रामायण किस युग की घटना है - raamaayan kis yug kee ghatana hai

Updated Fri, 21 Aug 2015 05:22 PM IST

युगों तक जीव‌ित रहे, देखा रामायण और महाभारत का युद्ध भी इन 5 लोगों ने

रामायण और महाभारत दो युगों की पहचान हैं। रामायण त्रेतायुग में और महाभारत द्वापर में हुआ था। पुराणों के अनुसार एक युग लाखों वर्षों का होता है। पुराण में बताया गया है क‌ि द्वापर युगआठ लाख चौसठ हजार वर्ष का है। जबक‌ि त्रेतायुग इससे भी बड़ा है। इसल‌िए यह कोई सोच भी नहीं सकता क‌ि जो रामायण काल में ज‌िंदा रहा हो वह महाभारत काल में भी जीव‌ित हो। लेक‌िन कई ऐसी कथाएं हैं ज‌िससे मालूम होता है क‌ि कुछ महान आत्मा थे ज‌िन्होंने राम की लीला भी देखी और महाभारत का युद्ध भी। आइये जानें कौन थे वह।

युगों तक जीव‌ित रहे, देखा रामायण और महाभारत का युद्ध भी इन 5 लोगों ने

भगवान परशुराम ने रामायण में सीता स्वयंवर में धनुष टूटने के बाद राम जी को चुनौती दी थी। भगवान राम ने परशुराम जी को अपना सुदर्शन चक्र सौंपा था। द्वापर युग में भगवान श्री कृष्‍ण को परशुराम जी ने सुदर्शन चक्र वापस क‌िया। परशुराम जी ने कर्ण और प‌ितामह भीष्म को अस्‍त्र-शस्‍त्र की श‌िक्षा भी दी थी।

युगों तक जीव‌ित रहे, देखा रामायण और महाभारत का युद्ध भी इन 5 लोगों ने

हनुमान जी ने रामायण में राम जी की सेना का नेतृत्व क‌िया था। राम जी के आशीर्वाद से यह अमर हैं। महाभारत काल में भीम को हनुमान जी ऐसे समय में म‌िले जब महाभारत युद्ध की संभावना बनने लगी थी। उस समय हनुमान जी ने भीम को वचन द‌िया था क‌ि युद्ध के समय वह अर्जुन की रथ पर रहेंगे और व‌िजयी बनाने में सहयोग करेंगे।

युगों तक जीव‌ित रहे, देखा रामायण और महाभारत का युद्ध भी इन 5 लोगों ने

सुग्रीव के मंत्री जामवंत ज‌िन्होंने राम जी के साथ म‌िलकर रावण से युद्ध क‌िया था। इनकी इच्छा थी भगवान राम से मल्लयुद्ध करें। राम जी ने इन्हें वचन द‌िया क‌ि अगले अवतार में वह इस इच्‍छा पूर्ण करेंगे। एक बार श्री कृष्‍ण एक गुफा में प्रवेश कर गए। इस गुफा में जामवंत रहता था। जामवंत के साथ 8 द‌िनों तक श्री कृष्‍ण युद्ध करते रहे। इसके बाद जामवंत को एहसास हुआ क‌ि श्रीकृष्‍ण वास्तव में उनके प्रभु राम हैं। इसके बाद जामवंत ने अपनी पुत्री जामवंती का व‌िवाह श्रीकृष्‍ण से कर द‌िया।

युगों तक जीव‌ित रहे, देखा रामायण और महाभारत का युद्ध भी इन 5 लोगों ने

रामायण के खलनायक रावण के ससुर और मंदोदरी के प‌िता मयासुर थे। महाभारत काल में भगवान श्री कृष्‍ण ने जब इसके प्राण लेने चाहे तब अर्जुन ने मायासुर को जीवनदान द‌िलाया। इससे प्रसन्न होकर मायासुर ने खंडवप्रस्‍थ को इंद्रप्रस्‍थ बनाने में सहयोग क‌िया और माया भवन बनाया। इसी भवन में दुर्योधन मायाजाल में उलझकर पानी में ग‌िर पड़ा था और द्रौपदी ने दुर्योधन का उपहास क‌िया था।

रामायण कौन से युग में हुआ था?

रामायण त्रेतायुग में और महाभारत द्वापर में हुआ था। पुराणों के अनुसार एक युग लाखों वर्षों का होता है। पुराण में बताया गया है क‌ि द्वापर युगआठ लाख चौसठ हजार वर्ष का है। जबक‌ि त्रेतायुग इससे भी बड़ा है।

राम और रावण का युद्ध कौन से युग में हुआ था?

आर्यभट्ट के अनुसार महाभारत काल का युद्ध 3137 ईसा पूर्व में हुआ था, अर्थात 5155 वर्ष पूर्व हुआ था। नए शोधानुसार रामायण काल को लगभग 7323 ईसा पूर्व अर्थात आज से लगभग 9341 वर्ष पूर्व का बताया गया है, जबकि भगवान श्रीराम का जन्म 5114 ईसा पूर्व चैत्र मास की नवमी को हुआ था

सतयुग में राजा कौन था?

सतयुग में भी भगवान विष्णु ने लिया था अवतार भगवान विष्णु ने जो ये अवतार लिये वे शंखासुर के वध और वेदों के उद्धार सहित, पृथ्वी का भार हरण, हिरण्यकश्यपु के वध और भक्त प्रहलाद को मुश्किलों से बचाने के लिए थे। भगवान श्रीराम के वंशज राजा हरीशचंद्र की कहानी भी सतयुग की ही है।

क्या रामायण और महाभारत काल्पनिक है?

महाभारत और रामायण काल्पनिक नहीं, बल्कि इन महाग्रंथो के अस्तित्व के पुख्ता प्रमाण हैं मौजूद