प्राकृतिक पर्यावरण से आप क्या समझते हैं Class 7 - praakrtik paryaavaran se aap kya samajhate hain chlass 7

Here we are providing NCERT Solutions for Class 7 Social Science Geography Chapter – 1 पर्यावरण Solutions are important for Class 7 students as it is an extremely important class and is also a year in which students learn the fundamentals of concepts that help them lay a solid foundation for their higher education. The NCERT solutions provide extensive material to enable students to form a good foundation with the foundations of the NCERT Class 7 Geography textbook. Class 7 Geography NCERT Solutions for Class 7 Social Science Geography Chapter – 1 पर्यावरण Improve your subject knowledge and solve multiple exam questions with ease by practicing regularly at NCERT Solutions. If You want class wise notes then click here

NCERT Solutions for Class 7 Social Science Geography Chapter – 1 पर्यावरण

अध्याय के मुख्य अंश

पर्यावरण हमारे आस-पड़ोस को पर्यावरण कहते हैं। इसके दो मुख्य अंग हैंभौतिक पर्यावरण तथा जैविक पर्यावरण |

भौतिक पर्यावरण – भौतिक पर्यावरण के अंग स्थल, जल और वायु हैं।

जैविक पर्यावरण जैविक पर्यावरण से अभिप्राय पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं से है। जैवमंडल जैवमंडल पृथ्वी के जीवों से मिलकर बना है।

स्थलमंडल पृथ्वी की ऊपरी कठोर परत को स्थल मंडल कहते हैं।

जलमंडल जलमंडल पृथ्वी की सतह पर महासागरों, झीलों, नदियों तथा अन्य जलाशयों के रूप में फैला हुआ है।

वायुमंडल पृथ्वी के चारों ओर वायु का एक विशाल आवरण है जिसे वायुमंडल कहते हैं।

भू-पर्पटी – स्थलमंडल की ऊपरी परत भू-पर्पटी कहलाती है।

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(क) पारितंत्र क्या है ?

उत्तर –  सभी पेड़-पौधों, जीव-जंतु तथा मानव अपने आस-पास के पर्यावरण पर आश्रित होते हैं । वे प्राय: एक-दूसरे पर भी आश्रित हैं। जीवधारियों के इस आपसी तथा अपने आस-पास के पर्यावरण के बीच के संबंध से पारितंत्र का निर्माण होता है। अधिक वर्षा वाले वन, घासभूमियों, रेगिस्तान, पर्वत, झील, नदी, महासागर तथा छोटे-से ताल का भी एक पारितंत्र हो सकता है।

(ख) प्राकृतिक पर्यावरण से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर – प्राकृतिक पर्यावरण भूमि, जल, वायु, पेड़-पौधों तथा जीव-जंतुओं के मेल से बनता है। इस प्रकार प्राकृतिक वातावरण में जीवीय तथा अजीवीय दोनों परिस्थितियाँ शामिल हैं।

(ग) पर्यावरण के प्रमुख घटक कौन-कौन से हैं ?

उत्तर – पर्यावरण के प्रमुख घटक हैं-प्राकृतिक पर्यावरण, मानव निर्मित पर्यावरण तथा स्वयं मानव ।

(घ) मानव निर्मित पर्यावरण के चार उदाहरण दीजिए।

उत्तर मानव निर्मित पर्यावरण के उदाहरण हैं-इमारतें, पार्क, पुल, सड़क, उद्योग स्मारक आदि।

(च) स्थलमंडल क्या है ?

उत्तर – पृथ्वी की ठोस पर्पटी या कठोर ऊपरी परत को स्थलमंडल कहते हैं। यह चट्टानों तथा खनिजों से बना होता है और मिट्टी की पतली परत से ढका होता है। पहाड़पठार, मैदान, घाटी आदि इसके विभिन्न स्थल रूप हैं। ये स्थलाकृतियाँ महाद्वीपों के अतिरिक्त महासागर की सतह पर भी पाई जाती हैं।

महत्त्व स्थलमंडल हमारे लिए विशेष महत्त्व रखता है।

(1) यह हमें वन, कृषि तथा मानव बस्तियों के लिए भूमि प्रदान करता है।

(2) यह पशुओं के लिए घास-भूमियाँ देता है।

(3) यह खनिज संपदा का भी स्रोत है।

(छ) जीवीय पर्यावरण के दो प्रमुख घटक क्या हैं ?

उत्तर – जीवीय पर्यावरण सजीव प्राणियों का संसार है। इसके दो प्रमुख घटक हैं- पादप तथा जंतु ।

(ज) जैवमंडल क्या है ?

उत्तर- पादप तथा जीव-जंतु मिलकर जैवमंडल का निर्माण करते हैं। यह पृथ्वी का वह संकीर्ण (तंग) क्षेत्र है जहाँ स्थल, जल एवं वायु मिलकर जीवन को संभव बनाते हैं। मानव जैवमंडल का सबसे महत्त्वपूर्ण सदस्य है।

प्रश्न 2. सही उत्तर चिह्नित () कीजिए-

( क ) इनमें से कौन-सा प्राकृतिक परितंत्र नहीं है ?

