जेसीबी मशीन का असली नाम क्या है? - jeseebee masheen ka asalee naam kya hai?

  • जेसीबी (JCB) से सम्बंधित जानकारी
    • जेसीबी (JCB) क्या होती है
    • जेसीबी का फुल फॉर्म (JCB Full Form)
    • ट्रेक्टर जेसीबी मशीन की विशेषताए (Tractor JCB Machine Features)
    • जेसीबी मशीन का रंग पीला ही क्यों होता है (JCB Machine Colour Why Yellow)
    • जेसीबी मशीन की कीमत क्या है (JCB Machine Price)
    • जेसीबी मशीन निर्माण संयंत्र (JCB Machine Manufacturing Plants)

JCB यह नाम आपने जरूर सुना होगा | अक्सर ही जिन जगहों पर किसी तरह की खुदाई हो रही होती है, या किसी बिल्डिंग को गिरना होता है, तो इन कार्यो को करने के लिए सबसे पहले जिस मशीन का नाम आता है, उसे JCB कहते है | आज के समय में JCB मशीन का महत्त्व काफी अधिक है, तथा देश में भी मशीनीकरण तेजी से तरक्की हासिल कर रहा है | अब किसी भी तरह के कार्य को करने के लिए मशीन का इस्तेमाल किया जाने लगा है | ऐसे में जब खुदाई और किसी तरह के बड़े कार्य को करने की बात आती है, तो JCB मशीन को सबसे उपयोगी यंत्र के रूप में जाना जाता है |

जेसीबी मशीन का असली नाम क्या है? - jeseebee masheen ka asalee naam kya hai?

जेसीबी मशीन का असली नाम क्या है? - jeseebee masheen ka asalee naam kya hai?

कंस्ट्रक्शन साइट पर JCB मशीन की मांग सबसे अधिक रहती है | आपको बता दे कि सभी लोग जिस पीली मशीन को JCB कहते है, वह मशीन नहीं बल्कि उस मशीन की कंपनी का नाम है, तथा इस मशीन को किसी और ही नाम से पुकारते है | जेसीबी मशीन का असली नाम क्या है, इस बात की जानकारी बहुत ही कम लोगो को होगी | इस लेख में आपको JCB क्या होती है, जेसीबी का फुल फॉर्म तथा जेसीबी मशीन की कीमत (Price) क्या है इसकी सम्पूर्ण जानकारी दी जा रही है |

किसान ट्रैक्टर योजना

जेसीबी (JCB) क्या होती है

JCB एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है | यह बैकलोडर जैसे बड़े उपकरणों का निर्माण करती है | भारत में JCB मशीनों का इस्तेमाल बहुत अधिक किया जाता है | जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल कठिन कार्यो को आसानी से और कम समय में करने के लिए किया जाता है | इसका अधिकतर इस्तेमाल ईमारत से जुड़े कार्यो को करने या सड़क का निर्माण करने के लिए करते है | जेसीबी का मुख्य कार्य खुदाई करना और भारी कार्यो को आसान बनाना है |

जेसीबी मशीन का असली नाम क्या है? - jeseebee masheen ka asalee naam kya hai?

जेसीबी का फुल फॉर्म (JCB Full Form)

जेसीबी एक बड़े उपकरणों का निर्माण करने वाली कंपनी है, जिसका पूरा नाम JCB – ‘Joseph Cyril Bamford’ है | यह कंपनी जोसफ सायरिल बम्फोर्ड एक्सकेवेटरस लिमिटेड नाम से पंजीकृत है | 23 अक्टूबर वर्ष 1945 में जोसफ सायरिल बम्फोर्ड ने इस कंपनी की स्थापना की थी | जिस वजह से कंपनी का नाम भी जोसफ सायरिल बम्फोर्ड एक्सकेवेटरस लिमिटेड रखा गया | भारत में जेसीबी की केवल 5 फैक्ट्रिया और एक डिजाइन सेंटर मौजूद है | इन कंपनियों में Skid Steer Loaders, Mini Excavators, Excavators, Generators, Compactors और JCB Backhoe Loader जैसी मशीनों को बनाया जाता है |

ट्रेक्टर जेसीबी मशीन की विशेषताए (Tractor JCB Machine Features)

  • यह सभी भारी मशीनों में से एक है |
  • किसी भी तरह के कठिन कार्य को आसानी से करने में सक्षम है |
  • JCB की ट्रैक्टर मशीन अत्यधिक मजबूत और शक्तिशाली है |
  • बड़ी जेसीबी मशीन को सड़क और मिट्टी दोनों पर ही आसानी से चला सकते है |
  • जेसीबी की ट्रैक्टर मशीन को अधिक समय तक आसानी से चलाया जा सकता है |
  • किसी भी तरह की भारी वस्तु को आसानी से उठा पाने में सक्षम होता है |
  • खुदाई के कार्य को JCB मशीन द्वारा ही पूर्ण किया जाता है |

जेसीबी मशीन का रंग पीला ही क्यों होता है (JCB Machine Colour Why Yellow)

आपने जब भी या कही भी जेसीबी मशीन को देखा होगा तो वह पीले रंग की देखने को मिलेगी| लेकिन क्या आप जानते है, कि JCB मशीन का रंग पीला ही क्यों रखा गया है | सबसे पहले जब JCB मशीन बनाई गयी थी तो उसका रंग लाल और सफ़ेद हुआ करता था | लेकिन अब इन्हे सिर्फ पीले रंग का कर दिया गया है | जिसके पीछे का मुख्य कारण पीले रंग का दूर से दिखाई देना है, पीला रंग दूर से चमकता है | जिस वजह से लोग इसे भीड़ में भी आसानी से पहचान लेते है | चूँकि JCB को बड़े और खुदाई के कामो में इस्तेमाल किया जाता है| ऐसे में यदि कही पर खुदाई का कार्य चल रहा है, तो इसके पीले रंग को दूर से देखकर ही लोग समझ जाते है, कि वहां पर कोई बड़ा काम चल रहा है |

थ्रेसर (Threshing machine) क्या है ?

