Show
महिलाओं या लड़कियां अक्सर अपने नाखूनों के ना बढ़ने को लेकर चिंतित रहती हैं, और Nakhun Badhane Ka Tarika खोजती रहती हैं। वहीं अगर बात पुरुषों की करें तो इन्हें केवल इस बात में दिलचस्पी होती है कि आखिर नाखून बढ़ता क्यों है या फिर नाखून क्या है और यह किस वजह से बढ़ता है। ऐसे में आज हम उन सभी महिलाओं की दुविधा को दूर करने के लिए आई है जो नाखून के न बढ़ने से परेशान हैं। हम आज अपने इस लेख में नाखून बढ़ाने का तरीका तो बताएंगे ही। साथ ही यह भी बताएंगे कि Nakhun Kyoon Badhte Hain। यही नहीं लहसुन से नाखून बढ़ाने का तरीका या उपाय भी साझा करेंगे। कुल मिलाकर आपको नाखून के रोग से संबंधित कोई जानकारी चाहिए, या फिर नाखूनों के होने की वजह या यह कैसे बनते हैं और मानव जीवन में इनका क्या काम है। ऐसे सभी सवालों के जवाब आज आपको हमारे इस लेख में मिल जाएंगे। अगर आप नाखून बढ़ाने के नुस्खे, उपाय तरीके जानना चाहते हैं या कोई अन्य जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख पर अंत तक बने रहें। नाखून क्या है – What is Nails in Hindiहमारे शरीर में ऐसे कई अंग है जो शरीर के अंदर मौजूद कई तरह के रसायनो और पदार्थों के जरिए बनते हैं। उन्हीं में से एक है नाखून। नाखून मानवों के हाथों और पैरों के सबसे आखिरी हिस्से पर होते हैं। यह थोड़े ठोस और कवच नुमा होते हैं। इसके अलावा यह वानरों और कुछ दूसरे स्तनधारी जीवों में भी होते हैं। मानवों के अलावा जीवों में यह नाखून पंजे होते हैं। यह बहुत ही कठोर प्रोटीन कैरोटीन से बना होता हैं। जानवरों के सिर पर मौजूद सींग भी इन्हीं के जरिए बने होते हैं। नाखून क्यों बढ़ते हैं – Nakhun Kyoon Badhte Hainनाखून क्यों बढ़ते हैं इस सवाल का जवाब बहुत अलग रहे हैं। ऐसा माना जाता है कि इतिहास में मानव के पास किसी भी तरह के अस्त्र शस्त्र नहीं हुआ करते थे। ऐसे में मानव ने अपनी सुरक्षा के लिए नाखूनों को ही अस्त्र की तरह इस्तेमाल किया था। इसके अलावा नाखून बढ़ने के पीछे की एक वजह मानव के अंदर पाशविकता मौजूद है और वह अब तक अपने अंदर के जीव या जानवर पर पूरी तरह विजय हासिल नहीं कर पाया है। नाखून बढ़ने की वजह के बारे में कामसूत्र के अंदर भी बताया गया है। इसमें बताया गया है कि प्राचीन काल में नाखूनों को अलग – अलग ढंग से सजाया जाता था। वहीं प्राणी विज्ञान के अनुसार नाखून के बढ़ने में सहज वृत्तियों का प्रभाव है। नाखून क्यों बढ़ते हैं इस सवाल का जवाब आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी ने विस्तार से बताया है। जिसे कई सिलेबस की किताबों में भी डाला गया है। नाखून ना बढ़ने के कुछ कारण – Nakhun Na Badhne Ki Vajahअब हम आपको यह बताएं कि नाखून कैसे बढ़ाए जाते हैं। इससे पहले यह जान लेना जरूरी है कि आखिर किस वजह से नाखून नहीं बढ़ते। क्योंकि जब आपको इनके न बढ़ने की सही वजह पता होगी, तभी आप नाखून बढ़ाने की ओर कुछ कर पाओगे। नेल पेंट खरोचने की वजह से भी नाखूनों की ग्रोथ प्रभावित होती है। आपको बता दें कि नाखूनों