रक्षा बंधन 2022 कब है शुभ मुहूर्त? - raksha bandhan 2022 kab hai shubh muhoort?

Author: Shivani SinghPublish Date: Wed, 10 Aug 2022 01:39 PM (IST)Updated Date: Thu, 11 Aug 2022 08:03 AM (IST)

रक्षा बंधन 2022 कब है शुभ मुहूर्त? - raksha bandhan 2022 kab hai shubh muhoort?

Raksha Bandhan 2022 रक्षाबंधन का पर्व 11 और 12 अगस्त की सुबह तक मनाया जा रहा है। भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन के दिन बहनें भाईयों की कलाई में राखी बांधकर लंबी उम्र की कामना करती हैं। जानिए रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।

नई दिल्ली, Raksha Bandhan 2022: इस साल रक्षाबंधन की तिथि को लेकर लोग काफी असमंजस में हैं। कुछ लोग 11 अगस्त को राखी बांधना शुभ मान रहे हैं, तो कुछ 12 अगस्त के दिन राखी बांधना शुभ होगा, तो आइए पंडित जी से जानते हैं कि किस दिन राखी बांधना शुभ होगा।

पंडित मनीष शर्मा के अनुसार, रक्षाबंधन का मंगल त्यौहार इस वर्ष 11 अगस्त 2022 को मनाया जाएगा। इस वर्ष 11 अगस्त एवं 12 अगस्त में भ्रम पड़ा हुआ है कि 11 अगस्त को भद्रा होने से रक्षाबंधन कब मनाया जाए, इस संबंध में प्राचीन ऋषि मनीषियों ने अपने-अपने मत प्रस्तुत किए हैं जिसके आधार पर हम इस वर्ष कब रक्षाबंधन मनाएंगे इस पर विचार अपेक्षित है। अलग अलग स्थानों पर समय के आलावा तारीख में भी मदभेद चल रहा है.

रक्षा बंधन एवम् श्रावणी पर्व अपराह्नव्यापिनी श्रवण पूर्णिमा में मनाया जाता है| परन्तु यदि भद्रा हो तब यह निषिद्ध है- “भद्रायाम द्वे न कर्तव्ये श्रावणी फाल्गुनी तथा”

पुरुषार्थ चिंतामणि कर में कहा गया है कि जब पहले दिन अपराह्न में भद्रा हो, दूसरे दिन पूर्णिमा मुहूर्तत्रय-व्यापिनी हो और वह अपराह्न से पूर्व ही समाप्त हो जाए, तब दूसरे दिन अपराह्न में रक्षाबंधन करना चाहिए| क्योंकि उस समय पूर्णिमा का अस्तित्व होगा। लेकिन इस वर्ष भद्रा का प्रारंभ पूर्णिमा तिथि के साथ प्रातः 10 बजकर 37 मिनिट से प्रारंभ होकर रात्रि 08 बजकर 50 मिनट तक भद्रा है तथा पूर्णिमा 12 अगस्त को प्रातः 07 बजकर 04 मिनट तक ही है। इसीलिए इस वर्ष रक्षाबंधन और श्रावणी रात्रि 08:50 के बाद ही मनाया जाएगा।

ऐसे में 11 अगस्त को अभिजीत मुहूर्त में राखी बांधी जा सकती है। मुहूर्त गणना के अनुसार 11 अगस्त को अभिजीत मुहूर्त दोपहर में 11.37 बजे से 12.29 बजे तक रहेगा। शास्त्रों में अभिजीत मुहूर्त को दिन के सभी मुहूर्तों में सबसे उत्तम और शुभ मुहूर्त माना गया है। इस अभिजीत मुहूर्त में कोई भी शुभ कार्य या पूजा की जा सकती है। इसके अलावा गुरुवार 11 अगस्त को दोपहर 02:14 से 03:07 बजे तक विजय मुहूर्त रहेगा। ऐसे में भद्राकाल में इस समय राखी बांधी जा सकती है। इस बार भद्रा की वजह से बहनों को राखी बांधने के लिए कम समय मिलेगा। 11 अगस्त को शाम 5:17 से 06.16 बजे तक भद्रा पूंछ में रहेगी। इसके बाद 08 बजे तक भद्रा मुख ही रहेगी। शास्त्रों में भद्रा के समय राखी बांधना शुभ नहीं माना गया है। मगर, अगर बहुत जरूरी हो तो चौघड़िया के समय को ध्यान में रखते हुए राखी बांध सकते हैं।

