प्लाटेन से क्या आशय है ?`? - plaaten se kya aashay hai ?`?

1 प्लाटेन क्या है ?

उत्तर - लेटरप्रेस छपाई में प्लाटेन एक बोर्ड होता है, जिसे कागज के पीछे दबाकर टाइप की छाप ली जाती थी। पहले यह बोर्ड काठ का होता था, बाद में इस्पात का बनने लगा।

2 गाथा-गीत से क्या समझते हैं ?

उत्तर - लोकगीत का ऐतिहासिक आख्यान, जिसे गाया या सुनाया जाता है।

3 गुटेन्वर्ग कौन थे ?

उत्तर - गुटेन्वर्ग जर्मनी का एक बड़ा आविष्कारक था जिसने 1448 ई० में प्रेस का आविष्कार किया।

4 रेफर्मेशन (धर्म-सुधार आंदोलन) का क्या अर्थ है ?

उत्तर- कैथोलिक धर्म को सुधारने के लिए जो आंदोलन शुरू किया गया उसे रेफर्मेशन या धर्म-सुधार आंदोलन कहते हैं।

5 प्रिंटिंग प्रेस का आविष्कार किसने किया ?

उत्तर- प्रिंटिंग प्रेस का आविष्कारक एक जर्मन-गुटनवर्ग था।

6 गुटनवर्ग ने पहली पुस्तक कौन-सी छापी ?

उत्तर- गटनवर्ग ने पहली पुस्तक बाइबिल प्रकाशित की। इसकी छपाई भेड की खाल पर की गई न कि कागज पर।

7 क्या नए प्रिंटर, पुराने प्रिंटरों से अधिक अच्छे हैं ?

उत्तर- नए प्रिंटर बड़ी संख्या में तथा तेज गति से छपाई करते हैं।

8 प्रेस की भूमिका बताएँ।

उत्तर - प्रेस एक सशक्त माध्यम है, जो समाज को एकजुट रख सकता है। यह देश के एक भाग में होने वाली गतिविधियों को दूसरे भाग की गतिविधियों से जोड़ता है।

9 भारत में प्रेस की बढ़ोत्तरी कब से हुई ?

उत्तर - 19 वीं सदी के प्रारंभ में भारत में प्रेस प्रारंभ हुआ। इसने लोगों में जागृति लाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

10 कौन-सा और कब पहला समाचार पत्र भारत में छपा था ?

उत्तर - भारत का पहला समाचार पत्र 1780 में छपा, जिसका नाम बंगाल गजट था।

11 राजा राममोहन राय द्वारा प्रकाशित दो समाचार पत्र कौन-से थे ?

उत्तर - राजा राममोहन राय ने दो समाचार पत्र समद कौमुदी (बंगला) तथा मिरातुल अकबर (फारसी) प्रकाशित किए। ये पत्र सामाजिक सुधारों का प्रचार करते थे।

12.   19 वीं सदी के दूसरे आदि शतक में प्रारंभ होने वाले कुछ अंग्रेजी अखबारों के नाम लिखें।

उत्तर - भारत के प्रसिद्ध समाचार पत्र थे- द टाईम्स ऑफ इंडिया (1861), द पॉइनियर (1865), द मद्रास मेल (1865), द स्टेटस मैन (1875) ये समाचार पत्र ब्रिटिश सरकार की नीतियों के समर्थक थे।

13 भारत के कुछ राष्ट्रवादी अखबारों के नाम लिखें।

उत्तर - बंगाल में अमृत बाजार पत्रिकाएँ प्रारंभ हुई 1868 ई० में। द हिंदू मद्रास से प्रकाशित हुआ 1878 में । 19 वीं सदी के अंत तक लगभग 500 समाचार पत्र तथा पत्रिकाएँ भारत में प्रकाशित हुई।

14 बाल गंगाधर द्वारा प्रकाशित दो पत्रिका कौन-से थे ?

उत्तर - साप्ताहिक पत्रिका "केसरी" मराठी में बाल गंगाधर द्वारा प्रकाशित की गई। दूसरी पत्रिका "मराठा" इंगलिश में प्रकाशित की गई।

15 मुद्रण की सबसे पहली तकनीक कहाँ विकसित हुई ?

उत्तर - चीन, जापान और कोरिया में।

16 सुलेखन से आपका क्या तात्पर्य है ?

उत्तर - सुन्दर सुडौल अक्षरों में कलात्मक लिखाई को सुलेखन कहा जाता है।

17 जापान में सबसे पहले छपने वाली किताब का क्या नाम था जो 868 ई० के लगभग छापी गई ?

