रात को सोते समय कितना पानी पीना चाहिए? - raat ko sote samay kitana paanee peena chaahie?

  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • वेब स्टोरीज
  • ई-पेपर

रात को सोते समय कितना पानी पीना चाहिए? - raat ko sote samay kitana paanee peena chaahie?

  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • वेब स्टोरीज
  • ई-पेपर

  • Hindi News
  • National
  • How To Drink Water And Benefits Of Water

हेल्थ डेस्क. आयुर्वेद के अनुसार पानी हमेशा घूंट-घूंट कर पीना चाहिए। ऐसा इसलिए जरूरी है ताकि यह बॉडी के टेंप्रेचर के मुताबिक शरीर में पहुंचे। सुबह उठने से लेकर रात में सोने तक पानी को पीने के कुछ नियम हैं जो सेहतमंद रहने के लिए जरूरी हैं। सुबह खाली पेट पानी पीने से स्किन, लिवर, किडनी और आंख से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं। खासकर गर्मी के दिनों में इसका ख्याल रखना बेहद जरूरी है। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर के आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. काशीनाथ समगंडी से जानते हैं पानी पीने का सही तरीका क्या है?

पानी से जुड़ी काम की बातें: कब, कितना और कैसे पीएं

1. कब, कितना और कैसे पीएं पानी
 
  •  सुबह उठने के बाद खाली पेट।
  •  भोजन करने के 1 घंटा पहले बाद में।
  •  दिनभर में 8—10 गिलास जरूरी।
  •  खड़े होकर पानी न पीएं, ज्वाइंट्स कमजोर होते हैं।
2. पानी कब नहीं पीना चाहिए? 
 
  • गर्म भोजन, फल जैसे ककड़ी, खीरा, तरबूज, खरबूजा खाने के बाद। 
  • गर्म दूध या चाय पीने के बाद और धूप से आने के तुरंत बाद।
  • एक्सरसाइज करने के तुरंत बाद क्योंकि शरीर का तापमान बदलता है।
  • चिकने और तले पकवान खाने के बाद या मूंगफली खाने के तुरंत बाद।
3. कितना जरूरी है पानी 
  • पेट की परेशानियां खत्म : रोजाना सुबह पानी पीने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता और पेट से जुड़ी बीमारियों जैसे कब्ज से बचाव होता है। 
  • दूर होता सिरदर्द: एक शोध के मुताबिक सिरदर्द के 90 प्रतिशत मामले शरीर में पानी की कमी के कारण होते हैं, इसलिए 8—10 गिलास पानी जरूरी पीएं। 
  • चमकदार स्किन: पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से त्वचा को नमी मिलती है जिससे ये चमकदार बनती है और त्वचा रोगों से भी बचाव होता है। 
  •  बढ़ती इम्युनिटी: पानी से शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालता है​ जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और वजन नियंत्रित रहता है।
  • सुस्ती होती दूर: थका या सुस्त महसूस कर रहे हैं तो पानी पीएं। इससे रक्त में अधिक लाल रक्त कोशिकाओं के कारण अधिक ऑक्सीजन प्राप्त होता है और ऊर्जा मिलती है।

फैक्ट

  • शरीर के वजन का दो तिहाई भाग होता पानी होता है। 
  •  2.5 लीटर पानी रोजाना शरीर से निकलता है। 
  •  शरीर में 10 फीसदी पानी की कमी होने पर प्यास लगती है। 

ये बात तो सब जानते हैं कि पानी पीना शरीर के लिए कितना लाभदायक होता है। शरीर को अपने सामान्य काम करने के लिए पानी की आवश्यकता होती है, इसीलिए हर व्यक्ति के लिए पानी पीना बहुत महत्वपूर्ण है। हालांकि, इस बात पर अभी भी चर्चा चल रही है कि सोने से पहले पानी पीना चाहिए या नहीं। इस लेख में रात को सोने से पहले पानी पीने के फायदे और नुकसान के बारे में बताया गया है।
(और पढ़ें - पानी कब कितना और कैसे पीना चाहिए)

