काला पानी का जेल कहां है - kaala paanee ka jel kahaan hai

सेलुलर जेल
काला पानी का जेल कहां है - kaala paanee ka jel kahaan hai

सेलुलर जेल्, अंदमान
निर्माण सूचना
नाम सेलुलर जेल
स्थिति पोर्ट ब्लेयर, अंडमान
देश भारत
निर्देशांक11°40′30″N 92°44′53″E / 11.675°N 92.748°E
वास्तुकार
उपभोक्ता ब्रिटिश सरकार
निर्माण आरंभ 1896
पूर्ण 1906
लागत रु. 517,352[1]
शैली कोशिकीय, Pronged

यह जेल अंडमान निकोबार द्वीप की राजधानी पोर्ट ब्लेयर में बनी हुई है। यह अंग्रेजों द्वारा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को कैद रखने के लिए बनाई गई थी, जो कि मुख्य भारत भूमि से हजारों किलोमीटर दूर स्थित थी, व सागर से भी हजार किलोमीटर दुर्गम मार्ग पड़ता था। यह काला पानी के नाम से कुख्यात थी। कालापानी शब्द अंडमान के बंदी उपनिवेश के लिए देश निकला देने का पर्याय है | कालापानी का भाव सांस्कृतिक शब्द काल  से बना है जिसका अर्थ होता है समय अथवा मृत्यु| अर्थात कालापानी शब्द का अर्थ मृत्यु जल या मृत्यु के स्थान से है जहाँ से कोई वापस नहीं आता है| देश निकालों के लिए कालापानी का अर्थ बाकी बचे हुए जीवन के लिए कठोर और अमानवीय यातनाएँ सहना था| कालापानी यानि स्वतंत्रता सेनानियों उन अनकही यातनाओं और तकलीफ़ों का सामना करने के लिए जीवित नरक में भेजना जो मौत की सजा से भी बदतर था |

अपनों से दूर भेजने का अर्थ होता है वो यात्रा जो मृत्यु की घड़ी तक ले जाता हो| बंदी को हमेशा के लिए उसके समाज से दूर ले जाया जाता है| उसे वहाँ भेजा दिया जाता है जहाँ लोग रहते हैं पर अदृय्ष्य लोक है जहाँ अति विस्मयकारी तत्त्व हैं | जहाँ के बारे में वो कुछ नहीं जानता है|

इतिहास[संपादित करें]

यह जेल अंडमान निकोबार द्वीप की राजधानी पोर्ट ब्लेयर में बनी हुई है। यह अंग्रेजों द्वारा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को कैद रखने के लिए बनाई गई थी, जो कि मुख्य भारत भूमि से हजारों किलोमीटर दूर स्थित थी, व सागर से भी हजार किलोमीटर दुर्गम मार्ग पड़ता था। यह काला पानी के नाम से कुख्यात थी।

अंग्रेजी सरकार द्वारा भारत के स्वतंत्रता सैनानियों पर किए गए अत्याचारों की मूक गवाह इस जेल की नींव 1897 में रखी गई थी। इस जेल के अंदर 694 कोठरियां हैं। इन कोठरियों को बनाने का उद्देश्य बंदियों के आपसी मेल जोल को रोकना था। आक्टोपस की तरह सात शाखाओं में फैली इस विशाल कारागार के अब केवल तीन अंश बचे हैं। कारागार की दीवारों पर वीर शहीदों के नाम लिखे हैं। यहां एक संग्रहालय भी है जहां उन अस्त्रों को देखा जा सकता है जिनसे स्वतंत्रता सैनानियों पर अत्याचार किए जाते थे।

अंडमान में उपनिवेश स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य समुद्री तूफानों में फॅसे जहाजों को सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराना था| ये सोचा गया की एक स्थाई बस्ती ही समुद्री जहाजों की सुरक्षा का एकमात्र समाधान है| इन द्वीपों में बस्ती बसाने का पहला प्रयास १७८९ में किया गया जब कैप्टेन आर्चिबाल्ड ब्लेयर ने चाथम द्वीप में एक बस्ती बसाई| इस बस्तीको बाद में उत्तरी अंडमान में पोर्ट कॉर्नवालिस स्थानांतरित कर दिया गया क्योंकि उस स्थान को नौसेनिक दृस्टि से उपयुक्त समझा गया| बस्ती बसाने का यह प्रयास सफल नहीं रहा और इसे १७९६ में समाप्तः कर दिया गया|