उत्तर - बौद्ध धर्म से सम्बन्धित पुस्तक डायमंड सूत्र।

18 टोक्यो का पुराना नाम क्या था ?

उत्तर - एदो।

19 मार्टिन लूथर कौन था ?

उत्तर - मार्टिन लूथर जर्मनी का एक महान धर्म सुधारक था जिसने रोमन कैथोलिक धर्म का विरोध करने से रेफर्मेशन आंदोलन को जन्म दिया।

20 कातिब किसे कहते हैं ?

उत्तर - हाथ से लिखकर पांडुलिपियों को तैयार करने वालों को कातिब या सुलेखक कहा जाता था।

21 कब और किसने सबसे पहले छापेखाने का आविष्कार किया ?

उत्तर - गुटेन्बर्ग ने 1448 ई० में किया।

22 शिलिंग सीरीज क्या थीं ?

उत्तर - ये वे पुस्तकें थी जो सस्ती थीं और जो 1920 के दशक में छापी गईं।

23 भारत में पहला प्रिंटिंग प्रेस कब लाया गया ?

उत्तर - भारत में पहला प्रिंटिंग प्रेस गोआ में पुर्तगालियों द्वारा 16 वीं शताब्दी के अन्तिम चरण में लाया गया।

24  प्रिंट के माध्यम से पहले भारत में हस्तलिखित पांडुलिपियाँ कैसे रखी जाती थी ?

उत्तर - विभिन्न भाषाओं की पांडुलिपियों को ताड़ के पत्तों या हाथ से बने कागज पर।नकल कर लिया जाता था और फिर उनकी आयु बढ़ाने के उद्देश्य से उन्हें तख्तियों की जिल्द में या सिलकर रख दिया जाता था।

25 बंगाल गजट नामक एक साप्ताहिक पत्रिका का संपादन कब शुरू हुआ ?

उत्तर- 1780 ई० में।

26 राजा राममोहन राय ने 1821 से कौन-सा साप्ताहिक समाचार-पत्र निकालना शुरू किया ?

उत्तर - संवाद कौमुदी।

27 फारसी में 19 वीं शताब्दी में छपने वाले दो समाचार-पत्रों के नाम लिखें।

उत्तर - (क) जाम-ए-जहाँनामा,(ख) शम्सूल अखबार।

28 बाल गंगाधर तिलक ने कौन-सा समाचार-पत्र छापना शुरू किया ?

उत्तर - केसरी।

29 वेलम क्या है ?

उत्तर - चर्म-पत्र या जानवरों के चमड़े से बनी लेखन की सतह ।

30 गैली क्या है ?

उत्तर - धातुई फ्रेम, जिसमें टाइप बिछाकर इबारत बनाई जाती थी।

31 भारतीय प्रेस पर क्या अंकुश लगाए गए ?

उत्तर - 1878 ई० में पास होने वाले वर्नाक्युलर प्रेस एक्ट द्वारा भारतीय भाषाओं में छपने वाले प्रेस वालों को चेतावनी दी गई कि अगर उनके अखबार में पब्लिक को भड़काने वाली कोई खबर छापी गई तो पहले उसे चेतावनी दी जाएगी और उसके बाद उस अखबार को बन्द किया जा सकता है।

32 पांडुलिपियाँ में कौन-सी दो मुख्य कमियाँ पाई जाती है ?

उत्तर - (क) पांडुलिपियों को तैयार करना बहुत खर्चीला, अधिक समय लेने वाला तथा अधिक परिश्रम से तैयार होने वाला होता है।

(ख) पांडुलिपियाँ प्रायः बड़ी नाजुक होती है, उनके लाने-ले-जाने, रख-रखाव में बड़ी कठिनाई होती है।

33 मैक्सिम गोर्की कौन था ? उसकी एक साहित्यिक रचना का नाम लिखें।

उत्तर - मैक्सिम गोर्की एक क्रांतिकारी रूसी लेखक था। उसकी एक प्रसिद्ध रचना का नाम है- "मेरा बचपन और मेरे विश्वविद्यालय” | इस पुस्तक में गोर्की ने अपने बचपन के संघर्षों का वर्णन किया जो एक गरीब बच्चे को प्रायः भुगतना पड़ता है।

34 प्रिंटिंग प्रेस से क्या लाभ हुए हैं ?

उत्तर- (क) इसके द्वारा एक बड़ी मात्रा में पुस्तकें तैयार करना आसान हो गया।

(ख) पुस्तकों के आसानी से मिलने के परिणामस्वरूप  ज्ञान की वद्धि हुई है तथा पाठकों की गिनती भी कई गुणा बढ़ गई ।