सोने से पहले पानी पीने के लाभ

  • सोने से पहले एक गिलास ठंडा पानी पीने से आपको अच्छी नींद आती है। ठंडा पानी आपके शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है, जिससे आपके शरीर को आराम मिलेगा और आपको अच्छी नींद आएगी।
  • पानी पीकर सोने से हार्मोन, विटामिन और पोषक तत्वों का स्तर स्थिर होता है, जिससे मांसपेशियां और जोड़ भी ठीक होने लगते हैं।
  • अगर आप रात को पानी पीकर सोते हैं, तो अगले दिन आप स्वस्थ व चुस्त महसूस करते हैं।
  • रात को सोने से पहले पानी पीने से दिन के मुकाबले अधिक कैलोरी बर्न होती हैं। सोते समय आप कोई कैलोरी नहीं लेते हैं, इसीलिए आपका शरीर पहले से मौजूद कैलोरी को बर्न करता है। (और पढ़ें - कैलोरी बर्न करने के तरीके)
  • सोने से पहले पानी पीने से शरीर में सारी रात पानी की कमी नहीं होती और दिन भर पानी का स्तर बना रहता है।
  • सोते समय पानी पीने से शरीर सारी रात विषाक्त पदार्थों को हटाता है, जिससे आपकी त्वचा और मांसपेशियों को फायदा होता है।

(और पढ़ें - गर्म पानी पीने के फायदे)

सोने से पहले पानी पीने के नुकसान

  • सोने से पहले पानी पीने का सबसे बड़ा नुकसान ये है कि आपको बार-बार मूत्र आता है और आपको नींद से उठकर टॉयलेट जाना पड़ता है, जिससे आपकी नींद खराब हो जाती है।
  • सोने से पहले बहुत सारा पानी पीने से शरीर में नमक की कमी हो सकती है। ये एक गंभीर समस्या होती है, जिससे मस्तिष्क की सूजन और तंत्रिका तंत्र को भी नुकसान हो सकता है।
  • रात के समय ज्यादा पानी पीने से कि़डनी की समस्याएं हो सकती हैं, क्योंकि सोते समय शरीर सक्रिय नहीं होता और पानी पूरी तरह से शरीर द्वारा इस्तेमाल नहीं हो पाता। इसके कारण किडनी से पानी निकल नहीं पाता और किडनी पर बुरा असर पड़ता है। (और पढ़ें - गुर्दे की बीमारी के लक्षण)

(और पढ़ें - बार बार पेशाब आने के लक्षण, कारण)

रात में कितनी बार पानी पीना चाहिए?

अगर सादा पानी ज्यादा पी लेंगे तो रात में बार-बार पेशाब के लिए उठना पड़ेगा और नींद में खलल पड़ेगा, बेहतर है कि रात में आप एक या 2 ग्लास पानी ही पिएं जो सेहत के लिए फायदेमंद है. रात में खानी के बाद पानी पीने से शरीर नेचुरल तरीके से क्लीन हो जाती है और टॉक्सिक मैटेरियल को बाहर निकालते हुए डाइजेशन में मदद करता है.

रात में पानी पीकर सोने से क्या होता है?

रात को सोने से पहले गर्म पानी पीने से शरीर हाइड़्रेटेड रहता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

रात में पानी कब पीना चाहिए?

एक्सपर्ट के मुताबिक रात में सोने से पहले पानी जरूर पीना चाहिए। क्योंकि पानी पी लेने से खाना आसानी से पच जाता है। साथ ही इससे मेटाबॉलिज्म बेहतर रहता है और टॉक्सिन और वेस्ट प्रोडक्ट बाहर निकलने में दिक्कत नहीं होती।

बासी मुंह में पानी पीने से क्या होता है?

क्योंकि बासी मुंह हमारी लार के अंदर एंटी-माइक्रोबियल गुण और हेल्दी बैक्टीरिया होते हैं. जो नुकसानदायक माइक्रोब्स को नष्ट करने में मदद करते हैं. बासी मुंह पानी पीने से किडनी को स्वस्थ बनाया जा सकता है. यह घरेलू उपाय किडनी को साफ करने में मदद करता है, जिससे उसकी कार्यक्षमता बढ़ती है.