पेट साफ करने के लिए कौन सा एक्सरसाइज करें? - pet saaph karane ke lie kaun sa eksarasaij karen?

सुबह के समय सबसे पहला काम जो हम करते हैं वो है मल त्यागना. कहना गलत नहीं होगा कि अगर सुबह के समय आपका पेट ढंग से साफ नहीं हुआ, तो आपका पूरा दिन खराब जाता है. जिन लोगों को कब्ज की समस्या होती है, वो इस बात को अच्छे से महसूस कर सकते हैं. लेकिन हम आपके लिए 5 ऐसी एक्सरसाइज लेकर आए हैं, जिनमें से कोई भी एक्सरसाइज करने पर आपका पेट खुलकर साफ होने लगेगा. आइए कब्ज से छुटकारा दिलाने वाली एक्सरसाइज (Exercise for constipation) के बारे में जानते हैं.

ये भी पढ़ें: Lower Body Stretch: सिर्फ 3 मिनट करनी है ये स्ट्रेचिंग, पैरों को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

कब्ज से राहत दिलाने वाली एक्सरसाइज - Exercise to get relief from constipation

क्रंचेस - Crunches
पेट की मांसपेशियां मजबूत बनाने और एब्स निकालने के लिए क्रंचेस एक्सरसाइज की जाती है. लेकिन क्रंचेस से जब पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, तो पाचन तेज होने लगता है और सुबह के समय मल त्यागने में दिक्कत नहीं होती है.

पैदल चलना - Walking
हम पूरे दिन में कई बार चलते हैं, लेकिन चलने को एक्सरसाइज की तरह कभी नहीं देखते. कई रिसर्च बताती हैं कि अगर आप रोजाना 30 मिनट पैदल चलते हैं, तो पेट की मांसपेशियां मजबूत रहती हैं. जिससे मल त्यागने की प्रक्रिया आसान हो जाती है.

सिट-अप एक्सरसाइज - Sit ups
अगर आपको कब्ज के साथ गैस की समस्या भी रहती है, तो सिट-अप एक्सरसाइज जरूर करें. यह कुछ-कुछ क्रंचेस एक्सरसाइज की तरह होती है. बस इसमें आपको कमर का निचला हिस्सा भी जमीन से हटाना होता है और छाती को घुटनों के पास लाना होता है.

ये भी पढ़ें: Dumbbell Biceps Curls: बड़े बाइसेप्स के लिए की जाती है ये एक्सरसाइज, जानें सही तरीके से लेकर फायदे तक

रस्सी कूदें - Rope Skipping
पैरों को मजबूत बनाने के लिए रस्सी कूदना एक अच्छा व्यायाम है. ये ना सिर्फ आपके पैरों को मजबूत बनाता है, बल्कि स्टैमिना बढ़ाने के साथ कैलोरी भी बर्न करता है. रस्सी कूदने से भी आपका पाचन तंत्र और पेट की मसल्स मजबूत बनती हैं.

साइकिलिंग - Cycling
कब्ज से राहत पाने के लिए साइकिलिंग भी बेहतरीन एक्सरसाइज है. यह पेट के साथ पैरों और कूल्हों की मांसपेशियों को मजबूत बनाती है. आपको 15-20 मिनट रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए.

यहां दी गई जानकारी किसी भी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है. यह सिर्फ शिक्षित करने के उद्देश्य से दी जा रही है.

पेट साफ करने के लिए कौन सा एक्सरसाइज करें? - pet saaph karane ke lie kaun sa eksarasaij karen?

पेट साफ करने के लिए कौन सा एक्सरसाइज करें? - pet saaph karane ke lie kaun sa eksarasaij karen?

सुबह-सुबह अगर पेट अच्छे तरीके से साफ नहीं होता है, तो हमारा पूरा दिन खराब निकल जाता है। पेट साफ न होने की वजह से किसी भी काम में मन नहीं लगता है। ऐसे में हम काफी ज्यादा परेशान हो जाते हैं। इसलिए पेट को साफ करने के लिए तरह-तरह की चीजें खाने लगते हैं, जिससे पेट साफ हो जाए। लेकिन ज्यादा खाने से पेट की समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में एक्सरसाइज (Best Exercise to clean your Stomach) आपके लिए बेहतर हो सकता है। पेट साफ करने या फिर कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए आप नियमित रूप से कुछ एक्सरसाइज करें। इन एक्सरसाइज से पेट साफ होने के साथ-साथ पाचनशक्ति भी मजबूत होती है। चलिए जानते हैं उन एक्सरसाइज के बारे में-

पेट साफ करने के लिए कौन सा एक्सरसाइज करें? - pet saaph karane ke lie kaun sa eksarasaij karen?

पैदल चलें 

अगर आपको पाचन से जुड़ी कोई भी परेशानी है, तो पैदल चलना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। पाचन तंत्र की मजबूती के लिए नियमित रूप से टहलें। रिसर्च के मुताबिक, रोजाना 30 मिनट वॉक करने से मल को त्यागने में आसानी होती है। इसके साथ अगर किसी के पेट की सर्जरी हुई है, तो उन्हें नियमित रूप से वॉक करना चाहिए। क्योंकि इससे हमारे पेट की मांसपेशियां मजबूत होती है। साथ ही पाचन से जुड़ी हर एक परेशानी से छुटकारा मिलता है। 

इसे भी पढ़ें - प्रेग्नेंसी में साइकिलिंग करने के होते हैं ढेर सारे फायदे, लेकिन इस दौरान जरूरी हैं कुछ सावधानियां

पेट साफ करे क्रंच एक्सरसाइज (Crunch Exercise Clean your Stomach)

पेट साफ करने और पाचन को मजबूत करने में क्रंच एक्सरसाइज आपके लिए काफी फायदेमंद होता है। इस एक्सरसाइज को आप कई रूप में कर सकते हैं। जैसे- वर्टिकल लेग क्रंच, रिवर्स क्रंच, लॉन्ग आर्म क्रंच। 

पेट साफ करने के लिए कौन सा एक्सरसाइज करें? - pet saaph karane ke lie kaun sa eksarasaij karen?

