हिंदुओं के कुल कितने त्योहार होते हैं? - hinduon ke kul kitane tyohaar hote hain?

कल की तिथि, कल की क्या तिथि है, कल क्या तिथि है, कल क्या दिन है, कल का त्यौहार व व्रत

कल की हिन्दू तिथि और पंचांग

मासमाघपक्षकृष्णतिथि

दोपहर 12:09 बजे तक तृतीया उसके बाद चतुर्थी लग जाएगी।

देवगौरी तृतीया, भगवान विनायक चतुर्थीनक्षत्रअश्लेशायोगप्रीतिकरणबवव्रत और त्यौहारसकट चौथ व्रत 2023 | मंगलवार व्रत और कथाविक्रम संवत2079

Bharat Ke Pramukh Tyohar: पूरी दुनिया में भारत एक ऐसा देश है, जहाँ विभिन्न धर्मों के लोग रहते है और यहाँ हर धर्म और समुदाय के लोग अपनी संस्कृति का जश्न मनाते हैं | जिसके कारण भारत को त्योहारों का देश भी कहा जाता है | भारत में मनाये जानें वाले त्यौहार यहाँ की संस्कृति और सभ्यता को प्रदर्शित करते हैं। भारत में मनाये जानें वाले प्रमुख त्यौहार (Bhartiya Tyohar) पौराणिक कहानियों, उत्सवों और लोक कलाओं से जुड़े हुए होते हैं | इन त्योहारों में कई प्रमुख व्यक्तियों की जंयती एवं पुण्यतिथि भी विशेष रुप से शामिल है, जो उनके द्वारा किए गए कार्यों की अनुभुति कराती है। यहाँ कुछ त्यौहार ऐसे भी मनाये जाते है जो मौसम से सम्बंधित होते है |

हिंदुओं के कुल कितने त्योहार होते हैं? - hinduon ke kul kitane tyohaar hote hain?


अपनी राशि कैसे देखे जमीन की जानकारी कैसे देखे जन्म कुंडली कैसे देखे Birth Certificate Online Driving License Online

भारत में हर दिन किसी न किसी राज्य में कोई ना कोई त्योहार मनाया जाता है, जो भारत को एक नई पहचान दिलानें के साथ ही विशेष बनाते है | सबसे खास बात यह है, कि इस त्योहारों का प्रभाव और महत्व इतना अधिक है कि विदेश में रहनें वाले भारतीय भी इन्हें बहुत ही उत्साह और जूनून से मानते है | भारत के प्रमुख त्यौहारों की सूची और Famous Festival of India in Hindi बारें में आपको यहाँ जानकरी दे रहे है |

संस्कृत श्लोक अर्थ सहित

भारत के प्रमुख त्यौहार कौन कौन से हैं ?

Table of Contents

  • भारत के प्रमुख त्यौहार कौन कौन से हैं ?
    • 1. मकर संक्रांति (Makar Sankranti)
    • 2. बसंत पंचमी (Basant Panchami)
    • 3. महाशिवरात्रि (Maha Shivratri)
    • 4. होली (Holi)
    • 5. रामनवमी (Ram Navmi)
    • 6. बैसाखी (Baisakhi)
    • 7. ईद (Eid)
    • 8. रक्षाबंधन (Rakshabandhan)
    • 9. जन्माष्टमी  (Janmashtami)
    • 10. गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi)
    • 11. नवरात्रि  (Navratri)
    • 12. दशहरा (Dusshara)
    • 13. करवाचौथ (Karvachauth)
    • 14. धनतेरस (Dhanteras)
    • 15. दीपावली (Deepawali)
  • भारतीय त्योहार की सूची 2023

Important Festivals of India : भारत में मनाए जाने वाले त्योहार के नाम (इंडियन फेस्टिवल) निम्न प्रकार से है :-


Hast Rekha Gyan Online FIR Kaise Kare
Business Kaise Kare ग्राम प्रधान की शिकायत कैसे करे
बैंक से लोन कैसे ले

1. मकर संक्रांति (Makar Sankranti)

