खजूर का फल कब खाना चाहिए? - khajoor ka phal kab khaana chaahie?

नमस्कार दोस्तों इस पोस्ट में हम बात करेंगे कि खजूर का कब कैसे और कितना इस्तेमाल करना चाहिए। इसके फायदे और नुकसान क्या क्या हो सकते हैं। खजूर को किन-किन चीजों के साथ खाना , सबसे बेहतर उपाय हो सकता है। अगर आप वजन बढ़ाने और वजन घटाने की डाइट फॉलो कर रहे हैं। तो ऐसे में खजूर को आपको किस तरीके से अपने खाने में शामिल करना चाहिए।

लेकिन खजूर भी कई तरीके के होते हैं और सभी के कुछ न कुछ अपने फायदे , व कुछ न कुछ अपने नुकसान भी होते हैं। लेकिन एक ऐसा खजूर भी होता है। जिसका आपको कभी भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

इस पोस्ट में आप पढ़ेंगे

  • खजूर क्या होता है
  •  खजूर का कब और कैसे इस्तेमाल करना चाहिए 
  •  एक दिन में कितना खजूर खा सकते हैं
  • वजन बढ़ाने का वजन घटाने के लिए खजूर को आपको किस तरीके से अपने खाने में शामिल करे 
  • कौन सा खजूर नहीं खाना चाहिए

खजूर क्या होता है

दोस्तों खजूर ड्राई फ्रूट्स मतलब की सूखी फल की श्रेणी में आता है। जिसमें कॉन्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट की मात्रा सबसे ज्यादा होती है। जो कि शरीर को ऊर्जा प्रदान करने का कार्य करता है। साथ ही इसमें कई तरीके के विटामिंस और मिनरल्स भी मौजूद होते हैं। जो कि दिमाग के कार्य को बढ़ाने और हड्डियों को मजबूती प्रदान करने का कार्य करते हैं।

इसमें पाए जाने वाला फोलिक एसिड और दूसरे एंटीऑक्सीडेंट आंखों की सेहत को इंप्रूव करने ,व कैंसर जैसी बीमारियों से ,हमारे शरीर को बचाने में काफी हद तक मदद करते हैं।

खजूर का कब और कैसे इस्तेमाल करना चाहिए

वैसे तो खजूर का कभी भी इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन पूरे दिन में तीन वक्त ऐसे आते हैं। जब खजूर का इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर ऑप्शन हो सकता है।

एक तो सुबह खाली पेट , दूसरा नाश्ते के बाद मतलब दोपहर के खाने से पहले जो 11:00 से 12:00 का वक्त होता है। उस वक्त भी खजूर का इस्तेमाल किया जा सकता है। तीसरा शाम के 4:00 से 5:00 बजे के बीच में खजूर का इस्तेमाल स्नेक्स के रूप में किया जा सकता है। जब आपको शाम को भूख लगती है तब।

इतना ही नहीं अगर आप एक्सरसाइज करते हैं। तो आप खजूर को प्री और पोस्ट वर्कआउट के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अंडे की सफेदी के साथ मतलब कि एग व्हाइट के साथ। क्योंकि इस तरीके से खाने से शरीर को कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन दोनों मिल जाते हैं।

खजूर का चीनी की जगह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। क्योंकि यह चीनी की तरह मीठा होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। खजूर से बनी चीनी ऑनलाइन मिलती है। लेकिन उसकी क्वालिटी अक्सर ही अच्छी नहीं होती। इसलिए मैं आपको कहना चाहूंगा कि आप खजूर की चीनी को अपने घर में ही बना सकते हैं।

इसके लिए बस आपको इतना करना है ,कि आपको खजूर को अच्छी तरीके से धोकर सुखा लें।  फिर इसे मिक्सर में डालकर पीस लें। जिससे कि यह बारीक दाने में तब्दील हो जाएगा। फिर आप जहां चाहे वहां इसे चीनी की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं।

यकीन मानिए इसे आप जहां भी इस्तेमाल करेंगे। यह उसके टेस्ट मतलब स्वाद को काफी हद तक बढ़ा देगा। खजूर से बनी चीनी आप किस तरह से बना सकते हैं। इस बारे में आपको यूट्यूब पर भी बहुत सारी वीडियो मिल जाएंगे।

एक दिन में कितना खजूर खा सकते हैं

दोस्तों यह आपके फिटनेस गोल पर निर्भर करता है। खासकर खजूर एक सूखा फल होने की वजह से इसमें नेचुरल शुगर और कैलरी भी ज्यादा होती है। इसलिए एक बार में इसका थोड़ी मात्रा में ही इस्तेमाल करना चाहिए। आमतौर पर अच्छी सेहत मेंटेन करने के लिए ,सुबह खाली पेट दो से तीन खजूर खाना ही काफी हो जाता है। आप लोगों को खजूर का इसी तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए।

