मधुमक्खी के काटने पर क्या किया जाए? - madhumakkhee ke kaatane par kya kiya jae?

मधुमक्खी के काटने पर पलभर में गायब होगी सूजन, आजमाएं ये नुस्खे

amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Sun, 06 Aug 2017 02:23 PM IST

कई बार बाइक चलाते समय या फिर छत पर ताजी हवा खाते समय अचानक अहसास होता है कि किसी ने बहुत जोर से काट लिया है। ये कोई और नहीं बल्कि मधुमक्खी है। मधुमक्खी के जहरीले डंक की वजह से आपको तेज जलन और सूजन भी हो गई है तो इन घरेलू उपायों को आप इस दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। 

शहद
मधुमक्खी के काटने पर उसका डंक निकाल लें। इसके बाद जहां मधुमक्खी ने काटा हो उस जगह पर शहद का लेप लगाएं। ऐसा करने से शरीर में सूजन नहीं आती है।

लोहा
मधुमक्खी के काटने पर उस जगह को लोहे की चीज से रगड़ना चाहिए। ऐसा करने से डंक बाहर आ जाएगा। 

सिरका
जिस जगह मधुमक्खी ने काटा हो उस जगह सिरके से धोना चाहिए। ऐसा करने से उस जगह सूजन और खुजली दोनों से राहत मिलती है। 

बर्फ
बर्फ से सिकाई करने पर भी मधुमक्खी के काटने पर जहर फैलने का खतरा कम हो जाता है। साथ ही ऐसा करने से दर्द भी नहीं होता है।

नोट-
ये सब उपाय आजमाने के बाद भी अगर सांस लेने में तकलीफ, शरीर पर लाली, रैशेस, त्वचा में सूजन जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत अपने डॉक्टर से जांच करवाएं।

मधुमक्खी काटने के बाद क्या लगाना चाहिए?

अगर स्थिति बहुत खराब न हो तो इन उपायों को अपनाने से राहत मिलेगी..
सबसे पहले डंक को निकाल दें मधुमक्खी के डंक को जितनी जल्दी हो सके निकाल लें. ... .
बर्फ लगाएं ... .
बेकिंग सोडा रहेगा फायदेमंद ... .
सिरका भी कर सकते हैं इस्तेमाल ... .
शहद का इस्तेमाल ... .
टूथपेस्ट भी है विकल्प.

मधुमक्खी के काटने पर कौन सी दवा लेनी चाहिए?

मधुमक्खी के काटने पर उसका डंक निकाल लें। इसके बाद जहां मधुमक्खी ने काटा हो उस जगह पर शहद का लेप लगाएं। ऐसा करने से शरीर में सूजन नहीं आती है। मधुमक्खी के काटने पर उस जगह को लोहे की चीज से रगड़ना चाहिए

मधुमक्खी काटने से क्या फायदा होता है?

मधुमक्खी के डंक से निकला जहर गठिया के लिए काफी लाभप्रद है। एक शोध से पता चला है कि मधुमक्खी के डंक के जहर के साथ एक रासायनिक पदार्थ मिलाकर लगाने से गठिया ठीक हो सकता है। यही नहीं मधुमक्खी के रायल जेली की मदद से एड्स जैसी घातक बीमारियों के साथ ही सेक्सुअल मेडिसिन भी तैयार की जाती है।

मधुमक्खी काटने से क्या नुकसान होता है?

मधुमक्खी के काटने पर दर्द और सूजन के अलावा और भी लक्षण होते हैं। हालांकि हर किसी में इसके अलग-अलग लक्षण नजर आते हैं, कुछ लोगों को तेज दर्द होता है तो कुछ में केवल प्रभावित जगह पर सूजन आ जाती है, कुछ में वो जगह लाल पड़ जाती है। -जलन और दर्द। –सूजन।