पद्यांश में उल्लेखित नदी की विशेषताएँ - padyaansh mein ullekhit nadee kee visheshataen

निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए:

      कुछ देर बाद हमारी टैक्सी मडगाँव से पाँच किमी दूर दक्षिण में स्थित कस्बा बेनालियम के एक रिसोर्ट में आकर रुक गई। यह रिसोर्ट हमने पहले से बुक कर लिया था। इसलिए औपचारिक खानापूर्ति कर हम आराम करने के इरादे से अपने-अपने स्यूट में चले गए। इससे पहले कि हम कमरों से बाहर निकलें, मैं आपको गोवा की कुछ खास बातें बता दूँ। दरअसल, गोवा राज्य दो भागों में बँटा हुआ है। दक्षिण गोवा जिला तथा उत्तर गोवा जिला। इसकी राजधानी पणजी मांडवी नदी के किनारे स्थित है। यह नदी काफी बड़ी है तथा वर्ष भर पानी से भरी रहती है। फिर भी समुद्री इलाका होने के कारण यहाँ मौसम में प्राय: उमस तथा हवा में नमी बनी रहती है। शरीर चिपचिपाता रहता है लेकिन मुंबई जितना नहीं, क्योंकि यहाँ का क्षेत्र हरीतिमा से भरपूर है फिर भी धूप तो तीखी ही होती है।
       यों तो गोवा अपने खूबसूरत सफेद रेतीले तटों, महँगे होटलों तथा खास जीवनशैली के लिए जाना जाता है लेकिन इन सबके बावजूद यह अपने में एक सांस्कृतिक विरासत भी समेटे हुए है।

1. आकृति पूर्ण कीजिए: (2)

पद्यांश में उल्लेखित नदी की विशेषताएँ - padyaansh mein ullekhit nadee kee visheshataen

2. उत्तर लिखिए: (2)

गद्यांश में उल्लेखित नदी की विशेषताएँ

  1. ______
  2. ______

3. 

i. निम्नलिखित शब्दों के लिए गद्यांश में प्रयुक्त विलोम शब्द ढूँढ़कर लिखिए: (1)

  1. अनौपचारिक - ______
  2. छाँव - ______

ii. गद्यांश से अंग्रजी शब्द ढूँढ़कर लिखिए: (1)

  1. ______
  2. ______

4. 'पर्यटन ज्ञान वृद्धि का साधन' विषय पर २५ से ३० शब्दों में अपने विचार लिखिए। (2)

1.

पद्यांश में उल्लेखित नदी की विशेषताएँ - padyaansh mein ullekhit nadee kee visheshataen

2. गद्यांश में उल्लेखित नदी की विशेषताएँ

  1. काफी बड़ी है।
  2. वर्ष भर पानी से भरी रहती है।

3.

i. निम्नलिखित शब्दों के लिए गद्यांश में प्रयुक्त विलोम शब्द ढूँढ़कर लिखिए:

  1. अनौपचारिक - औपचारिक
  2. छाँव - धूप

ii. गद्यांश से अंग्रजी शब्द ढूँढ़कर लिखिए:

  1. रिसोर्ट
  2. स्यूट

4. पर्यटन का तात्पर्य है नए-नए स्थानों पर जाना। पर्यटन के माध्यम से लोग नई-नई जगहों पर रहने वाले लागों के बारे में जानते हैं। वहाँ रहने वाले लोगों की सभ्यता-संस्कृति के बारे में जानकारी मिलती है। इससे नई-नई बोली-भाषा की जानकारी मिलती है। नए-नए स्थानों की भौगोलिक परिस्थितियों व वहाँ के खान-पान और रहन-सहन की जानकारी भी मिलती है। ये सभी जानकारिया इंसान के ज्ञान में वृद्धि करती हैं। इसी कारण ऐसा कहा जाता है कि पर्यटन ज्ञान वृद्धि का साधन है।

Concept: गद्य (10th Standard)

  Is there an error in this question or solution?