सहायक क्रिया और मुख्य क्रिया क्या है? - sahaayak kriya aur mukhy kriya kya hai?

Sahayak kriya in Hindi (सहायक क्रिया) and Mukhya kriya in Hindi (मुख्य क्रिया)

मुख्य क्रिया (Mukhya kriya in Hindi)

कर्ता या कर्म के मुख्य कार्यों को व्यक्त करने वाली क्रिया ‘मुख्य क्रिया’ कहलाती है।

जैसे → 1. रमा आम लाई।
2. सोहन ने दुकान खोली।

उपर्युक्त वाक्यों में ‘लाई’ और ‘खोली’ शब्द ही ‘कर्ता’ या ‘कर्म’ के मुख्य कार्यों को व्यक्त कर रहे हैं, अतः ये मुख्य क्रियाएँ हैं।

Sahayak kriya or Mukhya kriya Video Explanation

सहायक क्रिया (Sahayak kriya in Hindi)

सहायक क्रिया उसे कहते हैं जो क्रिया पदबंध में मुख्य अर्थ न देकर उसकी सहायक हो अर्थात् मुख्य क्रिया के अतिरिक्त जो अंश बचता है, उसे सहायक क्रिया कहते हैं।

जैसे (Sahayak Kriya Examples in Hindi) →

1. पिताजी अख़बार पढ चुके हैं।
2. माता जी खाना बनाने लगीं।

उपर्युक्त वाक्यों में मुख्य क्रिया ‘पढ़ तथा ‘बनाने’ के साथ ‘चुकी’ और ‘लगीं’ सहायक क्रियाएँ जुड़ी हैं।

विशेष → क्रिया – पदबंध की रचना दो प्रकार के अंशों से मिलकर होती है।
→ क्रिया का एक अंश जो मुख्य अर्थ प्रदान करता है, उसे मुख्य क्रिया कहते हैं।
→ मुख्य क्रिया के अलावा जो भी अंश शेष रह जाता है, उसे सहायक क्रिया कहते है।
→  प्रायः मुख्य क्रिया पहले आती है और सहायक क्रियाएँ बाद में आती हैं।

जैसे → लड़के क्रिकेट खेल चुके हैं।
खेल → मुख्य क्रिया
चुके हैं → सहायक क्रिया

मुख्य तथा सहायक क्रियाओ के कुछ अन्य उदाहरण (Mukhya kriya tha Sahayak kriya ke kuch udaharan)

सहायक क्रिया और मुख्य क्रिया क्या है? - sahaayak kriya aur mukhy kriya kya hai?

सहायक क्रिया और मुख्य क्रिया क्या है? - sahaayak kriya aur mukhy kriya kya hai?

सहायक क्रिया और मुख्य क्रिया क्या है? - sahaayak kriya aur mukhy kriya kya hai?

निम्नलिखित वाक्य में से मुख्य क्रिया(Mukhya Kriya in Hindi) छांटिए |

मुख्य क्रिया और सहायक क्रिया क्या है?

मुख्य क्रिया और सहायक क्रिया - Mukhya or Sahayak kriya - क्रिया - Hindi Language - YouTube.

सहायक क्रिया और मूल रूप कैसे पहचाने?

सहायक क्रिया वह क्रिया है, जो क्रिया मुख्य क्रिया के साथ वाक्य के निर्माण में सहायता करती है। ऐसे क्रिया को सहायक क्रिया कहते हैं। सरल शब्दों में, मुख्य क्रिया के अर्थ को स्पष्ट करने में जो क्रियाएँ सहायक होती है वह सहायक क्रिया कहलाती है। एक क्रिया या एक से अधिक क्रिया भी सहायक क्रिया होती है।

मुख्य क्रिया क्या होता है?

क्रिया का एक अंश जो मुख्य अर्थ प्रदान करता है, उसे मुख्य क्रिया कहते हैं अथवा कर्ता या कर्म के मुख्य कार्यों को व्यक्त करने वाली क्रिया 'मुख्य क्रिया' कहलाती है।

सहायक क्रिया कौन कौन सी है?

जो क्रिया मुख्य क्रिया के साथ वाक्य के निर्माण में सहायता करती है उसे सहायक क्रिया कहते हैं।.
वह जाग रहा होगा।.
पीयूष चिल्ला रहा है।.
तुम खेल रहे थे।.
तुम खा रहे हो।.
वे सब दौड़ रहे थे।.
मैं उसकी मदद करता हूं।.
हमें गरीबों की मदद करनी चाहिए।.
तुम क्या सीख रहे हो।.