पर से नेल पेंट खरोचने की वजह से नाखून ना केवल पतले हो जाते हैं, बल्कि यह अपना नेचुरल चमक भी खो देते हैं। नाखून को चबाना भी नाखून न बढ़ने का एक मुख्य कारण हो सकता है। आमतौर पर यह काम लड़के और लड़कियां दोनों ही करती हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो यह करना बंद कर दे। विटामिन की कमी की वजह से भी नाखून की ग्रोथ प्रभावित हो सकती है। आपको बता दें कि नाखूनों की ग्रोथ में कई तरह के विटामिन बी7 और एच की जरूरत होती है। जब शरीर में यह विटामिन नहीं होते तो नाखूनों की ग्रोथ भी नहीं हो पाती। बीमारियों की वजह से भी नाखूनों की ग्रोथ कम हो सकती है। अगर आप लिवर, किडनी, थायराइड और डिप्रेशन से पीड़ित हैं तो यह बीमारियां आपकी नाखूनों की ग्रोथ को रोक सकती हैं। बेस कोट ना लगाने की वजह से नाखून कमजोर होने लगते हैं और इनकी ग्रोथ भी प्रभावित हो सकती है। ऐसे में अगर आप नाखून बढ़ाना चाहते हैं तो आप नेल पेंट लगाने से पहले बेस कोट लगाएं। इससे यह नाखून और नेल पेंट की बीच गैप रहेगा और आपके नाखून भी मजबूत रहेंगे। चोट लगने की वजह से भी नाखून बढ़ने की रफ्तार धीमी हो जाती है। अगर आपके हाथ कि उंगलियों में नाखून के पास कोई चोट लग जाए तो इससे नाखून बढ़ना मुश्किल हो जाता है। दवाओं की वजह से भी नाखून बढ़ना कम हो जाते हैं। अगर आप एंटीबायोटिक्स और कीमोथेरेपी की दवाएं ले रहे हैं तो इससे नाखूनों की ग्रोथ प्रभावित होने लगती है। फंगल नेल इंफेक्शन की वजह से नाखून ढीले और कमजोर पड़ने लगते हैं। जिसकी वजह से कई बार नाखून टूट जाते हैं। इसकी वजह से भी नाखून बढ़ने में दिक्कत आ सकती है। जेल और एक्रेलिक्स का अधिक उपयोग करने की वजह से भी नाखून बढ़ने कम हो जाते हैं। दरअसल यह लड़कियां पार्लर में जाकर ही करती हैं। ऐसा अगर ना किया जाए तो नाखूनों की ग्रोथ बेहतर रहती है। नाखून कैसे बढ़ाए जाते हैं का जवाब – Nakhun Kaise Badhyae Jate Hainनाखून किस तरह से बढ़ाए जाते हैं इसका सही जवाब कुछ खास विटामिन्स के अंदर ही छिपा हुआ है। हमारे शरीर की संपूर्म ग्रोथ के लिए कई पोषक तत्व, खनिज पदार्थ और विटामिन की जरूरत होती है। ऐसे में अगर आप नाखून बढ़ाने का तरीका खोज रहे हैं तो आइए जानते हैं। फोलेट या विटामिन बी 12अगर आप नाखून बढ़ाने के उपाय या नुस्खे खोज रहे हैं, तो ध्यान रहे कि इसके लिए आपको विटामिन बी 12 की जरूरत होगी। हाल ही में हुई रिसर्च बताती है कि विटामिन बी 12 की कमी होने पर खून की कमी भी होने लगती है। ऐसे में खून की कमी और विटामिन बी 12 की कमी की वजह से नाखून नहीं बढ़ते। आप अपनी खाद्य सामग्री में ऐसी चीजों को शामिल करें जिनमें विटामिन 12 है। इससे आपके नाखून की ग्रोथ बेहतर हो जाएगी। विटामिन बी 2 या राइबोफ्लेविनयह ऐसी विटामिन है जो आपको दूध, मांस और अनाज के जरिए आसानी से मिल जाती है। आपको बता दें कि विटामिन बी 2 के जरिए नाखून बढ़ाने और मजबूत बनाने आसान हो जाते हैं। विटामिन एविटामिन ए के जरिए नाखून के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाता है। आपको बता दें कि विटामिन ए को रेटिनॉल और रेटिनोइक एसिड के नाम से भी जाना जाता है। विटामिन ए की कमी दूर करने हेतु आप दूध, पनीर, अंडा, चिकन, सैल्मन, मछली, दही, फल और सब्जियां आदि का सेवन कर सकते हैं। इस विटामिन की कमी नाखून के विकास को रोक सकती है। इसलिए विटामिन ए युक्त पदार्थों का सेवन जरूर करें। विटामिन बी – 7विटामिन बी – 7 या बायोटिन नाखूनों की मजबूती के लिए जिम्मेदार होती है। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति में इस विटामिन की कमी हो जाए तो इसकी वजह से नाखून कमजोर हो जाते हैं और टूटकर गिरने लगते हैं। विटामिन बी-7 की पूर्ति हेतु आप अंडे, चिकन और दूध का सेवन कर सकते हैं। इससे ना केवल नाखून मजबूत होंगे। बल्कि इनके जरिए नाखून मोटे भी होने लगेंगे। विटामिन सीविटामिन सी की कमी से शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा होने लगती हैं। इन्हीं समस्याओं में नाखून का मुलायम होकर टूट जाना भी शामिल है। दरअसल विटामिन सी की कमी की वजह से हापलोन्चिया नामक रोग पैदा हो जाता है। इस बीमारी से राहत पाने के लिए आप विटामिन सी युक्त खाद्य सामग्री का सेवन कर सकते हैं, जैसे संतरा, आंवला, और अन्य सिट्रस फल आदि। नाखून बढ़ाने का आसान तरीका – Nakhun Badhane Ka Tarikaदोस्तों अब तक आपने नाखून ना बढ़ने की वजह और नाखून की विटामिन के जरिए बढ़ सकता है, यह जाना है। अब हम आपको नाखून बढ़ाने के घरेलू उपाय या नाखून बढ़ाने का खास तरीका बताने वाले हैं। अगर आप भी अपने नाखूनों को तेजी से और सही तरह से बढ़ाना चाहते हैं तो आगे पढ़ें। लहसुन से नाखून बढ़ाने का तरीकालहसुन की पैरवी आयुर्वेद ही नहीं बल्कि विज्ञान भी करता आ रहा है। लहसुन के सेवन से कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं तक को कम किया जा सकता है। वहीं बताया जाता है कि लहसुन के रस में सेब का सिरका मिलाकर नाखूनों पर लगाने से फायदा होता है। अगर आप नियमित रूप से ऐसा करते हैं तो इसके जरिए आपके नाखूनों को मजबूती मिलती है और यह तेजी से विकास भी करते हैं। संतरे से बढ़ाए नाखूनहमने आपको ऊपर भी बताया कि किस तरह विटामिन सी नाखून बढ़ाने में सहायक होती है। ऐसे में अगर आप नाखून बढ़ाना चाहते हैं तो संतरे के रस का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल संतरे के रस को लेना है और अपने नाखूनों पर 10 मिनट तक लगाकर रखना है। इसके बाद साफ पानी से इसे धोना है। इस तरह आपने नाखून बढ़ेंगे भी और मजबूत भी होंगे। नारियल तेल है Nakhun Badhane Ka Tarikaनारियल तेल न केवल बालों के लिए बल्कि नाखूनों के लिए भी लाभदायक होता है। नाखून बढ़ाने के लिए आपको कुछ नारियल तेल, शहद, और रोजमेरी तेल लेना है। इस मिश्रण को गर्म करें और ठंडा होने दे। इसके बाद अपने नाखूनों को 10 मिनट तक इसमे डुबो कर रखें। इससे आपके नाखून मजबूत होंगे और तेजी से बढ़ने लगेंगे। दूध और अंडा हैं नाखून बढ़ाने का जवाबदूध और अंडे के अंदर बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। एक