(i) मरुस्थल 

(ii) ताल

(iii) वन

(ख) इनमें से कौन-सा मानवीय पर्यावरण का घटक नहीं है ?

(i) स्थल

(ii) धर्म

(iii) समुदाय

(ग) इनमें से कौन-सा मानव निर्मित पर्यावरण है ?

(i) पहाड़

(ii) समुद्र

(iii) सड़क

(घ) इनमें से कौन-सा पर्यावरण के लिए खतरा है ?

(i) पादप-वृद्धि 

(ii) जनसंख्या वृद्धि 

(iii) फसल वृद्धि |

उत्तर-

(क) ताल 

(ख) स्थल 

(ग) सड़क 

(घ) जनसंख्या वृद्धि

प्रश्न 3. निम्नलिखित  स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए 

(क) जैव मंडल

(i) पृथ्वी को घेरने वाली वायु की चादर

(ख) वायुमंडल         

 (ii) जलीय क्षेत्र

(ग) जलमंडल            

 (iii) हमारे आस-पास का क्षेत्र

(घ) पर्यावरण    

 (iv) वह संकीर्ण क्षेत्र जहाँ स्थल, जल एवं वायु पारस्परिक क्रिया करते हैं।

उत्तर

(क) जैवमंडल वह संकीर्ण क्षेत्र जहाँ स्थल, जल एवं वायु पारस्परिक क्रिया करते हैं।

(ख) वायुमंडल पृथ्वी को घेरने वाली वायु की चादर

(ग) जलमंडल – जलीय क्षेत्र

(घ) पर्यावरण – हमारे आस-पास का क्षेत्र ।

प्रश्न 4. कारण बताइए-

(क) मानव अपने पर्यावरण में परिवर्तन करता है।

उत्तर मानव अपनी बढ़ती हुई आवश्यकताओं की पूर्ति तथा अपने आर्थिक विकास के लिए पर्यावरण में परिवर्तन करता है। उदाहरण के लिए वह निम्नलिखित तरीकों से पर्यावरण में परिवर्तन लाता है- 

मनुष्य नीचे दिए कई प्रकार से पर्यावरण को प्रभावित करता है-

(1) खेती करने तथा रहने के लिए भूमि प्राप्त करने के लिए वनों को काट कर

(2) नदियों पर बाँध बनाकर तथा उनके पानी को नहरों द्वारा शुष्क मरुस्थलों में ले जाकर।

(3) खनिज प्राप्त करने के लिए खानें खोद कर

(4) औद्योगिक क्षेत्रों का विकास करके।

(ख) पौधे एवं जीव-जंतु एक-दूसरे पर आश्रित हैं।

उत्तर – पौधे एवं जीव-जंतु एक-दूसरे पर आश्रित हैं। इसका कारण यह है कि उन्हें एक-दूसरे की बहुत जरूरत होती है। पौधे जीव-जंतुओं को भोजन तथा आश्रय प्रदान करते हैं। वे उन्हें साँस लेने के लिए ऑक्सीजन देते हैं। दूसरी ओर जीव-जंतु कई प्रकार से पौधों के विकास में सहायता पहुँचाते हैं। उदाहरण के लिए जीव-जंतु हरे पौधों को कार्बन डाइऑक्साइड देते हैं जिससे वे अपना भोजन बनाते हैं।

प्राकृतिक पर्यावरण से आप क्या समझते हैं क्लास सेवंथ?

(ख) प्राकृतिक पर्यावरण से आप क्या समझते हैं? उत्तर भूमि, जल, वायु, पेड़-पौधे एवं जीव-जंतु मिलकर प्राकृतिक पर्यावरण बनाते हैं। दूसरे शब्दों में पृथ्वी पर उपस्थित उन समस्त जैविक और अजैविक तत्त्वों का योग प्राकृतिक पर्यावरण कहलाता है।

क पारितंत्र क्या है ख प्राकृतिक पर्यावरण से आप क्या समझते हैं?

प्राकृतिक पर्यावरण एक पारिस्थितिकी तंत्र एक समुदाय या जैविक समुदाय है जहां सभी जीवित जीव जैसे पौधे, जानवर और अन्य जीव एक दूसरे को प्रभावित करते हैं और उनके भौतिक और रासायनिक कारकों को पारिस्थितिकी तंत्र के रूप में जाना जाता है।

मानव पर्यावरण से आप क्या समझते हैं?

सामाजिक विज्ञान के सन्दर्भ में, मानव निर्मित पर्यावरण (Built environment) मानव द्वारा प्रयासपूर्वक निर्मित पर्यावरण को कहते हैं। यह भौतिक पर्यावरण से भिन्न है। इसमें भवन, पार्क, सहित बहुत सी चीजें आतीं हैं।

पृथ्वी की तीन परतें क्या है class 7?

Solution : पृथ्वी की तीन परतों के नाम हैं-1. भूपर्पटी, 2. प्रवार, 3. क्रोड।