वजन बढ़ाने का वजन घटाने के लिए खजूर को आपको किस तरीके से अपने खाने में शामिल करे

खजूर हाई गैलरी फ़ूड होने की वजह से ,यह वजन घटाने में कुछ खास रोलप्ले नहीं करता। हालाँकि अगर आप वजन घटाने की डाइट फॉलो कर रहे हैं। तो खजूर को एक हेल्दी फूड के तौर पर दो से चार पीस ,आप एक दिन में इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन ज्यादा मात्रा में आपको इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। नहीं तो वजन घटने की बजाय बढ़ सकता है।

लेकिन अगर आप हेवी वर्क आउट करते हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं। तो पांच से छह खजूर का किसी प्रोटीन फूड के साथ ,दोपहर और शाम के वक्त खाए जाने वाले फल के नाश्ते के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हालाँकि वजन का बढ़ना और वजन का घटना पूरे दिन खाए जाने वाले खाने पर निर्भर करते हैं।

कौन सा खजूर नहीं खाना चाहिए

दोस्तों खजूर तो कई तरीके हो के होते हैं। जिनमें से ज्यादातर शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन एक खजूर ऐसा भी होता है। जो कि यूं तो अंदर से बहुत ही सख्त और बाहर से बहुत चिपचिपा और बड़ा होता है। मानो यह खजूर नहीं गुलाब जामुन हो। इस खजूर को चीनी से बनी चासनी में डुबोकर निकाला गया होता है।

जिसकी वजह से यह बाहर से इतना रसीला दिखता है। यह खजूर बहुत ही कम कीमत पर हर जगह आसानी से मिल जाता है। लेकिन इस तरह का खजूर के लगातार इस्तेमाल करने से ,यह  फायदे की बजाय शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए खजूर चाहे आप ,किसी भी तरह का क्यों ना खरीदे।

एक बात का हमेशा ख्याल रखें कि वह बाहर से चिपचिपा और रसीला ना हो। क्योंकि कुदरत ने दुनिया में जितनी भी खाने की चीजों को बनाया है। उसके अंदर रस होता है बाहर नहीं। बाहर रस वाली चीजें तो इंसानी दिमाग की पैदाइश होती है।

खजूर से जुड़े कुछ प्रश्न उत्तर

1. एक दिन में कितने खजूर खाने चाहिए ?

एक दिन में आप तीन से चार खजूर खा सकते है। 

2. खजूर कितने रुपए किलो है?

खजूर मार्किट में 3000 से 5000 रुपये बिक रहे है। 

3. खजूर के पौधे की कीमत क्या है ?

खजूर के पौधे की कीमत 2600 रुपये के करीब है। 

4.खजूर कितने प्रकार के होते है?

खजूर तीन प्रकार के होते है। 

नरम खजूर , हल्का सूखा खजूर , पूरी तरह से सूखा खजूर। 

5. असली खजूर की पहचान क्या होती है ?

असली खजूर में मिठास मध्यम दर्जे की होती है। 

 

निष्कर्ष – इस पोस्ट में आपने पढ़ा कि खजूर क्या होता है, खजूर का कब और कैसे इस्तेमाल करना चाहिए , एक दिन में कितना खजूर खा सकते हैं  ,  वजन बढ़ाने का वजन घटाने के लिए खजूर को आपको किस तरीके से अपने खाने में शामिल करे , कौन सा खजूर नहीं खाना चाहिए, उम्मीद करता हूँ आपको यह पोस्ट पढ़कर अच्छा लगा होगा।

1 दिन में कितनी खजूर खानी चाहिए?

आयुर्वेदिक डॉक्टर के अनुसार आपको रोजाना दो से तीन खजूर खाने चाहिए। जो लोग वजन बढ़ाना चाहते हैं, वो रोजाना 4 खजूर खा सकते हैं।

खजूर खाने का सही समय क्या है?

खजूर कब खाना चाहिए और कितना खाना चाहिए? वैसे तो खजूर को दिन के किसी भी समय खाया जा सकता है, लेकिन ज्यादातर लोग सुबह नाश्ते के समय इन्हें खाना पसंद करते हैं. रात भर पानी में भिगोकर सुबह इन्हें खाने से आपको भरपूर फाइबर के साथ ही दिनभर के लिए ऊर्जा भी मिलेगी. इसके कई स्वास्थ्य लाभ (Health Benefits) भी होते हैं.

खजूर कब नहीं खाना चाहिए?

अगर आपको आपको खजूर से एलर्जी है या आपको लूज मोशन हो रहे हैं तो आपको खजूर खाने से बचना चाहिए क्योंकि वे सोर्बिटोल नामक शक्कर अल्कोहल से भरपूर होते हैं, जो परेशानी को बढ़ाता है और ज्यादा मल त्याग करता है। इन कुछ स्थितियों के अलावा, आप खजूर को नाश्ते के रूप में या दिन में कभी भी खा सकते हैं।

रोजाना 4 खजूर खाने से क्या होता है?

खजूर खाने के फायदे.
यह कब्ज की समस्‍या को रोकता है।.
हार्ट हेल्‍थ में सुधार करता है।.
हेल्‍दी कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है।.
हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार करता है।.
ब्‍लड प्रेशर को नियंत्रित करता है।.
पुरुष और महिला दोनों के लिए सेक्‍सुअल शक्ति बढ़ाता है।.
ब्रेन स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।.