ज्यादा लहसुन खाने से क्या फायदा? - jyaada lahasun khaane se kya phaayada?

ज्यादा लहसुन खाना फायदे की जगह पहुंचा सकता है नुकसान, जानें इसके साइड इफेक्ट

ज्यादा लहसुन खाने से क्या फायदा? - jyaada lahasun khaane se kya phaayada?

Show

ज्यादा लहसुन खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. Image Canva

अपने तीखे स्वाद और फ्लेवर के कारण यह हर डिश का फेवरेट स्पाइस माना जाता है. यह जितना सॉस,पिज्जा और पास्ता के लिए ​जरूरी है उतना ही यह शरीर को हेल्दी बनाए रखने में भी मदद करता है. हालांकि ज्यादा लहसुन खाने से साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं.

अधिक पढ़ें ...

  • News18Hindi
  • Last Updated : July 15, 2022, 20:46 IST

हाइलाइट्स

खाली पेट लहसुन खाने से हार्ट बर्न की समस्या हो सकती है.
ज्यादा लहसुन खाने से पेट दर्द जैसी परेशानी भी हो सकती है.

Side Effects Of Garlic –  किसी भी डिश का स्वाद और खुशबू बढ़ाने में लहसुन अहम भूमिका निभाता है. अपने तीखे स्वाद और फ्लेवर के कारण यह हर डिश का फेवरेट स्पाइस माना जाता है. यह जितना सॉस,पिज्जा और पास्ता के लिए​ जरूरी है उतना ही यह शरीर को हेल्दी बनाए रखने में भी मदद करता है. लहसुन में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं.यह एक बेहतरीन इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है. हालांकि संतुलित मात्रा में लहसुन का सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है लेकिन बहुत अधिक खाने से इसके कई दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं. कई लोग सुबह खाली पेट इसकी 6 से 7 कलियां खाना पसंद करते हैं लेकिन ए​क दिन में इतना लहसुन खाना आपके स्वास्थ्य पर विपरीत असर भी डाल सकता है. चलिए जानते हैं लहसुन से होने वाले साइड इफेक्ट्स.

ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंट महिलाओं को लहसुन का ज्यादा सेवन पहुंचा सकता है नुकसान, जानें इसके साइड इफेक्ट

अधिक ब्लीडिंग का खतरा
हेल्थलाइन के अनुसार अधिक लहसुन खाने से कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. ज्यादा लहसुन खाने से अधिक ब्लीडिंग का खतरा बढ़ जाता है. खासकर तब जब आप ब्लड थिनर ले रहे हैं या कोई सर्जरी करवा रहे हों. लहसुन में एंटीथ्रॉम्बोटिक गुण होते हैं जो ब्लड में क्लॉट होने से रोकते हैं.

ये भी पढ़ें: कम करना हो बैली फैट तो लहसुन का पानी आयेगा बहुत काम

डाइजेस्टिव प्रॉब्लम
लहसुन में फ्रुक्टेन की मात्रा अधिक होती है. फ्रुक्टेन एक प्रकार का कार्ब है जो कुछ लोगों में सूजन, गैस और पेट दर्द का कारण बन सकता है. आप जो खाते हैं वह पूरी तरह से डाइजेस्ट नहीं होता. डाइजेस्टिव सिस्टम को सही रखने के लिए जरूरी है कि एक दिन में दो या तीन लहसुन की कलियों से अधिक न खाएं.

हार्ट बर्न की समस्या
खाली पेट लहसुन का सेवन करने से कई बार हार्ट बर्न की समस्या हो जाती है. जीईआरडी एक सामान्य स्थिति है. यह तब उत्पन्न होती है जब पेट का एसिड फूड पाइप में वापस चला जाता है और हार्टबर्न व उल्टी जैसा लगने लगता है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

Tags: Health, Health problems, Lifestyle

FIRST PUBLISHED : July 15, 2022, 20:38 IST

ज्यादा लहसुन खाने से क्या फायदा? - jyaada lahasun khaane se kya phaayada?