सामान्य क्रंच एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले एक मैट बिछाकर उसपर सीधे लेट जाएं। अब अपने दोनों पैरों को घुटनों से मोड़ते हुए जमनी पर रखें और अपने दोनों हाथों को सिर के पीछे रखें। अब अपने कंधों को फर्श से हल्का सा उठाएं और फिर नीचे रखें। इस क्रंच को आप कई बार दोहरा सकते हैं। यह बहुत ही आसान एक्सरसाइज है।

रस्सी कूदें

पेट को साफ करने के लिए सुबह के वक्त रस्सी कूदें। रस्सी कूदना एक बहुत ही सरल और फायदेमंद एक्सरसाइज है। इस एक्सरसाइज को आप कहीं भी आसानी से कर सकते हैं। इससे आपके स्वास्थ्य को कई फायदे होंगे। यह मुख्य रूप से पाचन तंत्र के अंगों को साफ करने में मददगार होता है। इसलिए अपने डेली रुटीन में इस एक्सरसाइज को जरूर शामिल करें।

सिट अप एक्सरसाइज

पेट को साफ करने में सिट अप एक्सरसाइज आपकी मदद कर सकता है। गैस की समस्या को दूर करने के लिए आप इस एक्सरसाइझ को कर सकता है। इसके अलावा यह मल को त्यागने में भी मददगार होता है। सिट अप एक्सरसाइज क्रंच एक्सरसाइज के समान ही होता है। हालांकि, इसकी गति, स्थिति और मांसपेशियों की पूरी श्रृंखला होती है। 

पेट साफ करने के लिए कौन सा एक्सरसाइज करें? - pet saaph karane ke lie kaun sa eksarasaij karen?

सिट अप एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले फर्श पर मैट बिछाकर लेट जाएं। अब अपने दोनों पैरों के घुटनों को मोड़ लें। इसके बाद दोनों हाथों को सिर के पीछे रखें और अपने पैरों को स्थायी रखें। अब घुटनों को मोड़ते हुए अपने कमर से उठें। इसके बाद फिर नीचे जाएं। इस तरह आप सिट अप एक्सरसाइज को कम से कम 5 से 6 बार दोहराएं।  

इसे भी पढ़ें -कमर सीधी करने की एक्सरसाइज: टेढ़ी हो गई है कमर या खराब हो गया है बॉडी शेप तो इन 4 एक्सरसाइज से करें ठीक

साइकलिंग से होगा पेट साफ

पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए साइकलिंग एक्सरसाइज आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे न सिर्फ आपका पेट साफ होगा, बल्कि पेट की चर्बी कम होने में भी असरदार होता है। पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए आप नियमित रूप से 10 से 15 मिनट के लिए साइकलिंग एक्सरसाइज करें। 

साइकलिंग करने से भोजन बड़ी आंत से जल्दी से स्थानांतरित होता है, जिससे मल त्यागने में आसानी होती है। साइकलिंग करने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और कब्ज की परेशानी दूर होती है।

Image Credit - Pixabay

Read more Articles on Exercise and Fitness in hindi 

5 मिनट में पेट साफ कैसे करें exercise?

अगर आप “5 मिनट में पेट साफ कैसे करें?” – इस सवाल से जूझ रहे हैं, तो अपनी दिनचर्या में फाइबर का सेवन बढ़ाना, सपोसिटरी का उपयोग करना या मल सॉफ़्नर लेना शामिल हो सकते हैं। स्क्वाट पोजीशन आज़माने, हल्का व्यायाम करने या कोलोनिक मसाज करने से भी मदद मिल सकती है।

हर रोज अपने पेट को कैसे साफ करें?

नियमित रूप से सुबह खली पेट पानी पीने से पेट अच्छी तरह साफ होता है। सुबह खली पेट पानी पीने के साथ-साथ आपको पुरे दिन भी पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। साथ ही, खाना खान के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए, क्योंकि इससे गैस और कब्ज की समस्या होती है जिससे आपको बदहजमी और दूसरी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

पेट साफ करने का योग कौन सा है?

पाचन तंत्र के कार्य में सुधार के लिए कोबरा पोज या भुजंगासन को प्रभावी और फायदेमंद माना जाता है। यह योगासन पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है और पूरे पाचन तंत्र को साफ करने में सहायक है। कब्ज और अपच की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना इसका अभ्यास करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है

तुरंत पेट साफ करने के लिए क्या खाएं?

Highlights.
अंजीर का करें सेवन अंजीर कब्ज की समस्या को दूर करने में कारगर है। ... .
सेब का सिरका सेब का सिरका सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। ... .
सौंफ और जीरा पाउडर सौंफ और जीरा पाउडर सेवन करने के कई फायदे हैं। ... .
मुलेठी का करें सेवन मुलेठी पाचन शक्ति को ठीक करने के लिए एक प्रभावी आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है। ... .
पानी ... .
अजवाइन.