जनसंख्या पिरामिड क्या है ये किसी देश की जनसंख्या को समझने में किस प्रकार मददकरते हैं? - janasankhya piraamid kya hai ye kisee desh kee janasankhya ko samajhane mein kis prakaar madadakarate hain?

जनसंख्या पिरामिड क्या है? किस देश की जनसंख्या को समझने में किस प्रकार मदद करते हैं?


जनसंख्या पिरामिड एक देश की जनसंख्या की आयु व लिंग संरचना को दर्शाता है। बच्चों की संख्या(15 वर्ष से नीचे) और जन्म स्तर निचले भाग दर्शाया जाता है। ऊपर का अकार वृद्ध लोगों (65 वर्ष से अधिक) और मृतकों की संख्या की संख्या को दर्शाता है। उदाहरणार्थ- एक देश की जनसंख्या पिरामिड जिसने जन्म दर और मृत्यु दर दोनों ही ऊंचे है, आधार पर चौड़ा होता है और ऊपर तीव्रता से सँकरा हो जाता है।जनसंख्या पिरामिड एक देश में निर्भर लोंगो की संख्या भी बताता है।

2203 Views


नीचे दिए गए शब्दों का उपयोग करके वाक्यों को पूरा कीजिए-

विरल,अनुकूल, परती, कृत्रिम, उर्वर, प्राकृतिक, चरम, घना

जब लोग किसी क्षेत्र की और होते हैं तब आकर्षित होते है तब यह.............. बसा हुआ बन जाता है। इसे प्रभावित करने वाले कारकों के अंतर्गत............... जलवायु...............संसाधनों की आपूर्ति और...............ज़मीन आती है।


घना

,

अनुकूल

,

प्राकृतिक

,

उर्वर

494 Views


वे तीन मुख्य कारक कौन से हैं जिनसे जनसंख्या में परिवर्तन होता है?

  • जन्म, मृत्यु और विवाह

  • जन्म, मृत्यु और  प्रवास

  • जन्म, मृत्यु जीवन प्रत्याशा


B.

जन्म, मृत्यु और  प्रवास

390 Views


क्रियाकलाप- 
जिस समाज में '15 वर्ष से कम आयु के बहुत से लोग' हैं और '15 वर्ष से कम आयु के बहुत कम लोग' हैं उस समाज की विशेषताओं का वर्णन करो-
संकेत: विद्यालय की आवश्यकता, पेंशन स्कीम, शिक्षक, खिलौने, पहिएदार कुर्सी, श्रम आपूर्ति, अस्पताल।


विद्यालय की आवश्यकता, पेंशन स्कीम, शिक्षक, खिलौने, पहिएदार कुर्सी, श्रम आपूर्ति, अस्पताल।
'15 वर्ष से कम आयु के बहुत से लोगों' वाला समाज 
(i) बच्चों की संख्या बहुत अधिक होती है।
(ii) उनकी शिक्षा हेतु अधिक स्कूलों की आवश्यकता होती है।
(iii) उन वस्तुओं की मांग अधिक होती है जो स्कूल में प्रयुक्त होती हैं, जैसे- श्यामपट्ट, चॉक,बेंच आदि।
(iv) स्टेशनरी की मांग अधिक होती है जैसे - पेन, पेंसिल ,रबर, कॉपी, किताबें आदि।
(v) बच्चों के खेलने के लिए पार्कों की आवश्यकता होती है।
(vi) अधिक शिक्षकों की आवश्यकता होती है।
(vii) खिलौने उद्योग को विकसित करने की आवश्यकता होती है।
(viii) कुशल, उत्साही, आशावादी और सकारात्मक दृष्टि जैसे युवा जन्म किस राष्ट्र के भविष्य होते हैं।

'15 वर्ष से कम आयु के बहुत कम लोगों' वाला समाज
(i) समाज में बुजुर्गों की संख्या अधिक होगी।
(ii) सरकार को वृद्धाश्रम एवं वृद्धों के निवास हेतु घरों को बनाने में अधिक पैसा लगाना होगा।
(iii) वृद्धों के स्वास्थ्य हेतु अधिक अस्पताल, डॉक्टर, नर्स, मेडिकल यंत्रों की आवश्यकता होगी।
(iv) वृद्धों के लिए सरकार को पेंशन स्कीमें चालू करनी होगीं जिनसे उनकी आवश्यक जरूरतें पूरी हो सकें।

133 Views


जनसंख्या परिवर्तन को प्रभावित करने वाले किन्हीं दो कारकों की भूमिका का वर्णन कीजिए।


(i) जन्म दर-प्रति 1000 व्यक्तियों पर जीवित जन्मों की संख्या में मापा जाता है।

(ii) मृत्यु दर-प्रति 1000 व्यक्तियों पर मृतकों की संख्या में मापा जाता है जन्म और मृत्यु जनसंख्या परिवर्तन के प्राकृतिक कारण है।

4357 Views


जनसंख्या वितरण शब्द से क्या तात्पर्य है?

  • किसी विशिष्ट क्षेत्र में समय के साथ जनसंख्या में किस प्रकार परिवर्तन होता है।

  • किसी विशिष्ट क्षेत्र में जन्म लेने वाले लोगों की संख्या के संदर्भ में मृत्यु प्राप्त करने वाले लोगों की संख्या।

  • किसी दिए हुए क्षेत्र में लोग किस रूप में वितरित है।


C.

किसी दिए हुए क्षेत्र में लोग किस रूप में वितरित है।

798 Views


जनसंख्या पिरामिड क्या है ये किसी देश की जनसंख्या को समझने में किस प्रकार मदद?

जनसंख्या पिरामिड एक देश की जनसंख्या की आयु व लिंग संरचना को दर्शाता है। बच्चों की संख्या(15 वर्ष से नीचे) और जन्म स्तर निचले भाग दर्शाया जाता है। ऊपर का अकार वृद्ध लोगों (65 वर्ष से अधिक) और मृतकों की संख्या की संख्या को दर्शाता है।

जनसंख्या पिरामिड क्या है परिभाषा?

जनसंख्या पिरामिड. है जिसे आयु लिंग पिरामिड भी कहते हैं। यह जनसंख्या के आयु-लिंग संघटन का आलेखीय निरूपण होता है। एक जनसंख्या पिरामिड निम्न बातें दर्शाता है <br> (i) कुल जनसंख्या विभिन्न आयु वर्गों में विभाजित है, उदाहरणार्थ-5 से 9 वर्ष, 10 से 14 वर्ष तथा इसी प्रकार आगे।

जनसंख्या पिरामिड क्या है class 8?

(vi) जनसंख्या पिरामिड-यह जनसंख्या के सांख्यिकीय प्रतिरूप को प्रदर्शित करने की एक विधि है। यह जनसंख्या संघटन का अध्ययन करने में सहायक है। जनसंख्या पिरामिड को कुल जनसंख्या के लैंगिक प्रतिशत में विभक्त किया जाता है। इससे कुल जनसंख्या से लैंगिक प्रतिशत ज्ञात किया जा सकता है।

जनसंख्या पिरामिड का प्रयोग क्यों किया जाता है?

जनसंख्या पिरामिड का उपयोग जनसंख्या की आयु लिंग संरचना को दिखाने के लिए किया जाता है। 2. वर्षों से पिरामिड का आकार और उसकी विविधता केवल मृत्यु दर पर निर्भर करती है।