तरफ इनके सेवन से जो लाभ होते हैं, वैसे ही कुछ लाभ इनके नाखून पर इस्तेमाल से भी होते हैं। आपको बता दें कि अगर आप नाखून बढ़ाना चाहते हैं तो अंडे का सफेद भाग ले और इसमें कच्चा दूध मिलालें। इसके बाद कुछ देर इसमें अपने नाखूनों को डालकर रखें। फिर अपने नाखूनों को साफ पानी से धोए। आप इस नुस्खे को सप्ताह में दो बार दोहरा सकते हैं। इससे आप समझ जाएंगे कि आखिर नाखून कैसे बढ़ाए जाते हैं। नींबू और जैतून के तेल से नाखून कैसे बढ़ाए जाते हैंअगर आपको नाखून बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए नींबू और जैतून का तेल ले। इसके बाद इसे गर्म करें और फिर ठंडा होने के बाद अपने नाखूनों पर लगाकर छोड़ दें। ध्यान रहे कि आप इस दौरान नाखूनों की जड़ों तक इसे पहुंचने दे। ऐसा करने से आपके नाखून मजबूत भी होंगे और बढ़ने भी लगेंगे। सरसों के तेल से नाखून बढ़ने का उपायसरसों के तेल का उपयोग भारत के लगभग हर राज्य में होता होगा। हमारी सब्जियां और व्यंजन दोनों ही इसके बिना अधूरे हैं। ऐसे में अगर आप नाखून बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए आप रोजाना 10 से 15 मिनट के लिए नाखून की मालिश सरसों के तेल से करें। ऐसा करने से नाखून मजबूत भी होंगे और टूटने से भी बचेंगे। टूथपेस्ट से नाखून का विकासघर में इस्तेमाल होने वाली टूथपेस्ट ना केवल आपके दांतों को मजबूत और चमकदार बना सकता है। बल्कि यह आपके नाखून के पीलेपन की समस्या को भी दूर कर सकता है। ऐसे में अगर आप नाखूनों का विकास करना चाहते हैं तो टूथपेस्ट को नाखूनों पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दे। ऐसा करने से आपके नाखून तेजी से बढ़ने लगेंगे। बादाम का तेलनाखून के विकास या बढ़ने में ब्लड सर्कुलेशन का एक अहम योगदान होता है। ऐसे में अगर आप अपने नाखूनों की मसाज बादाम के तेल से करते हैं तो इससे आपके शरीर में रक्त प्रवाह बेहतर होता है और नाखून बढ़ने लगते हैं। इसके अलावा यह आपके नाखून को टूटने से भी बचाता है। टमाटर से नाखून का विकासआपके घर में टमाटर का उपयोग बहुत सी सब्जियों में किया जाता होगा। लेकिन क्या आपने भी टमाटर के रस में ऑलिव आयल डालकर नाखून की मसाज की है। अगर नहीं तो आज ही इसे आजमाइए। ऐसा करने से नाखून तेजी से बढ़ने लगेंगे। वैसलीन से बढ़ाए नाखूनसबसे पहले रात को गर्म पानी से अपने हाथों को धो लें और इनके सूखने के बाद अपने हाथों पर और नाखूनों के आस पास अच्छी तरह वैसलीन लगा कर मसाज करें। इसके बाद सुबह के समय पानी से साफ करें। इससे आपको नाखून कैसे बढ़ाए जाते हैं, इसका जवाब मिल जाएगा। नाखून बढ़ाने वाली खाद्य सामग्री – Things to Eat For Nails Growth in Hindiदोस्तों बाजार में ऐसे कई उत्पाद मौजूद हैं जो केमिकल से भरे पड़े है और नाखून बढ़ाने का दावा करते हैं। लेकिन हम आपको उन पदार्थों के उपयोग और सेवन की सलाह नहीं देंगे। बल्कि हम आपको ऐसी कुछ नेचुरल खाद्य सामग्री की सूची देंगे। जिनके जरिए आसानी से नाखून मजबूत भी होंगे और बढ़ेंगे भी।
