबी जैसी सब्ज़ियों की बुवाई करनी चाहिए।