मकर संक्रांति के त्यौहार को पूरे भारत में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है | हालाँकि देश के अलग-अलग राज्यों में इसे अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है | प्रतिवर्ष यह त्यौहार 14 या 15 जनवरी को मनाया जाता है | इस दिन लोग अपनें दिन की शुरुआत सुबह गंगा स्नान से करते है | उत्तर प्रदेश में इसे खिचड़ी पर्व कहा जाता है, इसदिन सूर्य के एक राशि से दूसरी राशि में जाता है |

2. बसंत पंचमी (Basant Panchami)

भारत में बसंत पंचमी के त्यौहार कि एक अलग ही मान्यता है, क्योंकि यह त्यौहार ज्ञान की देवी माँ सरस्वती को समर्पित है | इस दिन माँ सरस्वती की पूजा, अर्चना की जाती है | बसंत पंचमी के इस त्यौहार को श्री पंचमी और ज्ञान पंचमी भी कहा जाता है | यह प्रमुख त्यौहार जनवरी या फरवरी माह में मनाया जाता है | हिन्दू कैलेंडर के अनुसार यह त्यौहार माघ के महीने में शुक्ल पंचमी के दिन आता है |

कबीर दास के दोहे अर्थ सहित

3. महाशिवरात्रि (Maha Shivratri)

महाशिवरात्रि का त्यौहार हिन्दु धर्म के लोगो का एक प्रमुख त्यौहार है | हिन्दू कैलेंडर के अनुसार यह त्यौहार फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष क़ी त्रयोदशी को मनाया जाता है | इस दिन लोग उपवास करनें के साथ ही नए कपड़े पहनकर भगवान शिव की पूजा करते हैं | यह व्रत महिलाओं के लिये खास माना जाता है मान्यता है कि यदि कोई कन्या इस दिन व्रत रखती है, तो उसका विवाह अति शीघ्र हो जाता है |

4. होली (Holi)

होली के त्यौहार को रंगों का त्यौहार कहा जाता है, यह एक ऐसा त्यौहार है जिसमें हर उम्र के लोग मौज मस्ती में शामिल होते है| होली का त्योहार सिर्फ रंगों का ही नहीं बल्कि भाईचारे एवं स्नेह का प्रतीक भी है | प्रतिवर्ष यह त्यौहार फाल्गुन (मार्च) के महीने में मनाया जाता है |     

How To Do Meditation Explained in Hindi

5. रामनवमी (Ram Navmi)

रामनवमी का त्यौहार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी (अप्रैल) को मनाया जाता है | हिंदू मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान राम का जन्म हुआ था | कहा जाता है, कि भगवान विष्णु ने इसी दिन रावण के अत्याचारों को खत्म करने के भगवान राम के रूप में अवतार लिया था | भगवान राम विष्णु जी के सातवें अवतार हैं |

6. बैसाखी (Baisakhi)

बैसाखी का त्यौहार सिखों का प्रमुख त्यौहार है, यह पर्व हर साल अप्रैल माह में मनाया जाता है| इस दिन पुरुष और महिलाएं रंगीन कपड़े पहनते हैं और पारंपरिक लोक नृत्यों गिद्दा और भांगड़ा नृत्य करते है | इसके साथ ही कुश्ती,संगीत प्रदर्शन आदि का भी आयोजन किया जाता है |

नरक चतुर्दशी क्या है

7. ईद (Eid)

ईद का त्यौहार मुस्लिम समुदाय के लोगों का एक बड़ा त्यौहार है | मुस्लिम समुदाय के लोग रमजान के महीनें में पूरे एक माह का उपवास रखते है, जिसे रोजा कहा जाता है | मुस्लिम समुदाय के अनुसार, महीने में इस रस्म को निभाने से पूरा जीवन सुख-शांति से गुज़रता है |

8. रक्षाबंधन (Rakshabandhan)

हिन्दू धर्म में रक्षाबंधन के इस पावन पर्व की मान्यता बहुत अधिक है | मुख्य रूप से यह त्यौहार भाई बहनों का त्योहार है | प्रतिवर्ष यह त्यौहार श्रावण मास (अगस्त) की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है | यह त्योहार भाई बहन के रिश्तो से सम्बंधित है, इस दिन बहन अपनें भाई की कलाई पर रक्षा-सूत्र बांधती है और भाई अपनी बहन की रक्षा का बचन देता है |

दीपावली का अर्थ क्या होता है?