नाखून की देखभाल करने का तरीका – Way to Take Care of Nails in Hindiदोस्तों अब तक आपने नाखून कैसे बढ़ाए जाते हैं का जवाब तो जान लिया है। लेकिन अब हम आपको नाखून की देखभाल कैसे की जाती है, यह बताएंगे। जाहिर सी बात है अगर आप किसी चीज की देखभाल नहीं करेंगे तो वह खराब हो ही जाएगी। इसलिए चलिए जानते हैं नाखून की देखभाल करने के तरीके के बारे में। नाखून की देखभाल करने के उपाय
नोट – नाखून से जुड़ी कोई बीमारी होने पर डॉक्टर के जरिए चेकअप कराएं और उपचार प्रक्रिया का पालन करें। अगर पहले से ही नाखूनों से जुड़े रोग हों तो डॉक्टर की राय पर ही किसी तरह के उपाय अपनाएं। निष्कर्षदोस्तों हमने अपने इस लेख में आपको Nakhun Badhane ka Tarika और नाखून की देखभाल से जुड़ी सभी जानकारियां दे दी हैं। अब अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। अक्सर पूछे जाने वाले सवालक्या टूथपेस्ट से नाखून की देखभाल की जा सकती है?हां, टूथपेस्ट के जरिए नाखून का पीलापन दूर हो सकता है। साथ ही इसके जरिए नाखून मजबूत भी रहते हैं। क्या नाखून बढ़ाने के तरीके में सरसों का तेल भी शामिल हो सकता है?हां, नाखून बढ़ाने के लिए सरसों के तेल से नाखून की मालिश की जाती है। इससे नाखूनों की ग्रोथ तेज होती है। नाखून क्यों बढ़ते हैं?नाखून क्यों बढ़ते हैं। इस बात का जवाब हम आपको अपने लेख में बता चुके हैं। साथ ही हमने आपको इसके पीछे की क्या क्या वजह है यह भी बता दी हैं। क्या नाखून से जुड़े रोग का इलाज घरेलू उपाय से हो सकता है?इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता, कई बार नाखून से जुड़े रोग के इलाज घरेलू उपाय से हो जाते हैं और कई बार यह उपाय पूरी तरह बीमारी पर असरदार नहीं रहते। यह भी पढ़ें नाखून पर तेल लगाने से क्या होता है?पैर के अंगूठे के नाखूनों पर तेल लगाने से नाखूनों को हाइड्रेट और मजबूत बनाने और उनकी चमक और विकास में मदद मिलती है। फंगल नेल इंफेक्शन उन व्यक्तियों में होता है जिनके पैरों में रक्त परिसंचरण कम हो गया है और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली है।
5 मिनट में नाखून लंबे कैसे करें?एक अंडे के सफेद भाग में दूध मिलाकर फेंटें और 5 मिनट के लिए अपने नाखूनों को इसमें डुबो कर रखें. हफ्ते में 2-3 बार ऐसा करने से आपके नाखून मजबूत दिखेंगे और इनकी ग्रोथ भी बढ़ेगी.
नेल ग्रोथ कैसे करें?सबसे पहले कटोरी में एक चम्मच नींबू का रस और ऑलिव ऑयल मिला लें।. अब इस मिश्रण को माइक्रोवेव में 20 सेकंड के लिए गर्म करें।. फिर इसमें अपनी उंगलियां 10 मिनट तक डुबोकर रखें।. इस विधि को हर रोज आजमा सकते हैं।. वैकल्पिक रूप से नींबू के टुकड़े को नाखून पर पांच मिनट तक रगड़ें।. नारियल के तेल से नाखून कैसे बढ़ाए?2- नारियल तेल
इसके लिए आप एक कटोरी में नारियल तेल को गर्म करें. अब इससे अपनी उंगलियों और नाखूनों की सर्कुलर मोशन में मालिश करें. इसके बाद इसे रात में सोने से पहले इस्तेमाल करके रातभर के लिए छोड़ दें. फिर सुबह गुनगुने पानी से उंगलियों और नाखूनों को धो लें.
|