हिंदी में ध्वनियां कितने प्रकार की होती है? - hindee mein dhvaniyaan kitane prakaar kee hotee hai?

उत्तर (d) : शब्द (भाषा) की सबसे छोटी इकाई ‘वर्ण या ध्वनि कहलाती है। हिंदी में कुल 52 वर्ण होते हैं, जिसमें स्वरों की संख्या ग्यारह (11), मूल व्यंजनों की संख्या 33, दो अयोगवाह (अं. अ). दो द्विगुण (ड, ह) तथा चार संयुक्त वर्ण (क्ष, त्र, ज्ञ तथा श्र) हैं।

2-भाषा की मूल इकाई –

  1. अक्षर
  2. ध्वनि
  3. संकेत
  4. वर्णमाला

उत्तर : (b) भाषा की मल इकाई ध्वनि है। भाषा की पूर्ण सार्थक इकाई वाक्य है। वाक्य से छोटी इकाई उपवाक्ये, उपवाक्य से | छोटी इकाई पदबंध, पदबंध से छोटी इकाई पद (शब्द), पद से छोटी इकाई अक्षर और अक्षर से छोटी इकाई ध्वनि/वर्ण है। उदाहरण – ‘राम’ शब्द में 2 अक्षर (रा, म) एवं 4 वर्ण (र, आ, म्, अ) हैं। ध्यातव्य है कि ‘शब्द’ भाषा की सबसे छोटी सार्थक इकाई है।

3-वर्णों के समुदाय को क्या कहते हैं?

  1. वर्णमाला
  2. सर्वनाम
  3. अक्षर
  4. क्रिया

उत्तर : (a) वर्गों के समुदाय को ‘वर्णमाला’ कहते हैं। वर्ण भाषा की सबसे छोटी इकाई होती है। इसके उच्चारित स्वरूप को ‘ध्वनि’ भी कहा जाता है।

4-वर्णमाला किसे कहते हैं?

  1. शब्द-समूह को
  2. वर्ण-समूह को
  3. शब्द गणना को
  4. व्यवस्थित वर्ण-समूह को

उत्तर : (d) : ‘व्यवस्थित वर्ण-समूह को वर्णमाला कहते हैं। हिन्दी वर्णमाला में कुल 52 वर्ण हैं। इसमें स्वरों की संख्या 11 तथा मूल व्यंजनों की संख्या 33 है।

क्या आप हिन्दी भाषा सीखना चाहते हैं? तो आयें सबसे पहले हिन्दी भाषा के अक्षरों का ज्ञान करलें तथा उन अक्षरों की ध्वनियों का बोध भी कर लें।

हिंदी में ध्वनियां कितने प्रकार की होती है? - hindee mein dhvaniyaan kitane prakaar kee hotee hai?
हिंदी में ध्वनियां कितने प्रकार की होती है? - hindee mein dhvaniyaan kitane prakaar kee hotee hai?

हिन्दी भाषा को देवनागरी लिपि में लिखा जाता है। इस लिपि में कुल 52 वर्ण हैं। ये वर्ण स्वर तथा व्यञ्जनों को मिलाकर बनते हैं। आयें हिन्दी वर्णमाला को और पास से जानें:

स्वर :- अ , आ , इ , ई , उ , ऊ , ऋ , ए , ऐ , ओ , औ

ये कुल 11 स्वर हुये हिन्दी भाषा के।

अनुस्वार :- अं (ं)

विसर्ग :- अ: ( : )


व्यञ्जन :-              

कंठ्यक , ख, ग, घ, ड़तालव्यच , छ, ज, झ, ञमूर्धन्यट , ठ , ड , ढ , णदन्त्यत , थ , द , ध , नओष्ठ्यप , फ , ब , भ , मअन्तस्थय , र , ल , वऊष्मश , स , ष , हसंयुक्त व्यंजनक्ष , त्र , ज्ञ , श्रद्विगुण व्यंजनड़ , ढ़

हिन्दी स्वर की परिभाषा

हिन्दी के स्वर ध्वनियों के उच्चारण में किसी अन्य ध्वनि  की सहायता नहीं ली जाती तथा इन स्वरों के उच्चारण के समय वायु मुख विवर में बिना किसी अवरोध के बाहर निकलती है।

हिन्दी व्यञ्जनों की परिभाषा

हिन्दी के व्यञ्जन वह ध्वनि हैं जिनके उच्चारण में भीतर से आने वाली वायु मुख विवर में कहीं न कहीं, किसी न किसी रूप में बाधित होती है।

To know it in English, there are 52 letters in Hindi alphabet.  11 of them are vowels while remaining 41 are consonants.