Side Effects Of Garlic in Hindi: भारतीय खाने में इस्तेमाल होने वाले मसाले अनेकों औषधीय गुणों से युक्त होते हैं। संतुलित मात्रा में मसालों का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। लहसुन का भी इस्तेमाल लगभग हर भारतीय रसोई में किया जाता है। मसाले के रूप में लहसुन का इस्तेमाल खाने का स्वाद और सुगंध बढ़ाने के लिए किया जाता है। लहसुन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मसालों के रूप में लहसुन का सेवन करने के अलावा आप इसे कई दूसरे तरीके से भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कुछ बीमारियों और समस्याओं में कच्चे लहसुन का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद गुण कैंसर जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने का काम करते हैं। लेकिन किसी भी खाद्य पदार्थ का जरूरत से ज्यादा सेवन सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक माना जाता है। लहसुन का सेवन कुछ लोगों के लिए फायदे की जगह नुकसान का कारण बन सकता है। आइए जानते हैं लहसुन खाने के नुकसान और किन लोगों को लहसुन खाने से बचना चाहिए।

लहसुन कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें मौजूद एंटी-बायोटिक, एंटी-फंगल, एंटी-वायरल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण शरीर के लिए बहुत उपयोगी माने जाते हैं। इसके अलावा लहसुन में मौजूद विटामिन, आयरन, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। लहसुन का सेवन पाचन तंत्र से लेकर हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन बहुत ज्यादा लहसुन खाने से आपको कई समस्याएं भी हो सकती हैं, वहीं कुछ लोगों के लिए तो लहसुन खाना बहुत ज्यादा नुकसानदायक होता है।

इसे भी पढ़ें: Garlic for Fertility: लहसुन से महिलाओं और पुरुषों की बढ़ सकती है फर्टिलिटी, जानें कैसे?

ज्यादा लहसुन खाने से क्या फायदा? - jyaada lahasun khaane se kya phaayada?

लहसुन खाने के नुकसान- Garlic Side Effects in Hindi

लहसुन का सेवन संतुलित मात्रा में ही शरीर के लिए फायदेमंद होता है। जो लोग कच्चे लहसुन का सेवन करते हैं, उन्हें इसकी मात्रा का ध्यान जरूर रखना चाहिए। निर्धारित मात्रा से ज्यादा लहसुन खाने से आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। लहसुन खाने से होने वाले कुछ नुकसान इस तरह से हैं-

1. उल्टी और दस्त की समस्या

बहुत ज्यादा लहसुन खाने से आपको उल्टी और दस्त की समस्या हो सकती है। नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट ऑफ यूएस की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि खाली पेट लहसुन खाने से आपके पेट में जलन की समस्या हो सकती है और उल्टी या दस्त का कारण बन सकता है। लहसुन में कुछ ऐसे कम्पाउंड होते हैं, जिनकी वजह से जीईआरडी (गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स रोग) हो सकता है। इसलिए आपको भी लहसुन खाते समय इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: क्या गर्मी में लहसुन खाना चाहिए ? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे, नुकसान और सावधानियां

2.  लिवर के लिए नुकसानदायक

बहुत ज्यादा लहसुन खाने से लिवर को गंभीर नुकसान हो सकते हैं। कच्चे लहसुन में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट के कारण लिवर में विषाक्त पदार्थ जमा हो सकते हैं। इसकी वजह से लिवर टॉक्सिसिटी की समस्या हो सकती है। इसलिए आपको बहुत अधिक मात्रा में लहसुन खाने से बचना चाहिए। 

3. हार्ट बर्न का कारण

बहुत ज्यादा लहसुन खाने से आपको हार्ट बर्न की समस्या भी हो सकती है। खाली पेट बहुत ज्यादा लहसुन खाने की वजह से एसिडिटी हो सकती है और इसकी वजह से आपको सीने में जलन या हार्ट बर्न की समस्या हो सकती है। ऐसे लोग जो एसिडिटी या पेट में खराबी से पीड़ित हैं, उन्हें बहुत ज्यादा लहसुन खाने से बचना चाहिए।