रक्षाबंधन 2022 का शुभ मुहूर्त

शुभ समय - 11 अगस्त को सुबह 9 बजकर 28 मिनट से रात 9 बजकर 14 मिनट

अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक

रवि योग : सुबह 5 बजकर 56 मिनट से सुबह 06 बजकर 53 मिनट तक

अमृत काल - शाम 6 बजकर 55 मिनट से रात 8 बजकर 20 मिनट तक

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 29 मिनट से 5 बजकर 17 मिनट तक

आयुष्मान योग : 10 अगस्त शाम 7 बजकर 36 मिनट से लेकर 11 अगस्त दोपहर 03 बजकर 32 मिनट तक

रक्षाबंधन 2022 पर भद्रा काल

राहुकाल-11 अगस्त दोपहर 2 बजकर 8 मिनट से 3 बजकर 45 मिनट तक

रक्षा बंधन भद्रा अंत समय - रात 08 बजकर 51 मिनट पर

रक्षा बंधन भद्रा पूंछ - 11 अगस्त को शाम 05 बजकर 17 मिनट से 06 बजकर 18 मिनट तक

रक्षा बंधन भद्रा मुख - शाम 06 बजकर 18 मिनट से लेकर रात 8 बजे तक

12 अगस्त को रक्षाबंधन

12 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक रहेगा।

भाई की कलाई पर ऐसे राखी बांधे बहनें

  • रक्षाबंधन पर बहनें एक थाली में रोली, चंदन, राखी, घी का दीपक, मिठाई, अक्षत, फूल आदि रख लें।
  • भाई को पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठा दें।
  • भाई के सिर पर रुमाल डाल दें।
  • सबसे पहले माथे पर रोली, चंदन और अक्षत आदि लगाएं।
  • फिर मंत्र बोलते हुए राखी बांधे।
  • राखी बांधने के बाद मिठाई खिलाएं।
  • इसके बाद आरती कर लें।
  • भाई बहन के पैर छूकर उसे उपहार दें।

राखी बांधते समय बहनें पढ़ें ये मंत्र

ऊँ येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः।

तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल।।

Pic Credit- Freepik

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

Edited By: Shivani Singh

  • # spiritual
  • # puja path
  • # Raksha Bandhan 2022
  • # Raksha Bandhan 2022 Date
  • # Raksha Bandhan 2022 shubh muhurat
  • # Raksha Bandhan 2022 kab hai
  • # Raksha Bandhan 2022 bhadra kaal timings
  • # Raksha Bandhan Shubh Yog
  • # When Is Rakhi
  • # Lifestyle and Relationship
  • # Spirituality

रक्षाबंधन कब है 2022 शुभ मुहूर्त time?

रक्षा बंधन कब है 2022 : 12 अगस्त 2022 का मुहूर्त ऐसे में 12 अगस्त को सुबह 5 से 7 बजे के बीच राखी बांधने का मुहूर्त सर्वश्रेष्ठ रहेगा। 12 अगस्त, शुक्रवार को 11:59 AM से 12:52 PM के बीच अभिजीत मुहूर्त रहेगा। 12 अगस्त को शुभ चौघड़िया समय 12:25 PM से 02:05 PM के बीच रहेगा।

बंधन कब है 2022 में?

ऐसे में इस साल रक्षा बंधन का पर्व 11 अगस्त 2022 गुरुवार के दिन ही मनाया जाएगा. भद्रा पाताल लोक में होने की वजह से शुभ फलदायी साबित होगी. पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त को सुबह 10 बजकर 37 मिनट से शुरू होकर 12 अगस्त को सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में पूर्णिमा तिथि 11 को पूरा दिन है.

अगस्त में रक्षाबंधन कब का है?

पूर्ण उदया तिथि 12 अगस्त को सुबह 07:30 के बाद लगेगी। इस तिथि को ही बहनें अपने भाइयों की कलाई में रक्षासूत्र बांधेगी। भाई अपनी बहन की ताउम्र रक्षा करने की सौगंध लेंगे। हिंदू धर्म के कैलेंडरों में इस बार रक्षाबंधन का पर्व 11 अगस्त को दिया गया है।

राखी का त्यौहार कब से शुरू हुआ?

इतिहास के पन्नों को देखें तो इस त्योहार की शुरुआत की उत्पत्ति लगभग 6 हजार साल पहले बताई गई है। इसके कई साक्ष्य भी इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं। रक्षाबंधन की शुरुआत का सबसे पहला साक्ष्य रानी कर्णावती व सम्राट हुमायूँ हैं।