हिंदी भाषा में कुल 59 ध्वनियाँ स्वीकार की गई हैं। इस दृष्टि से हिंदी दुनिया की सर्वाधिक समृद्ध भाषाओं में एक है। विषय की सभी भाषाओं में प्रचलित प्रायः सभी ध्वनियाँ इसमें विद्यमान हैं।

इन ध्वनियों को मूल रूप से तीन वर्गों में बाँटा जा सकता है।

(1) स्वर (2) व्यंजन (3) अयोगवाह ध्वनियाँ

(1) स्वरस्वर उस ध्वनि को कहते हैं जिसका उच्चारण बिना किसी अन्य ध्वनि की सहायता के होता है। हिंदी भाषा में बारह स्वर हैं जिन्हें तीन वर्गों में विभाजित किया जा सकता है।(1)मूल स्वरअर्थात वे स्वर जिनका कोई विभाजन नहीं हो सकता। ये संख्या में चार है - अ, इ, उ,ऋ,।(2)दीर्घ स्वरअर्थात एक ही मूल स्वर के दो बार जुडने से बनने वाले स्वर। ये भी संख्या में चार हैं।

आ(अ+अ), ऊ(उ+उ), ई(इ+इ), ऋ(ऋ+ऋ)।

(3) संयुक्त स्वरअर्थात वे दीर्घ स्वर जो अलग-अलग स्वरों से मिलकर बने हों। ये भी संकया में चार हैं-

ए(अ+इ), ऐ(अ+ए), ओ(अ+उ), औ(अ+ओ)।

(2) व्यंजनव्यंजन वे ध्वनियाँ हैं जिनके उच्चारण के लिए किसी अन्य ध्वनि (स्वर) की सहायता लेनी पड़ती है। स्वर के बिना व्यंजन पूर्ण नहीं होते। हिंदी में कुल 45 व्यंजन हैं जिनका कई आधारों पर वर्गीकरण किया जा सकता है।(1) उच्चारण स्थान के आधार पर व्यंजनों का वर्गीकरणकंठ्य- क,ख,ग,घ,ड़,ह,तालव्य- च,छ,ज,झ,ञ,य,श,मूर्धन्य- ट,ठ,ड,ढ़,ण,ड़,ढ़,र,ष,दंत्य- त,थ,द,ध,न,ल,स,ओष्ठ्य- प,फ,ब,भ,म,व,(2)अवरोध के आधार पर व्यंजनों के भेदइस आधार पर व्यंजनों के तीन भेद किए जाते हैं- अंतस्थ, ऊष्म व स्पर्श।(अ) अंतस्थ व्यंजनये वे व्यंजन है जिसका उच्चारण स्वर और व्यंजन का मध्यवर्ती होता है। इन व्यंजनों में श्वास का अवरोध बहुत कम होता है। ऐसे व्यंजन चार है-य,र,ल,व,। य और व में यह प्रकृति अधिक है। इस विशेष योग्यता के कारण इन दोनों को 'अर्धस्वर' भी कहा जाता है।(ब) ऊष्म या संघर्षी व्यंजनये वे व्यंजन जिनके उच्चारण में विशेष रूप से स्वास का घर्षण होता हैं। वस्तुतः जीभ तथा होंठों के निकट आने के कारण इनके उच्चारण में वायु रगड़ खाती हुई बाहर निकलती है व इसी से संघर्ष/घर्षण होता है। ये संख्या में चार है। श,ष,स,ह।(स) स्पर्श व्यंजनये वे व्यंजन हैं जिनके उच्चारण में जीभ या निचला होंठ उच्चारण स्थान का स्पर्श करके वायु को रोकता है। इन व्यंजनों को उच्चारण स्थान के आधार पर पाँच वर्गों में पाँच-पाँच की संख्या में बाँटा गया है।क वर्ग-क,ख,ग,घ,ड़,च वर्ग-च,छ,ज,झ,ञट वर्ग-ट,ठ,ड,ढ़,णत वर्ग-त,थ,द,ध,नप वर्ग-प,फ,ब,भ,म

ऊपर दिए गए 33 व्यंजन हिंदी में मूल रूप से स्वीकार किए गए हैं किन्तु विकास की प्रक्रिया में आठ और व्यंजन भी हिंदी में स्वीकृति हुए है। इसकी सूचना स्रोतों के साथ इस प्रकार है-

(1)मराठी से : ळ(2)फारसी से :(3)अपभ्रंम से : ड़,ढ़

इन 41 व्यंजनों के अतिरिक्त हिंदी में चार संयुक्त व्यंजन स्वीकृत हैं-क्ष,त्र,ज्ञ,श्र। इस प्रकार कुल 45 व्यंजन हिंदी भाषा में स्वीकृत किए गए हैं।

व्यंजनों के अन्य वर्गीकरणव्यंजनों को कुछ और आधारों पर भी वर्गीकरण किया जाता है। ऐसे तीन वर्गीकरण प्रमुख है।(क)-अल्पप्राण व महाप्राण व्यंजन(ख)-अघोष व सघोष व्यंजन(ग)-संयुक्त व्यंजन(क)-अल्पप्राण व महाप्राण व्यंजनोंका अंतर उच्चारण में खर्च होने वाले श्वाश की मात्रा पर आधारित है। अल्परण व्यंजन वे व्यंजन है जिनमें ऊर्जा, श्वाश या वायु की मात्रा कम खर्च होती है। जबकि महाप्राण व्यंजन वे व्यंजन है जिनमें ज्यादा ऊर्जा, श्वाश या वायु खर्च होती है। एक सामान्य नियम यह है कि प्रायः अल्पप्राण ध्वनियों में ह् जोड़ दिया जाए तो वे महाप्राण बन जाती हैं, जैसे-क्+ह्=ख्ग्+ह्=घ्