4. ब्लीडिंग की समस्या

बहुत ज्यादा लहसुन खाने से आपको ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है। लहसुन में कुछ ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो खून को पतला करने का काम करते हैं। इसलिए अगर आप खून को पतला करने वाली दवाओं का सेवन करते हैं, तो इसके साथ लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए।

5. चक्कर आने की समस्या 

बहुत अधिक मात्रा में कच्चा लहसुन खाने से चक्कर आने की समस्या हो सकती है। कई शोध और अध्ययनों में यह कहा गया है कि कच्चा लहसुन खाने से ब्लड प्रेशर कम होता है, इसकी वजह से आपको चक्कर आ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: अदरक, लहसुन और शहद एक साथ खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे

किन लोगों को नहीं खाना चाहिए लहसुन?-  Who Should Avoid Garlic in Hindi

लहसुन का बहुत ज्यादा सेवन कुछ लोगों के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। कुछ समस्याओं और स्थितियों में लहसुन का सेवन करने से बचना चाहिए। गर्भवती और स्तनपान करने वाली महिलाओं को लहसुन खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा बहुत छोटे बच्चे को भी लहसुन खिलाने से बचना फायदेमंद होता है। लिवर से जुड़ी बीमारी से पीडित व्यक्तियों को भी लहसुन का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। शरीर में खून की कमी, ब्लड प्रेशर आदि की समस्या में भी लहसुन न खाने की सलाह दी जाती है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

ज्यादा लहसुन खाने से क्या नुकसान होता है?

बहुत ज्यादा लहसुन खाने से आपको हार्ट बर्न की समस्या भी हो सकती है। खाली पेट बहुत ज्यादा लहसुन खाने की वजह से एसिडिटी हो सकती है और इसकी वजह से आपको सीने में जलन या हार्ट बर्न की समस्या हो सकती है। ऐसे लोग जो एसिडिटी या पेट में खराबी से पीड़ित हैं, उन्हें बहुत ज्यादा लहसुन खाने से बचना चाहिए।

पुरुष को लहसुन खाने से क्या होता है?

पुरुषों को कच्चे लहसुन की कलियां खाने से क्या फायदे होते हैं कच्चा लहसुन नियमित सेवन से पुरुषों में शारीरिक कमजोरी नहीं आती। कच्चा लहसुन कोल्ड के अलावा फ्लू के संक्रमण से भी बचाता है। कच्चा लहसुन पेट का ख्याल रखता है, उसे नियमित रूप से साफ कर देता है। कच्चा लहसुन कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रखता है।

लहसुन खाने से कौन कौन सी बीमारी ठीक होती है?

लहसुन की 1 कली खाने के फायदे.
डाइजेशन में सुधार और एसिडिटी को रोकता है ... .
ब्‍लड प्रेशर और ब्‍लड क्‍लॉट को करता है कम ... .
कोलेस्ट्रॉल करता है कम ... .
किडनी डिजीज में करता है मदद ... .
इम्‍यूनिटी में सुधार ... .
प्राकृतिक एंटीबायोटिक, एंटी वायरल और एंटी-फंगल.

लहसुन कब नहीं खाना चाहिए?

एसिडिटी की समस्या में लहसुन का सेवन नुकसानदायक हो सकता है. जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए. अगर करते हैं तो बहुत ही कम मात्रा में करें, वरना ये आपके लिए बहुत घातक साबित हो सकता है. अगर किसी को मुंह से बदबू आने की शिकायत है, तो उन्हें लहसुन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

ज्यादा लहसुन खाने से क्या फायदा होता है?

लहसुन को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है. लहसुन में एंटी-बायोटिक, एंटी-वायरल, एंटी-फंगल, मैंगनीज, पोटेशियम, आयरन, कैल्शियम और विटामिन जैसे गुण पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि लहसुन खाने के कुछ नुकसान भी हैं.