सोने का मंगलसूत्र का डिजाइन - sone ka mangalasootr ka dijain

हिंदू धर्म के अनुसार शादी के बाद हर लड़की को मंगलसूत्र पहनना होता है। मंगलसूत्र को सुहाग की निशानी माना जाता है। यही वजह है कि हर महिला इसे बहुत श्रद्धापूर्वक धारण करती है। मंगलसूत्र पहनने की यह प्रथा पुराने जमाने से ही चली आ रही है। लेकिन आज के समय में इनके डिजाइन पहले के मुकाबले काफी अद्भुत देखने को मिलते हैं।

आमतौर पर मंगलसूत्र सोने और मोतियों के बने होते हैं। अगर आप अपने लिए कोई खूबसूरत डिजाइन वाला मंगलसूत्र ढूंढ रही हैं तो अपनी खोज यही खत्म कर दीजिए। इस गोल्ड मंगलसूत्र डिज़ाइन कलेक्शन में हम आपको बताएंगे 15 आकर्षक शुद्ध सोने के मंगलसूत्र के बारे में।

1. Double Chain Long Mangalsutra

शुद्ध सोने से बने हुए इस मंगलसूत्र में काले मोतियों का प्रयोग भी किया गया है। डबल चैन के इस लंबे मंगलसूत्र के लॉकेट का डिजाइन काफी आकर्षक है। इसके लॉकेट में छोटे-छोटे नग लगाए गए हैं। यह मंगलसूत्र साड़ी के संग काफी अच्छा लगेगा।

सोने का मंगलसूत्र का डिजाइन - sone ka mangalasootr ka dijain
चित्रश्रेय: पिंटरेस्ट

2. Short Gold Mangalstura

शुद्ध सोने से बना हुआ यह मंगलसूत्र हर दिन पहनने के लिए बेस्ट है। बहुत सी महिलाओं को भारी मंगलसूत्र पहनना अच्छा नहीं लगता तो यह उनके लिए एक अच्छा विकल्प है। इस मंगलसूत्र के लॉकेट पर लगी हुई लटकन इसे काफी अच्छा बनाती हैं। सलवार-सूट पर भी इस मंगलसूत्र को पहना जा सकता है।

सोने का मंगलसूत्र का डिजाइन - sone ka mangalasootr ka dijain
चित्रश्रेय: पिंटरेस्ट

3. Necklace Style Gold Mangalstura

कई लड़ियों से बना हुआ यह मंगलसूत्र बहुत कमाल का लगता है। इसकी लड़ियों में काले और गोल्डन मोती का संगम अद्भुत है। लॉकेट की जगह इसमें नीचे बड़े-बड़े मोतियों का उपयोग किया गया है। पेंडेंट स्टाइल मंगलसूत्र तो आपने बहुत बार पहने होंगे एक बार इस तरह का युनीक डिज़ाइन भी अवशय आजमा कर देखें।

सोने का मंगलसूत्र का डिजाइन - sone ka mangalasootr ka dijain
चित्रश्रेय: पिंटरेस्ट

4. Heavy And Light Weight Gold Mangalstura

शुद्ध सोने से बने हुए इस मंगलसूत्र की सबसे खास बात है इसका ट्रेडिशनल डिजाइन। यह मंगलसूत्र दो लड़कियों से मिलकर बनाया गया है। इसके लॉकेट की डिजाइन को भी विशेषतौर पर काफी हटकर डिजाइन किया गया है। इसमें दो लॉकेट इस्तेमाल किए गए हैं। इसके दूसरे डिज़ाइन में गोल्ड पेंडेंट इस्तेमाल किया गया है।

सोने का मंगलसूत्र का डिजाइन - sone ka mangalasootr ka dijain
चित्रश्रेय: पिंटरेस्ट

5. Circular Single Chain Gold Mangalstura

एक लड़ी वाला यह सोने का मंगलसूत्र काफी मनमोहक है। इसमें एक मोटा गोल्ड पेंडेंट है जो काफी चमकीला और कमाल का लगता है। छोटी-छोटी गोल्डन और काली मोतियों से बनाई गई इसकी सिंगल चैन भी गज़ब है।

सोने का मंगलसूत्र का डिजाइन - sone ka mangalasootr ka dijain
चित्रश्रेय: पिंटरेस्ट

6. Double Chain Vati Gold Mangalstura

डबल चैन का यह वटी स्टाइल में बना हुआ सोने का मंगलसूत्र काफी पारंपरिक और अद्भुत है। इसकी सुनहरी चमक किसी का भी मन मोह लेने के लिए काफी है। इसे मोतियों और दो पेंडेंट के संगम से मिला कर बनाया गया है जो इसकी खूबसूरती को दुगना करता है।

सोने का मंगलसूत्र का डिजाइन - sone ka mangalasootr ka dijain
चित्रश्रेय: पिंटरेस्ट