9. जन्माष्टमी  (Janmashtami)

कृष्ण जन्माष्टमी सभी हिन्दू त्योहारों की तरह महत्वपूर्ण है | यह त्यौहार हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को आता है | इस त्यौहार को विदेशों में बसे भारतीय भी पूरी आस्था व उल्लास से मनाते हैं। इस दिन भगवन श्रीकृष्ण का जन्म मध्यरात्रि में हुआ था। कहा जाता है इस दिन भगवान कृष्ण की आराधना से विशेष फल प्राप्त होता है |

10. गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi)

गणेश चतुर्थी भी हिन्दुओं का एक प्रमुख त्यौहार है | मुख्य रूप से इस दिन पर भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है | हिन्दू मान्यताओं के अनुसार इस त्यौहार कोभगवान गणेश के जन्मोत्सव के रुप से मनाया जाता है | गणेश चतुर्थी केदौरान लोग अपने घरों और मोहल्ले में बप्पा की मूर्ति स्थापित करते हैं, यह उत्सव लगभग 9 से 11 दिनों तक चलता है |

Hariyali Teej क्या होती है

11. नवरात्रि  (Navratri)

हिन्दू धर्म में नवरात्रि का बहुत ही प्रमुख स्थान है | नवरात्रि का त्यौहार वर्ष में दो बार, पहला चैत्र मास(मार्च/ अप्रैल) और दूसरा अश्विन मास (सितम्बर/ अक्टूबर) में मनाया जाता है | इस पावन पर्व को समूचे भारत में अपनी-अपनी संस्कृति और परंपरा के अनुसार मनाया जाता है | इस त्यौहार में मां दुर्गा के नौ स्वरुपों की पूजाकी जाती है, इसके साथ ही इसमें कन्या पूजन का विशेष महत्व है |

12. दशहरा (Dusshara)

दशहरा हिंदुओं के प्रमुख त्याहारों में से एक है, यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का सबसे बड़ा प्रतीक माना जाता है | हिंदू पचांग के अनुसारदशहरा दीवाली से ठीक 20 दिन पहले आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है |

बड़ा मंगल (BadaMangal) क्या है

13. करवाचौथ (Karvachauth)

करवा चौथ का त्यौहार विशेष रूप से शादी-शुदा स्त्रियों का त्योहार है | हिन्दू पंचाग के अनुसार इस पर्व को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है | इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं और चांद को देखकर व्रत खोलती हैं |

14. धनतेरस (Dhanteras)

हिन्दू धर्म में दिवाली का त्यौहार बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है, और दिवाली की शुरुआत धनतेरस के पावन पर्व से होती है | धनतेरस का त्यौहार कार्तिक मास की कृष्ण त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना की जाती है | इस दिन इस दिन नए  बर्तन, गहने खरीदना शुभ माना गया है |

चार धाम (Char Dham) यात्रा क्या है

15. दीपावली (Deepawali)

दिवाली हिन्दुओं का प्रमुख त्यौहार है, पूरे भारत में यह पर्व बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है | दिवाली का यह पर्व कार्तिक माह की अमावस्या के दिन मनाया जाता है | दिवाली को दीपो का त्योहार भी कहा जाता है | भगवान श्री रामचंद जी इस दिन 14 वर्ष का बनवास काट कर तथा असुर राज रावण का वध कर अपनी पत्नी माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या वापस लौटे थे |