हिंदी के वर्गीय व्यंजनों में पहले व तीसरे व्यंजन अल्पप्राण होते हैं, तथा दूसरे व चौथे व्यंजन महाप्राण। इसके अतिरक्त अंतःस्थ व्यंजन (य,र,ल,व) अल्पप्राण होते है जबकि ऊष्म व्यंजन (श,ष,स,ह) महाप्राण होते हैं।

(ख)-अघोष व सघोष व्यंजनका मूल अंतर यह है कि सघोष व्यंजन के उच्चारण में स्वरतंत्री के अधिक कंपन के कारण आवाज काफी भारी होती है जबकि अघोष व्यंजन में स्वरतंत्री के कम कंपन के कंपन के कारण आवाज अधिक भारी नहीं होती। हिंदी व्यंजनमाला में वर्गीय व्यंजनों में पहले दो व्यंजन अघोष व अंतिम तीन सघोष होते है। अंतस्थ व्यंजन सघोष है। अन्य व्यंजनों में 'ह' सघोष है जबकि 'श', 'ष' तथा 'स' अघोष है।(ग)-संयुक्त व्यंजनदो या दो से अधिक व्यंजनों के मेल से निर्मित होने वाले व्यंजनों का भी एक वर्ग है जिन्हें संयुक्त व्यंजन कहते हैं। हिंदी वर्णमाला में चार संयुक्त व्यंजन हैं-क्ष,त्र,ज्ञ तथा श्र,जिनकी निर्मिती इस प्रकार है-क्ष-(क्+ष)त्र-(त्+र)ज्ञ-(ज्+ञ)श्र-(श्+र)(3) अयोगवाह ध्वनियाँये वे ध्वनियाँ हैं जो न स्वर है न ही व्यंजन। ये स्वर इसलिए नहीं है कि इनकी स्वतंत्र गति नहीं और व्यंजन इसलिए नहीं है कि ये स्वरों के बाद आते हैं, उनसे पहले नहीं आते। ऐसी तीन ध्वनियाँ है।

(क) अनुस्वार (ख) अनुनासिक (ग) विसर्ग

(क) अनुस्वारअनुस्वार एक नासिक्य ध्वनि है। अनुस्वार का अर्थ है- अनु+स्वर, अर्थात् जो नासिक्य ध्वनियाँ स्वर के उच्चारण के बाद आती हैं जैसे गंगा (गड्गा)। अनुस्वार के रूप में वर्गीय व्यंजनों के संदर्भ में नियम यह है कि अनुस्वार अपने से बाद में आने वाले व्यंजन के वर्ग का ही पाँचवा व्यंजन होगा। उदाहरण के लिए,

गंगा>गङ्गा, खंभा>खम्भा, गंदा>गन्दा, गंजा>गञजा

(ख) अनुनासिकवह नासिक्य ध्वनि जो स्वर के स्वर के साथ जोड़कर बोली जाती है। इसके संकेत के रूप में अ, आ, के साथ चन्द्रबिन्दु तथा ए व ओ की मात्रा के साथ बिन्दु का प्रयोग किया जाता है, बाँस जोंक।(ग) विसर्गयह वह ध्वनि है कुछ तत्सम शब्दों में स्वर के बाद 'ह' रूप में उच्चारित होती है, जैसे दुख छः, प्रायः अतः आदि।

यहाँ यह ध्यान रखना आवश्यक है कि वर्णमाला में अनुस्वार और अनुनासिक ध्वनियों की गणना एक ध्वनि के रूप में ही की जाती है। इस प्रकार अयोगवाह ध्वनियाँ दो ही बचती हैं।

इस प्रकार हमने देखा कि हिंदी वर्णमाला में वर्णमाला में कुल 12 स्वर हैं, 45 व्यंजन हैं तथा दो अयोगवाह ध्वनियाँ है। ये सभी ध्वनियाँ परस्पर मिलकर 59 हो जाती है।

हिंदी में ध्वनियां कितने प्रकार के हैं?

हिन्दी में ध्वनियाँ '2' प्रकार की होती हैं - 1. स्वर, 2. व्यंजन। शेष विकल्प असंगत हैं

हिंदी की ध्वनियाँ कौन सी है?

क, ख, ग, घ, ट, ठ, ड, ढ, त, थ, द, ध, प, फ, ब, भ स्पर्श ध्वनियाँ हैं।

हिंदी भाषा में कितनी धनिया होती है?

ये कुल 11 स्वर हुये हिन्दी भाषा के। हिन्दी के स्वर ध्वनियों के उच्चारण में किसी अन्य ध्वनि की सहायता नहीं ली जाती तथा इन स्वरों के उच्चारण के समय वायु मुख विवर में बिना किसी अवरोध के बाहर निकलती है।