7. Circular Double Layer Gold Mangalstura

गोलाकार दो चैन स्टाइल पेंडेंट वाला यह सोने का मंगलसूत्र बेहद खूबसूरत है। इसमें आपको दो लॉकेट दिखाई देनेगे एक गोल आकार में और एक दिल के आकार में। सिंगल चैन होने के कारण ये वजन में काफी हल्का है, जिससे आप इसे आसानी से दिन भर पहन पाएँगी।

सोने का मंगलसूत्र का डिजाइन - sone ka mangalasootr ka dijain
चित्रश्रेय: पिंटरेस्ट

8. Long Pendant Gold Mangalstura

लॉन्ग पेंडेंट वाला यह सोने का मंगलसूत्र पारंपरिक डिज़ाइन में बनाया गया है। इसमें कई लड़ियां हैं जिन्हें काले मोतियों से बनाया गया है। हर दिन पहनने के लिए यह काफी उपयुक्त है। क्योंकि यह ज्यादा भारी नहीं है और इसका डिजाइन भी काफी मनमोहक है।

सोने का मंगलसूत्र का डिजाइन - sone ka mangalasootr ka dijain
चित्रश्रेय: पिंटरेस्ट

9. Heart Shape Gold Mangalstura

दिल के शेप वाले इस सोने के मंगलसूत्र की चमक ही निराली है। इसका डिजाइन काफी पारंपरिक तरीके से बनाया गया है जो नई नवेली दुल्हनों पर काफी जँचता है। इसकी लड़ियों में किया गया काले मोतियों का इस्तेमाल इसे दूसरे डिज़ाइन के मुक़ाबले ज्यादा स्पेशल बनाता है।

सोने का मंगलसूत्र का डिजाइन - sone ka mangalasootr ka dijain
चित्रश्रेय: पिंटरेस्ट

10. Double Chain Gold Mangalstura

डबल चैन वाला यह सोने का मंगलसूत्र जड़ाऊ कारीगरी का सुंदर नमूना है। इसका लॉकेट काफी बड़ा और चमकीला है। ब्रॉड चैन होने के कारण इसे पहनने के बाद आपको शायद गले में कोई और ज्वेलरी पहनने की आवश्यकता न महसूस हो।

सोने का मंगलसूत्र का डिजाइन - sone ka mangalasootr ka dijain
चित्रश्रेय: पिंटरेस्ट

11. Double Latkan Gold Mangalstura

डबल लटकन वाला सोने का यह मंगलसूत्र काफी मोहक लगता है। यह एक लड़ी में बना हुआ है और इसकी लड़ियों पर बना हुआ डिजाइन भी काफी अद्भुत है। इस मंगलसूत्र को हर दिन पहना जा सकता है क्योंकि यह बहुत हल्के वजन का है।

सोने का मंगलसूत्र का डिजाइन - sone ka mangalasootr ka dijain
चित्रश्रेय: पिंटरेस्ट

12. Paisley Pattern Pendant Gold Mangalstura

अंबि के डिज़ाइन वाला यह सोने का मंगलसूत्र काफी चमकीला और और यूनीक है। इसे गोल्डन सिंगल चैन में बनाया गया है। यह वजन में काफ़ी हल्का है और जिन महिलाओं को भारी मंगलसूत्र पहनने अच्छे नहीं लगते उनके लिए यह एक श्रेष्ठ विकल्प है।

सोने का मंगलसूत्र का डिजाइन - sone ka mangalasootr ka dijain
चित्रश्रेय: पिंटरेस्ट

13. Square Pendant Gold Mangalstura

चौकोर आकार में प्रस्तुत है शुद्ध सोने से बना हुआ ये बेहद ही खूबसूरत मंगलसूत्र। पेंडेंट के लंबाई को बढ़ाने के लिए इसपर सुंदर लटकन लगाई गई है। सिंगल चैन में मंगलसूत्र का यह सबसे अच्छा डिज़ाइन है। यह आपके आधुनिक परिधानों के संग भी पहना जा सकता है।

सोने का मंगलसूत्र का डिजाइन - sone ka mangalasootr ka dijain
चित्रश्रेय: पिंटरेस्ट

14. Single Chain Gold Mangalsutra

सिंगल चैन से बना हुआ यह सोने का मंगलसूत्र सादगी से परिपूर्ण है। इसका नाजुक सा लॉकेट इसे और भी ज्यादा स्टाइलिश बनाता है। रोजाना पहनने के लिए इससे ज्यादा स्टाइलिश मंगलसूत्र आपको शायद ही मिले।

सोने का मंगलसूत्र का डिजाइन - sone ka mangalasootr ka dijain
Available on wamanharipethesons.com

15. 3 Different Design OF Vati Mamngalsutra

वटी स्टाइल में बने हुए यह तीनों मंगलसूत्र काफी चमकीले और कमाल के हैं। इन तीनों का डिजाइन बहुत अद्भुत और प्यारा है। इन तीनों में से किसी भी मंगलसूत्र को साड़ी और सलवार-सूट दोनों के संग आराम से पहना जा सकता है।

सोने का मंगलसूत्र का डिजाइन - sone ka mangalasootr ka dijain
चित्रश्रेय: पिंटरेस्ट