भारतीय त्योहार की सूची 2023

Bharat Ke Tyohar: भारत के प्रमुख त्यौहारों की सूची इस प्रकार है-

क्रम स०तिथि व दिनत्योहार का नाम1.1 जनवरी, रविवारनव वर्ष2.14 जनवरी, शनिवार लोहड़ी3.15 जनवरी, रविवार मकर संक्रांति4.26 जनवरी, गुरुवारबसंत पंचमी, सरस्वती पूजा5.18 फरवरी, शनिवार महाशिवरात्रि6.7 मार्च, मंगलवार होलिका दहन7.8 मार्च, बुधवार होली8.30 मार्च, गुरुवार  रामनवमी9.6 अप्रैल, गुरुवार हनुमान जयंती10.14 अप्रैल, शुक्रवार बैसाखी,अम्बेडकर जयन्ती11.3 जुलाई, सोमवा गुरु पूर्णिमा12.21 अगस्त, सोमवार नाग पंचमी13.30 अगस्त,  बुधवार रक्षा बंधन14.2 सितंबर, शनिवार कजरी तीज15.6 सितंबर, बुधवार जन्माष्टमी16.18 सितंबर, सोमवार हरतालिका तीज17.19 सितंबर, मंगलवार गणेश चतुर्थी18.28 सितंबर, गुरुवार अनंत चतुर्दशी19.22 अक्टूबर, रविवार दुर्गा महा अष्टमी पूजा20.24 अक्टूबर, मंगलवार दुर्गा महा नवमी पूजा21.24 अक्टूबर, मंगलवार दशहरा, शरद नवरात्रि पारणा22.1 नवंबर, बुधवार करवा चौथ23.10 नवंबर, शुक्रवार धनतेरस24.12 नवंबर, रविवार दिवाली,नरक चतुर्दशी25.14 नवंबर, मंगलवार गोवर्धन पूजा26.14 नवंबर, मंगलवार भाई दूज27.19 नवंबर, रविवार छठ पूजा28.24 नवंबर, शुक्रवारदेवउठनी एकादशी 29.25 दिसंबर, रविवार क्रिसमस

हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) क्या होती है

यहाँ आपको भारत के प्रमुख त्यौहारों की सूची की जानकारी दी गई है | यदि इस जानकारी से संतुष्ट है, या फिर इससे समबन्धित अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो कमेंट करे और अपना सुझाव प्रकट करे, आपकी प्रतिक्रिया का निवारण किया जायेगा | अधिक जानकारी के लिए hindiraj.com पोर्टल पर विजिट करते रहे |

हिंदू धर्म में कितने त्योहार होते हैं?

धनतेरस, दीपावली, होली, नवरात्रि, दशहरा, महाशिवरात्री, गणेश चतुर्थी, रक्षाबंधन, कृष्णजन्माष्टमी, करवां चौथ, रामनवमी, छठ, वसंत पंचमी, मकर संक्रांति, दुर्गा पूजा, भाईदूज, उगादि, ओणम, पोंगल, लोहड़ी, हनुमान जयंती, गोवर्धन पूजा, काली पूजा, विष्णु पूजा, कार्तिक पूर्णिमा, नरक चतुर्थी, रथ या‍त्रा, गौरी हब्बा उत्सव, महेश ...

हिंदू धर्म में सबसे बड़ा त्यौहार कौन है?

महाशिवरात्रि : फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। यह हिन्दुओं का सबसे बड़ा त्योहार होता है।

प्र 5 आप कौन कौन से त्योहार मनाते हैं उनके नाम लिखिए?

उनके नाम बताइए | भारत में होली, दीपावली, रक्षाबंधन, बैसाखी, पोंगल, बिहू और ओणम त्योहार धूम-धाम से मनाए जाते हैं

दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौन सा है?

हिन्दू धर्म (संस्कृत: हिन्दू धर्म) एक धर्म (या, जीवन पद्धति) है जिसके अनुयायी अधिकांशतः भारत, नेपाल और मॉरिशस में बहुमत में हैं। इसके अलावा सूरीनाम, फिजी इत्यादि। इसे विश्व का प्राचीनतम धर्म माना जाता है। इसे 'वैदिक सनातन वर्णाश्रम धर्म' भी कहते हैं जिसका अर्थ है कि इसकी उत्पत्ति मानव की उत्पत्ति से भी पहले से है।