Class 10, NCERT Hindi Course (A) - Kshitij Bhag 2Chapter 8, Kanyadan by RiturajCBSE Guide with Solutions of Hot QuestionsClick to see earlier posted sample questions: Show कन्यादान Sample Hot questions from the stanza given below: 'माँ ने कहा पानी में झाँककर ………………………… Solution: कन्यादान
के समय माँ अपनी बेटी से कहती है कि पानी में झाँककर अपने चेहरे की सुंदरता देखते हुए प्रसन्न मत हो जाना। इस बात से तात्पर्य यह है कि मुखड़े की जिस सुंदरता और कोमलता पर स्त्री स्वयं को गौरवान्वित समझती है, वही उसके लिए बंधन का कारण बन जाता है। Question.2: लड़की जैसी न दिखाई देने से कवि का तात्पर्य है ? Solution: माँ कन्यादान के समय बेटी से कहती है कि तुम लड़की होते
हुए भी लड़की जैसी मत दिखाई देना। माँ द्वारा ऐसा कहने का भाव यह है कि वह लड़कियों की तरह सौंदर्य व कोमलता के गुणों से युक्त होते हुए भी सामाजिक मान्यता के अनुरूप 'अबला' न बने। समाज-व्यवस्था द्वारा स्त्री के प्रति भेदभावपूर्ण बंधनों को वह कभी स्वीकार न करे। वह दृढ़तापूर्वक अपने प्रति किए जाने वाले अन्याय का सामना करे, कभी भी दुर्बलता न प्रकट करे। Question.3: माँ ने बेटी को चेहरे पर न रीझने की सलाह क्यों दी है ? Solution: प्रायः
सुन्दर स्त्री अपनी सुंदरता की प्रशंसा सुन प्रसन्न हो उठती है फिर प्रशंसा के बंधन में बँधी रहकर लड़की बनकर ही रहना पड़ता है। इसे ही अपना सर्वस्व मान घर की चारदिवारी में आबद्ध रहती है। परम्पराओं के निर्वाह तक सीमित रहना ही जीवन की सार्थकता समझ ली जाती है। Question.4: माँ ने बेटी को कैसे सावधान किया है ? Or, 'आग रोटियाँ सेंकने के लिए है, जलने के लिए नहीं।' इस कथन का प्रयोग यहाँ किस संदर्भ में हुआ है ? Solution: माँ ने बेटी को सावधान किया है कि ससुराल में रहकर नव-विवाहिता ही आग की चपेट में आती रही है, जिसे बहुओं की असावधानी कहकर परिवार के लोग बहुओं को दोषी ठहराते रहे हैं। माँ के हृदय में यह डर भी समाया है कि भोली बेटी ससुराल के उलाहनों को न सहन कर पाए तो कहीं स्वयं ही आग के वरण न कर ले। इसलिए माँ ने बताया कि आग रोटियों को सेंकने के लिए होती है, स्वयं जलने के लिए नहीं होती है। Or, वस्त्र और आभूषण स्त्री जीवन के बंधन क्यों कहे गए है ? Question.6: 'पर लड़की जैसी दिखाई मत देना' में माँ का क्या मन्तव्य है ? Additional Hot Questions Question: स्त्री का सौंदर्य उसके लिए बंधन किस प्रकार बन जाता है ? 'कन्यादान' कविता के आधार पर इसकी चर्चा कीजिए। Or, 'कन्यादान' कविता में लड़की को भावी जीवन के प्रति किस प्रकार का दृष्टिकोण विकसित करने के लिए शिक्षा दी गयी है ? More study materials on Class 10, Hindi Kanyadan Kavita by Rituraj
कन्यादान कविता क्या संदेश देती है?Solution : कन्यादान कविता का सन्देश यह है कि हमारे समाज में स्त्रियों के लिए कुछ प्रतिमान स्थापित कर दिए जाते हैं। समाज उनको कमजोर समझता है और अत्याचार करता है।
कन्यादान कविता से क्या सीख मिलती है?कन्यादान कविता में कवि ऐसी माँ के रूप को दर्शाता है, जो समाज में स्त्रियों के साथ होने वाले अत्याचारों और प्रताड़नाओं से भली-भांति परिचित है। वह अपनी बेटी को विवाह के पश्चात लीक से हटकर कुछ महत्वपूर्ण सीख देती है। उसके अनुसार उसकी बेटी जीवन के सत्य को भली-भांति नहीं जानती है।
इसलिए कन्यादान कविता में कवि आग जलाने के संदर्भ में क्या संदेश देता है?मित्र इस कविता में कवि ने आग के विषय में कहा है कि आग रोटियाँ सेंकने के लिए है, जलने के नहीं। इन पंक्तियों में समाज द्वारा नारियों पर किए गए अत्याचारों की ओर कवि ने संकेत किया है। समाज में अक्सर नारी को जलाए जाने तथा जलकर आत्महत्या करने की बात सामने आती है। ऐसा करना गलत है, कवि ने यही संदेश दिया है।
कन्यादान कविता में सबसे अधिक दुखी कौन है?माँ के लिए अपनी बेटी को अंतिम पूँजी इसलिए कहा गया है क्योंकि उसके जाने के बाद वह बिलकुल खाली हो जाएगी। बेटी पर उसका सारा ध्यान केन्द्रित है। यह उसके जीवन की संचित पूँजी है। जब वह कन्यादान कर देगी तो उसके पास कुछ न बचेगा/माँ अपनी बेटी के सबसे निकट और सुख-दुख की साथी होती है।
|