६० वर्षों के बाद पुनः इन द्वीपों में समुद्री जहाजों की सुरक्षा हेतु स्थाई बस्ती बसाने का सवाल आया परन्तु बंदी उपनिवेश की स्थापना वास्तव में १८५७ में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के देशभक्तों को जिला वतन करने के लिए स्थापित किया गया|

प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के २०० स्वतंत्रता सेनानियों के पहले जत्थे के अंडमान तथा निकोबार तथा निकोबार द्वीपों में १० मार्च १८५८ के आगमन के साथ बंदी उपनिवेश की शुरुआत हुई| सभी लम्बी अवधि और आजीवन कारावास की सजा पाए देशभक्तों जो किसी कारणवश बर्मा और भारत में मृत्यु दण्ड से बच गए थे, उन्हें अंडमान के बंदी उपनिवेश में भेजा गया|

प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के पश्चात वहाबी विद्रोह, मणिपुर विद्रोह, आदि से जुड़े सेनानियों और अन्य देशभक्तों को अंग्रेजी सरकार के विरुद्ध आवाज उठाने के जुर्म में अंडमान के बंदी उपनिवेश भेजा गया|  

चित्रावली[संपादित करें]

  • काला पानी का जेल कहां है - kaala paanee ka jel kahaan hai

  • काला पानी का जेल कहां है - kaala paanee ka jel kahaan hai

    सेलुलर जेल में स्थापित स्वातंत्र्यवीर सावरकर की प्रतिमा

  • काला पानी का जेल कहां है - kaala paanee ka jel kahaan hai

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Article on Hinduonnet.com". मूल से 23 अक्तूबर 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 नवंबर 2008.

सेलुलर जेल में अनेक भारतीय क्रांतिकारियों ने अपना बन्दी जीवन व्यतीत किया विनायक दामोदर सावरकर, जोयदेव कपूर, आशुतोष लाहिड़ी होतीलाल वर्मा, बटुकेद्वार दत्ता, बाबू राम हरी, नानीगोपाल मुखोपाध्याय, सरदार गुरमुख सिंह, पंडित परमानन्द, बरिंद्र कुमार घोष, इंदु भूषण रॉय, पृथ्वी सिंह आज़ाद, पुलिन दास, त्रिलोकी नाथ चक्रबर्ती, गुरुमुख सिंह मुख्य थे।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

  • काला पानी (1958 फ़िल्म)
  • काला पानी (उपन्यास)
  • विनायक दामोदर सावरकर

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

  • सेलुलर जेल का आधिकारिक जालस्थल

काला पानी कौन से देश में है?

सेलुलर जेल.

काले पानी की सजा कब और किसने शुरू की?

सेल्यूलर जेल अंग्रेजों द्वारा भारत के स्वतंत्रता सेनानियों पर किए गए अत्याचारों की मूक गवाह है। इस जेल की नींव 1897 ईस्वी में रखी गई थी और 1906 में यह बनकर तैयार हो गई थी। इस जेल में कुल 698 कोठरियां बनी थीं और प्रत्येक कोठरी 15×8 फीट की थी।

सेलुलर जेल क्यों प्रसिद्ध है?

1906 में अंग्रेजों द्वारा निर्मित यह तीन मंजिला जेल, स्वतंत्रता सेनानियों के लिए एक तीर्थ स्थल है। इस विशाल इमारत ने अभियुक्तों, जो कि मुख्यhत: स्वनतंत्रता सेनानी थे पर अमानवीय नृशंस अत्याचारों के मुक गवाह है । अब राष्ट्र को राष्ट्रीय स्मारक के रूप में समर्पित किया गया है

सेल्यूलर जेल का क्या नाम है?

सेल्यूलर जेल या काला पानी अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर में स्थित एक कारागार है। इस जेल की अंदरूनी बनावट सेल (कोठरी) जैसी है, इसलिए इसे सेल्यूलर जेल कहा गया है। ब्रिटिश शासन द्वारा भारत के स्वतंत्रता सेनानियों पर होने वाले अत्याचारों की मूक गवाह इस जेल की नींव 1897 में रखी गई थी।