जेसीबी मशीन की कीमत क्या है (JCB Machine Price)

JCB कंपनी लोगो की जरूरत के अनुसार ही उपकरणों का निर्माण करती है | जिसकी कीमत को भी लोगो के बजट के अनुसार रखा गया है | हमारे देश में JCB मशीन की कीमत 8 लाख से आरम्भ होकर 50 लाख रूपए तक है | यह कीमत जेसीबी मशीन के मॉडल के अनुसार कम ज्यादा होती है, जिसकी सूची इस प्रकार है :-

JCB Model JCB Price
2DX BACKHOE LOADER 14. 67 लाख रुपए |
JCB 170 10.10 लाख रुपए |
JCB 2DX 14 लाख 64 हज़ार 500 रूपए |
JCB 30 PLUS 8 लाख रुपए |
JCB 3DX 25. 68 लाख रुपए |
JCB 3DX SUPER 27. 47 लाख रुपए |
JCB 3DXL 19. 35 लाख रुपए |
JCB 4DX 26. 46 लाख रुपए |
JCB 530-110 10. 10 लाख रुपए |
JCB 531 70 10. 10 लाख रुपए |
JCB 540 140 10 लाख 10 हज़ार रूपए |
JCB 530-70 10 लाख 10 हज़ार रूपए |
JCB LIFTALL 12.53 लाख से लेकर 13.33 लाख रुपए तक |
JCB LIFTALL 1553 15 लाख 9 हज़ार 950 रूपए |
JCB LIFTALL 1202 15 लाख 30 हज़ार रूपए |
JCB JS205LC 10.10 लाख रुपए |
JCB JS220LC 10 लाख 10 हज़ार रूपए |
JCB JS30 10 लाख 10 हज़ार रूपए |
JCB JS81 10 लाख 10 हज़ार रूपए |
JCB JS120 10 लाख 10 हज़ार रूपए |
JCB JS140 10 लाख 10 हज़ार रूपए |
JCB ROBOT 10.10 लाख से लेकर 13.5 लाख रुपए तक |
JCB Robot 155 10 लाख 10 हज़ार रूपए |
JCB SOIL COMPACTOR VM 10.10 लाख से लेकर 11.5 लाख रुपए तक |
JCB TANDEM ROLLER VMT 10.10 लाख से लेकर 8.60 लाख रुपए तक |
JCB 430ZX 36 लाख 54 हज़ार रूपए |
JCB 432ZX 25 लाख 40 हज़ार 150 रूपए |
JCB TANDEM ROLLER VMT 860 10 लाख 10 हज़ार रूपए |

जेसीबी मशीन निर्माण संयंत्र (JCB Machine Manufacturing Plants)

भारत में अभी तक वर्ष 2022 में जेसीबी के चार प्लांट ही मौजूद है | यह प्लांट पुणे, जयपुर, दिल्ली और बल्लभगढ़ में स्थित है, तथा वर्तमान समय में एक नए प्लांट को गुजरात के हलोल शहर में स्थापित किया जा रहा है | भारत में लगभग जेसीबी के सभी उपकरणों का निर्माण किया जाता है | वह किसी भी उपकरण को भारतीय बाजार में आयत नहीं करते है | इसके अलावा अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजार जैसे :- अफ्रीका बाजार और एशिया बाजार में भी उपकरणों का निर्यात होता है | जिस वजह से भारत को पोर्टफोलियो के प्रमुख बाज़ारो में से एक माना जाता है |

रोटावेटर (Rotavator) क्या होता है ?

JCB का सही नाम क्या है?

Real Name Of JCB : असल में जिस मशीन को हम जेसीबी कहते हैं वो उसका नाम नहीं बल्कि इसे बनाने वाली कंपनी का नाम है. इस मशीन का नाम तो 'बैकहो लोडर' है. Backhoe Loader: आपने मलवा हटाते,किसी इमारत को ढहाते और कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करती जेसीबी (JCB) देखी ही होगी.

बैकहो लोडर को हिंदी में क्या कहते हैं?

Backhoe Loader को हिंदी में खुदाई करने वाली मशीन कहा जाता है।

जेसीबी का आविष्कारक कौन है?

जेसीबी, मशीन बनाने वाली एक ब्रिटिश कंपनी है तथा इसका मुख्यालय स्टैडफोर्डशायर, इंग्लैंड में है। कंपनी का नाम इसके संस्थापक जोसेफ सिरिल बमफोर्ड (JCB) के नाम पर रखा गया है। इसके प्लांट दुनिया के चार महाद्वीपों में फैले हुए है। जेसीबी अपनी तरह की दुनिया में पहली मशीन थी जिसे 1945 में लॉन्च किया गया था।

जेसीबी मशीन 1 घंटे में कितना डीजल खाती है?

नपा की नई जेसीबी मशीन, 16 लीटर डीजल में चलती है सिर्फ एक घंटा